fireworks - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 21 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
हुनान। चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 घायल हो गये हैं। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गयी है और 61 लोग घायल हुये हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है कि हुनान प्रांत के लियूयांग शहर के हुआशेंग पटाखा संयंत्र में यह विस्फोट सोमवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 16:40 बजे हुआ। बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुये संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान चलाने के लिये तत्काल अधिकारियों की तैनाती की तथा घायलों के उपचार के लिए करीब 500 कर्मियों को भी तैनात किया।

रोबोट की मदद से पटाखा कारखाने की इमारत के भीतर फंसे लोगों को ढूंढने का काम किया गया। स्थानीय पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच का काम आरंभ कर दिया है और इस दौरान पटाखा कंपनी के प्रभारी व्यक्ति से भी पूछताछ की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने जानकारी दी कि कारखाना परिसर के भीतर स्थित बारूद के दो गोदाम बचाव कार्यों के दौरान उच्च जोखिम पैदा कर रहे थे। बचाव दलों को पटाखा संयंत्र के तीन किलोमीटर के दायरे से सभी को हटाना पड़ा। बचाव कार्यों के दौरान कोई दुर्घटना न हो जाये, इसे ध्यान में रखकर दुर्घटनाग्रस्त इलाके में नमी बढ़ाने के उपाय भी किये गये।

घटनास्थल से प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम में सी.सी.टी.वी. के संवाददाता ने बताया कि विस्फोट इतना विनाशकारी था कि कारखाने के पास स्थित एक आवासीय भवन की खिड़कियां भी टूट गयीं। रिपोर्ट के मुताबिक पटाखा कारखाने में हुये विस्फोट में घायल हुये लोगों की आयु 20 से 60 वर्ष के बीच है और कुछ लोगों को उड़ते हुए मलबे की चपेट में आने से हड्डियों में गंभीर चोटें आयी हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने निर्देश दिये हैं कि दुर्घटना के बाद जो लोग अभी भी लापता हैं,उनकी तलाश की जाये औऱ गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के हर संभव प्रयास किये जायें। जिनपिंग ने दुर्घटना की जांच करने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिये हैं। लियूयांग शहर पटाखा निर्माण के लिए जाना जाता है और रिपोर्टों में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पटाखा उत्पादक शहर बताया गया है। चीन में पटाखा फैक्ट्रियों और दुकानों में विस्फोट होना कोई असामान्य बात नहीं है और ये अक्सर जानलेवा होते हैं। फरवरी में वहां हुबेई प्रांत में एक पटाखे की दुकान में हुये विस्फोट में 12 लोग मारे गये थे।

अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में गुरुवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संध्या का अल्बर्ट हॉल पर भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री की पहल पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाए गए राजस्थान दिवस में पद्मश्री अनवर खां मांगणियार एवं दल और पद्मश्री तगाराम भील एवं दल की ओर से सुरीली प्रस्तुतियां दी गई। वहीं 100 से अधिक लोक कलाकारों एवं कथक नृत्यांगनाओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों दी।

भव्य आतिशबाजी ने भरा जोश

अल्बर्ट हॉल पर 2 घंटे से अधिक समय तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का समापन रंग-बिरंगी आतिशबाजी से हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, गणमान्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

पिछले साल की तुलना में 25 से 30 फीसदी बढ़ा कोटा में प्रदूषण
कोटा। इस साल दीपावली पर्व पर हुई आतिशबाजी के कारण कोटा शहर की आबोहवा काफी दूषित हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल की वेबसाइट के अनुसार दीपावली की रात को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पहुंच गया है। यानी शहर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। पूर्व में बारिश के कारण कोटा की हवा स्वच्छ हो गई थी। इससे एक्यूआई का स्तर भी कम हो गया था। अब दीपावली के दौरान पटाखों के कारण कोटा का एक्यूआई 210 पर पहुंच गया है। दीपावली से पहले शहर में एक्यूआई 180 दर्ज किया गया था। अब आतिशबाजी के बाद इसमें काफी इजाफा हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर तेज हवा नहीं बहती है तो वायु प्रदूषण में और इजाफा होगा। ऐसे में अस्थमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।

