given - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उच्च शिक्षा विभाग की नई पॉलिसी में परसेंटेज के आधार पर मिलेगा प्रवेश
जयपुर। राजस्थान में उच्च शिक्षा विभाग लगातार तीसरे साल कॉलेज में स्टूडेंट्स को परसेंटेज के आधार पर एडमिशन देगा। 450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज में 5 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू होगी। विभाग ने नई एडमिशन पॉलिसी जारी कर दी है।
पहले पर्सेंटेज सिस्टम को हटाकर पर्सेंटाइल सिस्टम लागू किया था। इसके तहत आरबीएसई और सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स की पर्सेंटेज का समानीकरण कर उन्हें एडमिशन दिया जाता था। कोरोनाकाल के दौरान पॉलिसी चेंज करके स्टूडेंट्स को पर्सेंटेज के आधार पर ही एडमिशन दिया। इसी पॉलिसी को अब सरकार आगे बरकरार रखेगी।

किसी को नहीं होगा नुकसान
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पर्सेंटाइल सिस्टम के लागू होने के बाद से ही कई स्टूडेंट्स को इसका काफी नुकसान हो रहा था। इस फार्मूले से आरबीएसई के स्टूडेंट्स को प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन नहीं मिल पा रहा था। जिससे छात्रों में असमानता का भाव पैदा हो गया था। ऐसे में छात्रों की मांग के अनुरूप प्रदेश में इस बार भी पर्सेंटेज के आधार पर यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिया जाएगा।

यह है सीटों की गणित
प्रदेश में 450 से ज्यादा सरकारी कॉलेज हैं, इनमें पांच लाख 8000 स्टूडेंट्स को पर्सेंटेज के आधार एडमिशन दिया जाएगा। 2000 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज है, जिनमें 8 लाख स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की एडमिशन पॉलिसी के आधार पर एडमिशन मिलेगा।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 7 हजार सीटें
राजस्थान यूनिवर्सिटी के चारों संघटक कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए के अलावा विभागों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा मिलाकर 7 हजार सीटें हैं। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से सीटों में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि डिमांड और आवेदनों के आधार पर बाद में 10% सीटें इस बार बढ़ सकती हैं।

