literature festival - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जेएलएफ का चौथा दिन : सत्ता, न्याय और डिजिटल भविष्य पर वैश्विक विमर्श, अवकाश के दिन दिखी खासी भीड़
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के चौथे दिन गंभीर चर्चाओं और व्यापक संवाद की श्रृंखला जारी रही। साहित्य, राजनीति, कानून और तकनीक से जुड़ी प्रमुख आवाजें एक साथ आईं और सत्ता, न्याय, नेतृत्व तथा उन कहानियों पर विचार किया। प्रसिद्ध उपन्यासकार रिचर्ड फ्लैनगन ने टिम एडम्स के साथ बातचीत में पर्यावरणीय संकट, राजनीतिक उथल-पुथल और विवादित इतिहासों के दौर में साहित्य की नैतिक जरूरत पर विचार किया।

वहीं, फ्रंट लॉन में आयोजित सत्र ‘ए कॉन्टिनेंट इन क्राइसिस : रशिया, यूक्रेन एंड द यूरोपियन स्टोरी’ में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की ने नवतेज सरना के साथ यूरोप की राजनीतिक दिक्कतों का तीखा विश्लेषण किया। दिन की सबसे महत्वपूर्ण बातचीतों में से एक सत्र ‘आइडियाज ऑफ जस्टिस’ रहा। जिसमें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई.चंद्रचूड़ ने वीर सांघवी के साथ संवाद किया।

अपनी पुस्तक व्हाय द कॉन्स्टिट्यूशन मैटर्स के संदर्भ में चर्चा करते हुए लोकतंत्र में न्याय के वास्तविक अर्थ को समझाया। दिन का साहित्यिक समापन ‘द मर्डर डायलॉग’ सत्र के साथ हुआ। जिसमें फि ल्मकार और अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य तथा लेखक रुद्रनील सेनगुप्ता ने अमृता महाले के साथ संवाद किया। बातचीत में अपराध कथा, सिनेमाई कहानी कहने की शैली और इस विधा के केंद्र में मौजूद नैतिक जटिलताओं पर चर्चा हुई।

हर उम्र के लोगों में दिखा साहित्य का उत्साह :

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में रविवार को हर उम्र के लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। दोपहर दो बजे यहां प्रवेश द्वार से बाहर तक लोग कतार में लगकर प्रवेश लेते दिखाई दिए।

जेएलएफ में आज यह सत्र रहेंगे खास :

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन सोमवार को एलिस ऑसवाल्ड: ए जर्नी थू्र वर्ड्स एंड वर्ल्ड्स : एलिस ऑसवाल्ड से जीत थायिल की बातचीत, सेलिब्रेटिंग मांगा एंड ग्राफि क नोवेल्स : योशितोकी ओइमा, उजान दत्ता और अबीर कपूर से राधिका झा की बातचीत, दुभाषिया तोमोको किकुची के साथ द लेजेंड ऑफ  कुमारिकंडम: आनंद नीलकंठन से मृदुला रमेश की बातचीत और लेजेंडा : द रियल वीमेन बिहाइंड द मिथ्स में  जनीना रामिरेज से नारायणी बासु की बातचीत जैसे सत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

कर्नाटक क्वार्टल की प्रस्तुति : वाद्यों की जुगलबंदियों ने बिखेरी मिश्री सी मिठास
जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरुआत भी कर्नाटक संगीत से शुरू हुई। मॉर्निंग म्यूजिक के तहत आज की प्रस्तुति चार युवा संगीतज्ञों के समूह कर्नाटक क्वार्टल्स ने दी। इस समूह में श्रेया देवनाथन वायलिन एमलय एम कार्तिकेयन नागस्वरम, प्रवीण स्पर्श मृदंगम व अड्यार जी सिलमरासन थाविल बजाते हैं। ये चारों ही वाद्य दक्षिण भारतीय संगीत की परंपरा की अलग-अलग शैलियों में प्रचलित हैं। कार्यक्रम की शुरुआत टेम्पल म्यूजिक में प्रयुक्त राग मल्लारी की जुगलबंदी से की। मंदिर परिसरों में विभिन्न पवित्र धार्मिक आयोजनों के समय बजाए जाने वाला मल्लारी राग नागस्वरम और थाविल पर प्रस्तुत किया जाता है।

उनकी दूसरी पेशकश थी सुबह के राग अहीर भैरव में संगीतबद्ध स्वामी सदाशिव ब्रह्मेन्द्र की संस्कृत रचना पीब रे राम रसम रसने एजनन मरण भय शोक विदूरम....की रही। बाद में उनके शिष्यों द्वारा कुछ अन्य नॉटुस्वरम जोड़े गए, जो मूल विचार और उद्देश्य का पालन करते हैं। अगली पेशकश थी रबींद्र संगीत में रचित अमार मल्लिका बानो जाखोन, जिसमें कर्नाटक वाद्य यंत्रों के साथ रबींद्र संगीत का मिश्रण बेहद मीठा बन पड़ा। सुबह की अंतिम प्रस्तुति रही राग देश तिलाना में पद्मश्री लालगुड़ी जयरामम की संगीतबद्ध रचना जिसे प्राय: भरतनाट्यम की प्रस्तुति के दौरान बजाया जाता है।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज : साहित्यकारों का सजा मंच, ढोल नगाड़े और कच्छी घोड़ी नृत्य से लोगों का स्वागत
जयपुर। जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में गुरुवार से शुरू हुए साहित्यिक मंच जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत हुई है। प्रदेश की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार राजस्थानी संस्कृति इसकी मुख्य थीम है। फेस्ट में आने वाले लेखकों और विजिटर्स का राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया।

यहां ढोल नगाड़े और कच्छी घोड़ी नृत्य खासे आकर्षणवक केंद्र रहे। जेएलएफ में सुबह की सुनहरी शुरुआत 9 बजे सुप्रिया नागराजन का मॉर्निंग म्यूजिक सत्र से हुए। पहले दिन 40 से अधिक सत्र होंगे। जिनमें दोपहर 12 बजे फ्रंट लॉन में जावेद अख्तर का सत्र होगा। इसमें उनके साथ अतुल तिवारी होंगे।

वहीं एक बजे बैठक में फर्स्ट एडिशन दियासलाई बाय कैलाश सत्यार्थी सत्र होगा। इसमें कैलाश सत्यार्थी के साथ पुनीत रॉय की बातचीत होगी। इस साहित्यिक मंच पर कई लेखकों की बुक भी लॉन्च होगी। सुधा मूर्ति, जावेद अख्तर, कैलाश सत्यार्थी के सेशल फेस्टिवल के पहले दिन सबसे बड़े आकर्षण हैं।