used - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपद्रवियों ने किया पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां
खानपुर। खानपुर थानाधिकारी कमलसिंह की ओर से कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर और सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुर्जर के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा खानपुर थाने के सामने किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस बार तो पुलिसकर्मी भी पथराव से बचने के लिए भागते दिखे। इसके बाद पुलिस की ओर से आंसू गैस का गोला छोड़कर और लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। वहीं पुलिस ने 80 लोगों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया तथा मौके पर छूटे कई दो और चार पहिया वाहन जब्त कर लिए।

ऐसे चला घटनाक्रम
कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ बुधवार को थानाधिकारी कमल सिंह यादव ने गाली गलौज और राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया था। इसके विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से थाने के समीप प्रदर्शन किया गया था। धरना प्रदर्शन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार दोपहर 12 बजे करीब कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता खानपुर पुलिस थाने के बाहर एकत्र हो गए तथा काफी देर तक सड़क पर प्रदर्शन और नारेबाजी करने के बाद थाने के सामने टेंट लगाकर धरना प्रारंभ कर दिया। धरने में कांग्रेस के सुरेश गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराजसिंह हाड़ा, लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, झालरापाटन के पूर्व चेयरमैन मुबारिक मंसूरी, वरिष्ठ नेता भवानीशंकर गुर्जर, प्रदीप शर्मा, सत्यनारायण कक्कड़, बालचंद मीणा, राजेंद्रकुमार गुप्ता, राजेंद्र मीणा, मीणा समाज के नेता रामप्रकाश मीणा, बद्री पायलेट सहित अन्य ने भाषण दिए।

वार्ता विफल होने के बाद बिगड़ा माहौल
धरने के दौरान पुलिस की ओर से वार्ता का निमंत्रण आने पर कांग्रेस नेता रघुराजसिंह हाड़ा, प्रमोद शर्मा, मुबारिक मंसूरी ओर भवानीशंकर गुर्जर का प्रतिनिधिमण्डल थाने में गए। वहां पर कांग्रेस नेताओं ने थानाधिकारी को हटाने , तिरंगे का अपमान करने पर थानाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। इसके लिए पुलिस ने समय अवधि मांगी। इस मामले की जानकारी नेताओं ने धरना स्थल पर कार्यकताओं को दी तो कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। सुरेश गुर्जर ने किसी भी प्रकार के समझौते से इंकार कर दिया। इस दौरान नारेबाजी तेज हो गई। इस पर पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन माहौल बिगड़ गया। प्रशासन द्वारा टेंट को हटा दिया गया। शाम साढ़े तीन बजे कुछ उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। जिससे हालात बिगड़ गए। पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद भी पुलिस दो घंटे तक पूरे कस्बे के बाजारों में घूमकर बेवजह घूमने वालोें को भगाया। पुलिस इसके बाद शाम छह बजे स्थिति काबू में आ गई।

भारी पुलिस बल तैनात किया
पुलिस प्रशासन मौजूद रहा घटनास्थल छावनी बना रहा। एसडीएम श्यामसुंदर चेतीवाल, दो डीवाईएसपी राजीव परिहार जिलेभर के थानों के थानाधकारी सहित 400 के लगभग जवान एक वज्र वाहन, 2 ड्रोन कैमरे, तहसीलदार भरत कुमार यादव और पदाधिकारी मौजूद रहे कस्बे  पुलिस द्वारा लोगों को तितर-बितर किया गया।

ये है मामला
खानपुर में बुधवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। विवाद की शुरूआत तिरंगायात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर और खानपुर थानाधिकारी कमल सिंह के बीच बुधवार को विवाद हो गया था। गुर्जर ने थानधिकारी को धमकायाऔर गाली गलौज की। इसका विडियो वायरल हुआ था।

इनका कहना है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिस पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। जिसके बाद पुलिस ने 80 प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया है। करीब 10 वाहन भी जब्त किए है। हुडदंग मचाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।
- मोनिका सेन, पुलिस अधीक्षक झालावाड़