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंदों को मिले: बी.एल.मेहरा:
टोंक।  संभागीय आयुक्त अजमेर बी.एल.मेहरा ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के वंचित, असहाय एवं जरूरतमंदों को मिले। राज्य सरकार की मंशानुरूप अधिकारी संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी तरीके से अपने राजकार्य का निर्वहन करें।मेहरा ने बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जिले में प्रगति, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, जल जीवन मिशन, पेयजल व्यवस्था, बजट घोषणा से संबंधित प्रकरण एवं जिले में कानून व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, सीईओ देशलदान, एडीएम परशुराम धानका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संभागीय आयुक्त मेहरा ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सामग्री में असुरक्षित पाए गए सैम्पल पर 20 मिलावटी खाद्य पदार्थ आपूर्तिकर्ता के विरूद्ध एडीएम कोर्ट द्वारा अधिकतम जुर्माना राशि लगाने जाने की सराहना की। उन्होंने सीएमएचओ को अनसेफ सैम्पल प्रकरणों के चालान न्यायालय में शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा एवं जांच योजना में लाभार्थियों की विगत वर्ष की तुलना में वृद्धि होने पर प्रसन्नता जाहिर की। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को जिले के सभी उपखण्डों में निरंतर जारी रखने के लिए निर्देशित किया। संभागीय आयुक्त ने कोरोना वैक्सीनेशन में 60 प्लस आयु के लोगों के प्रिकॉसन डोज में कम प्रगति पर चिन्ता जताते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग के महात्मा गांधी राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालयों में साक्षात्कार के माध्यम से श्रेष्ठ शिक्षक चयन करने के लिए डीईओ रामनिवास शर्मा को निर्देशित किया। संभागीय आयुक्त ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक देवेन्द्र माथुर को ई-मित्र केन्द्रों की सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी ई-मित्र संचालक द्वारा राजकीय/गैर राजकीय सेवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जाने पर उसके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएं। सआदत अस्पताल के पीएमओ बी.एल.मीणा को सीसी टीवी कैमरे चालू अवस्था में होने तथा सभी अधिकारियों, नियमित व संविदा कार्मिकों के आईडी कार्ड पहने होने की सुनिश्चितता रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई, सुरक्षा एवं मरीजों की चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाएं। राज्य सरकार की घर-घर औषधी योजना की समीक्षा के दौरान संभागीय आयुक्त ने विगत वर्ष जिले के परिवारों में वितरित किए गए औषधिय पौधों की संख्या में से 10 प्रतिशत का फील्ड से फीडबैक लेकर जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी माह में शुरू होने वाले इस योजना के द्वितीय चरण में राज्य सरकार से दिए गए 54 लाख के बजट की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
संभागीय आयुक्त ने इंदिरा रसोई योजना में नगर पालिका टोड़ारायसिंह की उपलब्धि को बढ़ाने पर जोर देते हुए जिले में प्रस्तावित नवीन रसोई के स्थान चयन की जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल से चर्चा की। उन्होंने जल जीवन मिषन में घर-घर नल कनेक्शन कार्य में पीएचईडी विभाग के एसई को त्वरित गति से कार्य के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, विद्युत, उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला मुख्यालय पर बैठक से पूर्व संभागीय आयुक्त ने पीपलू में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने उपखण्ड अधिकारी पीपलू रवि वर्मा एवं तहसीलदार नेहा चौधरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आवंटित लक्ष्य शत प्रतिशत प्राप्त करें
संभागीय आयुक्त मेहरा ने बीस सूत्री कार्यक्रम की विभिन्न योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा तथा जिन विभागों की उपलब्धि कम थी उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागों को प्राप्त आवंटित वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करें। इस योजनाओं के माध्यम से गरीब, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभ पहुंचाएं।

अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों में प्रथमिकता
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में भर्ती के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी। शाह ने ट्वीट कर अग्नीपथ योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजना दूरदर्शी और और युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि  गृह मंत्रालय ने अग्नि वीरों को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती के मामले में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ''अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी जी का एक दूरदर्शी व स्वागत योग्य निर्णय है। इसी संदर्भ में आज गृह मंत्रालय ने इस योजना में चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय के इस निर्णय से 'अग्निपथ योजना से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पायेंगे। इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ नाम की नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी थी।

पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत में जले शहर, पाक को दिख रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन
इस्लामाबाद। पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान से जुड़े विवाद के कारण भारत के अलग-अलग हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद बवाल देखने को मिला। पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है। पाकिस्तान ने इस घटना की आलोचना की है। भारत में पत्थरबाजी, आगजनी की घटनाएं पाकिस्तान को शांतिपूर्ण नजर आती है। पाकिस्तान का कहना है कि जो लोग शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे

पुलिस ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, भारत के अलग-अलग राज्यों में भारतीय अधिकारियों ने अंधाधुंध और व्यापक रूप से क्रूर बल का इस्तेमाल किया है। रांची में दो निर्दोष मुस्लिम प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। बाद में उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पाकिस्तान में भी शुक्रवार को बवाल को इस घटना के चलते प्रदर्शन हुआ था।
पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है

पाकिस्तान ने बयान में आगे कहा कि यह भारत सरकार की दमनकारी हिंदुत्व से प्रेरित बहुसंख्यकवादी नीति का एक उदाहरण है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों को सताना है। विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत सरकार मुस्लिमों के खिलाफ अत्याचार कर रही है, जिसकी वह निंदा करते हैं। आगे कहा गया कि पाकिस्तान भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़ा है। बयान में आगे कहा गया कि इस तरह की घटनाएं सांप्रदायिक हिंसा को और भी बढ़ाएंगी।
पाकिस्तान ने एक्शन लेने की मांग की

पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के मामले में भारत सरकार से एक बार भी अपील की है कि वह अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर एक्शन लें। इसके अलावा पाकिस्तान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और भारत को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिमों के अधिकारों के हनन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

सोनिया गांधी की कांग्रेस नेताओं को ताकीद.. पार्टी ने बहुत कुछ दिया, अब देने का समय
उदयपुर। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता में फिर से वापसी के लिए कांग्रेस ने अभी से ही मेहनत करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में आत्मविश्वास भरने एवं उनमें उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा एवं आरएसएस पर हमलावर रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर से दोहराया है कि पार्टी ने अपने नेताओं को उनके राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ दिया है। अब जब पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। तो देने का समय है। उदयपुर में शुक्रवार से आरंभ हुए तीन दिवसीय ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ के शुरुआत में सोनिया गांधी ने कहा कि आज पार्टी के समक्ष असाधरण चुनौतियां हैं। ऐसे में उनका मुकाबला भी असाधारण तरीके से ही करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके मातृ संगठन आरएसएस पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि केन्द्रीय एजेसिंयों का राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। संवैधानिक मूल्यों पर चोट की जा रही है। संस्थाओं को एक-एक करके कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को फिर से उसी भूमिका में आना होगा। जिसमें अब तक वह रही है। इसमं पार्टी नेताओं को भी अपनी महती भूमिका निभानी होगी। क्योंकि पार्टी के मूल सिद्धांतों जैसे सामाजिक न्याय, समानता एवं सेकुलेरिज्म पर लगातार चोट की जा रही है। इससे समाज के कमजोर वर्ग और कमजोर हो रहे हैं। लेकिन इन हालात को बदलना होगा। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने अपने शासनकाल में जनहित में जो फैसले लिए थे। उन्हें भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और उन कार्यक्रमों को लागू करने में वर्तमान सरकार द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। बात चाहे मनरेगा लागू करना हो। या फिर आरटीआई कानून या आरटीई कानून की। खाद्य सुरक्षा कानून को भी ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार खुद अपने ही संकल्प, ‘अधिकतम प्रशासन, न्यूनतम सरकार’ को भी कमजोर किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दिखाए तीखे और आक्रामक तेवर

कांग्रेस द्वारा झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित हो रहे ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ में अगुवा की भूमिका में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज केन्द्र में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ तीखे एवं आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने हुंकार भरी कि भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हम इस देश में ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने शासन में आम जनता का लिहाज करती है। लेकिन भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। इनको किसी की परवाह नहीं है। भाजपा के लिए लोकतंत्र के कोई मायने नहीं है। सीएम गहलोत ने दावा किया कि कांगे्रस ने हमेशा समाज के निचले तबके को आगे लाने का काम किया है। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस को मार्केटिंग करना नहीं आता है। जबकि भाजपा इसमें माहिर है। चाहे काम हो या न हो। लेकिन प्रचार पूरा करती है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि बीते कुछ सालों में भाजपा एवं आरएसएस ने लोकतंत्र का बहुत नुकसान किया है। जिसकी भरपाई में समय लगेगा। असल में, सीएम गहलोत अपने संबोधन में भाजपा को उसकी नीतियों के खिलाफ खुली चुनौती देते हुए नजर आए। चिंतन शिविर के शुभारंभ के अवसर पर सीएम गहलोत के बोलने का अंदाज काफी आक्रामक दिखा।

