hindu refugees - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीलीभीत में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस और सपा ने की सालों तक पाकिस्तान और बंगलादेश से विस्थापित हिंदुओं उपेक्षा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दोनों दलों ने विकास पर ध्यान नहीं दिया और पाकिस्तान तथा बंगलादेश से विस्थापित हुए हिंदुओं की वर्षों तक उपेक्षा की है। मुख्यमंत्री सोमवार को यहां करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पतरासा कुंवरपुर में एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 569 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विस्थापित लाभार्थियों को पट्टा वितरण भी किया।

विस्थापित हिंदू परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के साथ विरासत के संरक्षण का काम कर रही है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों ने विस्थापित परिवारों की पीड़ा की कभी भी चिंता नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता की लालसा के कारण पाकिस्तान और बाद में बंगलादेश का निर्माण हुआ, जिससे लाखों हिंदुओं को अपनी पैतृक भूमि छोड़नी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने वर्षों तक इन विस्थापित परिवारों की उपेक्षा की और तुष्टिकरण की राजनीति में उलझे रहे।

मुख्यमंत्री ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बबुआ 12 बजे सोकर उठते हैं, दो बजे तैयार होते हैं और शाम को जिम चले जाते हैं। उनका विकास सैफई तक सीमित था, पीलीभीत कभी उनके एजेंडे में नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यदि इच्छा होती तो चिकित्सा महाविद्यालय, बांसुरी उद्योग और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को पहले ही नयी पहचान मिल सकती थी। कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पहले माफिया और बदमाश थानों और तहसीलों पर कब्जा जमाए रहते थे, जबकि अब ‘उप्र में नो दंगा, नो कर्फ्यू... उप्र में सब चंगा है। उन्होंने कहा कि माफिया अब गले में तख्ती लटकाकर अपराध छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साइकिल चलेगी तो दंगा कराएगी, गुंडागर्दी कराएगी, निषेधाज्ञा लगवाएगी और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को विकास और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए कहा कि सपा वाले कट्टा और बम बनाते थे, अब भाजपा सरकार ब्रह्मोस मिसाइल बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता गरीब, किसान, युवा, व्यापारी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, न कि गुंडे-माफियाओं के संरक्षण के लिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि वन विभाग और केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद अन्य पात्र विस्थापित परिवारों को भी अधिकार दिलाए जाएंगे और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों को अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
जयपुर। पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी जिन्हें अभी तक नागरिकता नहीं मिली है। उन लोगों को अब राज्य के कुछ सरकारी हॉस्पिटलों में मुफ्त इलाज मिल सकेगा। हालांकि इलाज केवल राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ एंड साइंसेज विश्वविद्यालय के संघटक मेडिकल कॉलेजों के अटेच हॉस्पिटलों में ही मिलेगा। एसएमएस या प्रदेश के दूसरे बड़े सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज के लिए पैसे लगेंगे। दरअसल, पिछले दिनों आरयूएचएस की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक हुई थी, जिसमें विश्व हिंदू परिषद् ने एक पत्र के जरिए आरयूएचएस कार्यवाहक वीसी को ज्ञापन दिया था, इसमें पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी जिनको अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उन लोगों को राज्य के सरकारी हॉस्पिटलों में इलाज की फ्री सुविधा नहीं है। इसे देखते हुए इन लोगों को फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

इसी प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखकर इस पर चर्चा के बाद निर्णय लिया कि इन शरणार्थी हिंदूओं को आरयूएचएस विश्वविद्यालय से जुड़े मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटलों में फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसका भुगतान हॉस्पिटलों में बनी मेडिकल रिलिफ  सोसायटी के फंड से किया जाएगा। इस सुविधा से जयपुर में आरयूएचएस हॉस्पिटल प्रताप नगर, जयपुरिया हॉस्पिटल मालवीय नगर और बनीपार्क स्थित डेंटल हॉस्पिटल में इन पाक शरणार्थियों को फ्री इलाज मिल सकेगा।