announcement - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में संभव, 3 चरणों में हो सकता है मतदान
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की घोषणा मार्च के पहले सप्ताह में संभव है। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ पूरे प्रदेश में आचार संहिता लग जाएगी। चुनाव में 3 चरणों में मतदान हो सकता है। नगर निकाय चुनाव की भी तैयारी तेज कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इसके संकेत दिए।

हालांकि, ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव कार्यक्रम तय होगा। रिपोर्ट आने के सात दिन में तय ओबीसी आरक्षित सीटें तय होंगी। सभी पंचायतों के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। सरकार और आयोग का पंचायत चुनाव में 31 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है,क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल तक चुनाव पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग की तैयारियां :

राज्य निर्वाचन आयोग की प्रमुख तैयारियों में जनवरी में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन और दावे आपत्तियों का निपटारा पूरा हो चुका है। आयोग ने पंच-सरपंच पदों के चुनाव में बैलट पेपर से मतदान का फैसला लिया है, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम का उपयोग होगा। मतदान के दौरान दाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर स्याही लगाने की सख्त प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसमें नाखून के कट से पहली जोड़ तक स्याही अनिवार्य है।

अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू होगी आचार संहिता :

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने संकेत दिए हैं कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना मार्च के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है, जिसके साथ ही प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। ओबीसी आरक्षण के लिए संबंधित आयोग की रिपोर्ट मिलते ही अधिकतम सात दिनों में सीटों का आरक्षण निर्धारण और लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फरवरी के तीसरे सप्ताह तक लॉटरी संभव है।

विभागों में यह गतिविधियां :

पंचायती राज विभाग नए वार्ड परिसीमन, ग्राम पंचायतों की संख्या और सीटों के आरक्षण पर काम कर रहा है। नगरीय विकास विभाग निकायों के लिए मतदाता सूची और बूथ व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहा है। जिला कलक्टरों को आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण, बूथ निर्माण, सुरक्षा और मतदान सामग्री की व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं। चुनाव खर्च सीमा बढ़ाई गई है, जैसे सरपंच के लिए अब एक लाख रुपए तक खर्च की अनुमति है। शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता संभवत: नहीं रहेगी, जबकि दो से अधिक संतान वाले उम्मीदवारों को राहत देने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है।

पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लिया वापस, भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की घोषणा
नई दिल्ली। तीन बार की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट ने प्रतिस्पर्धी कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया। फोगाट ने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास से वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना है। पिछले साल विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के तुरंत बाद संन्यास ले लिया था।

विनेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरे करियर का अंत है। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से भी दूर हटने की जरूरत थी। इतने सालों में पहली बार मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी।

मुझे अब भी इस खेल से प्यार है :

मैंने अपने सफर के महत्व को समझने के लिए समय लिया, ऊंचाइयों, दिल टूटने के पलों, बलिदानों और मेरे उन रूपों को समझा जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और इसी आत्मचिंतन में मुझे सच्चाई मिली, कि मुझे अब भी इस खेल से प्यार है। मैं अब भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं।

जुलाई में बेटे को जन्म दिया :

31 वर्षीय विनेश, जो जुलाई में एक बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार मां बनीं, ने आगे कहा कि उनका बेटा ही एलएस 2028 के सफर में उनका सबसे बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा, तो मैं यहां हूं, निर्भीक दिल और दृढ़ संकल्प के साथ एलएस 2028 की ओर कदम बढ़ा रही हूं। और इस बार मैं अकेली नहीं हूं। मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, लॉस एंजिल्स ओलंपिक के इस सफर में मेरा छोटा सा चीयरलीडर।

रियो में किया ओलंपिक डेब्यू :

मशहर फोगाट बहनों में से एक, विनेश ने रियो 2016 ओलंपिक में डेब्य किया था, लेकिन क्वार्टर फाइनल में चोट लगने के कारण भारतीय पहलवान का अभियान सफर समय से पहले ही समाप्त हो गया। टोक्यो 2020 में भी उनका सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। पेरिस 2024 में विनेश फोगाट ने महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में जापान की मौजूदा चैंपियन युई सुसाकी, यूक्रेन की पूर्व यूरोपीय चैंपियन ओक्साना लिवाच और क्यूबा की पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन युस्नेलिस गुजमान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले हुई अयोग्य घोषित :