वाहनों का धुआं भी कर रहा दूषित
प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के अनुसार कोटा शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण भी धुआं अधिक मात्रा में फैल रहा है। शहर में प्रदूषण का औसत स्तर अधिकांश समय 100 एक्यूआई से अधिक रहता है। यानी अब अधिकांश समय हवा में प्रदूषण बना रहता है। शहर के कई क्षेत्रों में हरियाली की अधिकता है। इसके बावजूद प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं हुआ है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि इन क्षेत्रों में वाहनों का संचालन अधिक होने से यह स्थिति हो रही है। यहां धुएं की मात्रा अधिक होने से हरियाली भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं कर पा रही है।

अलग अलग चौराहों पर यह रहे हालात
श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. केवल कृष्ण डंग ने शहर के अलग-अलग चौराहों पर  शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स नापा था। डॉ. डंग ने बताया कि इस दौरान आतिशबाजी के कारण रात के समय प्रदूषण के तय स्तर मानक से 10 से 12 गुना बढ़त देखने को मिली। दीपावली पर रात के समय एक्यूआई 400 से लेकर 800 तक रहा। जबकि पिछले साल एक्यूआई  200 से 600 के बीच रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस साल 25 से 30 प्रतिशत वायु प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा प्रदूषण बोरखेड़ा फ्लाई ओवर के नीचे रहा। यहां पर वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है। इसलिए यहां पर प्रदूषण का ग्राफ ज्यादा दर्ज किया गया।

जगह                         पीएम 2.5    पीएम 10
बोरखेड़ा                         600        780
आदित्य आवास              511        583
बजरंग नगर                   398        454
कोटड़ी                           232        258
एयरोड्रम                        321        367
हरमीत मेडिकल के पास   147        167
गायत्री विहार                  432        498
नमृता आवास                571        661
विज्ञान नगर                  192        245
अस्सी फीट रोड              309        345

एक्यूआई गुणवत्ता प्रभाव
- 0 से 50: अच्छी हवा: बहुत कम प्रभाव
- 51 से 100: संतोषजनक हवा: संवेदनशील लोगों को मामूली दिक्कत
- 101 से 200: मध्यम स्तर की हवा: अस्थमा व हार्ट रोगियों को दिक्कत
- 201 से 300: खराब हवा: अधिकांश को सांस में परेशानी
- 301 से 400: बहुत खराब: अधिक एक्सपोज से श्वसन रोग का खतरा
- 401 से 500: बेहद खराब: पहले से बीमार लोगों को गंभीर खतरा

पिछले साल की तुलना में इस साल वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। खुली जगहों पर आतिशबाजी के दौरान कम प्रदूषण देखने को मिला है वहीं संकरी जगहों पर वायु प्रदूषण ज्यादा हुआ है। प्रदूषण के कण श्वास के जरिए शरीर में जाकर नुकसान पहुंचाते हैं।
- डॉ. केवल कृष्ण डंग, श्वास रोग विशेषज्ञ

दीपावली के अवसर पर पटाखों के कारण वायु प्रदूषण काफी बढ़ जाता है। इससे अस्थमा रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके लिए कई दिनों तक मास्क लगाने की मजबूरी बन जाती है। वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार को शहर मेें विशेष प्रयास करना चाहिए।
- बलबीर, अस्थमा रोगी

दीपावली पर आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ता है। पटाखोें के धुएं से पूरी हवा ही दूषित हो जाती है। प्रदूषण का ग्राफ कई दिनों तक बना रहता है। वर्तमान में वायु प्रदूषण का आंकड़ा 200 को पार कर गया है।
- अमित सोनी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल कोटा