ना 'पाक' हनीट्रैप में फंसा सेना का जवान: भारतीय सेना का जवान सैन्य सूचनाऐं लीक करने के आरोप में गिरफ्तार, महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से था सम्पर्क
जयपुर। राजस्थान खुफिया एजेंसी ने शनिवार को एक महिला को चैटिंग के जरिए सैन्य सूचनाएं भेजने वाले भारतीय जवान को गिरफ्तार किया है। महानिदेशक पुलिस (इन्टैलीजेन्स) उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान इन्टैलीजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत् निगरानी की जाती है। इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि भारतीय सेना की अति संवेदनशील रेजिमेंट जोधपुर में कार्यरत प्रदीप कुमार सोशल मिडिया के माध्यम से  पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (PIO) से निरन्तर सम्पर्क में है, इस पर सीआईडी इन्टैलीजेंस जयपुर द्वारा उक्त सैन्यकर्मी की गतिविधियों पर लगातार सतत निगरानी आरम्भ की गई। निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि प्रदीप कुमार महिला एजेंट से सोशल मिडिया के माध्यम से निरन्तर सम्पर्क में है एवं सामरिक महत्व की सूचनाएं साझा कर रहा है। उक्त सैन्यकर्मी पर कार्यवाही करते हुए 18 मई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

संयुक्त पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेन्सियों द्वारा पूछताछ करने पर 24 वर्षीय आरोपी द्वारा बताया गया कि वह मूलतः कृष्णानगर गली नम्बर 10, पुलिस थाना- गंगनहर जनपद, रूडकी, उतराखण्ड का रहने वाला है और 3 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के पश्चात आरोपी का पदस्थापन गनर के पद पर हुआ था। जिसके बाद से ही आरोपी का पदस्थापन अति संवेदनशील रेजिमेन्ट जोधपुर में हुआ था।

लगभग 6-7 माह पूर्व आरोपी के मोबाईल फोन पर उक्त महिला का कॉल आया जिसके पश्चात दोनों वाट्सएप पर चैट, वॉइस कॉल एवं वीडियो कॉल द्वारा आपस में बाते करने लगे। छदम नाम की महिला ने अपने आप को ग्वालियर मध्यप्रदेश की रहने वाली एवं स्वयं को बंग्लौर में एमएनएस में पदस्थापित होना बताया। उक्त महिला एजेंट द्वारा आरोपी से दिल्ली आकर मिलने व शादी करने का झांसा देकर आर्मी से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजो के फोटोग्राफ्स मांगना शुरू किया, जिस पर आरोपी द्वारा हनीट्रैप में फंसकर अपने कार्यालय से सेना से सम्बंधित गोपनीय दस्तावेजात की फोटो चोरी छिपे अपने मोबाईल से खींचकर जरिये वाटसएप महिला एजेट को भेजे गये।

आरोपी के फोन की वास्तविक जांच में उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरूद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया है कि उक्त महिला मित्र के चाहने पर अपनी स्वंय द्वारा उपयोग में ली जा रही एक सिम के मोबाईल नम्बर और वाटसएप हेतु ओटीपी भी शेयर किये गये ताकि उक्त भारतीय नम्बर में पाक महिला एजेन्ट अन्य छदम नाम से उपयोग कर अन्य लोगों तथा आर्मी के जवानों को अपना शिकार बना सकें।

नियुक्तियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने छेड़ी नई बहस: सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थी
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 25 हजार भर्तियों की प्रक्रिया के तहत दो हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे और युवाओं से धैर्य बनाये रखने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया कानूनी पेचीदगियों में न फंसे।

मान ने दावा किया कि पिछली सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थीं लेकिन उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि घरों के नजदीक नियुक्तियां दी जाएं। उन्होंने हालांकि इसी के साथ युवाओं से अनुरोध किया कि घर से दूर हों तब भी वह हिचकिचाएं नहीं क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारों को भी अपने सपने पूरे करने के लिए घर से दूर जाना पड़ा था। आज की नियुक्तियां जल विभाग, स्वास्थ्य विभाग में थीं।

