IPL-2021 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूएई में होंगे आईपीएल-2021 के बचे हुए 31 मैच, सितंबर-अक्टूबर में होगा टूर्नामेंट
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में औपचारिक तौर पर फैसला किया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष बचे मैचों का आयोजन इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के शेष बचे 31 मैचों को यूएई में कराने का फैसला भारत में सितंबर-अक्टूबर में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए लिया।

बीसीसीआई ने इसके अलावा भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप को आयोजित करने के लिए क्रिकेट की विश्व संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी से और समय मांगने का फैसला किया है। आईसीसी ने हाल ही में कहा था कि वह इस मामले पर 1 जून को होने वाली अपनी बैठक में फैसला लेगा, लेकिन आईसीसी को 18 अक्टूबर से 15 नंवबर तक भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर अपना फैसला बीसीसीआई के आग्रह के चलते टालना पड़ सकता है। बीसीसीआई को लगता है कि वह विश्व कप को भारत में ही कराने की सभी संभावनाओं को तलाशेगा।

आईपीएल को यूएई में कराने का सम्भावना पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। बीसीसीआई का अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ पहले से ही औपचारिक अनुबंध था। इस बीच घरेलू खिलाड़ियों को भुगतान का मामला एसजीएम में चर्चा में नहीं लाया गया। इन खिलाड़ियों को कई टूर्नामेंट आयोजित नहीं किए जाने के बाद भुगतान किया जाना था। एक क्रिकेट संघ ने चर्चा के लिए इस मुद्दे को उठाया भी, लेकिन अध्यक्ष सौरव गांगुली और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह कहते हुए इस पर चर्चा से इंकार कर दिया कि यह एजेंडा का हिस्सा नहीं है।

बायो-बबल में कोरोना संक्रमण पहुंचने पर सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया, कहा- अभी कुछ कहना मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल बायो-बबल में कोरोना संक्रमण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि टीमों का एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करना संक्रमण फैलने का कारण हो सकता है। बीसीसीआई को हालांकि यह पुष्टि करने के लिए उन्होंने कहा कि क्या वाकई में ऐसा हुआ है तो जांच-पड़ताल करनी होगी। गांगुली ने एक बयान में यह भी कहा है कि बीसीसीआई इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिए एक विंडो बनाएगा। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के बीच में रद्द होने के बारे में कहा कि मुझे सच में यह नहीं पता है कि बायो-बबल के अंदर यह स्थिति कैसे बनी। हमें जांच-पड़ताल करनी होगी और इसके पीछे के कारणों पर गौर करना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि एक से दूसरे शहर की यात्रा करना इसका एक कारण हो सकता है।

गांगुली ने कहा कि पिछला आईपीएल यूएई में हुआ था, जहां तीन स्थानों और एक सीमित क्षेत्र के भीतर सब कुछ प्रतिबंधित था। आपको देश के चारों ओर बनी स्थिति को भी देखना होगा। जिस तरह रोजाना इतने लोग संक्रमित हो रहे हैं, वह पूरी तरह से हैरान कर देने वाला है। कल क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता। सभी के लिए चीजें नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बने खतरनाक हालात के कारण आईपीएल रद्द करने का फैसला लेने और भारत द्वारा आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप की मेजबानी भी संदेह के घेरे में है। इस पर गांगुली ने कहा कि इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उनके मुताबिक बीसीसीआई अन्य बोर्डों से बात करेगा कि क्या वे सितंबर में भारत के इंग्लैंड दौरे के अंत और अक्टूबर के मध्य में वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले आईपीएल के शेष भाग के लिए समायोजन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत फेरबदल करने पड़े हैं। आईपीएल को स्थगित किए हुए केवल एक दिन ही बीता है। हमें अन्य क्रिकेट बोर्डों से बात करनी होगी और देखना होगा कि क्या टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए एक खिड़की उपलब्ध हो सकती है या नहीं। इसमें बहुत सी चीजें शामिल हैं और हम धीरे-धीरे उन पर काम करना शुरू करेंगे। अगर हम आईपीएल को पूरा करने में विफल रहते हैं तो इससे करीब 2500 करोड़ रुपए यानी 340 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा। यह केवल अनुमान है। गांगुली ने पिछले साल यूएई में बायो-बबल की जिम्मेदारी संभालने वाली ब्रिटेन की कंपनी रेस्ट्रेटा को आईपीएल द्वारा दोबारा नियुक्त नहीं किए जाने के बारे में पूछने पर कहा कि हमने उनके नाम पर चर्चा की थी, लेकिन भारत में उनकी बड़ी उपस्थिति नहीं है। यही कारण था कि हमें दूसरा विकल्प चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई द्वारा खिलाड़ियों के लिए कोई अलग टीकाकरण अभियान आयोजित नहीं किया जाएगा, क्योंकि अब खिलाड़ियों के पास समय है, इसलिए वे व्यक्तिगत रूप से वैक्सीन लगवाएंगे। राज्य सरकारें टीकाकरण अभियान चला रही हैं। सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर जा रहे हैं, इसलिए यह एक आसान विकल्प है।

