Cold weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत
जयपुर। प्रदेश में तापमान बढ़ने से सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि, माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर अब भी जारी है। गुरुवार सुबह सीकर, अलवर में खेतों-गाड़ियों पर बर्फ जम गई। यहां न्यूनतम तापमान भी जमाव बिंदु के करीब रिकॉर्ड हुआ। यहां कई जगह पाला भी पड़ा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। वहीं, 16 जनवरी से शीतलहर से राहत मिलने और 19 जनवरी से हल्की बारिश की भी संभावना है।

राजस्थान में दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद फिर से दिन और रात में सर्दी तेज हो गई है। बुधवार रात को भी लगातार दूसरे दिन माउंट आबू में फिर से न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 19 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम का असर जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। 19-20 जनवरी को इन एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।

कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड : डल झील के किनारे जमी बर्फ की चादरें, तापमान शून्य से नीचे
जम्मू। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इन दिनों शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में है। पूरे क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और कई स्थानों पर मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गयी, जबकि द्रास न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ लद्दाख में सबसे ठंडा स्थान रहा। कड़ाके की ठंड के कारण श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील के किनारे बर्फ की चादरें जम गयी है।

विभाग के अनुसार कश्मीर, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 5.1 से नीचे है। अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 9.2 डिग्री सेल्सियस  से नीचे रिकॉर्ड किया था। दक्षिण कश्मीर में, पुलवामा और शोपियां में क्रमश: शून्य से नीचे 7.5 और 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जम्मू में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा में 3.5 , बनिहाल में शून्य से नीचे 0.9 , बटोटे में 1.0 , भद्रवाह में शून्य से नीचे 3.4 डिग्री, कठुआ में 6.0, और पुंछ में 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में सबसे •ा्यादा ठंडा स्थान रहा। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 13.2  तक गिर गया। द्रास में सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गयी जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पदुम में शून्य से नीचे 20.3 डिग्री और न्योमा में शून्य से नीचे 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में चल रही शीतलहर के कारण 10 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आने का अनुमान है, हालांकि आने वाले दिनों में कश्मीर क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आठ से 15 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर आम तौर पर बादल छाये रहेंगे और 16 तथा।7 जनवरी को कश्मीर क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद है। इसके बाद 18 और 19 जनवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 20 जनवरी को कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 21 जनवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 22-23 जनवरी को आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस बीच 10 जनवरी तक रात के तापमान में काफी गिरावट आने का अनुमान है, जिसके बाद धीरे-धीरे एक-दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जम्मू के मैदानी इलाकों में अगले चार दिनों में मध्यम कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने के आसार है।

Weather Update : प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का जोर, कोहरा भी बरपा रहा कहर
जयपुर। प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। इससे आमजन को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। इधर जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर सहित तमाम जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों में शीतलहर और गलन भरी सर्दी से हाल बेहाल है। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कई शहरों में तो हाईवे पर सुबह नौ बजे तक हेडलाइट जलाकर गाड़ियां निकलीं। उधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।

राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया है। दिन में भी गलन वाली ठंड पड़ रही है। दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसा कल्याणपुरा के पास घुमावदार मोड़ पर हुआ। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी, जबकि जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक कोल्ड-वेव का असर रहेगा।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप तेज : कई स्थानों पर शून्य से काफी नीचे तापमान, रातें काफी सर्द
जम्मू। कश्मीर में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान पहुंच जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात दर्ज किये गये तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। पर्यटन स्थलों में ठंड का प्रकोप और ज्यादा रहा, स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से  6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा, हालांकि पिछली रात की तुलना (शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे) में यह थोड़ा अधिक था।

पहाड़ी रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा गिरकर शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया, जो पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काफी कम है। दक्षिण कश्मीर के जिलों में भी रातें काफी सर्द रहीं। शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस  के मुकाबले काफी गिरावट को दिखाता है। पुलवामा में तापमान पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री के मुकाबले तापमान गिरकर 3.9 शून्य से डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जबकि जम्मू संभाग के कई इलाकों में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर तक दर्ज किया गया। भद्रवाह जम्मू संभाग का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान मुख्य रूप से शुष्क परिस्थितियों का संकेत देता है, जिससे पता चलता है कि क्षेत्र में कई दिनों तक कोई बड़ा मौसमी व्यवधान नहीं होगा।

कश्मीर घाटी वर्तमान में चिल्लई से गुजर रही है, जो सर्दियों का सबसे कठिन चरण है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 40 दिनों तक रहता है। चिल्लई कलां की शुरुआत गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों सहित ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ हुई थी।

