diwali - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दीपावली को यूनेस्को की "अमूर्त सांस्कृतिक विरासत" में शामिल करने पर बोलें पीएम मोदी, प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की सूची में शामिल किये जाने का स्वागत करते हुए प्रभु श्रीराम से लोगों का मार्गदर्शन करने की कामना की है।

पीएम मोदी ने बुधवार को इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह ज्ञान और धर्म का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची का हिस्सा बनने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

उल्लेखनीय है कि, यहां स्थित लाल किला में हुयी संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की बैठक में बुधवार को इस पर्व को संस्था की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची' में शामिल करने का फैसला लिया है।

यूनेस्को की विरासत की सूची में शामिल हुई दीपावली, PM Modi ने दी देशवासियों को बधाई, कहा-ये पर्व हमारी सभ्यता की आत्मा
नई दिल्ली। भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। दीपावली महापर्व के शिलालेख को संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, मंत्रालय में सचिव विवेक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिकारियों और 194 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और यूनेस्को के वैश्विक नेटवर्क के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को यहां लाल किला में आयोजित यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के दौरान मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में अंकित किया गया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिलालेख भारत और विश्वभर के उन समुदायों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, जो दीपावली की शाश्वत भावना को जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार 'तमसो मा ज्योतिर्गमय' के सार्वभौमिक संदेश का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की भावना को दर्शाता है और आशा, नवजीवन तथा सद्भाव का प्रतिनिधित्व करता है।

इस महापर्व की जीवंतता और जन-केंद्रित प्रकृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दीपावली उत्सव के पीछे लाखों लोगों का योगदान होता है, जिनमें दीये बनाने वाले कुम्हार, उत्सव की सजावट करने वाले कारीगर, किसान, मिठाई बनाने वाले, पुजारी और सदियों पुरानी परंपराओं को निभाने वाले परिवार शामिल हैं।

इस पर्व की महत्ता में प्रवासी भारतीयों की जीवंत भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका, खाड़ी देशों, यूरोप और कैरेबियन में मनाए जाने वाले दीपावली समारोहों ने दीपावली के संदेश को महाद्वीपों में फैलाया और सांस्कृतिक सेतुओं को मजबूत किया है। यह शिलालेख विरासत की रक्षा करने और इसे भावी पीढिय़ों तक पहुंचाने की नयी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से दीपावली की एकता की भावना को अपनाने और भारत की समृद्ध अमूर्त सांस्कृतिक परंपराओं का समर्थन जारी रखने का आग्रह किया।

इसके आगे संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि दीपावली का शिलालेख भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देगा तथा भावी पीढिय़ों के लिए समुदाय-आधारित परंपराओं की रक्षा के प्रयासों को सुदृढ़ करेगा। दीपावली विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों तथा वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय में मनाए जाने वाले जन त्योहार के रूप में मान्यता प्राप्त एकता, नवीनीकरण और सामाजिक सामंजस्य के सिद्धांतों के प्रतीक का त्योहार है। दीये जलाना, रंगोली बनाना, पारंपरिक शिल्पकला, अनुष्ठान, सामुदायिक समारोह और पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान का हस्तांतरण इसकी जीवंतता और भौगोलिकता की सीमाओं के अनुकूलन की क्षमता को दर्शाता हैं।

दियो के अलावा नायकों के कर्तव्य पथ से भी हुई थी जगमग दीपावली, पुलिस, डॉक्टर, रेलवे कर्मियों ने निभाया फर्ज
कोटा। त्योहारों के रंग, रोशनी और उत्सव के बीच जब हर कोई अपने परिवार के साथ दीपावली की खुशियां मना रहा था, तब कोटा शहर के कुछ असली नायक अपनी ड्यूटी निभाने में व्यस्त थे। इन नायकों की दीपावली रोशनी और पटाखों से नहीं, बल्कि अपने कर्तव्य, त्याग और सेवा की ज्योति से जगमगाई। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और रेलकर्मी इस दीपावली पर भी अपने घर-परिवार से दूर रहकर समाज के लिए रोशनी फैलाते रहे। इन नायकों की ड्यूटी और समर्पण ने पूरे शहर को यह सिखाया कि दीपावली का असली अर्थ केवल घर को सजाना नहीं, बल्कि किसी के जीवन में प्रकाश फैलाना है। यही सेवा का दीप, मानवता की सबसे बड़ी ज्योति है। कोटा की इस दीपावली ने यह साबित किया कि सच्ची रोशनी दीयों की लौ से नहीं, बल्कि उन लोगों के समर्पण से फैलती है जो समाज की सेवा में खुद को समर्पित कर देते हैं।