कोरोना के कहर के बीच IPL-2021 सस्पेंड, कई खिलाड़ियों और स्टाफ के संक्रमित होने के बाद फैसला
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है। बायो-बबल में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न फ्रेंचाइजी के कई खिलाड़ी और स्टाफ संक्रमित मिले है। ताजा घटनाक्रम में सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। इससे एक दिन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपती बालाजी समेत स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

मजबूत बायो-बबल के बावजूद कोविड के मामले सामने आने के कारण टूर्नामेंट पर पूरी तरह विचार किया गया। दोपहर करीब 12 बजे बीसीसीआई के शीर्ष ब्रास को टूर्नामेंट के भाग्य पर अंतिम फैसला करना था। बीसीसीआई पूरे टूर्नामेंट को एक शहर में ले जाने पर विचार कर रहा था, लेकिन आईपीएल ढांचे में ताजा पॉजिटिव मामलों ने बीसीसीआई मैनेजर्स के पास ज्यादा सोचने के लिए कुछ नहीं छोड़ा। बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल टूर्नामेंट को सस्पेंड किया गया है। हम देखेंगे कि इसे आगे पूरा कराया जा सकता है, या नहीं। इस बयान से जाहिर है कि आईपीएल के बचे हुए 31 मैच री-शेड्यूल किए जा सकते हैं।

बता दें कि कोरोना संक्रमण काल में बीसीसीआई ने मजबूत बायो-बबल का हवाला दिया था, जिसके बाद 29 मैच सफलतापूर्वक कराए जा सके। चेन्नई और मुंबई के चरणों के सभी मैच पूरे हुए, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीजन का 30वां मैच केकेआर के दो खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद नहीं खेला जा सका। 31वें मैच को लेकर भी चिंता बनी हुई थी, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मैच खेला था और मैच के दौरान बालाजी कई खिलाड़ियों के संपर्क में आए थे।

IPL-2021: पंजाब किंग्स ने चैंपियन मुंबई को दी करारी शिकस्त, कप्तान लोकेश राहुल बने प्लेयर ऑफ द मैच
चेन्नई। अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान लोकेश राहुल की नाबाद 60 रन और क्रिस गेल की नाबाद 43 रन की पारियों से पंजाब किंग्स ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने 20 ओवर में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट पर 131 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन बनाकर शानदार जीत अपने नाम की। पंजाब की 5 मैचों में यह दूसरी जीत रही जबकि चैंपियन मुंबई को 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम इस जीत के बाद अब अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस के भी 4 अंक है लेकिन वह बेहतर रेन रेट की मदद से चौथे स्थान पर है।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 53 रन की साझेदारी बनाई। इसके बाद लेग स्पिनर राहुल चाहर ने मयंक को सूर्यकुमार यादव के हाथों लपकवा पंजाब को पहला झटका दिया। मयंक ने अपनी पारी में 20 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। मयंक के आउट होने के बाद राहुल का साथ देने आए क्रिस गेल शुरू में संभल कर खेले। दोनों धीरे-धीरे रन बटोरते रहे। 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट पर 115 रन था। 17वें ओवर में बोल्ट ने गेंदबाजी की बागडोर संभाली। गेल ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर एक रन बनाया। इसके बाद राहुल ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका जड़ पंजाब का स्कोर 17.4 ओवर में 1 विकेट पर 132 रन पहुंचा जीत दिलाई।

