Rajasthan Sports - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यू-11 मानसून कप : शानदार जीत के साथ दिशा ने मानसून कप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश, अनभव सिंह बांकावत ने दिखाया अपने बल्ले से जौहर
जयपुर। दिशा अकादमी ने यू-11 मानसून कप में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड में दिशा अकादमी और सेंचूरी क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में सेंचूरी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए, जिसमें टीम के कप्तान प्रणय अग्रवाल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 74 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 53 रनों की शानदार पारी खेली। अरिहान-35, राघव-15 रन बनाकर अपनी टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को 133 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में युवान-विराट ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की टीम ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश कराया। जिसमें अनभव सिंह बांकावत ने 34 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 38 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। इस जीत में युवान-17, विराट शर्मा-26, नमित 21 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेंचूरी अकादमी की ओर से जैनीश-अबूदायी को एक-एक सफलता मिली।

तालाब भूमि को बारानी भूमि दिखाने पर कार्रवाई, नायब तहसीलदार निलम्बित
जयपुर। सांगानेर तहसील के पालड़ी परसा गांव में पेटा तालाब भूमि को बंजर अथवा बारानी भूमि के तौर पर दिखाने के प्रकरण में नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को भी निलंबित किया गया हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनियमितता और गड़बड़ी करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में इस प्रकरण में राजस्व मंडल ने सांगानेर तहसीलदार कार्तिकेय लाटा एवं नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा को त्वरित प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वहीं, जांच कमेटी के रिपोर्ट के आधार पर पटवार हलका देवलिया की हाल पटवारी नयनसी वर्मा एवं पटवार हलका देवलिया के तत्कालीन पटवारी हाकिम सिंह गुर्जर को पूरे प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर त्वरित प्रभाव निलंबित किया गया है। इस मामले में अब तक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित 4 कार्मिकों को निलंबित किया गया हैं।

दिशा अकादमी की जीत में चमके यश- अनभव, वैभव खटाना 149 रनों की शानदार पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच
जयपुर। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर दिशा अकादमी और राईजिंग स्टार के बीच खेले गए मैच में दिशा अकादमी ने यह मैच 257 रनों से जीता।

दिशा अकादमी इस मैच में हर फील्ड में राईजिंग स्टार से काफी आगे नजर आई। दिशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए, जिसमें वैभव खटाना  ने सर्वाधिक 19 चौको की मदद से 149 रन बनाए, दूसरे छोर से उनका साथ अनभव सिंह बांकावत-100, हर्षित सैनी-27, और समर-17 रन बनाकर दिया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट नमित-3 और मनीष-वैभव खटाना -वचन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में राईजिंग ने यह लक्ष्य 25 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें विप्लव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। उसके बाद राईजिंग की टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : हरियाणा को 5 विकेट से हराया, राजस्थान की जीत में अमोल-मुकुल चमके
जयपुर। अमोल चेलानी (99) और मुकुल चौधरी (नाबाद 78) की शानदार पारियों की बदौलत राजस्थान ने अहमदाबाद में अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में हरियाणा को पांच विकेट से पराजित कर दिया। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक कुमार (119) की शतकीय पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 306 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 48.1 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बना शानदार जीत हासिल कर ली। राजस्थान की जीत में अमोल चेलानी ने 107 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के की मदद से 99 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वे एक रन से शतक बनाने से चूक गए। अनिरुद्ध सिंह चौहान ने 43 और करण लाम्बा ने 28 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के 5 विकेट 217 रनों के स्कोर पर गिरने के बाद मुकुल चौधरी और कप्तान रोहन राजभर ने मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने 90 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए राजस्थान को शानदार जीत दिलाई। मुकुल चौधरी ने 48 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के जमाते हुए 78 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं रोहन राजभर 21 गेंदों पर 33 रन बना अविजित लौटे। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