सुरक्षा की ड्यूटी ही बन गई दीपावली
शहर की सड़कों पर शांति बनाए रखने के लिए कोटा पुलिस की टीमें दिन-रात मुस्तैद रहीं। थाना चौकियों से लेकर बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिसकर्मी चौकसी में तैनात रहे। दीपावली की रात हमारे लिए ड्यूटी की सबसे लंबी रात होती है। परिवार जब घर पर पूजा करता है, तब हमारा ध्यान लोगों की सुरक्षा लगता रहता है। हमारी चौकसी से न केवल यातायात सुचारु रहा, बल्कि दुर्घटनाओं और आपराधिक घटनाएं भी ना के बराबर रही। जब शहरवासी सुकून से दीप जलाते रहे तब पुलिस कर्मियों ने वर्दी की शपथ को निभाते हुए त्योहार पर लोगों को राहत पहुंचाई।
- राकेश मीणा, हैड कांस्टेबल, ट्रॉफिक पुलिस कोटा

आपातकालीन सेवा ही बनी सबसे बड़ा उत्सव
कोटा के मेडिकल कॉलेज संबंद्ध अस्पतालों के इमरजेंसी वार्ड में दीपावली की रात भी गतिविधियां सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहीं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के लिए वहां आने वाला हर मरीज उनके लिए दीप का उजाला था। हमारे लिए किसी की जान बचाना ही सबसे बड़ा लक्ष्मी पूजन है। दीपावली की रात भी हादसे होते हैं, इसलिए हमारा अस्पताल में होना जरूरी है। हमने वीडियो कॉल पर घरवालों को शुभकामनाएं दीं और आॅनलाइन लक्ष्मीपूजन किया। जब किसी मरीज को राहत मिलती है, तो वही हमारे लिए सच्ची दीपावली होती है। यह भावना ही सेवा को पूजा बनाती है।
- डॉ. निर्मल कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, मेडिकल कालेज कोटा

रेलवे कर्मियों का अनोखा त्याग
कोटा रेलवे स्टेशन पर त्योहारों की भीड़ के बीच रेलकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहते है। ट्रेनों की आवाजाही से लेकर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा तक, सब कुछ सुचारु रखने में हमारी भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हमारी दीपावली तब पूरी होती है जब यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच जाए। यही हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफा होता है। हमारा स्टाफ 24 घंटे सेवाओं में लगे रहते है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। त्योहारों पर अपने परिवार से दूर रहकर भी हम खुश हैं क्योंकि हमारा काम ही यात्रियों की खुशी की वजह बनता है।
- दीपक शर्मा, सीटीआई रेलवे मंडल, कोटा

प्रदेश में दिवाली के बाद हवा हुई जहरीली : भिवाड़ी का एक्यूआई लेवल 300 से अधिक पहुंचा, जयपुर-कोटा में भी बिगड़े हालात
जयपुर। दिवाली का उत्सव खत्म होने के बाद अब उसका असर राजस्थान की हवा पर साफ दिखने लगा है। राज्य के बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। भिवाड़ी की हवा सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भिवाड़ी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 318 पहुंच गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

भिवाड़ी के अलावा जयपुर और कोटा जैसे प्रमुख शहरों की हवा भी खराब कैटेगरी में दर्ज की गई है। इस स्तर की हवा में ज्यादा समय तक रहने से सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दिल्ली-एनसीआर के नज़दीक होने के कारण भिवाड़ी पहले से ही प्रदूषण की चपेट में रहता है, लेकिन दिवाली के पटाखों और धूल प्रदूषण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