रोहित ने बनाया अर्द्धशतक
इससे पूर्व पंजाब ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 52 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों के सहारे सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। क्विंटन डी कॉक 3, ईशान किशन 6, हार्दिक पांड्या 1 और क्रुणाल पांड्या 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि पहले 10 ओवरों में मुंबई के बल्लेबाज 2 विकेट खोकर 49 रन ही बना पाए।  मोहम्मद शमी ने 21 रन देकर 2 विकेट व राजस्थान के रवि बिश्नोई ने भी 21 रन पर 2 विकेट लिए।

IPL-2021: RCB ने लगाया जीत का चौका, पडिकल-विराट की नाबाद पारियों से राजस्थान को 10 विकेट से रौंदा
मुंबई। देवदत्त पडिकल (नाबाद 101 रन) के पहले शतक और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72 रन) के शानदार अर्धशतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल मुकाबले में गुरूवार को 10 विकेट से हराकर लगातार जीत का चौका लगा दिया। राजस्थान ने शिवम दुबे (46) और राहुल तेवतिया (40) की उपयोगी पारियों से बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन बेंगलुरु ने पडिकल और विराट की बेहतरीन पारियों से 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 181 रन बनाकर आसानी से मैच कब्जा लिया और एक बार फिर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पडिकल ने 51 गेंदों पर बनाया शतक
पडिकल ने 52 गेंदों पर नाबाद 101 रन में 11 चौके और 6 छक्के मारे जिसके लिए पडिकल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि कप्तान विराट ने 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। बेंगलुरु ने अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली। पडिकल और विराट ने इसके साथ ही ओपनिंग साझेदारी में बेंगलुरु की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। बेंगलुरु ने बिना कोई विकेट खोए अपनी सबसे बड़ी जीत और ओवरऑल तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने अपने 3 विकेट मात्र 18 रन तक गंवा दिए थे।

दुबे-पराग ने जोड़े 66 रन
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 18 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 21 रन बनाकर टीम के 43 के स्कोर पर आउट हो गए। ऐसी नाजुक स्थिति में शिवम दुबे ने रियान पराग के साथ 5वें विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पराग 16 गेंदों में 4 चौकों के सहारे 25 रन बनाकर हर्षल पटेल का शिकार बने। शिवम दुबे टीम के 136 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। दुबे को केन रिचर्डसन ने ग्लेन मैक्सवेल हाथों कैच कराया। तेवतिया 23 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के सहारे 40 रन बनाकर टीम के 170 के स्कोर पर सिराज की गेंद पर आउट हुए। राजस्थान ने इसी स्कोर पर अपना 8वां और 9वां विकेट गंवाया।

पटेल ने लगातार लिए दो विकेट
हर्षल पटेल ने पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर क्रिस मौरिस और दूसरी गेंद पर चेतन सकारिया को पवेलियन भेजा। मौरिस ने 10 रन बनाए जबकि श्रेयस गोपाल 4 गेंदों में 1 छक्के के सहारे 7 रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 18 रन से दी शिकस्त, अंक तालिका में पहुंची टॉप पर
मुंबई। सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस (नाबाद 95 रन) रुतुराज गायकवाड़ (64 रन) के मध्य शतकीय साझेदारी के बाद दीपक चाहर (29 रन पर 4 विकेट) की स्विंग गेंदबाजी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को आईपीएल-14 के रोमांचक मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से पराजित कर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई की टीम 4 मैचों में 3 जीत (1.142 रनरेट) के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई। जबकि केकेआर 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाबी पारी में केकेआर की टीम 19.1 ओवर में 202 रन ही बना सकी। पैट कमिंस 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।

चाहर ने झटके पहले चार विकेट
कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत काफी खराब रही। दीपक चाहर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने पहले तीन ओवर में ही 31 रनों  पर कोलकाता के 4 खिलाड़ियों को पैवेलियन लौटा दिया। चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही शुभमन गिल (0) को डीप थर्ड मैन पर एनगिदी के हाथों लपकवा दिया। अपने दूसरे ओवर में उसने नितीश राणा (9) को कप्तान एमएस धोनी के हाथों कैच करवाया। चाहर ने तीसरे ओवर में चेन्नई को दो बड़ी सफलताएं दिलाई। उसने पहले कप्तान इयोन मोर्गन (7) को धोनी के हाथों लपकवाया। इसके बाद सुनील नारायण (4) को जडेजा के हाथों कैच करा केकेआर के शीर्ष 4 बल्लेबाजों को मात्र 31 रनों पर पैवेलियन लौटा दिया।

