jaipur police - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर। राजस्थान में आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण नवाचार किया है। अब OLA Cab एप्लीकेशन में SOS (इमरजेंसी) बटन जोड़ा गया है, जिसके तहत पहले चरण में राज्यभर के करीब एक् लाख वाहनों को अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ा गया है। इनमें से लगभग 40 हजार वाहन जयपुर सहित सीकर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा और जोधपुर में जुड़े हैं। इस सुविधा के तहत यात्रा के दौरान यदि कोई व्यक्ति विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग या बच्चें खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, तो वे तुरंत SOS बटन दबाकर पुलिस को सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही अभय कमाण्ड सेंटर से संबंधित थाने की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल (IPS) ने बताया कि हाल के दिनों में जयपुर महानगर क्षेत्र में कैब ड्राइवरों और डिलीवरी बॉयज द्वारा मारपीट, लूटपाट, जहरखुरानी, चोरी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध सामने आए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाना बेहद आवश्यक हो गया था।

इस अभियान को पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लाम्बा (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के नेतृत्व में लागू किया गया है।

जयपुर पुलिस द्वारा पहले भी कई सुरक्षा उपाय किए जा चुके हैं :

7533 कैब ड्राइवरों का वेरिफिकेशन किया गया, जिनमें से 205 का आपराधिक रिकॉर्ड मिला। इन पर निगरानी रखी जा रही है।
16436 डिलीवरी बॉयज (जैसे Flipkart, Zomato) का डेटा ICJS पोर्टल पर जांचा गया, जिसमें 38 के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया।
इन सभी मामलों में संबंधित कंपनियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।

जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई
जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 14 मार्च दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना बगरू में जनसुनवाई करेंगे।

इस दौरान बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों को दी राहत, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
जयपुर। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय बजरंग सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर एवं कोतवाली व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान शास्त्रीनगर सर्किल के शास्त्रीनगर विद्याधर नगर एवं भट्टाबस्ती के थानों के साथ कोतवाली सर्किल के कोतवाली,जालूपूरा,संजय सर्किल एवं नाहरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।

जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस आयुक्त द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर एवं पुलिस थाना शिप्रापथ में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

जयपुर पुलिस के छह पुलिसकर्मी बने ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’, उत्कृष्ट कार्य के लिए किए गए सम्मानित
जयपुर। सचिन मित्तल ने पुलिस आयुक्तालय में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को “कांस्टेबल ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त मित्तल ने कहा कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को साकार करने के लिए जयपुर पुलिस निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ‘कांस्टेबल ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

जनवरी 2026 के सम्मानित पुलिसकर्मी :

1. रामवतार, कांस्टेबल, थाना बजाज नगर (जिला पूर्व)
रामवतार ने थाना क्षेत्र में नौकर द्वारा अपने मालिक के घर से आलमारियों के ताले तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने की वारदात का पर्दाफाश किया। आरोपी मोंटू उर्फ रामू उर्फ मनोज ठाकुर को बिहार से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 लाख रुपये तथा अतिरिक्त 27.50 लाख रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2. मोतीलाल, कांस्टेबल, थाना सेज (जिला पश्चिम)
अज्ञात मृतक की शिनाख्त तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में तकनीकी एवं अन्य स्रोतों से सूचना एकत्रित कर आरोपी सूरज सैन उर्फ दिलावर उर्फ दिल्लों एवं रोहित बैरवा की गिरफ्तारी में अहम योगदान दिया।

3. गिर्राज प्रसाद, कांस्टेबल, थाना आमेर (जिला उत्तर)
वांछित अपराधियों के विरुद्ध जारी सम्मन व वारंटों की अधिकतम तामील करवाकर संबंधित न्यायालय में पेश करवाने तथा 28 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

4. जीत सिंह, कांस्टेबल, थाना सांगानेर सदर (जिला दक्षिण)
राजस्थान सरकार द्वारा जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित “डिजीपेस्ट 2026” के दौरान कानून-व्यवस्था ड्यूटी में उत्कृष्ट पुलिस प्रबंधन किया। साथ ही थाने में वर्षों से लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों के निस्तारण में सराहनीय कार्य किया।

5. राजपाल, कांस्टेबल, यातायात प्रशासन जयपुर
इंटरसेप्टर वाहन पर तैनात रहते हुए तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 5060 चालान कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

6. चेतन प्रकाश, कांस्टेबल, कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण), पुलिस आयुक्तालय जयपुर
चिटफंड से संबंधित धोखाधड़ी के प्रकरणों का रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों के निस्तारण हेतु पत्राचार तथा तीन माह से अधिक अवधि के लंबित एफआर और छह माह से अधिक लंबित चालानों को न्यायालय में प्रस्तुत करवाने में परिश्रमपूर्वक कार्य किया।