उन्होंने म्युनिसिपल भवन में 2373 नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि विरोध कर रहे युवाओं को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सरकार को इतना समय देना चाहिए कि सरकार भर्तियों के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकें क्योंकि जल्दबाजी में उठाया कोई कदम उल्टा पड़ सकता है यदि किसी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी तो। उन्होंने दावा किया कि पिछली  सरकारें जो काम अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाईं थीं, वे उन्होंने पहले दो महीने में किये हैं।

अभी किराए पर ही उड़ान, डेढ़ साल बाद मिलेंगे हेलिकॉप्टर-विमान
जयपुर। राजस्थान सरकार का हवाई बेड़ा अभी पूरी तरह से खाली है। एक विमान और हेलिकॉप्टर खरीद के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन अभी डेढ़ साल सरकार को इनके आने का इंतजार करना ही पड़ेगा। ऐसे में फिलहाल सरकार की वीवीआईपी उड़ान के लिए किराए के विमान-हेलिकॉप्टर ही काम में लेने होंगे। प्रदेश के सिविल एविएशन विभाग वीवीआईपी उड़ान के लिए गुजरात की तर्ज पर 200 करोड़ का एक 10 सीटर मल्टी-टरबाइन अत्याधुनिक सुविधाओं से लबरेज जेट विमान और चार सीटर 30 करोड़ का हेलिकॉप्टर खरीद रहा है। टेंडर गत दो मार्च को हो गए हैं, अप्रैल में कंपनियों का चयन तो हो जाएगा, लेकिन इनके हवाई-बेड़े में लैंड होने में करीब डेढ़ साल का समय लगेगा यानी डिलेवरी चुनावों के वक्त तक ही हो पाएगी। ऐसे में इनका उपयोग अगली सरकार के वक्त ही हो पाएगा।

7 साल में 100 करोड़ सेवाओं पर खर्च
हवाई बेड़े में वीवीआईपी उड़ान के लिए सात साल से विमान-हेलिकॉप्टर नहीं है। इस समयावधि में किराए के विमान-हेलिकॉप्टर से ही वीवीआईपी उड़ान का काम चल रहा है। हर साल औसतन 18-20 करोड़ रुपए विमान सेवाओं पर खर्च होते हैं। पिछले दो साल महामारी के चलते राशि काफी कम खर्च हुई है। इस हिसाब से करीब सौ करोड़ रुपए अब तक किराए की उड़ान पर खजाने से खर्च हुए हैं। अभी डेढ़ साल और किराए पर ही विमान सेवा चलेगी। ऐसे में 27-30 करोड़ और खर्च होने का आंकलन है।

खुद के सरकारी बेड़े में समय यूं लगेगा
टेंडर की अंतिम तारीख के बाद कंपनियों से प्रजेंटेशन लिया जाएगा। फिर तकनीकी और फाइनेंशियल बिड़ खोली जाएगी, जिस कंपनी के हेलिकॉप्टर-विमान पर बात बनेगी, उनमें अत्याधुनिक सेवाओं के लिए सिविल एविएशन की तकनीकी कमेटी मैन्यूफेक्चरिंग कराएगी। इसके बाद मेंटिनेंस के लिए इंजीनियरों की टीम को और पायलटों को उड़ान के लिए विक्रेता कंपनी तीन माह की ट्रेनिंग देगी। इसके बाद डायरेक्टर जनरल आॅफ सिविल एविएशन की उड़ान को हरी झंडी मिलने की प्रक्रिया होगी। तब प्रदेश में वीवीआईपी उड़ान के लिए विमान मिलेंगे।

महामारी ने रोकी थी पिछली खरीद
गहलोत सरकार ने कोरोना महामारी शुरू होने से ठीक पहले फ्रांस की डेशो एविएशन कंपनी से मिड साइज 12 सीटर जेड विमान खरीद का निर्णय लिया था, लेकिन प्रस्ताव को महामारी के चलते सीएम ने मंजूर नहीं किया था।