हालांकि, एक तकनीकी कारण के चलते वह ओलंपिक कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला नहीं बन सकीं। स्वर्ण मुकाबले की सुबह विनेश निर्धारित वजन सीमा से अधिक पाई गईं और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। वजन घटाने के लिए पिछली रात कई कड़े प्रयास करने के बावजूद, अनिवार्य वजन मापन में उनका वजन थोड़ा अधिक पाया गया। विनेश फोगाट तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेते है और पूर्व एशियाई खेलों की चैंपियन भी रही हैं।

बालोतरा यूआईटी का गठन, नगरीय विकास विभाग ने की घोषणा
जयपुर। बालोतरा में नगरीय विकास को नई दिशा देने के लिए बालोतरा शहरी सुधार न्यास (UIT) का गठन किया गया है। नगरीय विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा को क्रियान्वित करते हुए यह कदम उठाया गया है।

बालोतरा UIT के क्षेत्राधिकार में पटोदी तहसील के कई गांव और इलाके शामिल किए गए हैं, जिनमें साजियाली पदमसिंह, भोमोणी सारणों की ढाणी, मेध धारू नगर, मिठीबेरी, बलदेव नगर, केरलीनाडी, रिमूपुरा, आदर्श मेघवालों की ढाणी, खारीनाडी, अंबेडकर, मेघनगर और गोलिया वीदा प्रमुख हैं। UIT का मुख्य उद्देश्य इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास करना होगा। इसमें भवन निर्माण स्वीकृति, टाउनशिप स्वीकृति, कृषि भूमि रूपांतरण, भू उपयोग परिवर्तन, भूखंडों के पट्टे जारी करने और विकास कार्यों की जिम्मेदारी शामिल होगी। जल्द ही बालोतरा UIT के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे नगरीय विकास को गति मिलेगी।

एसकेजे क्रिकेट अवार्ड की घोषणा, सीनियर वर्ग में सुमन, कौशल्या और आयुषी में मुकाबला
जयपुर। राजस्थान की महिला क्रिकेट में प्रतिष्ठित सुन्दर कान्ति जोशी (एसकेजे) के छठे सीजन के पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की जाएगी। मीडियम पेसर कौशल्या चौधरी, आलराउंडर सुमन मीणा और बल्लेबाज आयुषी गर्ग को सीनियर वर्ग में प्रबल दावेदार माना जा रहा है। तीनों खिलाड़ियों का इस साल बीसीसीआई के टूनार्मेंटों में शानदार प्रदर्शन रहा है। जूनियर वर्ग में मैना सियोल और पर्ल बाणावत तथा सब जूनियर वर्ग में धृति माथुर और गौरवी खंगारोत पर नजर रहेगी।

राधा निवास क्रिकेट क्लब के सचिव और पूर्व रणजी क्रिकेटर शरद जोशी के अनुसार चयन पैनल की बैठक सोमवार को अशोक क्लब में होगी। उसके बाद पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। अब तक ये पुरस्कार सीनियर वर्ग में आयुषी गर्ग, प्रियंका शर्मा, सोनल कलाल, सुमन मीणा और ज्योति चौधरी को तथा जूनियर वर्ग में सिमरन चौधरी, अनाया गर्ग और सिद्धि शर्मा को दिया जा चुका है। सबजूनियर वर्ग में पर्ल बाणावत और वृन्दा शर्मा यह पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई के टूनार्मेंटों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रदेश की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ी के लिए इन पुरस्कारों की शुरूआत छह वर्ष पूर्व जयपुर के जोशी परिवार द्वारा की गई थी।

‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट को लेकर हुई घोषणा, जानें तारीख
मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय और अरशद दोनों साथ नजर आयेंगे।

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर की। उन्होंने लिखा-‘अक्षय कुमार-अरशद वारसी की ’जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज ने 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी है, जो फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है। स्टार्स- अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा के रूप में) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी के रूप में), निर्देशक सुभाष कपूर।

आम बजट में 36 जीवन रक्षक दवाओं पर आयात शुल्क में छूट, बीसीडी को खत्म करने की घोषणा
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में जीवन रक्षक दवाओं को सस्ता बनाने के लिये इस तरह की 36 आयातित दवाओं और उनको बनाने में काम आने वाले बल्क ड्रग्स (बड़ी मात्रा में) पर आधार आयात शुल्क (बीसीडी) को खत्म करने की घोषणा की है। सीतारमण ने आम बजट के अपने बजट भाषण में कहा कि 6 जीवन रक्षक दवाओं को पांच प्रतिशत शुल्क की रियायती दर के तहत लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 37 अन्य दवाओं तथा 13 नए रोगी सहायता कार्यक्रमों को बीसीडी से मुक्त रखा जाएगा, बशर्तें ये दवाइयां और सहायता कार्यक्रम मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराये जाते हों।