अपार्टमेंट में नकाबपोश बदमाशों की घुसपैठ : गेट तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद वारदात
जयपुर। सोडाला थाना इलाके के अलसीसर अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। चोरी की नीयत से घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक फ्लैट का गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने के डर से भाग निकले। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस ने बताया कि बदमाश देर रात अपार्टमेंट में दाखिल हुए थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और अपने साथ एक बैग में औजार भी लेकर आए थे। उन्होंने पहले अपार्टमेंट में रेकी की और फिर सुने पड़े एक फ्लैट को निशाना बनाया। करीब 10 मिनट तक बदमाश औजारों से गेट तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसी बीच अपार्टमेंट के लोग जाग गए और हलचल का आभास होते ही बदमाश घबरा गए। पकड़े जाने के डर से तीनों बिना चोरी किए वहां से फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने फ्लैट का गेट टूटा देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पूरी वारदात सामने आ गई।

सूचना मिलते ही सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज जब्त कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

बीजू जोसफ खोह नागोरियान थाने में करेंगे जनसुनवाई , परिवादियों की समस्याओं का होगा निस्तारण
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने जनसुनवाई में आंशिक संशोधन करते हुए 17 सितम्बर की जगह अब 18 सितम्बर को दिन में 3 बजे से 6 बजे तक पुलिस थाना खोह नागोरियान में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व, सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी, मालवीयनगर एवं आदर्शनगर एवं संबंधित थानाधिकारी और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान पुलिस थाना बस्सी, कानोता, तूंगा, एयरपोर्ट, मालवीयनगर, जवाहर सर्किल, बजाजनगर, खोह नागोरियान, आदर्शनगर, ट्रांसपोर्टनगर, जवाहर नगर एवं जामडोली क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

साइबर अपराधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार : जयपुर दक्षिण में 2 बड़े कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई। साइबर सेल जयपुर दक्षिण, थाना मानसरोवर और थाना शिप्रापथ की संयुक्त कार्रवाई में दो बड़े फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया गया, जो ई-मित्र आईडी और ऑनलाइन फ्रॉड नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

मुख्य बिंदु
शिप्रापथ इलाके में ई-मित्र आईडी के नाम पर चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।
मानसरोवर में ऑनलाइन ठगी और किराये के बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाली गैंग का पर्दाफाश।
गैंग का सरगना हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ हनी गिरफ्तार, जिसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज। गैंग के सात अन्य सदस्य भी दबोचे गए।

आरोपियों से 10 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप, 32 मोबाइल सिम कार्ड सहित मोबाइल, 14 अतिरिक्त सिम कार्ड, 30 एटीएम कार्ड, 4 चेकबुक, 2 पासबुक, 3 वाईफाई मॉडेम और 2.35 लाख नकद बरामद किए। आरोपियों के बैंक खातों से जुड़े 25 से अधिक साइबर शिकायतें विभिन्न राज्यों (राजस्थान, झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र, एमपी) में दर्ज, अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा।

साइबर शील्ड अभियान का हिस्सा
डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम राजस्थान की पहल पर राज्यभर में “साइबर शील्ड” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना, लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण और आमजन को जागरूक करना है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित शर्मा (RPS) एवं सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर आदित्य काकडे (IPS) के निर्देशन में किया गया। इसमें थाना मानसरोवर, शिप्रापथ, मुहाना और साइबर सेल जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीम शामिल रही।

जयपुर में ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी: नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर लाखों के गहने उड़ाए, CCTV में वारदात कैद
जयपुर। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने शटर तोड़कर स्नेहा ज्वेलर्स से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोर गहनों को तौलिए में बांधकर बाइक से फरार हो गए। शॉप में लगे CCTV कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है।

पुलिस के अनुसार, जयसिंहपुरा खोर के ओम कॉलोनी निवासी धर्मेन्द्र सोनी (49) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी आरा मशीन के पास स्नेहा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। देर रात करीब 2:40 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और रोड किनारे बाइक खड़ी कर शटर तोड़ा। एक चोर शॉप के अंदर घुसा, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे।

अंदर घुसे चोर ने केवल 9 मिनट में अलमारी और दराज में रखे सोने-चांदी के गहनों को तौलिए में बांध लिया और तिजोरी तोड़ने में असफल रहने के बाद अपने साथियों की मदद से निकल गया। सुबह शॉप मालिक को टूटा शटर और चोरी का पता चला। पीड़ित ज्वेलर के मुताबिक, चोरी गए गहनों में कुछ सोने के आइटम्स और करीब 2.5 किलो चांदी शामिल है। जयसिंहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जयपुर पुलिस और फोर्टी ने किया एमओयू, 50 परिवारों के पुनर्वास की बनेगी राह
जयपुर। अपराध के गंभीर मामलों से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास को लेकर जयपुर पुलिस की मानवीय पहल के लिए राजस्थान व्यापार एवं उद्योग महासंघ फोर्टी ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। इसी क्रम में राजपुताना शेरेटन होटल में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर पुलिस और फोर्टी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समझौते के तहत कमजोर परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे अपराध पीड़ितों को सहयोगात्मक पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य पीड़ितों की गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता बनाए रखना है। सहायता के तहत बच्चों और युवाओं को शैक्षणिक सहयोग, कौशल विकास प्रशिक्षण, माइक्रो-ग्रांट, रोजगार सहायता जैसे कई सामाजिक-आर्थिक उपायों का लाभ मिलेगा। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति इस योजना के प्राथमिक लाभार्थी होंगे।