केरल : मंदिर में आतिशबाजी भंडार क्षेत्र में भीषण विस्फोट, 154 लोग झुलसे
कासरगोड। केरल के कासरगोड में नीलेश्वर के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में तड़के वार्षिक थेय्यम उत्सव के दौरान आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट में लगभग 154 लोग झुलस गए। कासरगोड के कलेक्टर इंबासेकर के ने बताया कि त्योहार के लिए रखे गए पटाखों में विस्फोट हो गया और कई लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 154 लोगों में से 97 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से आठ लोग 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीवाली पर आतिशबाजी बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन 2 सितंबर तक
जयपुर। दीपावली पर विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाईं अनुज्ञापत्र के लिए जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में दो सितबंर तक आवदेन किया जा सकेगा। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाईं अनुज्ञापत्र के लिए आवेदक विस्फोटक नियम 2008 के अन्तर्गत निर्धारित प्रपत्र में आवेदन 2 सितम्बर तक अपने थाना क्षेत्र के संबंधित उपखण्ड कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ प्रस्तावित स्थल का मानचित्र की 5 प्रतियां जिसमें आसपास के व्यावसायिक स्थलों का स्पष्ट रूप से अंकन हो तथा साथ में शपथ पत्र, किरायानामा/स्वामित्व के कागजात की प्रमाणित प्रति एवं स्वयं के पासपोर्ट साइज की 2 फोटो संलग्न करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आवेदनों की जांच के बाद जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के थाना शाहपुरा, मनोहरपुर, अमरसर, जमवारामगढ़, आंधी, चंदवजी, रायसर, नरेना, मांजी रेनवाल, माधोराजपुरा, सांभर  फुलेरा, जोबनर, रेनवाल, गोविन्दगढ़, सामोद, कालाडेरा के लिए 5 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक जारी किए जाएंगे।

तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट से 11 लोगों की मौत
विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में मंगलवार को दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट होने से नौ महिलाओं सहित 11 लोगों  की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आज दोपहर श्रीविल्लिपुथुर के पास रंगमपलयम में कनिष्कर फायरवक्रस फैक्ट्री में अचानक  हुए  विस्फोट से  नौ महिलाओं सहित 10 श्रमिकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय श्रमिक फैंसी किस्म के पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों को मिलाने के काम में जुटे हुए थे।

एक अन्य घटना में, शिवकाशी के पास किचनाइकेनपट्टी गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। दोनों फैक्ट्रियों में पहुंचे दमकल ने  कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर  पहुंचे।

आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त
जयपुर। ग्रामीण इलाके के थाना क्षेत्र गोविन्दगढ़, अमरसर, सामोद, कालाडेरा, कोटपूतली भाबरू, सरूण्ड, प्रागपुरा, पनियाला, विराटनगर, शाहपुरा, मनोहरपुर, चन्दवाजी, जमवारामगढ़, रायसर, आंधी, दूदू, मौजमाबाद, नरेना, फागी, सांभर, फुलेरा, जोबनेर, रेनवाल और मांजी के लिए 29 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक विस्फोटक (आतिशबाजी) के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आवेदक निर्धारित प्रपत्र में अपने थाना क्षेत्र के संबंधित उपखण्ड क्षेत्र के कार्यालय में 31 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ आवेदक को प्रस्तावित स्थल के ब्लू प्रिन्ट की पांच प्रतियां जिसमें आस-पास की स्थिति और व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो, शपथ पत्र, किरायानामा/स्वामित्व के कागजात की फोटोप्रति और दो पासपोर्ट साईज फोटो देने होंगे।

दैनिक नवज्योति की खबर पर मुहर : सामान्य पटाखों पर रोक बरकरार रहेगी ग्रीन पटाखों से आतिशबाजी को मंजूरी
जयपुर। राजस्थान में अब प्रदूषण रोकने के लिए सामान्य पटाखों पर तो प्रतिबंध जारी रखा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने ग्रीन पटाखों को जलाने और आतिशबाजी करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के प्रदूषण नियंत्रण के लिए त्योहारों-शादी ब्याह में आतिशबाजी पर रोक लगाने के आदेश दिए थे, जिसकी अनुपालना में सरकार ने प्रदेश में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया था। दैनिक नवज्योति ने 6 अक्टूबर के अंक में ‘ग्रीन पटाखों से होगी आतिशबाजी, दिवाली पर प्रदूषण रूकेगा’  शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर पाठकों को बताया था कि सरकार सामान्य पटाखों पर तो रोक जारी रखेगी, लेकिन आम जन की भावनाओं के साथ हजारों करोड़ के व्यापार और इससे जुड़े रोजगार को बचाने के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की जल्द मंजूरी देगी। तब हमने पाठकों को बताया था कि इसका गृह विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीएम अशोक गहलोत को मंजूरी के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को अब गहलोत ने इसे मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में ग्रीन पटाखों से दिवाली सहित अन्य मौकों पर आतिशबाजी की जा सकेगी। हालांकि सरकार ने एनसीआर क्षेत्र में ग्रीन पटाखों के जलाने पर भी रोक बरकरार रखी है, क्योंकि एनसीआर क्षेत्र में आम दिनों में ही प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहता है।

एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण काफी ज्यादा, यहां ग्रीन पटाखों पर भी रहेगी रोक
सीएम गहलोत की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने जारी किए आदेश

खुशी की लहर: 55 हजार पटाखा विक्रेताओं व 20 लाख लोगों का एक हजार करोड़ का रोजगार बचा
राजस्थान में पटाखों पर प्रतिबंध से एक हजार करोड़ का पटाखा व्यापार ठप हो गया था। पांच हजार स्थाई पटाखा लाइसेंस धारी, 50 हजार अस्थाई लाइसेंस धारी और अप्रत्यक्षत: पटाखों के व्यापार से 20 लाख लोगों का रोजगार छीन गया था। पटाखों पर प्रतिबंध से यह आर्थिक संकट मंडराने से मायूस थे। अब सरकार के ग्रीन पटाखों के बेचान से इन्हें भी फिर से सामान्य की जगह इन ग्रीन पटाखों से व्यापार फिर से पटरी पर आने की उम्मीदें धरातल पर साकार हो गई है। व्यापारियों के साथ आम जनता में भी आतिशबाजी की रियायत मिलने से खुशी की लहर है।

नीर-सीएसआईआर की मंजूरी जरुरी होगी, ग्रीन पटाखों की पहचान भी आसान होगी
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर)और नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट(नीर ) के वैज्ञानिकों ने ग्रीन पटाखों का फाूर्मला दो साल पहले ईजाद किया था। देश में जिन पटाखा फैक्ट्रियों के पास सीएसआईआर-नीर का ग्रीन पटाखा उत्पादन का लाइसेंस होगा, उसी कंपनी के पटाखों का बेचान हो सकेगा। प्रदेश में अभी 12 पटाखा उत्पादकों को यह प्रमाण पत्र दे दिया है। पटाखे ग्रीन रंगे के होंगे। पटाखों के बार-कोर्ड से इनके निर्माता और निर्माण के लाइसेंस का आसानी से पता लग सकता है। फर्जी बेचान पर अंकुश रहेगा।

महंगे होंगे, जलने पर प्रदूषण कम और खुशबू बिखेरेंगे
देश में अभी मात्र 500 के करीब पटाखा फैक्ट्रियां ही ग्रीन पटाखों का उत्पादन कर रही हैं। वहीं वैज्ञानिक आधार पर निर्माण के चलते इनकी कीमत भी आम पटाखों से ज्यादा होगी। इसके चलते बाजार में आम पटाखों से करीब दोगुनी कीमत होगी। आम पटाखों के जलने पर होने वाले प्रदूषण के मुकाबले इन पटाखों में एक तिहाई ही प्रदूषण होगा। आम पटाखों के जलने पर सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रेजन ड्राई ऑक्साइड उत्सर्जित होता है जो हवा में घुलकर प्रदूषण पैदा करते हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को घटाते हैं। इन पटाखों के जलने के बाद पानी की बूंदे या कण पैदा होंगे। सेफ वॉटर रिलीजर नाम के ग्रीन पटाखों से थोड़ा बहुत नाइट्रोजन-सल्फर निकलेगा, वह पानी की बूंदें सोख लेंगी। वहीं स्टार क्रेकर नाम के अन्य पटाखों से निर्माण में ऑक्सीडाइजिंग एजेंट काम में लिया जाता है। इससे सल्फर-नाइट्रोजन न्यून मात्रा में ही पैदा होगी। इसी तरह अन्य ग्रीन पटाखों में 50-60 फीसदी एल्यूमीनियम का कम इस्तेमाल होने से जलने पर प्रदूषण कम होगा। वहीं अरोमा क्रेकर्स नाम के ग्रीन पटाखों के जलने पर धुंआ की जगह खुशबू आएगी।

आतिशबाजी का समय तय : दिवाली पर रात 8 से 10 बजे चला सकेंगे
ग्रीन पटाखों को चलाने की समयावधि भी सरकार ने तय की है। इसके तहत दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी की जा सकेगी। इसके अलावा क्रिसमस व नव वर्ष पर रात 11.55 से 12.30, गुरु पर्व पर रात 8 से 10 बजे तक, छठ पर्व पर सुबह 6 से प्रात: 8 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे। अन्य पर्वों-अवसरों पर गृह विभाग ग्रीन पटाखे चलाने के अलग से समयावधि, दिशा-निर्देश तय करेगा।