देवस्थान विभाग के मंदिरों में मनेगी दीपावली : मंदिरों की सजावट और महाआरती की राशि जारी, जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को किया निर्देशित
जयपुर। देवस्थान विभाग की ओर से दीपावली के अवसर पर राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार, राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी एवं प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में दीपावली का पंच पर्व महोत्सव मनाया जाएगा। देवस्थान विभाग के अधीन 544 राजकीय मंदिरों में रंगोली निर्माण, प्रकाश, लाइटिंग व्यवस्था, दीपोत्सव, महाआरती और भक्ति संध्या,  भोग एवं प्रसाद वितरण होगा। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने दीपावली के पांच दिवसीय पर्व का शुभारंभ परकोटे के चांदनी चौक स्थित श्री ब्रज निधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर के किया। उन्होंने आस-पास के देवस्थान विभाग के मंदिरों की साज-सज्जा का अवलोकन किया।

मंदिरों में माकूल व्यवस्थाएं करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। मंदिरों की विशेष सजावट व अन्य धार्मिक कार्यों के लिए सरकार ने आठ करोड़, 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत विभाग के 544 मंदिरों में 24 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। कुमावत ने बताया कि देवस्थान विभाग के मंदिरों में धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गौवर्धन पूजा व भाई दूज के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके तहत सभी मंदिर परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पुष्प मालाओं से सजावट की गई है।

राजीव कुमार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं : भरोसे के दीप जलाने का किया आह्वान, नवीन आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन पर दिया बल
जयपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस के ध्येय को दीपावली के प्रकाश से जोड़ते हुए नवीन आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन पर विशेष बल दिया। शर्मा ने कहा कि दीपावली के पर्व के उजाले की तरह राजस्थान पुलिस का ध्येय भी सेवा, सुरक्षा और न्याय के प्रकाश को जन-जन तक पहुँचाने का है। नवीन कानून सर्वजन हितार्थ की भावना को चरितार्थ करते हुए जनसुलभता, पारदर्शिता और सबसे महत्वपूर्ण पीड़ित-केंद्रित न्याय-व्यवस्था के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।

भरोसे के दीप जलाने का आह्वान
महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम सब मिलकर अपने कार्य, आचरण और व्यवहार से आमजन के बीच भरोसे के दीप जलाएँगे। उनके समर्पण से राजस्थान पुलिस न केवल समाज में न्याय एवं शांति व्यवस्था की अग्रदूत बनेगी, वरन् संवेदनशील शासन की सशक्त प्रतीक भी बनेगी। शुभकामनाओं के साथ उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नए उत्साह का प्रकाश लेकर आए।

दीपावली पर्व सकारात्मकता का प्रतीक : हरित और सुरक्षित दीपावली मनाएं लोग, भागीरथ चौधरी ने की स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील
अजमेर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दीपावली के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की हैं। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम, दीपावली का यह दिव्य पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। मां लक्ष्मी की कृपा से सबका कल्याण हो। दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि यह सकारात्मकता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं वोकल फॉर लोकल के तहत इस शुभ अवसर पर स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हमारे अन्नदाता किसान निरंतर देश की खाद्य सुरक्षा का आधार हैं। उन्होंने किसानों को विशेष रूप से नमन करते हुए कामना की है कि आने वाला वर्ष उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। चौधरी ने कहा Þदीपों की यह पावन ज्योति सभी के जीवन से अंधकार मिटाकर नई उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित दीपावली मनाने का आह्वान किया।

गुलाबी नगर दीपोत्सव की सतरंगी आभा से जगमगाया : दीपावली की सजावट का शुभारंभ, बाजारों में उत्साह का माहौल
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर में दीपावली के पावन पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। शनिवार को लाल कोठी टोंक रोड, गांधीनगर मोड, चांदपोल बाजार और हल्दियों का रास्ता सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दीपोत्सव की भव्य रोशनी और सजावट का शुभारंभ हुआ। लाल कोठी टोंक रोड पर पंचदिवसीय दीपोत्सव का उद्घाटन विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी, अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, महासचिव अशोक कुमावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इसी तरह, चांदपोल बाजार में राष्टÑीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल के करकमलों द्वारा सजावट का शुभारंभ हुआ। हल्दियों का रास्ता में महापौर कुसुम यादव, अजय यादव और सुभाष गोयल ने जीया बैंड की धुनों के बीच रोशनी का स्विच ऑन किया।