वे मांएं जिन्होंने गढ़ी वीर संतानें: मुझे कोख पर गर्व, एक और भगत सिंह को जन्म दे पाती तो उसे भी देश पर कुर्बान कर देती...
जयपुर। संसार में ‘मां’ की अपनी महिमा है। बच्चे का पहला गुरु ‘मां’ को माना गया है, मां के संघर्ष, त्याग और बलिदान की अनेक कहानियां हैं। माना जाता है कि बच्चा जब जन्म लेता है तो वह पहला शब्द ही ‘मां’ बोलता है। भारतीय इतिहास में ऐसी अनेक माताएं हुई हैं, जिन्होंने अपने पुत्र के निर्माण में अपना पूरा जीवन खपा दिया। पुत्र को इस तरह तैयार किया कि उसने मुगलों की दास्ता स्वीकार नहीं की। अंग्रेजी हुकूमत के दौर में भगतसिंह की मां विदयावती कौर का जीवन भी प्रेरणा देता है। बहरहाल, मशहूर शायर ताबिश ने लिखा है- ‘एक मुद्दत से मेरी मां सोई नहीं ताबिश, मैंने एक कहा था कि मुझे अंधेरे से डर लगता है।’ इन शब्दों में मां की ममता के आंचल की गहराई का पला चलता है।

भगत सिंह की मां विद्यावती
शहीदे आजम भगतसिंह को फांसी देने का दिन 23 मार्च, 1931 तय हुआ तो अपने लाल को एक नजर भर देखने के लिए मां विदयावती जेल में मिलने गर्इंं। बेटे से मिलकर वापस जाने लगी तो आंखों के कोर में काफी समय से कैद मोती झलक गए। यह देखकर पास खड़े जेल के सिपाही ने कहा कि शहीद की मां होकर रोती है? इस पर विदयावती ने कहा कि ‘मैं अपने बेटे की शहीदी पर नहीं रो रही हूं, यदि इस कोख ने एक और भगतसिंह दिया होता तो उसे भी देश पर कुर्बान कर देती।’ धन्य हैं ऐसी माताएं, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया।

शिवा को गढ़ा मां जीजाबाई ने
छत्रपति शिवा ने 1674 में जब स्वतंत्र मराठा साम्राज्य की नींव रखी तो उसके पीछे उनकी मां जीजाबाई की प्रेरणा और उनके संस्कार ही थे। जीजाबाई को देश में तेजी से बढ़ते मुगल सामाज्य का शासन उनके सीने में कील की तरह चुभता था। उन्होंने अपने पुत्र शिवा का पुणे में इस कदर सैन्य, राजनीति, कूटनीति के सबक सिखाए, जो आगे चलकर दिल्ली दरबार के लिए नासूर बन गए।

प्रताप को तराशा मां जयवंता बाई ने
दिल्ली मुगल दरबार की दासता स्वीकार नहीं करने वाले महाराणा प्रताप के खून में वीरता और स्वतंत्र रहने के संस्कार उनकी मां जयवंता बाई ने ही दिए थे। अकबर ने अपनी दासता स्वीकार कराने के लिए प्रताप पर हर तरीके आजमाए, लेकिन प्रताप ने अधिनता स्वीकार नहीं की। घनघोर विपरीत परिस्थितियों में जंगल-जंगल भटकते रहे, लेकिन मां के दूध पर आंच नहीं आने दी। चाहते तो आमेर के राजा मानसिंह की तरह दिल्ली दरबार में उच्च पद पा सकते थे, लेकिन 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध लड़ा, जिसमें सामना आमेर के राजा मानसिंह से हुआ। राजस्थान के इतिहासकार श्रीकृष्ण जुगनू बताते हैं कि उनके पिता महाराणा उदयसिंह के व्यस्त होने से उनकी मां  जयवंता बाई ने ही उन्हें वीरता और महिलाओं के प्रति आदर के संस्कार दिए थे।

मायरा: थाली में 51 लाख लेकर भात भरने पहुंचे मामा
लाडनूं। वैसे तो मायरा भारतीय शादियों की एक सामान्य रस्म है लेकिन राजस्थान के नागौर जिले में मायरे को काफी खास माना जाता है। यहां मायरा परंपरा के साथ ही मान और सम्मान की रस्म के तौर पर भी प्रचलित है। इसी के तहत मंगलवार को लाडनूं में जायल के राजोद निवासियों मामाओं द्वारा भरा गया मायरा काफी चर्चा में रहा। पांच भाइयों की इकलौते बहन के मायरे में 51 लाख नकद के साथ ही 25 तौला सोने और एक किलो चांदी के जेवर देने पर हर कोई वाह-वाह करते नजर आया।