रसेल-कार्तिक ने जोड़े 81 रन
एनगिदी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को विकेट की पीछे लपकवा केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 31 रन कर दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि कोलकाता एक बड़ी हार की ओर जा रही है। लेकिन रसेल और दिनेश कार्तिक के मंसूबे और ही थे। रसेल ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 22 गेंदों पर 54 रन बना कोलकाता को मैच में फिर ला दिया। इस जोड़ी को सैम करेन ने जुदा दिया, जब उसने रसेल को बोल्ड कर दिया। रसेल ने पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। रसेल ने दिनेश कार्तिक के साथ छठे विकेट के लिए मात्र 36 गेंदों में 81 रन जोड़े।

कमिंस ने 16वें ओवर में लिए 30 रन
दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें एनगिदी ने पगबाधा आउट किया। कार्तिक ने 24 गेंदों पर 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। इसके बाद पैट कमिंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम की हार नहीं टाल सके। कमिंस ने सैम करेन द्वारा फैंके गए पारी के 16वें ओवर में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 30 रन जोड़े थे।

पर्पल कैप पर भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल का कब्जा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक 3 मैचों में 9 विकेट हैं। दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान, चेन्नई सुपर किंग्स के दीपक चाहर और मुंबई इंडियंस के राहुल चहर के नाम आठ-आठ विकेट हैं। आवेश दूसरे, दीपक तीसरे और राहुल चाहर चौथे नम्बर पर हैं। केकेआर के आन्द्रे रसेल 7 विकेट लेकर 5वें नंबर पर हैं।

बल्लेबाजों में सबसे आगे शिखर धवन
ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है। धवन के अब तक चार मैचों में 57.75 की औसत से 231 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल के नाम 58.66 की औसत से 176 रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के जानी बेयरस्टो 57.66 की औसत से 173 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के फाफ डू प्लेसिस 82.00 की औसत से 164 रनों के साथ चौथे और केकेआर के नितीश राणा (164 रन) पांचवें नंबर पर हैं।

IPL-2021: अमित मिश्रा की फिरकी के सामने मुंबई पस्त, दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हराया
चेन्नई। लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद स्टीव स्मिथ (33 रन) और शिखर धवन (45 रन) के मध्य दूसरे विकेट के लिए बनाई गई अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आईपीएल-14 के 13वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। दिल्ली 4 मैचों में 3 जीत से 6 अंकों के साथ आरसीबी के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई, जबकि मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर फिसल गई। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट पर 138 रन बना 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जयंत यादव ने अपने पहले ही ओवर में पृथ्वी शॉ को अपनी ही गेंद पर लपक उसकी पारी का अंत किया। शॉ 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। शॉ के जल्द आउट होने के बाद स्टीवन स्मिथ और शिखर धवन ने ग्राउंड शॉट्स खेलते हुए धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को गतिमान रखा। साझेदारी को बढ़ते देख रोहित शर्मा ने पोलार्ड को दसवें ओवर में गेंदबाजी की बागडोर सौंपी। पोलार्ड ने स्मिथ को पगबाधा आउट कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। स्मिथ ने 29 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बना दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 53 रन जोड़े। राहुल चाहर ने धवन को क्रुणाल पांड्या के हाथों लपकवा दिल्ली को एक बड़ा झटका दिया। धवन ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए दिल्ली का स्कोर तीन संख्याओं में पहुंचा दिया।

बुमराह को मिला पंत का विकेट
जसप्रीत बुमराह ने पारी के 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत को फाइन लेग पर क्रुणाल पांड्या को कैच करा अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद ललित यादव (नाबाद 22 रन) और हेत्मायेर (नाबाद 14 रन) ने दिल्ली को जीत दिलाई।

रोहित ने मुंबई के लिए बनाए सर्वाधिक 44 रन
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (44) और सूर्यकुमार यादव (24) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए 56 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। मुंबई पारी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अमित मिश्रा ने अहम रोल निभाया। मिश्रा ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड और इशान किशन के विकेट झटके।