ग्रीन पटाखों से होगी आतिशबाजी, दिवाली पर प्रदूषण रुकेगा : गृह विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, मंजूरी इसी सप्ताह
जयपुर। राजस्थान में दीपावली पर प्रदूषण रोकने के लिए पटाखों पर लगाई रोक और हजारों करोड़ के व्यापार पर आए संकट को टालने के लिए सरकार ग्रीन पटाखों के मार्फत तोड़ निकालने जा रही है। न्यूनतम प्रदूषण करने वाले ग्रीन पटाखों को दीपावली सहित अन्य आयोजन पर चलाने को जल्द मंजूरी जल्द मिल सकती है। हाल ही में पटाखा व्यापारियों के आतिशबाजी को प्रतिबंधित किए जाने के बाद सरकार को ग्रीन पटाखों का विकल्प खोलने की मांग की थी, जिस पर अब सरकार ने गृह विभाग को इसकी मंजूरी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली में पिछली साल आतिशबाजी पर रोक लगाई थी तो उसके बाद ग्रीन पटाखों को मंजूरी दी गई थी। अब प्रदेश में भी ग्रीन पटाखों को मंजूरी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंजूरी मिली तो प्रदेश में पांच हजार स्थाई और 50 हजार अस्थाई लाइसेंसधारी पटाखा विक्रेताओं के धंधे पर मंडराया संकट टल जाएगा। अप्रत्यक्षत: पटाखों के व्यापार से जुड़े 20 लाख लोगों के रोजगार की भी फिर से आस बंधेगी। प्रदेश में पटाखों के प्रतिबंध से अभी एक हजार करोड़ के व्यापार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

आसानी से पहचान होगी
पटाखों का कवर ग्रीन रंग और बार-कोड भी अंकित होगा। इन पटाखों के बार-कोड से इसके निर्माता और उसके पास निर्माण के लाइसेंस का आसानी से पता लग सकता है। इसके चलते नकली और घटिया ग्रीन पटाखों का अवैध धंधा भी रूक सकेगा।
ग्रीन पटाखों से प्रदूषण कैसे रुकेगा

चलने पर पानी निकलेगा-प्रदूषण सोखेगा : सल्फर-नाइट्रोजन की धुंआ की जगह खुशबू आएगी
ग्रीन पटाखों में आम पटाखों से एक तिहाई ही प्रदूषण होता है। आम पटाखों के जलने पर सल्फर डाई आक्साइड और नाइट्रोजन ड्राई आॅक्साइड उत्सर्जित होता है, जो हवा में घुलकर प्रदूषण पैदा करते हैं। वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को घटाते हैं। ग्रीन पटाखों के जलने के बाद पानी की बूंदे या कण पैदा होंगे। सेफ वॉटर रिलीजर नाम के ग्रीन पटाखों से थोड़ा बहुत नाइट्रोजन-सल्फर निकलेगा, वह पानी की बूंदें सोख लेंगी। वहीं स्टार क्रेकर नाम के अन्य पटाखों से निर्माण में आॅक्सीडाइजिंग एजेंट काम में लिया जाता है। इससे सल्फर-नाइट्रोजन न्यून मात्रा में ही पैदा होगी। अन्य ग्रीन पटाखों में 50-60 फीसदी एल्युमीनियम का कम इस्तेमाल होने से जलने पर प्रदूषण कम होगा। वहीं अरोमा क्रेकर्स नाम के ग्रीन पटाखों के जलने पर धुंआ की जगह खुशबू आएगी।

दोगुनी होगी कीमत
देश में अभी मात्र 500 के करीब फैक्ट्रियां ही ग्रीन पटाखों का उत्पादन कर रही हैं। वहीं वैज्ञानिक आधार पर निर्माण के चलते इनकी कीमत भी आम पटाखों से ज्यादा होगी। इसके चलते बाजार में करीब दोगुनी कीमत पर मिलेंगे।

नीर-सीएसआईआर की मंजूरी वाले पटाखों का ही बेचान
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर)और नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट(नीर) के वैज्ञानिकों ने ग्रीन पटाखों का फॉर्मूला दो साल पहले इजाद किया था। देश में जिन पटाखा फैक्ट्रियों के पास सीएसआईआर-नीर का उत्पादन लाइसेंस होगा, उसी कंपनी के पटाखों का बेचान हो सकेगा।