Championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्ल्ड एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप : आर्मंड डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में लगातार चौथा टाइटल जीता, साइमन एहैमर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ हेप्टाथलॉन का गोल्ड मेडल जीता
टोरुन (पोलैंड)। स्वीडन के वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आर्मंड डुप्लांटिस ने वर्ल्ड एथलेटिक्स इनडोर चैंपियनशिप में पुरुषों की पोल वॉल्ट में लगातार चौथा वर्ल्ड इनडोर टाइटल जीता, उन्होंने 6.25 मीटर की ऊंचाई पार कर इस सीजन का बेस्ट बनाया, जबकि स्विट्जरलैंड के साइमन एहैमर ने पुरुषों की हेप्टाथलॉन में 6,670 पॉइंट्स बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल जीता।

डुप्लांटिस ने 5.50 मी के साथ शुरुआत की :

डुप्लांटिस ने 5.50मी पर आसान क्लीयरेंस के साथ शुरुआत की। ग्रीस के इमैनुएल करालिस, जो ग्रीक इनडोर चैंपियनशिप में 6.17मी की दूरी तय करके दुनिया में दूसरे नंबर पर थे, ने 5.70मी से शुरुआत करने का फैसला किया और 6.00मी पर अपनी पहली कोशिश में चूकने तक बिना किसी गलती के रहे। उन्होंने पहले ही कोशिश में 6.00मी और फिर 6.05मी की ऊंचाई पार कर डुप्लांटिस के अकेले सीरियस चैलेंजर बन गए। स्वीडन के इस खिलाड़ी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहली ही कोशिश में 6.10 मी , 6.15 मी और 6.25 मी की ऊंचाई पार की और अपना ही चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता। करालिस 6.20 मी और 6.25मी पर फेल हो गए।  और उन्हें सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कर्टिस मार्शल ने 6.00मी पर अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। किसी इनडोर ग्लोबल चैंपियनशिप में यह पहली बार था जब तीन लोगों ने एक ही कॉम्पिटिशन में छह मीटर की ऊंचाई पार की। बेल्जियम ने मिक्स्ड 4 गुणा 400मी रिले का टाइटल अपने नाम किया, जिसमें उन्होंने तीन मिनट 15.60 सेकंड का समय लेकर चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा। स्पेन ने 3:16.96 के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि जमैका को टेकओवर से पहले गैर-कानूनी पोजीशन बदलने के कारण डिसक्वालिफाई कर दिया गया।

डोरोशचुक ने हाई जंप का खिताब जीता :

पुरुषों की हाई जंप में, 24 साल के यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक ने अपनी पहली कोशिश में 2.30 मीटर की दूरी तय करके अपना पहला इंटरनेशनल टाइटल जीता। मेक्सिको के एरिक पोर्टिलो डार्क हॉर्स बनकर उभरे, उन्होंने अपनी तीसरी और आखिरी कोशिश में 2.30मी की दूरी तय करके पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता। साउथ कोरिया के वू सांग-ह्योक और जमैका के रेमंड रिचर्ड्स ने 2.26मी के साथ ब्रॉन्ज़ मेडल शेयर किया।  क्रिस्टोफर ने चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा  400मी फाइनल दो टाइम्ड सेक्शन में हुए। कनाडा के क्रिस्टोफर मोरालेस विलियम्स ने पुरुषों की 400मी रेस दूसरे सेक्शन में 44.76 सेकंड में जीती, और चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ा। अमेरिका के खलेब मैकरे ने 45.03 सेकंड में सिल्वर और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के जेरेम रिचर्ड्स ने 45.39 सेकंड में ब्रॉन्ज मेडल जीता। महिलाओं की 400मी रेस में, चेक रनर लुर्डेस ग्लोरिया मैनुअल, जो दूसरे सेक्शन में थीं, ने 50.76 का पर्सनल बेस्ट टाइम निकालकर गोल्ड मेडल जीता।  पोलैंड की नतालिया बुकोविक्का ने 50.83 का नेशनल इनडोर रिकॉर्ड बनाकर सिल्वर मेडल जीता, और नीदरलैंड्स की लीके क्लेवर ने 51.02 के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। एहैमर ने 6670 पॉइंट्स हासिल किए दो दिन के कॉम्पिटिशन के बाद, स्विट्जरलैंड के साइमन एहैमर ने पुरुषों की हेप्टाथलॉन में 6,670 पॉइंट्स बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और गोल्ड मेडल जीता।