18 अप्रैल तक कंपनियों से टेंडर मांगे हैं। कंपनी चयन के बाद मोडिफिकेशन, ट्रेनिंग सहित अन्य कार्यों के बाद प्रदेश को मिलने में समय लगेगा।
-जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, शासन सचिव, सिविल एविएशन विभाग

नाबालिग बच्ची से बेदर्दी, मौसेरे भाई-भाभी गर्म चाकू से दागते थे
उदयपुर। 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बेदर्दी का मामला सामने आया है। मासूम पर कोई नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई और भाभी ही जुल्म कर रहे थे। घर का काम ढंग से नहीं कर पाने पर बच्ची को चाकू गर्म कर कई बार दागा गया। उसके मुंह और हाथ-पैर को जला दिया गया। मासूम के साथ अमानवीयता की हदें पार करने वाले आरोपी उसे पढ़ाने-लिखाने का कहकर दो वर्ष पहले बिहार से उदयपुर से लाए थे। मासूम बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे शेल्टर होम में भेजा गया।

सारा दिन काम और अत्याचार का इनाम
बच्ची का मौसेरा भाई उदयपुर में मजदूरी करता है। उसके काम पर जाने के बाद भाभी दिनभर उससे घर का काम करवाती थी। कुछ कमी रह जाए तो थप्पड़ों और डंडों से पीटती थी। कई बार चाकू और चिमटा गर्र्म कर बच्ची के हाथ-पैर और मुंह को दागा गया। बच्ची इस बारे में पूछने पर डर से सहमी हुई है। जुल्मों की जानकारी पड़ोसी को मिली तो उसने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। इसके बाद चाइल्ड लाइन और सवीना थाना पुलिस की टीम रोशननगर में बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची खरीदी हुई भी हो सकती है
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुवकुमार कविया ने बताया कि समिति को यह भी शक है कि कही बच्ची को खरीदकर तो नहीं लाया गया। मामले में बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर सवीना थाना पुलिस ने आरोपी भाभी सोनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराह्न में पुलिस ने पति-पत्नी को बयान के लिए थाने में बुलाया, जहां दोनों से पूछताछ की गई।

ये बुल शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी होकर काटती थी चालान, पीक आवर्स में चालान काटने की बजाय यातायात व्यवस्था संभालेगी ‘बुल’
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन जाम के हालात बन जाते हैं और बाहरी इलाके में बुल (इंटरसेप्टर) तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है। अब आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर द्वितीय ने नया प्रयास शुरू किया है। पीक आवर्स में अब ये बुल शहर के अंदर रहेंगी और जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां ड्यूटी कर लोगों को जाम से निजात दिलाएंगी। ये 13 बुल एक-एक के हिसाब से 13 ट्रेफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को सौंपी जाएंगी। उसके बाद इनका ड्यूटी प्वॉइंट तय होगा और यातायात को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करेंगी। शहर में पीक आवर्स सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक और शाम को पांच बजे से सात बजे तक होते हैं।

इस्तगासा होगा दर्ज
यदि किसी दुकान, शोरूम, होटल, ढाबे और अन्य स्थान के बाहर जाम लगता है तो उस जगह के मालिक के संबंध में यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। पहले उस दुकान समेत अन्य जगह के मालिक की समझाइश करेगी और उसके बाद यदि फिर भी वापस जाम के हालात बनते हैं तो उसके खिलाफ इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई होगी।

पीक आवर्स में जाम से निजात दिलाने के लिए बुल (इंटरसेप्टर) अब यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए शहर में रहेंगी और जाम से निजात दिलाने में प्रयास करेंगी। यातायात पुलिस में तैनात बुल की जिम्मेदारी 13 टीआई को सौंपी है।
- हैदर अली जैदी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय जयपुर कमिश्नरेट

