forbes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Elon Musk ने रचा इतिहास, कमाई के मामले में बने दुनिया के पहले व्यक्ति
वॉशिंगटन। अमेरिका के उद्योगपति एलन मस्क 700 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए है। फोब्र्स मैगजीन ने यह जानकारी दी है। डेलावेयर शीर्ष अदालत के मस्क के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत के फैसले को पलटने के बाद मस्क की दौलत बढ़ गई, जिसकी अब कीमत 139 अरब डॉलर है।

फोब्र्स ने कहा कि उसका अनुमान है कि इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील करने के बाद मस्क की कुल सम्पति  रिकॉर्ड 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब अमरीकी डॉलर से ज्यादा सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था जब स्पेसएक्स ने एक आईपीओ की घोषणा की थी जिसमें कंपनी की कीमत 800 अरब अमरीकी डॉलर थी।

हाल ही में, मार्च 2020 तक मस्क की कुल सम्पति 24.6 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। जनवरी 2021 में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उसी साल उन्होंने 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और 2024 में मस्क की कुल सम्पति बढ़कर 500 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई। मस्क के अलावा ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल सम्पति 400 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुँची है।

फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट : दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में 3 भारतीय, अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कामयाबियों को लगाया गले
वॉशिंगटन। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स की साल 2024 की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में तीन भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि टॉप-10 में भारत की एक भी महिला नहीं हैं। इस लिस्ट में व्यापार, मनोरंजन, राजनीति, सामाजिक काम और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों की प्रभावशाली महिलाओं की रैकिंग की गई है। फोर्ब्स की लिस्ट में तीन भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कामयाबियों को गले से लगाया है। हालांकि फोर्ब्स ने माना कि सत्ता में महिलाओं के लिए साल-2024 एक ब्लॉकबस्टर वर्ष नहीं रहा है। पिछले साल उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हार का सामना करना पड़ा और डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दुनिया की कई महिला नेताओं को अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली महिलाएं
फोर्ब्स की टॉप-10 की लिस्ट में सबसे ऊपर उसुर्ला वॉन डेर लेयेन को रखा गया है, जो यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष हैं। वो पिछले 14 सालों से इस पद पर हैं। दूसरे नंबर पर यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष क्रिस्टीन लेगार्ड को रखा गया है। वो साल 2019 में बैंक की चेयरमैन बनीं थीं, जो यूरोप की अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण बैंक है। इन्होंने महंगाई से जूझते यूरोप को काफी राहत दिलाने का काम किया है। फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जॉर्जिया मेलोनी को रखा गया है जो इटली की प्रधानमंत्री हैं। वहीं चौथे नंबर पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम को रखा गया है। पांचवें नंबर पर लिस्ट में जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा को रखा गया है।

फोर्ब्स की लिस्ट में 6वें नंबर पर फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की सीईओ एबिगेल जॉनसन को रखा गया है। जबकि एक्सेंचर की अध्यक्ष और सीईओ जूली स्वीट को सातवें नंबर पर रखा गया है। आठवें नंबर पर मेलिना फ्रेंच गेट्स को रखा गया है वहीं नौवें नंबर पर मैकेंजी स्कॉट को रखा गया है जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर सिटीग्रुप की सीईओ जेन फ्रेजर हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में कहां हैं भारतीय महिलाएं
फोर्ब्स-2024 की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 28वें नंबर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को रखा गया है। मई 2019 निर्मला सीतारमण को पहली बार पूर्णकाल के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस लिस्ट में 81वें स्थान पर रोशनी नादर मल्होत्रा को रखा गया है। रोशनी, भारत की अग्रणी आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष और एचसीएल कॉपोर्रेशन की सीईओ हैं। फोर्ब्स-2024 की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में 82वें नंबर पर किरण मजूमदार-शॉ को रखा गया है। किरण मजूमदार-शॉ ने जैव प्रौद्योगिकी में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जो एक बायोफार्मास्युटिकल कंपनी है, जिसकी स्थापना उन्होंने 1978 में की थी।

फोर्ब्स ने जारी की सूची : दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की सूची से भारत बाहर, विशेषज्ञों का तर्क - 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे
न्यूयॉर्क। 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई है। इस सूची से भारत को बाहर रखा गया है। इस सूची को प्रकाशित करने वाले फोर्ब्स के अपने तर्क हैं कि वह दावेदार देशों को कई पैरामीटर पर परखता है। हालांकि, विशेषज्ञों का तर्क है कि भारत जैसे सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे है। बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स ने अपने जिन पैरामीटर्स का जिक्र किया है, उनमें से अधिकतर में भारत शीर्ष के देशों में शामिल है।

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को कैसे प्रभावित करता है?:

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। प्रभावी नेतृत्व आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा दे सकता है और सैन्य क्षमताओं को बढ़ा सकता है। वैश्विक मंच पर सम्मान पाने वाले नेता अपने देश की स्थिति और शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

किसी देश की जनसंख्या का आकार उसकी शक्ति रैंकिंग को कैसे प्रभावित करता है?:

किसी देश की जनसंख्या का आकार उसकी शक्ति रैंकिंग को प्रभावित कर सकता है। बड़ी आबादी का मतलब है बड़ा कार्यबल, जो आर्थिक विकास को गति देता है। हालांकि, न केवल आकार बल्कि जनसंख्या की पूंजी, शिक्षा और कौशल भी देश की शक्ति में योगदान करते हैं।

दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची के पैरामीटर्स क्या हैं?:
फोर्ब्स ने बताया कि पावर सब-रैंकिंग पांच विशेष विशेषताओं से इक्वली वेटेज एवरेज आॅफ स्कोर पर आधारित है जो किसी देश की शक्ति को दर्शाती हैं। इनमें निम्नलिखित प्वॉइंट शामिल हैं: देश का नेता, देश का आर्थिक प्रभाव, देश का राजनीतिक प्रभाव, देश का मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन एवं देश की मजबूत सेना।

फोर्ब्स के पैरामीटर्स पर भारत कहां खड़ा होता है
फोर्ब्स के एक-एक पैरामीटर को देखें तो भारत हर एक में शीर्ष के देशों में शामिल है। जैसे- भारत के पास नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी। भारत का राजनीतिक प्रभाव भी बहुत ज्यादा है। आज रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध, पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है, जिस पर दोनों पक्ष आंख मूंदकर यकीन कर सकते हैं। भारत ब्रिक्स, एससीओ, जी-20 जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूहों में शामिल है। इतना ही नहीं, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना भी है।

2025 में 10 शक्तिशाली देशों की सूची में भारत कहां
2025 में भारत दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है। फोर्ब्स का कहना है कि यह रैंकिंग आर्थिक स्थितियों, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों और सैन्य शक्ति सहित विभिन्न कारकों पर आधारित है। भारत दुनिया की जीडीपी रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है।