rape - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपी पकड़े : विवाह करने का झांसा देकर बार-बार अलग-अलग स्थानाें पर ले जाकर बलात्कार
जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी गोविन्द से पीड़िता के बच्चा भी है। जबकि आरोपी राजवीर मौर्य ने नाबालिग को भगाकर आर्य समाज मन्दिर में शादी कर ली। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 29 जून 2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि आरोपी गोविन्द ने मुलाकात कर नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया तथा विवाह करने का झांसा देकर बार बार अलग अलग स्थानाें पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

इससे पीड़िता गर्भवती हो गई तथा उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद आरोपी गोविन्द जाट पीड़िता व उसके बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी पहचान छिपाकर भीलवाड़ा में रह रहा है। उस फैक्ट्री में 7-8 हजार मजदूर काम कर रहे हैं। इस पर टीम ने जांच कर आरोपी को पकड़ लिया। दूसरे मामले में तीन जून 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि वह जयपुर में एक निजी कोचिंग संस्थान में कोचिंग के दौरान राजवीर मौर्य के सम्पर्क में आई। जिसने नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म कर दिया। रिपोर्ट पर टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपी राजवीर मौर्य व पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा दोनों के परिवार में घनिष्ठता थी। आरोपी ने पीड़िता को अपनी बहन बताकर सांगानेर स्थित किराए के कमरे पर 6-7 माह अपने साथ रखकर बलात्कार किया। टीम ने जांच कर आरोपी राजवीर मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप : प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतलें और डंडे डाले, अंदरूनी अंग फटे, हालत स्थिर
उदयपुर। बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर जघन्य तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा महाराणा भूपाल अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है। वह पिछले 10 दिन आईसीयू में भर्ती रही। इस बीच, पुलिस ने एक अपचारी को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा के शरीर पर इतने गहरे जख्म हैं कि उसके बयान दर्ज करना मुश्किल है। उसके प्राइवेट पार्ट, मलद्वार, गर्भाशय के आसपास और रीढ़ की हड्डी तक पर गहरी चोटें पहुंचाई गई। आरोपियों की हैवानियत का आलम यह था कि दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतलें और डंडे तक डाल दिए, जिससे अंदरूनी अंग फट गए। डॉक्टरों को मजबूर होकर उसके पेट से बायपास कर शौच का रास्ता बनाना पड़ा। एमबी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर. एल. सुमन ने बताया कि बच्ची आईसीयू में है और उसकी हालत स्थिर है।

परिजनों का दर्द और पुलिस पर सवाल
पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह सबूत के तौर पर बेटी के खून से सने कपड़े लेकर पुलिस के पास पहुंची। उसका आरोप है कि पुलिस ने शुरू में ही उन्हें ताने दिए कि आप अपनी बेटी को संभालकर क्यों नहीं रखते। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक पुलिस ने न तो बेटी के बयान दर्ज किए और न ही अस्पताल आकर स्थिति देखी। परिजनों ने आईजी के नाम एक पत्र भी दिखाया, जिसमें उन्होंने विस्तृत जांच की मांग की है। पत्र में पीड़िता ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र और उसके साथी युवक ने मिलकर अपहरण और दुष्कर्म किया। मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहा है।

पीड़िता 17 की तो अपचारी 15 साल का
घाटोल थानाधिकारी निर्भयसिंह ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है तो उससे दुष्कर्म करने वाले अपचारी की उम्र 15 वर्ष है। दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे, जिससे एक-दूसरे से परिचित हैं। दोनों के बीच दो वर्ष से मोबाइल पर वार्ता हो रही थी। घटना के दिन सुबह साढ़े सात बजे पीड़िता स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची, जहां अपचारी बाइक लेकर उसका इंतजार कर रहा था। वह उसकी बाइक पर बैठकर स्कूल गई, जहां से शाम को अपने घर आने के बजाय अपचारी के साथ चली गई। थानाधिकारी का कहना है कि अपचारी के साथ जाने पर पीड़िता ने अपनी मां को कॉल भी किया था कि वह आज नहीं आएगी। ऐसे में अपहरण की बात मिथ्या है। हां उसके साथ दुष्कर्म हुआ, लेकिन प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने की बात पूरी तरह निराधार है।

ओडिशा में दुष्कर्म के बढ़ रहे अपराध : डबल इंजन सरकार इन्हें रोकने में असफल, भक्त चरण ने कहा- कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, महिलाओं की आवाज बनकर करती रहेगी काम
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही है और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार इन अपराधों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और महिलाओं की आवाज बनकर काम करती रहेगी। कांग्रेस के ओडिशा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू तथा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि जिस ओडिशा में 24 साल तक बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार रही है।