इस अवसर पर जयपुर पुलिस की ओर से पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ  और फोर्टी की ओर से अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। विशेष बात यह रही कि फोर्टी से जुड़े 10 उद्योगपतियों ने पहले ही डीसीपी वेस्ट अमित कुमार की पहल पर आठ पीड़ित परिवारों को पुनर्वास सहायता देने की जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम में इन उद्योगपतियों को पुलिस की ओर से सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में सुरेश अग्रवाल, सुरजाराम मील, आईसी अग्रवाल, नरेश चौपड़ा, विकास जैन, पीडी गोयल, जुगल किशोर डेरेवाला, आत्माराम गुप्ता, अभिषेक गोयल और सुनील अग्रवाल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी वेस्ट अमित कुमार, फोर्टी से जुड़े प्रमुख उद्योगपति और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ऑपरेशन आग के तहत हथियारबंद गैंग सदस्य अमरलाल शेख गिरफ्तार, देशी कट्टा-कारतूस और कार बरामद
जयपुर। सीएसटी क्राइम ब्रांच आयुक्तालय जयपुर ने पुलिस थाना वैशाली नगर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन आग के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर बदमाश अमरलाल शेख पुत्र आजम शेख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध कुन्दन कंवरिया के निर्देशन में तथा अति. पुलिस उपायुक्त संगठित अपराध  रिछपाल सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। कार्यवाही में सीएसटी टीम से कानि. अजय की भूमिका सराहनीय रही। थाना वैशाली नगर में इस संबंध में प्रकरण संख्या 248/2025 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में सामने आए अहम खुलासे:

आरोपी लक्की रानोली गैंग का सक्रिय सदस्य है।

आरोपी व्यापारियों को हथियार दिखाकर अवैध वसूली और झगड़े करता रहा है।

उसने यह अवैध हथियार सचिन सौलंकी निवासी कोटपूतली से लेना बताया है।

गिरफ्तार
नाम: अमरलाल शेख
पिता का नाम: आजम शेख
उम्र: 28 वर्ष
पता: मकान नं. 444, जे.पी. कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, सेक्टर नंबर-03, शास्त्री नगर, थाना भट्टाबस्ती, जयपुर।

जयपुर में लग्जरी लाइफ के लिए करते थे बाइक चोरी, दो शातिर गिरफ्तार
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन पावर बाइक सहित आठ चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। एक अन्य नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे वाहन चोरी
ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया कि 20 जून को साहिल नाम के एक युवक ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और वारदात से पहले रैकी करने वाली बाइक की पहचान कर अलवर निवासी सचिन मीणा को डिटेन किया। पूछताछ में सचिन ने अपने मित्र सचिन और एक नाबालिग के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

कम कीमत में बेचते थे चोरी की बाइक
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से अलवर थानागाजी के रहने वाले हैं और लग्जरी लाइफ जीने के लिए बाइक चोरी किया करते थे। चोरी की बाइकों को कम कीमत पर बेचते, जिससे मिलने वाले पैसे से कमरे का किराया, महंगे कपड़े, मोबाइल, जूते, घड़ी खरीदते थे। साथ ही होटल में खाना, क्लब जाना, दोस्तों में पार्टी करने जैसी शौक पूरा करते थे।

कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
पुलिस ने तीन पावर बाइक समेत आठ बाइकें रिकवर कर ली हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फरार होने की साजिश नाकाम, 15 गिरफ्तार
जयपुर। लालकोठी थाना पुलिस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई में केंद्रीय कारागृह के बंदियों की फरारी की योजना को नाकाम कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 24 मई को सूचना मिली थी कि कुछ बंदी एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार के बहाने भागने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। पता चला कि केंद्रीय कारागृह से चार बंदी – रफीक उर्फ बकरी, भंवरलाल, अंकीत बंसल, और करण गुप्ता – उपचार के लिए अस्पताल लाए गए थे और वहां से भाग निकले। तलाशी के दौरान अस्पताल परिसर और ओपीडी क्षेत्र को खंगाला गया, लेकिन वे नहीं मिले। बाद में पुलिस थाना जालूपुरा ने रफीक और भंवरलाल को तथा एयरपोर्ट थाना ने अंकीत और करण गुप्ता को पकड़ लिया।

जांच में पता चला कि बंदी आनंदीलाल उर्फ नंदलाल और एक अन्य बंदी ने रफीक व भंवरलाल को एसएमएस अस्पताल रैफर कराने में मदद की थी। इसके बदले आरोपी आलिम खान ने बीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच पुलिसकर्मी और चार बंदियों के परिजन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आनंदीलाल (26 वर्ष), निवासी जमवारामगढ़, वर्तमान में केंद्रीय कारागृह बंदी है, और आलिम खान (36 वर्ष), निवासी न्यू संजय नगर, कच्ची बस्ती जयपुर, शामिल हैं। इस मामले की जांच थानाधिकारी बन्नालाल (SI, लालकोठी) के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखे हुए है।