अलवर में भ्रष्टाचार: पार्षद तो छोटी मछली, मगरमच्छ पकड़ से दूर
अलवर। नगर परिषद् अलवर में सिविल कार्यों की निविदाओं में भ्रष्टाचार के मामले में पार्षद नरेन्द्र मीणा सहित दो ठेकेदार बीते गुरुवार पांच लाख पन्द्रह हजार की मोटी राशि सहित एसीबी के हत्थे चढ़ गए। इस कार्रवाई के बाद कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि एक पार्षद की इतने बड़े भ्रष्टाचार की हैसियत कैसे हुई। साफ है कि पार्षद नरेन्द्र मीणा तो एक छोटी मछली है। मगरमच्छ तो दूसरे ही हैं। भ्रष्टाचार की कमाई ऊपर तक बंटती थी।मामले में तीनों आरोपियों को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन के रिमांर्ड पर सौंपा। तीनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को एसीबी ने आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसीबी की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में इस कदर खौफ छा गया कि नगर परिषद् को नरक परिषद् बना चुके कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ठेकेदारों ने फोन बंद कर लिए। इससे साफ जाहिर होता है, कि नगर परिषद् में भ्रष्टाचार के खुले खेल में सभी लोग शामिल थे।

ठेकेदारों का पूल बनाकर कम दर पर ठेके का खेल
एक पार्षद स्तर का नेता नगर परिषद् की ओर से जारी निर्माण कार्यों की निविदाओं पर अपने चहेते ठेकेदारों का पूल बनाकर उन्हें 5 से 7 प्रतिशत ब्लो रेट पर टेंडर दिलवा रहा था। खास बात यह है, कि इनमें एक दर्जन से अधिक ऐसी फर्म हैं, जिन्हें ईएसआई व पीएफ जैसी शर्तों को दरकिनार करते हुए टेंडर दिए गए।

मंत्री और बड़े कांग्रेस नेताओं का करीबी
लोगों के बीच पार्षद नरेन्द्र मीणा की जिले के एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्य के एक केबिनेट मंत्री सहित कांग्रेस के आला नेताओं से नजदीकियों को लेकर चर्चा है। राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री के हर कार्यक्रम में पार्षद नरेन्द्र मीणा को मंच पर जगह मिलती रही है।  मीणा रिश्वत मामले में पकड़े जाने से पूर्व तक जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ ही प्रवक्ता भी थे। लोगों का कहना है कि केबिनेट मंत्री के सबसे कृपापात्र होने के कारण उनके हर कार्य को नरेन्द्र मीणा ही देखते थे। चाहे किसी को ठेका दिलवाना हो या फिर कोई डिजायर लिखवानी हो। इन सब कामों की फुल डीलिंग नरेन्द्र मीणा के हाथों  होती थी।

पार्षद नरेन्द्र मीणा को मिला मंत्री की नजदीकी का फायदा
अलवर से केबिनेट मंत्री बनने के साथ ही नरेन्द्र मीणा का कांग्रेस में रूतबा अचानक बढ़ गया। इससे पहले नरेन्द्र स्कीम नम्बर 5 स्थित मकान में रहते थे। लेकिन करीब तीन साल पहले मोती डूंगरी स्थित एक सोसायटी में फ्लैट लेकर केबिनेट मंत्री के पड़ौसी बन गए। तभी से नरेन्द्र मीणा का कद अचानक बढ़ता चला गया।

बीना गुप्ता के ट्रैप होने के बाद सभापति बनने की थी तैयारी
नगर परिषद् की पूर्व चेयरमैन बीना गुप्ता के रिश्वत प्रकरण में ट्रैप होने के बाद मंत्री का नजदीकी होने के कारण नरेन्द्र को ही चेयरमैन पद के चेहरे के रूप में देखा जा रहा था लेकिन कांग्रेस पार्षदों की आंतरिक कलह में क्रास वोट के डर से मुकेश सारवान को चेयरमैन बनाना पडा। इसमें नरेन्द्र मीणा की ही अहम भूमिका रही। यहां तक की मुकेश सारवान चेयरमैन बनते ही नगर परिषद् में नरेन्द्र मीणा के जयकारे लगाते दिखाई दिए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि चाहे नगर परिषद् में कोई भर्ती हो या फिर निविदा सहित अन्य कोई भी कार्य सबमें नरेन्द्र मीणा की सहमति सबसे जरूरी रहती थी।