मेसी के दम पर इंटर मियामी ने जीता एमएलएस कप का खिताब, मुलर पर भारी पड़े अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी
फोर्ट लॉडरडेल। अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले लियोनल मेसी ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप फुटबॉल टूनार्मेंट का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मुकाहला सिर्फ इंटर मियामी और वैंकूवर व्हाइटकैप्स के बीच ही नहीं था, बल्कि जर्मनी के स्टार फुटबॉलर थॉमस मुलर और अर्जेंटीना के मेसी के बीच भी एक जंग थी। मेसी और मुलर के बीच प्रतिद्वंद्विता में आमतौर पर मुलर ने ही बाजी मारी है, लेकिन इस बार अर्जेंटीनियाई खिलाड़ी आगे निकल गए।

मेसी ने करियर की 47वीं ट्रॉफी जीती :

मुलर और मेसी के बीच हुए 10 मुकाबलों में से जर्मनी के स्टार ने सात में जीत हासिल की है।  एमएलएस के फाइनल में अर्जेंटीना के सुपर स्टार ने इंटर मियामी को मुलर की वैंकूवर व्हाइटकैप्स पर 3-1 से जीत दिलाई। इस तरह से मेसी ने अपने करियर की 47वीं ट्रॉफी के साथ अपने तीसरे मेजर लीग सॉकर सत्र का समापन किया।   मेसी ने 72वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल को गेंद देकर गोल करने में मदद की।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : रिंकू ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण, राजस्थान के सुंदर को मिला रजत, ब्रिटेन की सबरीना फॉर्च्यून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत के रिंकू हुड्डा ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इंडियनऑयल नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिछले तीन चैंपियनों को पछाड़ते हुए पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में भारत के लिए यादगार स्वर्ण पदक जीता। वहीं ग्रेट ब्रिटेन की सबरीना फॉर्च्यून ने विश्व रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की शॉटपुट एफ20 स्पर्धा में अपना चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिंकू हुड्डा ने 66.37 मीटर की दूरी तय करके अपने अनुभवी साथी सुंदर सिंह गुर्जर को हाई-वोल्टेज फाइनल में पीछे छोड़ दिया। सुन्दर को रजत पदक के संतोष करना पड़ा। घरेलू दर्शकों के लिए यह और भी यादगार होता अगर अजीत सिंह पदक जीत लेते।

यह एक रोमांचक मुकाबला था, जिसमें दो भारतीयों के बीच शीर्ष स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। रिंकू ने 63.81 मीटर के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया लेकिन सुंदर सिंह ने तीसरे प्रयास में भाला 64.11 मीटर से ऊपर उछालकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि रिंकू ने अपने पांचवें प्रयास में इसे फिर से हासिल कर लिया और जीत पक्की कर ली। गत विजेता गुइलेर्मो वरोना गोंजालेज (क्यूबा) ने 53.34 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। 2023 के विश्व विजेता अजीत सिंह (61.77 मीटर) चौथे स्थान पर रहे।

कैथरीन ने जीता एक और गोल्ड :

5000 मीटर टी54 में स्वर्ण जीतने के एक दिन बाद स्विट्जरलैंड की कैथरीन डेब्रनर ने ट्रैक पर वापसी करते हुए 800 मीटर टी53 का खिताब 1:40.15 मिनट में हासिल किया और 2019 में ऑस्ट्रेलियाई मैडिसन डी रोजारियो द्वारा बनाए गए पुराने रिकॉर्ड से लगभग 15 सेकंड पीछे रह गईं।