जानकारी के अनुसार वीर तेजा कॉलोनी निवासी और राज हॉस्पिटल के संचालक परमाराम पोटलिया की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। मामा मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई रामनिवास की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे, उसकी चर्चा अवश्य हो। मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर जायल के राजोद निवासी चार भाई सुखदेव, मगनाराम, जगदीश, जेनाराम और भतीजा सहदेव रेवाड़ मायरा लेकर पहुंचे। रिश्तेदारों व पंच पटेल की मौजूदगी में मायरा भरा गया।

30 साल से जमा कर रहे थे पैसे
मगनाराम ने बताया कि बड़े भाई की इच्छा के अनुसार 30 साल से रुपए जमा कर रहे थे। शुरू से परिवार की इच्छा थी कि दो भांजी का मायरा गाजे-बाजे के साथ भरा जाए। इस पर चारों मामा थाली में 51 लाख 11 हजार, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर पहुंचे। इसके अलावा बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवर गिफ्ट के तौर पर दिए गए।

वर्ल्ड हेरीटेज डे पर पर्यटकों को दिया निशुल्क प्रवेश: लड्डू गोपाल को साथ लेकर पर्यटकों ने की स्मारक विज़िट
जयपुर।वर्ल्ड हेरीटेज डे के मौके पर सोमवार को पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। हवामहल स्मारक के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई। साथ ही पर्यटकों के स्वागत के लिए शहनाई वादन करवाया गया। अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने घूमने आए पर्यटकों और विद्यार्थियों को हवामहल के इतिहास के साथ ही धरोहर की सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त जयपुर के आमेर महल, ऐल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित अन्य स्मारकों पर आज से कठपुतली नृत्य शुरू कर दिया गया है। कलाकर रोटेशन के जरिये यहाँ कठपुतली शो दिखाएँगे। कई पर्यटक लड्डू गोपाल को साथ लेकर स्मारक विज़िट करते देखे गए।

गोगागेट से शिलालेख गायब होने का मामला: अधिकारी ने पत्र लिखकर कहा था शिलालेखों का रखा जाए विशेष ध्यान
जयपुर। बीकानेर स्थित दिल्ली दरवाजा जिसे लोग गोटागेट के नाम से जानते हैं। इस पर लगे रियासतकालीन शिलालेख के अपने मूल स्थान पर नहीं होने के मामले को करीब 6 माह हो गए हैं, लेकिन अभी तक विभाग पता नहीं लगाया पाया है कि आखिरकार शिलालेख कहां है। आलम ये है कि इस मामले को लेकर अभी तक कोई जांच कमेटी तक नहीं बनाई गई है।

सितम्बर 2021 से जनवरी, 2022 तक इस गेट का रिनोवेशन कार्य करने वाले ठेकेदार का कहना था कि काम शुरू करते समय गोगागेट पर कोई शिलालेख नहीं था, लेकिन उस समय बीकानेर सर्किल का चार्ज संभाल रहे अधिकारी ने 29 सितम्बर, 2021 को काम कर रहे संबंधित ठेकेदार को पत्र लिखकर कहा था कि बीकानेर शहर की चारदिवारी पर निर्मित दरवाजों कोटेगेट, नत्थूसरगेट, जस्सूसरगेट एवं गोगागेट पर चल रहे मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के कार्य के दौरान इन दरवाजों पर लगे शिलालेखों एवं अन्य पुरामहत्वों की वस्तुओं के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कार्य के दौरान इनमें किसी तरह का परिवर्तन तथा तोड़-फोड़ नहीं की जाए। गोगागेट से शिलालेख गायब होने के मामले को अधिकारी 6 माह से दबाए हुए थे। इस मामले में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रदीप के. गावंडे का कहना है कि उस समय (तत्कालीन) बीकानेर वृत्त अधीक्षक रहे अधिकारी से रिपोर्ट ले रहे हैं।

