rbse - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नवाचार: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का ऑनलाइन तैयार होगा प्रश्न बैंक, एआई आधारित होंगे सब्जेक्ट एक्सपर्ट
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड तकनीकी जमाने के साथ कदमताल करते हुए सालाना ली जाने वाली दसवीं-बारहवीं और समकक्ष बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों का बैंक ऑनलाइन तैयार करेगा। इससे पूर्व परीक्षाओं में पूछे जा चुके प्रश्न के रिपीट होने की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। संभवत: अगले सत्र 2027-28 की परीक्षा से यह लागू हो सकेगा। इस सत्र 2026-27 की परीक्षा अगले वर्ष फरवरी माह में प्रस्तावित है। इस कारण सॉफ्टवेयर और परीक्षा कराने सहित विभिन्न तैयारियां करने के लिए समय काफी कम रह गया है। इस कारण इस सत्र में इसे लागू करना संभव नहीं हो सकेगा। पहली बार इसी सत्र में दसवीं की दो परीक्षा होगी। दूसरी परीक्षा मई माह में प्रस्तावित है। यह परीक्षा अधिकत्तम तीन विषयों में परिणाम सुधार के लिए होगी। पूरक परीक्षा भी इस बार से समाप्त कर दी गई है।बोर्ड द्वारा हाल ही में एक माह तक आयोजित करवाई गई सब्जेक्ट वाइज परख कार्यशाला में प्रश्न-पत्र सहित उसका ब्ल्यू प्रिंट तैयार करने पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा गहन चर्चा कर भविष्य की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्न और परीक्षा पैटर्न पर खाका तैयार किया गया था।

टेस्ट पेपर अलग से होंगे तैयार :

बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रश्न के साथ टेस्ट पेपर की अलग से व्यवस्था की जाएगी। यह सुविधा भी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलबध होगी और यह सभी के लिए देखने और पढ़ने के लिए रहेगी। इससे परीक्षार्थियों को दसवीं-बारहवीं सहित प्रवेशिका और वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा पैटर्न को समझने में आसानी होगी। इससे परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को भी सहायता मिल सकेगी।

यह रहेगी ऑनलाइन प्रश्न बैंक की खास बात :

प्रतिवर्ष तैयार किए जाने वाले दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में गत वर्ष के प्रश्न नहीं हो सकेंगे रिपीट।  सब्जेक्टस एक्सपर्ट की पूर्ति भी खुद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से एआई द्वारा ही हो जाएगी। ऑनलाइन प्रश्न-बैंक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर ही सदैव सुरक्षित रहेगा। इसमें प्रतिवर्ष होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न जुड़ते चले जाएंगे। बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रश्न-बैंक अदृश्य रहेगा, जिसे हर कोई नहीं देख सकेगा। उसे केवल सबजेक्ट एक्सपर्ट्स और आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड के अधिकारी ही देख सकेंगे। एक सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट की आवश्यकताएं होगी समाप्त। इससे बोर्ड के खर्चे पर भी ब्रेक लग सकेंगे।

शिक्षा बोर्ड की जल्दबाजी परीक्षार्थियों पर पड़ गई भारी, दैनिक नवज्योति ने पहले ही दिया था चेता
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की जल्दबाजी के साइड इफेक्ट्स सामने आने लगे हैं। गत वर्ष के मुकाबले इस बार 45 फीसदी यानी 19 हजार अधिक संवीक्षा आवेदन किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद बोर्ड प्रशासन ने विलम्ब शुल्क के साथ 10 अपै्रल तक संवीक्षा के आवेदन मांगे थे। आवेदनों की यह संख्या गत वर्ष के मुकाबले 19 हजार ज्यादा है। जबकि गत वर्ष दोनों परिणाम मई माह में घोषित किए गए थे।

पिछले वर्ष कुल 43 हजार संवीक्षा आवेदन प्राप्त हुए थे, जो बढ़कर इस बार 62 हजार पहुंच गए हैं। यह साफ संकेत है कि बोर्ड द्वारा नियुक्त किए गए परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में केवल जल्दबाजी ही दिखाई थी। यही कारण है कि 62 हजार परीक्षार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए बोर्ड में संवीक्षा के लिए आवेदन किया है। जो अब तक की सर्वाधिक है।

दोबारा होगी 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा, जानें क्या है तारीख
जयपुर। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग की बिजनेस स्टडीज परीक्षा 9 अप्रैल को दोबारा आयोजित करेगी। इससे पहले यह परीक्षा 22 मार्च 2025 को हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र में पिछले वर्षों के प्रश्नों की पुनरावृत्ति पाए जाने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

बोर्ड ने इस गलती को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा निरस्त कर दी थी और नई तिथि घोषित की है। आरबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय  सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा।

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र निर्माण में लापरवाही बरतने वाले पेपर सेंटर पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इस फैसले से छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी का एक और अवसर मिलेगा।