आज सीएम करेंगे सामूहिक लक्ष्मी पूजन
चांदपोल बाजार व्यापार मंडल ने 19 अक्टूबर को छोटी चौपड़ पर सामूहिक लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस बार दीपावली को ‘स्वदेशी और वोकल फॉर लोकल’ थीम के साथ मनाने का आह्वान किया गया है। शहर के किशन पोल और जौहरी बाजार भी दीपावली की सजावट से जगमगा उठे हैं। व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह का माहौल है और जयपुर को विकसित भारत का आदर्श शहर बनाने की दिशा में ये प्रयास सराहनीय हैं।

भजनलाल शर्मा ने मेहंदीपुर बालाजी के किए दर्शन : मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं आरोग्यमय जीवन की कामना की
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धनतेरस के पावन पर्व पर शनिवार को दौसा जिले के मेहंदीपुर में पूर्ण विधि विधान से मेहंदीपुर बालाजी महाराज के पावन दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व आरोग्यमय जीवन के लिए कामना की। मेहंदीपुर बालाजी के महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री शर्मा को मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पंच पर्व दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वदेश में निर्मित उत्पादों का उपयोग करने से स्थानीय कामगारां, दुकानदारों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वोकल फॉर लोकल के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी कर आमजन को बड़ा फायदा दिया है। रोटी, कपड़ा और मकान सस्ता होने से आमजन के लिए यह दीपावली खुशियों की सौगात लेकर आई है।

असर खबर का - दीपावली से पहले शहर होगा चकाचक, जिला प्रशासन ने बनाई विशेष पर्यवेक्षण टीम
कोटा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलक्टर ने सफाई, मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर  निगरानी के लिए पर्यवेक्षण टीम गठित की गई है। कलक्टर ने आदेश में लिखा कि इस टीम का मुख्य उद्देश्य शहर में दीपावली के दौरान स्वच्छता, जल-निकासी, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण व सुधार सुनिश्चित करना है। कलक्टर ने करीब 40 अधिकारियों की टीम गठित की है। जिनमें 20 जिला पर्यवेक्षण अधिकारी व इतने ही सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी  लिया गया है। सभी अधिकारियों को 5-5 वार्डों की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी अधिकारी 14 से 16 अक्टूबर तक वार्डों में निरीक्षण कर आमजन से सफाई संबंधी फीडबैक लेने के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित उपायुक्तों को रिपोर्ट देंगे।

इन अधिकारियों की बनाई टीम
टीम में भू-प्रबंध अधिकारी दीप्ति रामचन्द्र मीणा,जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा, कोटा विकास प्राधिकरण के उपसचिव हर्षित वर्मा, जल संसाधन विभाग के  रोहिताश्व जैमिनी, लोक सेवाएं विभाग के सहायक निदेशक गजेन्द्र सिंह और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक यतिश कुमार शर्मा शामिल हैं। इसकेअलावा केडीए की विशेषाधिकारी मालविका त्यागी, सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर, सहायक कलक्टर हुकम कंवर, जिला परिषद सीईओ  कमल कुमार मीणा, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पा हरवानी, प्रशिक्षु आईएएस व केडीए की उप सचिव आराधना चौहान, अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त कुशल कोठारी,  कोटा विवि के कुल सचिव राजपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त आबकारी  नरेश मालव, बलविंद्र सिंह गिल , तकनीकी विश्वद्यिवालय कोटा की कुल सचिव भावना शर्मा, डीडी आईसीडीएस सीता शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मजहर इमाम, कोषाधिकारी  बी.एल. मीणा, पेंशन विभाग के अतिरिक्त निदेशक दिनेश शर्मा, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार राजेश कुमार मीणा और लाडपुरा तहसीलदार राजवीर यादव, जेववीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता शिवचरण जांगिड, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता  जे.पी. गुप्ता  व जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता  दीपक कुमार झा को टीम में शामिल किया गया है।  सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, मुख्य लेखाधिकारी धीरज सोनी, सहायक लेखाधिकारी शिवचरण मीणा, सहायक अभियंता रूपम तिवारी, अधिशासी अभियंता प्रखर गोयल समेत अन्य अधिकारियों को सहायक पर्यवेक्षण अधिकारी लगाया है।