वहां 2009 में सत्ता में भागीदार रही भाजपा अब पूरे बहुमत के साथ वहां सरकार में है। भाजपा-बीजद के बीच केंद्र तथा राज्य में बार बार राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम करते हुए समय-समय पर अपनी रणनीति को बदला है और स्वार्थ से ऊपर उठकर कभी जनता के हित खासकर महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। दोनों दलों ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा पर कभी ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीने की भाजपा सरकार में खुद मुख्यमंत्री का मानना है कि 3,420 महिलाएं और 8,403 बच्चे लापता हैं। वहीं, इन आठ महीनों में 54 सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। ओडिशा में नाबालिग बच्चियों के बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।  इतना सब होने के बावजूद भाजपा की डबल इंजन सरकार चुप है।

उन्होंने दुष्कर्म की कुछ घटनाओं का विवरण देते हुए सवाल करते हुए कहा कि मलकानगिरी में एक आदिवासी रेजिडेंशियल स्कूल है, जहां एक दसवीं कक्षा की बच्ची प्रेगनेंट हो जाती है। जब वो बच्ची परीक्षा देने जाती है, तो उसका प्रसव हो जाता है। ये बेहद गंभीर मामला है।  जाजपुर जिले में एक स्कूल की बच्ची अभी भी प्रेगनेंट है। मुख्यमंत्री के गृह जिले केउंझर में एक छठी कक्षा की एक बच्ची प्रेगनेंट है। केन्द्रापड़ा जिले में एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की है और  कोरापुट में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। आवासीय स्कूलों के लिए विजिटर होते हैं, वो कहां थे। क्या इन सभी बच्चियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री न्याय देंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ओडिशा में बच्चियों के साथ लगातार अपराध और दरिंदगी हो रही है। कांग्रेस पार्टी इन मामलों पर किसी भी हाल में चुप नहीं रहेगी। जब हमने इन अपराधों के खिलाफ आवाज उठाई, तो ओडिशा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बीजद सरकार में ऐसे अपराध ज्यादा हुए थे और हमारी सरकार में कम हुए हैं। मुख्यमंत्री बीजद के 24 साल के पाप के साथ अपने आठ महीने के पाप की तुलना कर रहे हैं और यह बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने राज्य में महिलाओं के सथ हो रहे अत्याचार पर ध्यान देने की सरकार से मांग करते हुए कहा कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर भारत सरकार ध्यान दें क्योंकि अपराध रोकने पर ध्यान दें और अगर ध्यान नहीं दिया गया तो उच्चतम न्यायालय को इसे संज्ञान में लेकर एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के जरिए सरकार को आदेश देना चाहिए कि वह अपनी जिम्मेदारी समझे ओर रवैया बदले। ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 2022 में 9.3 प्रतिशत थी लेकिन अब आठ प्रतिशत की दर से बढे अपराधों को लेकर 31,000 मामले दर्ज हुए हैं। इन अपराधों से आदिवासी और दलित महिलाएं ज्यादा पीड़ति हैं। जब तक इन महिलाओं को न्याय नहीं मिलता ओडिशा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंश हत्या : परिवार की प्रशासन ने नहीं सुनी पुकार, राहुल गांधी ने कहा - इस घिनौने अपराध से एक बच्ची के जीवन का हो गया अंत
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंश हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अमानवीय घटना बताया और राज्य सरकार से जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। गांधी ने कहा कि अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या शर्मनाक है। तीन दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार की मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता, तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी। एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया। आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा। बहुजन विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज खास कर उत्तर प्रदेश में दलितों पर घृणित अत्याचार, अन्याय और हत्या बेलगाम बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध की तुरंत जांच कर, दोषियों को कड़ी से सजा दिलवाने के साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करे और कृपा कर पीड़ित परिवार को हमेशा की तरह प्रताड़ित न करें। देश की बेटियां और पूरा दलित समाज न्याय के लिए आपकी ओर देख रहा है।
वाड्रा ने कहा कि अयोध्या में भागवत कथा सुनने गई एक दलित बच्ची के साथ बर्बरता हुई। ऐसी क्रूर घटनाएं समूची मानवता को शर्मसार करती हैं। बच्ची तीन दिन से गायब थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है। यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है। मेरी मांग है कि अत्याचार करने वाले दोषियों के साथ-साथ जिम्मेदार पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।