आगाह कर रहे थे पार्षद
कुछ पार्षदों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यहां तक कहा कि उनके द्वारा एसीबी की कार्रवाई से पहले कुछ दिनों से नरेन्द्र मीणा को बार-बार आगाह किया जा रहा था। लेकिन मंत्री के साथ नजदीकियों के चलते अति आत्मविश्वास के चलते एसीबी  प्रकरण हुआ। इससे पहले भी कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नरेन्द्र को लेकर काफी नाराजगियां रही। पार्षद नरेन्द्र मीणा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे।

पबजी खेलने के लिए बर्थडे पर पिता से मांगा मोबाइल, नहीं दिया तो छात्र ने की खुदकुशी
जयपुर। सोडाला इलाके में पबजी गेम खेलने के लिए एक छात्र ने 13 फरवरी को बर्थडे पर पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने उसे 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल देने का वादा भी किया, लेकिन तुरंत फोन नहीं मिलने पर उसने गुरुवार रात में खुदकुशी कर ली। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक आदित्य कुमार(18) पुत्र विजय सिंह सीताराम कॉलोनी सोडाला का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि आदित्य के पिता टैक्सी चलाते हैं। उसे पबजी गेम खेलने की लत लग गई। वह अपने दादा व चाचा के मोबाइल में सुबह-शाम पबजी खेलता था। परिजन उसे मना भी करते थे, लेकिन वह नहीं मानता था। 13 फरवरी को उसका जन्मदिन था। उसने पिता से गिफ्ट में मोबाइल मांगा। पिता ने एग्जाम के बाद मोबाइल दिलाने की बात कही। उसके बाद आदित्य गुमसुम रहने लगा और 17 फरवरी की रात को उसने फांसी लगा ली। देर रात पिता की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि आदित्य के कमरे की लाइट जली है और वह फंदे पर लटका था। इसके बाद गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

पढ़ाई में होशियार था आदित्य : आदित्य पढ़ाई में भी होशियार था। पिता ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद मोबाइल दिलाने का वादा किया था। कोरोना काल के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन क्लास लेने के बाद वह पबजी गेम खेलने लग गया। कई बार परिजनों ने उसे गेम खेलने की बात से टोका भी था।

बप्पी अपने ससुराल पक्ष को रखते थे लाइमलाइट से दूर
जयपुर। मशहूर संगीतकार बप्पी दा का जयपुर के बनीपार्क स्थित हाथी बाबू का मार्ग में ससुराल था जहां उनकी पत्नी चित्राणी का जन्म हुआ था। हालांकि उनके जन्म के बाद उनके माता-पिता बंगाल चले गए, लेकिन चित्राणी अपने मौसी व मौसा के साथ जयपुर में लंबे समय तक रहीं। इसके बाद वे भी यहां से चली गईँ। 1977 में उनका और बप्पी दा का विवाह हुआ। बप्पी दा जब भी जयपुर आते थे तो अपने ससुराल जरूर जाते थे। दो साल पहले अजमेर दरगाह जाते समय भी कुछ समय के लिए वह जयपुर में रुके थे। फिल्मकार रमा पांडे कहती है कि बप्पी दा अपने रिश्तेदारों की प्राइवेसी को बहुत महत्व देते थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि उनके ससुराल के लोग अनावश्यक मीडिया या सोशल मीडिया की लाइमलाइट में रहें। इसी कारण उन्होंने अपने जयपुर में ससुराल वाली बात कभी भी सार्वजनिक तौर पर नहीं की। मैं और ईला अरुण उनके परिवार के सदस्यों की तरह थे। इसलिए वे हमसे इस बात का जिक्र अक्सर करते थे और कहते थे कि तुम्हारे जयपुर का जंवाई हूं।