सऊदी अरब में कुदरत का करिश्मा : रेगिस्तान में बर्फबारी से लुढ़का पारा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
रियाद। रेगिस्तान और झुलसाने वाली गर्मी के लिए मशहूर सऊदी अरब से बर्फबारी का वीडियो सामने आया है। थार्थ सऊदी में हुए बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स हैरान हो गए। क्योंकि रेगिस्तान वाली जमीन अचानक बर्फ से ढक गई। दरअसल, सऊदी गजट की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में सऊदी अरब के तबुक क्षेत्र और ट्रोजेना में बर्फबारी हुई है। तबुक क्षेत्र और ट्रोजेना में हुई बर्फबारी के बाद की आई तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है। यहां हुई बर्फबारी को लोग कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान :

सऊदी गजट के अनुसार, बीते बुधवार को बीर बिन हिरमास, अल-उयैना, हलात अम्मार, तबूक और शिगरी में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण पूरा इलाका किसी विंटर वंडरलैंड की तरह दिखने लगा।

घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन :

आलम यह हुआ कि ऊबड़-खाबड़ रेगिस्तानी पहाड़ पूरी तरह सफेद चादर में लिपट गया। इस दौरान यहां न सिर्फ बर्फबारी हुई, बल्कि पूरे इलाके में घने कोहरे और तेज हवाओं ने भी जबरदस्त ठिठुरन बढ़ा दी।

सऊदी में बर्फबारी होना, नई बात नहीं :

रेगिस्तान वाले सऊदी अरब से आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। क्योंकि कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि यहां बर्फबारी अनोखी घटना है। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 2,600 मीटर से ज्यादा है। ऊंचाई के कारण यहां का मौसम सर्दियों में ठंडा हो जाता है और हर साल हल्की या भारी बर्फबारी होती है।

सर्द हवाओं से बढ़ा शीतलहर का असर : झुंझुनूं और सीकर में ठंड का कहर, अगले चार दिन रह सकती है सर्दी की लहर
जयपुर। राज्य में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शीतलहर भी चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। शेखावाटी इलाकों में शीतलहर का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। राजस्थान में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश अगले चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। सीकर में पहले से ही जारी शीतलहर का प्रभाव अब झुंझुनूं में भी शुरू हो गया। झुंझुनूं और उसके आसपास के एरिया में सुबह-शाम कोल्ड-वेव चलनी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के 9 शहरों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा सर्दी सिरोही में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बूंदों की सर्द जुगलबंदी : कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर, आज से कम होगा बारिश का असर
जयपुर। जयपुर, उदयपुर, अलवर, सीकर, करौली सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह से कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर रुक रुक कर देर रात तक जारी रहा। उदयपुर में तेज बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों सहित राजधानी जयपुर के कई शहरों में दिन में भी धुंध छाई रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंडक बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रही। उधर बीसलपुर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। टोंक के देवली की राजमहल रपट के तेज बहाव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिया ओवरफ्लो होने से देवली से टोडारायसिंह जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

अधिकांश जिलों में तापमान में कमी
बारिश के कारण अधिकांश जिलों में तापमान में कमी आई। प्रदेश में सबसे कम तापमान डबोक में 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम शुष्क होगा और आसमान साफ  होने लगेगा।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम
नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी राज्य के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने व दक्षिण-पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट होने की भी संभावना है।

बीसलपुर बांध के दो गेट खोले
बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही पानी की आवक के कारण गुरुवार सुबह बांध का एक और गेट खोलना पड़ा। ऐसे में अब बांध के दो गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। देर रात तक बांध के दो गेट खोलकर 18030 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।

तेज हवाओं और तापमान में गिरावट : सर्दी का बढ़ा असर, आने वाले दिनों में कई शहरों में बढ़ेगी सर्दी; 35 डिग्री के पार जा सकता है पारा
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी से एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं 25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है। बाड़मेर और जालोर के एरिया में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इधर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में दिन में तेज धूप का असर कम हो गया है।

दिन में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और सर्दी का असर आंशिक रूप से बढ़ गया है। इधर जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में 25 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। 22 फरवरी से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और 25-26 फरवरी तक कुछ शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल : कई स्थानों पर बूंदाबांदी से बढ़ा सर्दी का असर, चली ठंडी हवाएं
जयपुर। प्रदेश में छाए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर शाम उदयपुर, कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाए थे। साथ ही हल्की बारिश भी हुई थी। कुछ इसी तरह का मौसम आज भी सुबह से बना हुआ है। जयपुर सहित कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है।

इससे सर्दी का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के पूर्वी जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं जयपुर सहित 6 जिलों (टोंक, सवाई माधोपुर, सीकर, दौसा, भरतपुर) में मंगलवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज राज्य के पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 5 फरवरी से राजस्थान में मौसम साफ होने के साथ कई शहरों में सर्दी बढ़ सकती है।