पति ने देश सेवा में प्राण न्यौछावर किए, अब चीजों को यादों के रूप में पास रखते हैं
जयपुर। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान दुश्मन से लोहा लेकर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले नायब सूबेदार (एआईजी) मनदीप सिंह और नायब सूबेदार (डीएमटी) सतनाम सिंह को मरणोपरांत सेना मैडल दिया गया। गैलेण्ट्री अवार्ड समारोह जयपुर मिलिट्री स्टेशन के 61 केवेलरी ग्राउण्ड पर शनिवार को हुआ।

मिठाई के थे शौकीन मनदीप
नायब सूबेदार मनदीप सिंह की धर्मपत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि देश सेवा का जज्बा उनमें जबरदस्त था। फैमिली के बारे में कम और फौज के बारे में ज्यादा सोचते थे। एक बेटी है जो 12वीं कक्षा में है। अभी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही और बेटा 7वीं कक्षा में है। गुरुद्वारा साहिब जाने का शौक था। मन करने पर खुद गर्मागर्मा रोटियां बनाकर हमें खिलाते थे। शादी की सालगिरह पर मेरे लिए केक लाते थे। मिठाई में हलवा, सेवइयां और लड्डू खाने के शौकीन थे। परिवार का खयाल रखते थे। उनके जाने पर कमी महसूस होती है।

कार से घूमाने ले जाते थे सतनाम
नायब सूबेदार सतनाम सिंह की धर्मपत्नी जसविंदर कौर ने बताया कि घर में एक रूम के अंदर उनकी चीजों को यादें बनाकर साथ रखते हैं। उनके बैच, बैल्ट, ड्रेस, फोटो, मोटर साइकिल वगैरह सभी साथ रखते हैं। भीगी हुई पलकों से याद करते हुए जसविंदर ने कहा कि वे लाइफ में हरदम एडजस्ट करके चलते थे। कार चलाने का शौक था उन्हें तो पहले हमने सैकंड हैंड कार ली उससे घूमने जाया करते थे। बाद में नई कार लेने की खुशी अलग थी। बच्चे पिता की हर चीज को सहेज कर रखते हैं।

परिवारवाद पर रोक लगाने के लिए PM मोदी का आह्वान
नई दिल्ली। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 4 राज्यों में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर हाल में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों के बच्चों को टिकट नहीं देना पाप है, तो यह पाप उन्होंने किया है।

पीएम मोदी ने मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी सांसदों से कहा कि परिवारवादी पार्टी जातिवादी पार्टी होती है और अगर इसके खिलाफ लड़ाई लडऩी है तो अपनी भाजपा में भी इसका ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सांसदों के बच्चों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि इसके बावजूद सभी सांसदों ने पार्टी को विजयी बनाने के लिए दिल से काम किया, इसके लिए सभी सांसदों का धन्यवाद।

बैठक में  मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने-अपने इलाके में हारे हुए 100-100 बूथों का आकलन कर एक रिपोर्ट तैयार करें कि इन बूथों पर पार्टी के हारने की क्या वजह रही। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी फिल्म है और इस तरह की फिल्में बनती रहनी चाहिए ताकि सत्य सामने आ सके।

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में  मोदी ने परिवारवाद के खिलाफ भाजपा की पहल की सराहना की।  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए ऑपेरशन गंगा का जिक्र करते हुए विरोधी दलों पर इस मुद्दे का राजनीति करने का भी आरोप लगाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन मसले पर बैठक में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया।

इससे पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में पार्टी के सभी सांसदों ने विधानसभा चुनावों में मिली जीत को लेकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। संसदीय दल की बैठक में  मोदी के पहुंचते ही चार राज्यों में मिली जीत को लेकर सांसदों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। चुनावों में मिली प्रचंड जीत के लिए भाजपा के सभी पूर्व अध्यक्षों गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी और नड्डा को माला पहना कर उनका स्वागत किया और जीत के लिए बधाई दी।

संसदीय दल की बैठक में सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर , यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा और कर्नाटक के बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।