bribe - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीकर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ : 1 लाख रुपए की घूस लेते दलाल व सहायक लेखाधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, सहायक अभियंता फरार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ग्रामीण इकाई ने सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना, समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता के दलाल (प्राइवेट व्यक्ति) को 60 हजार रुपए और उसी कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सहायक अभियंता एसीबी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता की फर्म ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवास (सीकर) में कमरों का निर्माण कार्य किया था। बकाया बिलों की राशि करीब 27 लाख रुपए पास करने के एवज में सहायक अभियंता ने 60 हजार और सहायक लेखाधिकारी ने 45 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत पर उप महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर राजेश सिंह के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिहाग के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। सहायक अभियंता खुमाराम के कहने पर उसका दलाल कमल कुमार कुमावत (प्राइवेट व्यक्ति) 60 हजार रुपए और सहायक लेखाधिकारी-प्रथम रामचंद्र 40 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

सहायक अभियंता खुमाराम मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

शिक्षक ने की मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश : पुलिस ने लिया हिरासत में, शिक्षक से पूछताछ जारी
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को रिश्वत देने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जनसुनवाई के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुड़ा में  कार्यरत शिक्षक चंद्रकांत वैष्णव ने मंत्री को एक पत्र सौंपा, जिसमें खुद को आरएससीआईटी पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध था।

शिक्षा मंत्री ने पत्र सामान्य प्रक्रिया के तहत ले लिया, लेकिन कुछ देर बाद उनके फोटोग्राफर ने ध्यान दिलाया कि टेबल पर एक लिफाफा पड़ा है। जब उसे देखा गया तो उसमें 5000 रुपए नकद पाए गए, जो 500 के नोटों में थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि “मेरे जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है। जनसुनवाई में एक व्यक्ति ने पत्र दिया और बाद में रुपये का लिफाफा टेबल पर पाया गया। मैंने तुरंत पुलिस को बुलाकर पैसे सौंप दिए।” उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया और मामले की गहन जांच की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिक्षक चंद्रकांत को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। प्रशासन का कहना है कि रिश्वत देने के इस प्रयास की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सवाई माधोपुर जिले में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना रंवाजना डूंगर के हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। परिवादी द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि लगभग 15 दिन पहले उसके और गांव के एक अन्य व्यक्ति के बीच हुए झगड़े के संबंध में पुलिस थाना रंवाजना डूंगर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कुछ दिन पूर्व हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने परिवादी से संपर्क कर मामले में अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) एक्ट के तहत कार्यवाही न करने और प्रकरण को समाप्त करने के एवज में 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करते हुए 20 अप्रैल को रिश्वत मांग की पुष्टि की और 21 अप्रैल को ट्रैप कार्यवाही को अंजाम दिया। आरोपी को खांजना डूंगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित चाय की थड़ी पर परिवादी से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की निगरानी डीआईजी राजेश सिंह (रेन्ज भरतपुर) के निर्देशन में और एसीबी सवाई माधोपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आगे की पूछताछ व कार्यवाही जारी है।

एसीबी की कार्रवाई : एसडीएम कोर्ट में स्टे दिलाने के बदले मांगी रिश्वत, पटवारी 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पटवारी भू-अभिलेख अनुभाग, कलेक्ट्रेट भरतपुर में कार्यरत दिनेश सैनी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी मुख्यालय के निर्देशानुसार धौलपुर इकाई ने कार्रवाई की। महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि आरोपी पटवारी ने परिवादी से उसके माता-पिता के नाम चल रहे वाद में मदद कराने तथा धारा 136 के तहत एसडीएम कोर्ट में स्टे दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी।

परिवादी की शिकायत पर भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अति. महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

वेतन बिल बनाने के एवज में मांगी रिश्वत, बांसवाडा में ग्राम विकास अधिकारी 16 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाडा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भापोर पंचायत समिति व जिला बांसवाडा को 16,000 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता अटल सेवा केन्द्र भापोर में ठेके के माध्यम से सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते है। उसके पिताजी को पिछले पांच माह का वेतन भुगतान नही हुआ। वेतन बिल बनाने के एवज में आरोपी ग्राम पंचायत भापोर के प्रभुलाल पारगी, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 25,000 की मांग कर परेशान कर रहा है।

इस सूचना पर रिश्वत राशि मांगने की जांच कर सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी परिवादी से 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेने को सहमत हुआ और 4,000 रूपये सत्यापन के दौरान लिए गए। इसके बाद ए.सी.बी. बांसवाडा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैप कर लिया। टीम ने आरोपी प्रभुलाल पारगी को रिश्वत की बकाया राशि 16,000  रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।