इससे पहले दीपेन्द्र सिंह और गणेश सुथार ने एक समय हरियाणा की आधी टीम को मात्र 100 के स्कोर पर ही पवेलियन लौटा दिया। लेकिन बाद में विवेक कुमार (119) और रिषभ ढांडा (44) ने टीम को 306 के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। राजस्थान की ओर से गणेश सुथार ने 47 रन देकर चार और दीपेन्द्र सिंह ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। राजस्थान की टीम मैच जीत गई लेकिन टीम प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो गए। टीम में एक साथ तीन विकेटकीपर खेले। अच्छे रन बना रहे ओपनर सुमित गोदारा को जहां चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया वहीं निचले क्रम के दर्शन जैन और मध्य क्रम के अनिरुद्ध सिंह से पारी की शुरुआत कराई गई।

अंडर-19 डेज चैलेंजर ट्रॉफी : शिफान खान और मनय कटारिया के शतक, टीम डी ने बनाए थे 345 रन
जयपुर। शिफान खान (156) की शतकीय पारी की बदौलत टीम बी ने आरसीए की अंडर-19 डेज चैलेंजर ट्रॉफी में 4 विकेट पर 442 रन बना पारी बढ़त के आधार पर जीत दर्ज की। टीम डी ने 345 रन बनाए थे। शिफान ने 139 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के लगाए। शरद सुथार ने 78, अंशु ने 69, करण दबे ने 63 और वैभव राजपुरोहित ने 52 रन बनाए।

दूसरे मैच में टीम ए ने कप्तान मनय कटारिया (125) की शतकीय पारी से 242 रन बना टीम सी (193/10) के खिलाफ पारी में बढ़त से जीत दर्ज की। टीम सी के परव झालानी और विकास कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए।

तीसरे मैच में टीम एच के 166/10 के जवाब में टीम एफ ने 300 रन बना बढ़त बनाई। नील सिंगोदिया ने 70 और विनोद कुमावत ने 69 रन बनाए। टीम एच के गुलाब सिंह और कृष्ण मालवीय ने तीन-तीन विकेट लिए। चौथे मैच में टीम ई के 311/10 के स्कोर के जवाब में टीम जी 262 रनों पर सिमट गई। आनन्द सीरवी ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। टीम ई के पुरु देवदवाल ने तीन विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी : हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान बैकफुट पर, राजस्थान की पहली पारी 269 रनों पर सिमटी
जयपुर। मेजबान हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन राजस्थान पारी को 269 रनों पर समेट कर पहली पारी में 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम ने फिर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 198 रन बना अपनी स्थिति मजबूत कर ली। हैदराबाद की कुल बढ़त 293 रनों की हो चुकी है।

राजस्थान के लिहाज से तीसरे दिन के खेल का मुख्य आकर्षण कुणाल सिंह राठौड़ और अजय सिंह कूकना के मध्य छठे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी रही। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही राजस्थान की पूरी टीम 269 के स्कोर पर सिमट गई।

राजस्थान ने आज सुबह विगत दिन के 5 विकेट पर 221 रन से अपनी पारी आगे शुरू की। अजय सिंह कूकना के रूप में राजस्थान ने दिन का पहला पहला विकेट गंवाया। कूकना ने 128 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के सहित 58 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान ने अपने शेष चार विकेट 27 रनों में गंवा दिए। कुणाल सिंह राटौड़ ने 156 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाते हुए सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। आकाश सिंह 1, राहुल चाहर 10 और अनिकेत चौधरी शून्य पर आउट हुए। अशोक शर्मा एक रन बना अविजित रहे।  हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 198 रन बनाए। कप्तान राहुल सिंह ने 59, हिमातेजा ने 41 और वरुण ने 29 रन बनाए। राजस्थान की ओर से कप्तान महिपाल लोमरोर ने 30 रन देकर दो और अशोक शर्मा ने 33 रन देकर दो विकेट लिए। आकाश सिंह और अजय सिंह कूकना ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