IPL-2021: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराया
मुंबई। फॉफ डु प्लेसिस (33 रन) की धुंआधार पारी के बाद मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट), सैम करने (24 रन पर 2 विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (28 पर विकेट 2) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को आईपीएल-14 के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 42 रन से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत से चेन्नई 2 अंक अर्जित कर आईपीएल अंक तालिका में 3 मैचों से 2 जीत के साथ आरसीबी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान इतने ही मैचों में एक जीत के साथ छठे स्थान पर फिसल गई। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी।

जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लिए
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा (14 रन) और कप्तान संजू सैमसन (1 रन) टीम के 45 रन के स्कोर पर पैवेलियन लौट गए। इन दोनों को सैम करेन ने अपना शिकार बनाया। बटलर और शिवम दुबे धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर 87 रनों तक ले गए। 12वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जडेजा ने पहली गेंद पर बटलर को बोल्ड किया और फिर अंतिम गेंद पर शिवम दुबे (17) को पगबाधा आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए।

मोईन ने लिए तीन विकेट
इसके बाद तो राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। मोईन अली ने लगातार तीन विकेट ले राजस्थान का स्कोर 14.3 ओवर में 7 विकेट पर 95 रन कर दिया। मैन ऑफ द मैच रहे मोईन अली ने पारी के 13वें ओवर में डेविड मिलर (2) को पगबाधा आउट किया। उसने 15वें ओवर में रियान पराग और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी क्रिस मौरिस को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जडेजा ने कैच किया। पराग ने 7 गेंदों में मात्र 3 रन बनाए वहीं क्रिस मौरिस अपना खाता भी नहीं खोल सके। ब्रावो ने राहुल तेवतिया (20) को व शार्दुल ठाकुर ने जयदेव उनादकट (24) को आउट किया। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़े।

IPL-2021: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रन से हराया
चेन्नई। ग्लेन मैक्सवेल (78 रन) और एबी डिविलियर्स (नाबाद 76 रन) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल मुकाबले में रविवार को 38 रन से पराजित कर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर कोलकाता की चुनौती को 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन पर थाम लिया। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। विराट पारी के दूसरे ही ओवर में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। विराट ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए। वरुण ने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को बोल्ड कर दिया।

मैक्सवेल-पडिकल ने जोड़े 86 रन
2 विकेट मात्र नौ रन पर गिर जाने के बावजूद मैक्सवेल ने आते ही मोर्चा संभाला और बॉउंड्री लगानी शुरू कर दी। मैक्सवेल और देवदत्त पडिकल ने तीसरे विकेट के लिए 86 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें पडिकल का योगदान 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 25 रन रहा। पडिकल का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया। इसके बाद मैक्सवेल ने एबी डिविलियर्स के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। पैट कमिंस ने मैक्सवेल को हरभजन सिंह के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर 78 रन में नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

अंतिम 3 ओवरों में जोड़े 56 रन
डिविलियर्स ने अंतिम तीन ओवरों में काफी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और आंद्रे रसेल के पारी के आखिरी ओवर में 21 रन उड़ाकर बेंगलुरु को 200 के पार भी पहुंचा दिया। डिविलियर्स ने मात्र 34 गेंदों पर नाबाद 76 रन में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। डिविलियर्स ने पांचवें विकेट के लिए काइल जेमिसन के साथ अंतिम 3 ओवरों में 56 रन जोड़े। जेमिसन ने मात्र चार गेंदों पर नाबाद 11 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवर्ती 4 ओवर में 39 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गिरते रहे
कोलकाता ने 205 रन बड़े लक्ष्य का जोरदार ढंग से पीछा किया लेकिन उसके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाते रहे। शुभमन गिल ने मात्र 9 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 21 रन ठोके। राहुल त्रिपाठी ने 20 गेंदों पर 25 रन में 5 चौके लगाए। ओपनर नीतीश राणा ने मात्र 11 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के सहारे 18 रन बनाए। कप्तान इयोन मॉर्गन ने 23 गेंदों पर 1चौका और 2 छक्के उड़ाकर 29 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 25 गेंदों पर 26 रन में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों पर 31 रन में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। कोलकाता ने 18वें ओवर में 5 विकेट पर 155 रन बना लिए थे, लेकिन फिर 7 रन के अंतराल में अपने 3 विकेट गंवाए। काइल जेमिसन ने 41 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि युजवेंद्र चहल ने 34 रन पर 2 विकेट और हर्षल पटेल ने 17 रन पर 2 विकेट लिए।