नवज्योति ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि दीपावली के त्योहार पर शहर में रोजाना निकल रहे टनों कचरे के कारण शहर में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इस मामले को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से प्रकाशिरत किया था। समाचार पत्र में 15 अक्टूबर को पेज 5 पर ‘रोजाना निकल रहा एक हजार टन कचरा, घर को साफ कर बाहर से ला रहे गंदगी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला कलक्टर ने शहर की सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर उन्हें वार्डवार जिम्मेदारी दी है।

जयपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर : बड़ी चौपड़ पर हनुमानजी सीना चीरकर सीताराम के करवाएंगे दर्शन, जहाज से उड़ान भरता दिखेगा फाइटर जेट राफेल
जयपुर। राजधानी जयपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। एमआई रोड और चांदपोल बाजार में दीपोत्सव की सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। शहर के बाहरी बाजार मालवीय नगर, मानसरोवर, जगतपुरता, वैशाली नगर, आगरा रोड़, झोटवाड़ा सहित अन्य बाजारों में स्वागत द्वार बन रहे है। एमआई रोड पर स्वदेशी लाइटों से बाजार को जगमगाने का काम 17 अक्टूबर को शुरू होगा, जहां छह सजावटी गेट और राजस्थानी शैली में सजा पांच बत्ती चौराहा आकर्षण का केंद्र होगा। एमआई रोड व्यापार मण्डल के महामंत्री सुरेश सैनी और सजावट समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि यह सजावट एक सप्ताह तक रहेगी। जौहारी बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि बड़ी चौपड़ पर बीस फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा सीना चीरकर रामसीता के दर्शन करवाएंगे। इसकी डिजाइन पर विचार किया जा रहा है। चांदपोल में 'भारत की आकाश शक्ति' थीम: चांदपोल बाजार व्यापार मंडल 18 अक्टूबर को छोटी चौपड़ पर भव्य स्वागत द्वार बनाएगा। 15 फीट चौड़े और 45 फीट लंबे जहाज में राफेल विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और घूमता रडार प्रदर्शित होगा। बंगाल के कलाकारों द्वारा डेढ़ माह में तैयार यह झांकी पांच दिन तक जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह यादगार होगा।

यातायात और अतिक्रमण की समस्या
जयपुर की दीपावली सजावट विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन ई-रिक्शा, अतिक्रमण, और यातायात जाम शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बड़ी चौपड़ मेट्रो की पाकिंर्ग खोलने और लो-फ्लोर बसों को बंद करने की मांग भी उठ रही है। जौहरी बाजार व्यापार मण्डल के महामंत्री कैलाश मित्तल ने बताया कि समस्याओं के चलते व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रशासन के साथ लगातार बातचीत चल रही है, उम्मीद है, जल्द कोई समाधान होगा।

जीएसटी घटने से नवरात्र पर खरीदारी का बूम : 250 करोड़ का कारोबार, दीपावली तक 2000 करोड़ के व्यापार का अनुमान
कोटा। नवरात्र की शुरूआत से ही जीएसटी दरों में कमी ने हाड़ौती के बाजारों को नई रफ्तार मिली है। त्योहारों के सीजन में कपड़ा, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। त्योहारी सीजन को लेकर कपड़ा, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री बढ़ी है। वहीं ग्राहकों को आॅटोमोबाइल क्षेत्र में 28 से घटकर 18 प्रतिशत जीएसटी का सीधा फायदा मिला है, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत होने से भी ग्राहकों को काफी राहत मिली है। व्यापार संघ के सचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्र के दौरान करीब 250 करोड़ का व्यापार हुआ है। धनतेरस, दीपावली और विवाह सीजन तक यह आंकड़ा 2000 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

आॅटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकी दोगुनी
टाटा मोटर्स के मैनेजर लोकेश जांगिड़ और नीलेश जांगिड़ ने बताया कि नवरात्र शुरू होते ही कार बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है। रोजाना की 6 से 7 कारों की ब्रिकी हो रही है। ग्राहकी पहले से दोगुनी हो गई है और डिलीवरी के लिए सात से दस दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। हर दिन लगभग एक करोड़ रुपए तक की गाड़ियां बाजार से बिक रही हैं। दस में से नौ ग्राहक इस समय कम जीएसटी दरों का लाभ उठा रहे हैं। सीइएसएफ के इंस्पेक्टर रामकृष्ण यादव ने हमारे शो रूम से नई कार ली है। वह जीएसटी से मिली राहत से काफी खुश है।