सब जूनियर रिकर्व में तमिलनाडु के सर्वेश और आंध्र प्रदेश की युक्ताश्री शीर्ष पर रहे, सर्वेश ने 683 अंकों के साथ शीर्ष स्थान किया हासिल
जयपुर। तमिलनाडु के स्मरण सर्वेश और आंध्र प्रदेश की के. युक्ताश्री जगतपुरा शूटिंग रेंज के तीरन्दाजी एरिना में शुरू हुई एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग रिकर्व प्रतियोगिता में क्रमश: बॉयज और गर्ल्स कैटेगरी में शीर्ष पर रहे। सर्वेश ने 683 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा के दक्ष मलिक (679) दूसरे और उत्तर प्रदेश के अभिषेक (674) तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान के अनिल चौधरी(674) चौथे, आदित्य जावा (662) 12वें और महेन्द्र मावर (661) 13वें स्थान पर रहे।

गर्ल्स में युक्ताश्री ने कुल 680 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। चंडीगढ़ की जियान कुमार (677) दूसरे और झारखंड की सुरभि पॉल (671) तीसरे स्थान पर रही। राजस्थान की धृति शर्मा (659) छठे और खुशी कुमावत (656) 11वें स्थान पर रहीं। बॉयज कंपाउण्ड स्पर्धा में हरियाणा के मोहित डागर (706) पहले, राजस्थान के देवांश सिंह (706) दूसरे और राजस्थान के ही प्रबल प्रताप (706) तीसरे स्थान पर रहे। राजस्थान के वासु यादव, प्रद्युमन यादव और योगेश जोशी ने भी 16 खिलाड़ियों में शामिल रहते पदक राउण्ड में जगह बनाई। इससे पूर्व गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने तीर चलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समारोह में भामाशाह हनुमान सिंह गुर्जर, राजस्थान एथलेटिक्स संघ के महासचिव देवनारायण, राज्य तीरन्दाजी संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह खंगारोत और महासचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर भी मौजूद थे।

बदलाव की अटकलों के बीच जीटीसीसी ने घोषित किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शेड्यूल, 9 नवंबर से होगी शुरुआत
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने बैठक में खेलों के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। पहली बार राजस्थान में हो रहे इन खेलों की शुरुआत नौ नवम्बर से होगी और इवेंट 20 नवम्बर तक चलेंगे। हालांकि इसका अभी अधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है। समय की कमी और तैयारियों की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब भी तिथियों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। जीटीसीसी की चेयरपर्सन ममता ओझा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ये बैठक हुई। सभी 20 खेलों का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया। इसमें दस खेलों का आयोजन जयपुर में होगा, जबकि बाकी खेल अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में होंगे।

क्रिकेट ग्राउण्ड पर होगा उद्घाटन समारोह :

तय कार्यक्रम के अनुसार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउण्ड पर होगा, जबकि समापन समारोह का आयोजन पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओपन ग्राउण्ड पर किया जाएगा। हालांकि अभी उद्घाटन और समापन समारोह की तारीख और समय तय नहीं किया गया है।

ट्रैक पर शुरू हुआ काम :

एसएमएस स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक को खेलों के लिए तैयार करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। आयोजन तक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बंद रहेगा। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक अभ्यास स्थल तय कर दिए गए हैं। थ्रो और जंप इवेंट्स के एथलीट राजस्थान यूनिवर्सिटी ग्राउंड में अभ्यास करेंगे, जबकि रनिंग इवेंट्स के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम की व्यवस्था की गई है। राजस्थान के एथलीट जूनियर नेशनल (10 अक्टूबर से भुवनेश्वर) और अंडर-23 नेशनल (16 अक्टूबर से वारंगल) की तैयारियों में जुटे हैं। बैडमिंटन खिलाड़ियों की असुविधा को देखते हुए एक हॉल में अभ्यास की अनुमति दे दी गई।

गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश, राजस्थान के 10 खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में
जयपुर। राजस्थान के दस खिलाड़ियों ने सवाई मानसिंह स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही गोल्ड मेडल इंडियन जूनियर ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत अपने-अपने आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंडर-19 गर्ल्स में राजस्थान की रित्विका सिंह बुन्देला ने सानवी बाटर के खिलाफ वॉकओवर से अंतिम आठ में जगह बनाई। अंडर-17 बॉयज में सुभाष चौधरी ने अर्नव खंडेलवाल को 3-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

अंडर-15 बॉयज में राजस्थान के फरीद अन्द्रावी ने मलेशियाई खिलाड़ी जोवेन जिया चेन चोंग को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में 6-11, 11-6, 7-11, 11-2, 11-6 से हरा अंतिम आठ में प्रवेश किया वहीं गर्ल्स में गौरी जायसवाल ने प्री क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की अरोमा के खिलाफ कड़ा मुकाबला करते हुए 11-3, 8-11, 9-11, 11-7, 11-8 से जीत दर्ज की। अंडर-13 गर्ल्स में राजस्थान की दिव्यांशी जैन ने स्वरा त्रेहान को 8-11, 11-4, 11-5, 11-1 से हरा अंतिम आठ में जगह बनाई वहीं बॉयज में ओम ठाकुर ने विहान खेमानी को 11-6, 11-8, 11-5 से और प्रभव बाजोरिया ने रिदान गुप्ता को 11-4, 11-9, 11-8 से हरा क्वार्टर फाइनल में कदम रखा।

अंडर-11 गर्ल्स में राजस्थान की गौरवी अजमेरा ने अंशिका कुमारी को कड़े मुकाबले में 10-12, 11-4, 6-11, 11-7, 11-7 से और इनाया अन्द्रावी ने संध्या यादव को चार सेटों तक चले मुकाबले में 9-11, 11-9, 11-5, 11-6 से हरा अंतिम आठ में प्रवेश किया। वहीं अंडर-11 बॉयज में युवान वर्मा ने मलेशिया के केशव प्रेम कुमार को पांच सेटों में 8-11, 11-8, 11-3, 5-11, 11-9 से शिकस्त दे क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। स्क्वैश रैकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुरभि मिश्रा के अनुसार गुरुवार को सभी एज कैटेगरी के बॉयज और गर्ल्स के क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे।

राज्य स्तरीय सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी : तोषित का शतक, टीम जी ने बनाए 563
जयपुर। तोषित भाटिया (173) के शतक की बदौलत टीम जी ने राज्य स्तरीय सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे दिन टीम ई के खिलाफ अपनी पहली पारी में 563 रनों का विशाल स्कोर बनाया। खेल समाप्ति तक टीम ई ने 1 विकेट  पर 26 रन बना लिए थे। टीम ई की ओर से हार्दिक मेवाडा (79 पर 5) सफलतम गेंदबाज रहा।  दूसरे मैच में रामेश्वर गायरी (136 पर 5) की घातक गेंदबाजी के बावजूद टीम बी ने अपनी पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया। खेल समाप्ति तक टीम डी ने 31 रन पर ही अपने दोनों विकेट गवां दिए।

टीम एफ ने बनाए 287 रन :

पहले दिन के 8 विकेट पर 266 रन से आगे खेलते हुए टीम एफ ने पहली पारी में 287 रन बनाए। खेल समाप्ति तक टीम एच ने शिवा चौहान (नाबाद 51) की फिफ्टी की मदद से एक विकेट  पर 123 रन बना लिए थे।

47 रनों की बढ़त :

महेश (61) और युवराज (56) के  अर्द्धशतकों की मदद से टीम सी ने टीम ए  खिलाफ अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए 47 रन की बढ़त हासिल की। संदीप ने 64 रन  पर 5 व चिराग ने 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। पहली पारी में 179 रन बनाने वाली टीम ए ने दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक 3 विकेट पर 79 रन बना लिए थे।

