Shahid Kapoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर 45 वर्ष के हो गए। 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। ‘इश्क विश्क’ के बाद शाहिद कपूर ने ‘फिदा’, ‘दिल मांगे मोर’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’, ‘शिखर’, ‘36 चाइना टाउन’, ‘चुप चुप के’ जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फिल्में टिकट खिड़की पर ढ़ेर हो गई।

वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ हीं, शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘जब वी मेट’ शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘जब वी मेट’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘कमीने’ शाहिद कपूर के करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी सराही गई। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए।नवर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिए बुरा साबित हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर ने ‘दिल बोले हड़िप्पा’, ‘चांस पे डांस’, ‘पाठशाला’, ‘बदमाश कंपनी’, ‘मिलेंगे मिलेगें’, ‘मौसम’ और ‘तेरी मेरी कहानी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही, हालांकि ‘मौसम’ में शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शकों ने अवश्य पसंद किया।

वर्ष 2013 में शाहिद कपूर की ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘आर.राजकुमार’ प्रदर्शित हुई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर.राजकुमार’ को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन द्दश्य के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहिद कपूर की वर्ष 2014 में फिल्म ‘हैदर’ प्रदर्शित हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैदर’ में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। वर्ष 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। इसके बाद शाहिद की ‘उड़ता पंजाब’, ‘रंगून’, ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’, ‘जर्सी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ और ‘देवा’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। शाहिद कपूर की हाल ही में फिल्म ‘ओ रोमियो’ प्रदर्शित हुई है।

‘ओ रोमियो’ का धमाका : फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म ‘कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और ‘रंगून’ (2017) में काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में 8.5 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12.65 करोड़ की कमाई की और तीसरे दिन 09 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज : जबरदस्त एक्शन और रोमांस का लगेगा तड़का, शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी ने जीता सबका दिल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में शाहिद कपूर को जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाया गया है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। इसके साथ ही ट्रेलर में तृप्ति डिमरी के साथ शाहिद का रोमांस भी खास अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं, जबकि अविनाश तिवारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, शक्ति कपूर, राम कपूर, तमन्ना भाटिया, सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी, दिया मिर्जा और तनीषा मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है और कहानी उन्होंने रोहन नरुला के साथ लिखी है। ट्रेलर को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और फिल्म के एक्शन और रोमांस की झलकियों की तारीफ की जा रही है।

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर, जानें रिलीज डेट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का फस्र्ट लुक शेयर किया है।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर साझा किया। पोस्टर में शाहिद हैट पहने हुए हैं और अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और नाना पाटेकर की अहम भूमिका होगी। यह फिल्म शाहिद और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी साझेदारी है, जिन्होंने पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

44 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : आज भी लोगों के दिलों में बसा है विवाह फिल्म का संजीदा किरदार ‘प्रेम’, ‘जब वी मेट’ में करीना के साथ जोड़ी को दर्शकों ने किया बेहद पसंद
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर आज 44 वर्ष के हो गये। 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में जन्में शाहिद कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर जाने-माने अभिनेता है। शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। बतौर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म ‘इश्क विश्क’ से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर फिल्म फेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये। ‘इश्क विश्क’ के बाद शाहिद कपूर ने फिदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुए पागल,वाह लाइफ हो तो ऐसी, शिखर, 36 चाइना टाउन, चुप चुप के जैसी कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फिल्में टिकट खिड़की पर ढ़ेर हो गयी।

वर्ष 2006 में शाहिद कपूर को सूरज बडज़ात्या की फिल्म ‘विवाह’ में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने संजीदा अभिनय निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इसके साथ हीं शाहिद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गए। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘जब वी मेट’ शाहिद कपूर के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में शुमार की जाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। ‘जब वी मेट’ टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित किए गए।

वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘कमीने’ शाहिद कपूर के करियर के लिये एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शको के बीच काफी सराही गयी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किये गये। वर्ष 2010 से वर्ष 2012 का करियर शाहिद कपूर के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान शाहिद कपूर ने दिल बोले हडि़प्पा, चांस पे डांस, पाठशाला, बदमाश कंपनी, मिलेंगे मिलेगें, मौसम और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नही रही, हालांकि ‘मौसम’ में शाहिद कपूर के अभिनय को दर्शको ने अवश्य पसंद किया।

वर्ष 2013 में शाहिद कपूर की ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘आर.राजकुमार’ प्रदर्शित हुई। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर.राजकुमार’ को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली है। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने जबरदस्त एक्शन द्दश्य के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहिद कपूर की वर्ष 2014 में फिल्म ‘हैदर’ प्रदर्शित हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैदर’ में अपने दमदार अभिनय के लिये शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2015 में शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ शादी कर ली। इसके बाद शाहिद की उड़ता पंजाब, रंगून, पद्मावत, कबीर सिंह, जर्सी और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। शाहिद कपूर की इस वर्ष फिल्म ‘देवा’ प्रदर्शित हुई है।

मैंने एक साल तक फिल्म देवा में अपने किरदार को जिया है : शाहिद कपूर
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि उन्होंने फिल्म देवा में अपने किरदार को बहुत ही उत्सुकता के साथ एक साल तक जिया है। फिल्म देवा के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ राजधानी दिल्ली में पहुंचे शाहिद कपूर ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बताया कि फिल्म देवा में अपने नये किरदार और इसकी कहानी को देखकर उन्होंने इस फिल्म को चुना।

शाहिद कपूर ने कहा, फिल्म देवा में काम करना मेरे लिये एक उपलब्धि है, क्योंकि इस फिल्म की कहानी मुझे काफी अलग और रोचक लगी। शायद यह भी एक कारण है, जिसके कारण मैंने इस फिल्म में काम करने के लिए हाँ कहा, लेकिन इस फिल्म को चुनने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि मुझे इस फिल्म में अपना किरदार काफी नया और अलग लगा। मैं अक्सर ऐसी ही फिल्में करना चाहता हूँ, जहाँ मेरा किरदार नया हो और मुझे अपने किरदार को निभाने में मजा आये।

शाहिद ने लोगों से फिल्म देखने का आग्रह भी किया और कहा, मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा क्योंकि, फिर फिल्म का मजा ही खत्म हो जाएगा। इसलिए आप सभी 31 जनवरी को इस फिल्म को देखिये और खुद ही जानिये फिल्म देवा में नया क्या है।

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी फिल्म देवा एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसका ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने निर्माण किया है। फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी  को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।