आॅटोमोबाइल क्षेत्र में आया बूम
कमल आॅटो बजाज के मैनेजर विक्रमसिंह राजावत ने बताया कि आॅटोमोबाइल क्षेत्र में एकाएक बूम आया है और दीपावली तक यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। पिछली बार 200 गाड़ियां बिकी थी, इस त्योहारी सीजन पर करीब 400 बाइक की ब्रिकी हुई है। जीएसटी कम होने से ग्राहकों को सीधा फायदा मिला है।  दीपावली को लेकर अभी से लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है।

ग्राहकों को मिल रहा है जीएसटी का फायदा
नवरात्र के आरंभ के साथ ही जीएसटी कम होने से आम लोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी वर्ग को राहत मिली है। हाल ही हुई बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बताया कि जीएसटी में कटौती का फायदा ग्राहकों तक जरूर पहुंचाया जा रहा है। व्यापारी व मेडिकल प्रतिनिधि वस्तुओं व दवाइयों पर रिप्रिंट लेबल लगाकर ही उन्हें उपलब्ध करवा रहे हैं, साथ ही ग्राहकों को दामों में आई कमी की जानकारी भी दी जा रही है। अभी तक ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत सामने नहीं आई है। समय-समय पर क्रॉस चैक भी किया जा रहा है। आॅटोमोबाइल, लोहा, डेयरी और ग्रॉसरी सेक्टर में ग्राहकों को सस्ती दरों पर सामान मिल रहा है। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन की वर्कशॉप में भी यह तय किया गया कि दवाइयों पर घटा हुआ जीएसटी ही वसूला जाएगा।
- सुनीता डागा, डिप्टी कमिश्नर स्टेट जीएसटी, कोटा

इनका कहना है
त्योहारी सीजन में ग्राहकी बढ़ी है। महिला वर्ग अभी से दीपावली और शादी की तैयारियों के लिए कपड़े खरीद रही हैं। हमारे पास हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के कपड़े खरीदने आ रहे हैं। महिलाएं लहंगे, साड़ियां और सूट की खरीदारी में व्यस्त हैं, तो पुरुष शेरवानी और कुर्ता-पायजामा पसंद कर रहे हैं।
- मदनलाल, कपड़ा व्यापारी

हमारे क्षेत्र में पहले से 5 प्रतिशत जीएसटी है। नवरात्र पर खरीदारी अच्छी रही। इस बार रेडीमेड की बजाय कपड़ा लेकर सूट सिलवाना पसंद कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलेगा। जीएसटी कम होने से दैनिक वस्तुओं के दामों में भी कमी आई है।
- अमित कंचल, व्यापारी कपड़ा मार्केट

आॅटोमोबाइल सेक्टर में भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी होने से आॅटोमोबाइल सेक्टर में राहत मिली है। हमारे वर्कशॉप में कई गाड़ियों की मरम्मत कर ग्राहकों को दी जा रही है। साथ ही उन्हें जीएसटी से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
- रोहन शर्मा, मैकेनिकल इंजीनियर, कोटा

एक्सपर्ट व्यू
जीएसटी दरों में कमी से बाजार में रौनक, व्यापारी वर्ग उत्साहित
नवरात्र की शुरूआत के साथ ही जीएसटी दरों में कमी ने शहर के बाजारों में नई ऊर्जा भर दी है। कपड़ा, आॅटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में ग्राहकी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। व्यापारी वर्ग का कहना है कि सरकार द्वारा दरों में की गई कमी से ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है और वे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आॅटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी 28 से घटाकर 18 फीसदी किए जाने का बड़ा असर पड़ा है। इससे चारपहिया और दुपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी आई है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक व कपड़ा बाजार में भी ग्राहकी बढ़ी है। व्यापारी ग्राहकों को जीएसटी राहत के साथ अलग-अलग आकर्षक आॅफर भी उपलब्ध करवा रहे हैं। दीपावली तक  करीब 2000 हजार करोड़ व्यापार होने का अनुमान है।
- अशोक माहेश्वरी, सचिव, व्यापार संघ, कोटा