नकली नोटों की गड्डी पर असली नोट लगा करता था सप्लाई, टटलूबाज पकड़ा
जयपुर। नकली नोटों की गड्डियों पर असली नोट लगाकर बाजार में सप्लाई करने वाले टटलूबाज खेमचंद बुनकर निवासी आमेर को जयसिंहपुराखोर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से करीब 80 लाख नकली रुपयों से भरा कट्टा बरामद किये है।  थाना प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि आरोपी बाइक पर रुपयों से भरा कट्टा लेकर इलाके से जा रहा था। संदिग्ध लगने पर पुलिस की टीम ने कट्टे की तलाशी ली तो उसके पास बच्चों के मनोरंजन बैंक लिखे हुए करीब 80 लाख नोट मिले। आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह नकली नोटों की गड्डियां बनाकर उन पर ऊपर-नीचे 500-500 रुपए के असली नोट लगा देता है। इसके बाद पारदर्शी पॉलीथीन में इन्हें पैक कर टेप लगा देता है और बाजार में सप्लाई करता है।

छह लाख के नकली नोटों को बेचता है दो लाख में
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से छह लाख रुपए के नकली नोटों की गड्डी दो लाख रुपए में बेचता है। लालच में आकर लोग इससे यह रुपए खरीद लेते हैं। आरोपी पहले भी साल 2016 में आमेर में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उसे समय आरोपी नकली नोट मालदा पश्चिम बंगाल से लाया था।

ऋण से नई बसों की खरीद और यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराएगा रोडवेज
जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन की ओर से 500 करोड़ रुपए के ऋण का एक बडा हिस्सा नई बसों की खरीद एवं यात्रियों की आवश्यक मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।  रोडवेज के सीएमडी संदीप वर्मा ने बताया कि रोडवेज की ओर से लिए जा रहे 500 करोड़ रुपए के टर्म लोन की राशि का उपयोग कर्मचारियो व पैंशनर्स के नियमित वेतन व पैंशन भुगतान के लिए उपयोग करने के साथ ही एक बडा हिस्सा रोडवेज बेडे में बढोतरी (नई बसों के क्रय के माध्यम से) एवं बस यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाकर उपयोग किया जावेगा। राज्य सरकार के प्रतिबद्ध जन सेवा के लिए तीन वर्ष 19 दिसम्बर, 2021 को पूर्ण हो रहे है। रोडवेज प्रशासन इस योजना का औपचारिक रूप से शुभारम्भ इस अवसर पर कराने की योजना बना रहा है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान रोडवेज के बस स्टेण्डों को तीन समूह बनाकर 1.50 करोड़ से 3 करोड रुपए तक प्रत्येक बस स्टेण्ड को मूलभुत सुविधाओं जैसे-बाउन्ड्रीवाल, बसों की दुर्घटना फ्री ऐन्ट्री एवं एक्जिट, प्राईवेट वाहन व ऑटों के लिए अस्थायी पार्किंग, चालक-परिचालक के लिए रेस्ट रूम सुविधा एवं यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था, वृद्धजन, अक्षम व्यक्तियों के लिए सुविधाएं, सिविरेज की व्यवस्था इत्यादि बनाने की कार्ययोजना बनाई जावेगी। इसके साथ ही बस स्टेण्डों पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस स्टेण्ड मिनी सरस पार्लर, कॉ-ऑपरेटीव स्टोर की व्यवस्था के लिए आरसीडीएफ से सम्पर्क किया जा रहा है। रोडवेज के बडें बस अड्डों का विकास सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार पीपीपी मोड पर विकसित किए जाएगे।

