haribhau bagde - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकभवन में उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर का स्थापना दिवस मनाया, सासंद और उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे उपस्थित
जयपुर। लोकभवन में शनिवार को उत्तरप्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इन राज्यों के राजस्थान में रहने वाले निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सासंद डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि विविधता में एकता लिए हमारा देश "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है। राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि विविधता में एकता की हमारी संस्कृति को हम उत्सव रूप में मनाएं। उन्होंने उत्तरप्रदेश को देश का सबसे बड़ा राज्य बताते हुए भारत के भाल रूप में इस राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम लल्ला का मंदिर और कुंभ का ऐतिहासिक प्रयागराज मेला विश्व के बड़े आकर्षण है। राज्यपाल ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य बताते हुए इन राज्यों की जनजातीय और प्रकृति से जुड़ी संस्कृति को महत्वपूर्ण बताया।

सासंद डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तरप्रदेश राज्य की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत का यह सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र ही नहीं है, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से समृद्ध संपन्न और तेजी से विकास की ओर बढ़ता राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में सभी के समान विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सर्वाधिक उत्तरप्रदेश के निवासी हैं और उत्तरप्रदेश में राजस्थान के सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। यह राज्य पड़ोसी राज्यों के साझा विकास का संवाहक है।

इससे पहले राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य के निवासियों से संवाद किया। यहां लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन घोटाला, बागडे ने महेश जोशी के खिलाफ प्रदान की अभियोजन स्वीकृति
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने पूर्व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी के विरुद्ध धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित होने पर अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है।

बागड़े ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 197(1) (बी.एन. एस.एस 2023 की धारा 2018) के तहत महेश जोशी के विरुद्ध धारा 3 व सपठित धारा 4 धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 तथा प्रकरण के तथ्यों पर जो भी अभियोग बनते हों, उनके लिए सक्षम न्यायालय में अभियोग चलाए जाने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि जोशी पर जल जीवन मिशन घोटाले में आरोप लगे थे।

एयर मार्शल ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, सीमा क्षेत्रों के विकास और सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में एयर मार्शल, कमांडिंग इन चीफ साउथ वेस्टर्न एयर कमांड नागेश कपूर ने मुलाकात की।

बागडे से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्रों के विकास और सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से संवाद किया।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
जयपुर। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री  शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। पाटिल के निधन पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शोक जताया है। राज्यपाल ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पाटिल एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी और सुलझे हुए वरिष्ठ राजनेता थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने देश की सुरक्षा, प्रशासनिक सुधारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्यपाल ने कहा कि उनका जाना राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पाटिल ने देश की राजनीति में सादगी, समर्पण और स्वच्छ छवि के साथ कार्य करते हुए उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णयों और नीतिगत पहलों में अपनी भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटिल का शांत, सौम्य और संतुलित व्यक्तित्व सदैव देशवासियों द्वारा स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति मिले। प्रदेशभर में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

राजभवन का नाम अब लोकभवन होगा : राज्यपाल बागडे के निर्देश पर जारी हुई अधिसूचना, कहा- राज शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की दिलाता है याद
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा जारी आदेशों के अंतर्गत राजभवन को अब ’"लोकभवन"  के नाम से जाना जाएगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की पहल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। एक दिसम्बर 2025 से यह अधिसूचना प्रभावी रहेगी। राज्यपाल बागडे ने कहा कि औपनिवेशिक मानसिकता से लोकतांत्रिक भारतीय संस्कृति की ओर आगे बढ़ने की दिशा में ’लोकभवन’ नामकरण बहुत बड़ी पहल है।  उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक राष्ट्र है।

हमारे देश के संविधान की उद्देशिका ही ’हम भारत के लोग’ से प्रारंभ होती है। लोकतंत्र में लोक ही प्रमुख है, इसलिए राज्यपाल का कार्यस्थल अब ’लोकभवन’ नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा की "लोकभवन" केवल नामकरण नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं, लोक आकांक्षाओं का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि ’राज’ शब्द ब्रिटिश शासन के अवशेषों की याद दिलाता है। इसीलिए केन्द्र सरकार की पहल पर यह बड़ा बदलाव किया गया है।

राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने की शिष्टाचार भेंट, राजभवन में मुलाकात
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से सोमवार को राजभवन में जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर
के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन मोहन झा ने मुलाकात की।

कुलगुरु बनने के बाद प्रो. झा की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए बागडे ने कहा- प्रौद्योगिकी सुरक्षित, नैतिक और सभी के हित में हो तभी उसकी सार्थकता
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि भारतीय संस्कृति व्यष्टि से समष्टि की दृष्टि लिए है। तेजी से हो रहे विकास के अंतर्गत अपनाई जा रही प्रौद्योगिकी सुरक्षित, नैतिक और सभी के हित में हो, तभी उसकी सार्थकता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें जीवन के संतुलन और समन्वय पर ही आरंभ से जोर दिया गया है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पाठ्यक्रमों को भारतीय मूल्यों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के लिए कार्य करने पर जोर दिया है। बागडे शुक्रवार को शाहपुरा में बाबा गंगादास राजकीय बालिका महाविद्यालय में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 'सामाजिक—सांस्कृतिक परिवर्तन, तकनीकी प्रगति एवं पर्यावरणीय सुधार' विषयक संगोष्ठी में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के दौर में तकनीकी के जीवन में बढ़ते दखल की चर्चा करते हुए कहा यांत्रिकी जीवन में सहयोग के लिए है परन्तु इसका उपयोग मानसिक तनाव को जन्म देता है तो ठहरकर सोचना होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सदा ही समन्वय पर जोर दिया गया है।

प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी हमें सचेत रहना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरणीय जीवन पद्धति अपनाने के साथ धैर्य और सहजता के गुणों का विकास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास से जुड़े संस्कारों की नींव पर ही सनातन मूल्य समाज के पथ प्रदर्शक बने हैं। इस पर सभी स्तरों पर विचार होना चाहिए। राज्यपाल ने जीवन से जुड़ी मर्यादाओं, नियमों और अनुशासन का पालन करने के साथ समाज में हो रहे तीव्र गति से बदलावों के आलोक में भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्य अपनाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलोजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व उद्योगों को नए आयाम दे रहे है। परन्तु प्रगति के साथ मानव मूल्यों से जुड़े रहेंगे तभी विकास दीर्घकालीन हमें फलेगा। उन्होंने कहा कि तकनीक सुरक्षित, नैतिक और सभी के हित में हो, इस पर सभी स्तरों पर चिंतन होना चाहिए।

हरिभाऊ बागड़े ने किया भारतीय परिवहन मजदूर संघ के अधिवेशन का उद्घाटन, कहा- स्वहित के साथ समाज और राष्ट्रहित का ध्यान रखें संगठन
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में हमने प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आर्थिक परिपक्ष्य में भी बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2014 तक हम दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था थे। अब बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरते हुए हम चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। इसमें हमारे श्रमिकों और मजदूरों का बड़ा योगदान है। राज्यपाल बीकानेर के गंगाशहर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में भारतीय परिवहन मजदूर संघ के 26वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने देशभर के मजदूरों को एक किया और 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। उनका विचार था कि मजदूर अपने आचार, विचार और सभ्यता से पूरी दुनिया को एक कर सकते हैं। उनका कहना था कि देश के सर्वांगीण विकास का सपना साकार करना है, तो स्वदेशी के प्रोत्साहन का कोई विकल्प नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि जो संगठन सिर्फ स्वहित के विचार से काम करता है, उसका अस्तित्व धीरे-धीरे कम हो जाता है। प्रत्येक संगठन को स्वहित के साथ समाज और देश के हित का विचार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने अधिकारों के साथ कर्त्तव्यों को भी समझें। उन्होंने मजदूरों को देश के विकास की धुरी बताया।