हनुमानगढ़ ने डूंगरपुर को हराया :

विश्वास (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से हनुमानगढ़ ने जयपुर में खेले गए राज्य स्तरीय अंडर-19 ट्रॉफी में डूंगरपुर को 10 विकेट से हराया।  डूंगरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। जवाब में हनुमानगढ ने आदित्य (नाबाद 37) और वंश  (नाबाद 21) की पारियों की मदद से बिना किसी नुकसान के 78 रन बना आसान जीत दर्ज की।

सीकर ने बाड़मेर को 47 रन से हराया :

हितेश (71) के आक्रामक अर्द्धशतक के बाद निवास (35 पर 4) की घातक गेंदबाजी की मदद से सीकर ने बाड़मेर को  47 रनों से शिकस्त दी।

स्टेडियम में नए निर्माण को लेकर खेल परिषद ने राजस्थान रॉयल्स को लिखा पत्र
जयपुर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने आईपीएल-2025 के मैचों के आयोजन से पूर्व एमएमएस स्टेडियम के साउथ ब्लॉक में करवाए गए घटिया नवीनीकरण और निर्माण कार्य पर राजस्थान रॉयल्स को पत्र लिखकर सही करवाने की मांग की है।

राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना को पत्र लिखकर निर्माण कार्यों की कमियों को उजागर किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि ग्राउंड फ्लोर पर बने हॉल एवं खिलाड़ियों के दोनों ड्रेसिंग रूमों में डक्टिंग के  माध्यम से पानी फर्श पर भर रहा है। प्रथम तल पर बने हॉल की फॉल सीलिंग गिर चुकी है एवं उस पर लगी सभी लाइटें लटक रही है एवं वुडन फ्लोर भी पूरी तरह खराब हो चुका है।

साथ ही शेन वार्न गैलेरी में बनाए गए नए देर्शक स्टैंड में सीढ़ियों पर वाटर प्रूफिंग नहीं कराए जाने के कारण बारिश का पानी बिल्डिंग की नींव तक जा रहा है। जिससे पूरी बिल्डिंग को नुकसान हो रहा है। छत पर बिजली के तार खुले में पड़े हुए है। साथ ही शेन वार्न गैलेरी में पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने राजीव खन्ना को साउथ ब्लॉक में हुए नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य की कमियों के बारे में अगाह करते हुए निर्देशित किया कि वह उक्त कमियों को अतिशीघ्र दुरुस्त करवाया जाना सुनिशिचत करे ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इनकी अनदेखी करने की स्थिति में परिषद नियमानुसार कार्यवाही कर आर्थिक दंड अमल में लाया जाएगा।

राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : जयपुर की कशिश और कोटा के तेज बने 100 मीटर दौड़ के चैंपियन
जयपुर। जयपुर की कशिश चौमाल और कोटा के तेज राठौर ने झुंझुनू में आरंभ हुई राजस्थान अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। पुरुष वर्ग में उदयपुर के जैसन ने रजत और जयपुर के वीरेंद्र प्रताप ने कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला वर्ग में चूरू की प्रीति ने रजत और झुंझुनू की सबीना ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता न्यायाधीश डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शंकर शर्मा व कार्तिक शर्मा उपस्थित थे। पुरुषों की 20000 मीटर रेस वॉक का खिताब बाबूलाल जाट (कोटा) ने, महिलाओं की दौड दीपिका शर्मा (झुंझुनू) ने, डिस्कस थ्रो (पुरुष) में सुमित कुमार (चुरू) व महिला वर्ग में जयपुर की प्रियांशी कुल्हार, 400 मीटर दौड़ का खिताब अंकित कुमार कसवां ने व महिला वर्ग का खिताब आयशा खानम (कोटा) ने जीता।