ग्रीन पटाखों से होगी आतिशबाजी, दिवाली पर प्रदूषण रुकेगा : गृह विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, मंजूरी इसी सप्ताह
जयपुर। राजस्थान में दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों पर लगाई रोक और हजारों करोड़ के व्यापार पर आए संकट को टालने के लिए सरकार ग्रीन पटाखों के मार्फत तोड़ निकालने जा रही है। न्यूनतम प्रदूषण करने वाले ग्रीन पटाखों को दीपावली सहित अन्य आयोजन पर चलाने को जल्द मंजूरी जल्द मिल सकती है। हाल ही में पटाखा व्यापारियों के आतिशबाजी को प्रतिबंधित किए जाने के बाद सरकार को ग्रीन पटाखों का विकल्प खोलने की मांग की थी, जिस पर अब सरकार ने गृह विभाग को इसकी मंजूरी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में पिछली साल आतिशबाजी पर रोक लगाई थी तो उसके बाद ग्रीन पटाखों को मंजूरी दी गई थी। अब प्रदेश में भी ग्रीन पटाखों को मंजूरी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंजूरी मिली तो प्रदेश में पांच हजार स्थाई और 50 हजार अस्थाई लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं के धंधे पर मंडराया संकट टल जाएगा। अप्रत्यक्षत: पटाखों के व्यापार से जुड़े 20 लाख लोगों के रोजगार की भी फिर से आस बंधेगी। प्रदेश में पटाखों के प्रतिबंध से अभी एक हजार करोड़ के व्यापार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

आसानी से पहचान होगी
पटाखों का कवर ग्रीन रंग और बार-कोड भी अंकित होगा। इन पटाखों के बार-कोड से इसके निर्माता और उसके पास निर्माण के लाइसेंस का आसानी से पता लग सकता है। इसके चलते नकली और घटिया ग्रीन पटाखों का अवैध धंधा भी रूक सकेगा।
ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कैसे रुकेगा

चलने पर पानी निकलेगा-प्रदूषण सोखेगा : सल्फर-नाइट्रोजन की धुंआ की जगह खुशबू आएगी
ग्रीन पटाखों में आम पटाखों से एक तिहाई ही प्रदूषण होता है। आम पटाखों के जलने पर सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रोजन ड्राई आॅक्साइड उत्सर्जित होता है, जो हवा में घुलकर प्रदूषण पैदा करते हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को घटाते हैं। ग्रीन पटाखों के जलने के बाद पानी की बूंदे या कण पैदा होंगे। सेफ वॉटर रिलीजर नाम के ग्रीन पटाखों से थोड़ा बहुत नाइट्रोजन-सल्फर निकलेगा, वह पानी की बूंदें सोख लेंगी। वहीं स्टार क्रेकर नाम के अन्य पटाखों से निर्माण में आॅक्सीडाइजिंग एजेंट काम में लिया जाता है। इससे सल्फर-नाइट्रोजन न्यून मात्रा में ही पैदा होगी। अन्य ग्रीन पटाखों में 50-60 फीसदी एल्युमीनियम का कम इस्तेमाल होने से जलने पर प्रदूषण कम होगा। वहीं अरोमा क्रेकर्स नाम के ग्रीन पटाखों के जलने पर धुंआ की जगह खुशबू आएगी।

दोगुनी होगी कीमत
देश में अभी मात्र 500 के करीब फैक्ट्रियां ही ग्रीन पटाखों का उत्पादन कर रही हैं। वहीं वैज्ञानिक आधार पर निर्माण के चलते इनकी कीमत भी आम पटाखों से ज्यादा होगी। इसके चलते बाजार में करीब दोगुनी कीमत पर मिलेंगे।

नीर-सीएसआईआर की मंजूरी वाले पटाखों का ही बेचान
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर)और नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट(नीर) के वैज्ञानिकों ने ग्रीन पटाखों का फॉर्मूला दो साल पहले इजाद किया था। देश में जिन पटाखा फैक्ट्रियों के पास सीएसआईआर-नीर का उत्पादन लाइसेंस होगा, उसी कंपनी के पटाखों का बेचान हो सकेगा।