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ आज देश के विविध क्षेत्रों में काम कर रहा है। देश के सबसे ज्यादा मजदूर इस संगठन से जुड़े हैं। प्रत्येक मजदूर ठेंगड़ी जी के सिद्धांतों का अनुसरण करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। बागडे ने राजस्थान को वीरों और संतों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यह भौगोलिक विविधताओं वाला प्रदेश है। यहां के 9 जिले जनजातीय बाहुल्य वाले हैं। ये गौभक्तों का प्रदेश है। यहां की सभ्यता और परंपराएं अच्छी हैं। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को बीकानेर के भुजिया और रसगुल्ला के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यहां के भुजिया और रसगुल्ला दुनिया भर में विशेष पहचान रखते हैं।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। बागडे ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस जल, जंगल और जमीन के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी कल्याण की प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय क्षेत्रों के कल्याण के लिए सभी मिलकर कार्य करें।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श हमारी धरोहर हैं। बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव, जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। इसी से वह जनजातीय गौरव का प्रतीक बने।

महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर के निलंबित कुलगुरु को पद से हटाया, राज्यपाल बागडे ने जारी किए आदेश
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के निलंबित कुलगुरु प्रो. रमेश चंद्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेश के अंतर्गत निलंबित कुलगुरू प्रो. रमेश चंद्रा के विरूद्ध विश्वविद्यालय अधिनियम/ परिनियमों की पालना नहीं करने, विश्वविद्यालय संसाधनों-निधियों का दुरूपयोग करने और अनियमित भुगतान के अलावा नियम-प्रावधानों के विपरीत जाकर मनमर्जी से कार्य करने, वित्त विभाग के नियमों का उल्लंघन कर विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप प्रमाणित पाए गए है।

प्रो. रमेश चन्द्रा निलंबित कुलगुरू को हटाने के जारी आदेशों के अंतर्गत प्रमाणित आरोपों के संबंध में सुनवाई का अवसर दिया गया, सुनवाई के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत प्रत्युत्तर का परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि विश्वविद्यालय के अधिनियम के उपबन्धों का कार्यान्वयन करने में जानबूझकर शक्तियों का दुरूपयोग किया गया है।

बीकानेर और कोटा विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलगुरु : शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा और गति
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण विश्वविद्यालयों में नए कुलगुरुओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में डॉ. सुमंत व्यास को कुलगुरु नियुक्त किया गया है। वहीं वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा में प्रो. बी.एल. वर्मा को कुलगुरु पद का दायित्व सौंपा गया है।

राज्यपाल ने यह आदेश राज्य सरकार के परामर्श से जारी किए हैं। आदेशानुसार दोनों कुलगुरुओं की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिए प्रभावी होगी। नई नियुक्तियों से उम्मीद जताई जा रही है कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

राज्य की प्रगति के लिए उत्कृष्ट आधारभूत संरचना जरूरी : बागडे
डीग। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए शिक्षा, सड़क, चिकित्सा सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का उत्कृष्ट होना अति महत्वपूर्ण है। राज्यपाल गुरुवार को महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय कुम्हेर डीग के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जो किन्ही भी कारण से अब तक लाभ से वंचित रह गए है उन्हें लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती क्षेत्र जहां तक चिकित्सालय, राशन दुकान, विद्यालय आदि नहीं पहुंच पाए है वहां के लोगों को भी जागरूक करते हुए उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मूल्यांकन करते हुए योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों में भूतल स्तर सही रखने, वेंटीलेटर सुविधा देने, आवास के दरवाजों को सही ढंग से बनाने सहित अन्य विषयों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भारत के वास्तुकारों ने अद्भुत स्मारकों और महलों का निर्माण किया है जो आज भी अनुकरणीय हैं। ऐसे में निर्माण का मानक और स्तर दोनों ही उच्च गुणवत्ता के हो। इस संबंध में उन्होंने सहायक अभियंता से भी इस पर जानकारी ली और वास्तविक स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने जिले में अब तक जारी किए गए पट्टे के बारे में जानकारी ली एवं शेष बचे पट्टों को शीघ्र आवंटित करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए श्री बागड़े ने घर-घर शौचालय निर्माण, पेयजल की व्यवस्था, जलनिकास, साफ-सफाई आदि कार्यों को प्राथमिकता के साथ लेते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री बागड़े ने प्रत्येक घर में शौचालय सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सेवकों को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायतों का सर्वे कर डेटा तैयार करे। उन्होंने जिले में पिंक टॉयलेट के बारे में भी चर्चा की और शौचालय के सार्वजनिक उपयोग के लिए सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।