नीदरलैंड के जोएल डी जोंग ने जीती लम्बी कूद :

नीदरलैंड के जोएल डी जोंग ने पुरुषों की लंबी कूद टी63 के फाइनल में पूर्व चैंपियनशिप रिकॉर्ड धारक जर्मनी के लियोन शेफर को 12 सेमी के अंतर से हराया। महिलाओं की 100 मीटर टी38 में एंजी निकोल मेजिया मोरालेस (कोलंबिया) और चीन की ज़ू लिजुआन, जिन्होंने 2017 में बनाए गए अपने ही महिला भाला फेंक एफ34 रिकॉर्ड में सुधार किया, अन्य प्रमुख खिलाड़ी रहीं।

सबरीना ने पहले ही प्रयास में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड :

स्टैंड्स में भाला फेंक के फाइनल में भारतीय एफ46 तिकड़ी के समर्थन के शोर के बीच ब्रिटेन की सबरीना फॉर्च्यून  ने बिना समय गंवाए 16.75 मीटर से अधिक की अपनी पहली थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद के पांचों प्रयास 13.99 मीटर से लेकर 15.71 मीटर तक, स्वर्ण पदक जीतने के लिए पर्याप्त थे। सबरीना फॉर्च्यून ने कहा कि वह विश्व रिकॉर्ड से हैरान थीं। उन्होंने कहा कि मुझे आज इसकी उम्मीद नहीं थी।

अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता : राजस्थान के दो खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल, अन्वी राठौड़ और जंगजीत सिंह काजला ने टीम में बनाई जगह
जयपुर। चीन (चेंगजाउ) में अगले माह होने वाली अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान के 2 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन किया गया है। टीम चयन के लिए पंचकूला (हरियाणा) में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अन्वी राठौड़ और जंगजीत सिंह काजला ने चीन में 21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली।

अन्वी ने पंचकूला में सम्पन्न योनेक्स सनराईज अश्विनी गुप्ता मेमोरियाल ऑल इंडिया सब जूनियर प्रतियोगिता में बालिकाओं की अंडर-15 स्पर्धा का रजत व जंगजीत  सिंह  काजला एवं पुड्डुचेरी की जनानिका आर की जोड़ी ने अंडर-17 मिश्रित युगल में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता था। राजस्थान बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने टीम में चुने गए अन्वी और जंगजीत को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ईरानी-वावसोरी फिर बने यूएस ओपन मिश्रित युगल चैंपियन, पोलैंड की इगा स्वियातेक और नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-3, 5-7, 10-6 से हराया
न्यूयॉर्क। सारा ईरानी और एंड्रिया वावसोरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इगा स्वियतेक और कैस्पर रूड की जोड़ी को हराकर यूएस ओपन मिश्रित युगल का अपना खिताब बरकरार रखा। इटली की सारा ईरानी और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी ने बुधवार रात को मिश्रित युगल मुकाबले के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियातेक और नॉर्वे के कैस्पर रूड को 6-3, 5-7, 10-6 से हराया।

स्वियातेक-रूड ने सेमीफाइनल में शीर्ष जोड़ी को हराया :

इससे पहले स्वियातेक और रूड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले सेमीफाइनल में टाईब्रेकर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और जैक ड्रैपर को 3-5, 5-3, 10-8 से हराया। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में इरानी और वावसोरी ने डेनियल कोलिन्स और क्रिश्चियन हैरिसन को 4-2, 4-2 से पराजित किया।

नए प्रारूप की आलोचना की थी :

ईरानी और वावसोरी उन कई खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने पहले इस नए प्रारूप की आलोचना की थी लेकिन चैंपियन बनने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया। वावसोरी ने कहा, मुझे लगता है कि इतने सारे दर्शकों के सामने इस कोर्ट में खेलना अद्भुत था और मैं इस माहौल के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से बेंगलुरु में, छह टीमें हिस्सा लेंगी, बीसीसीआई ने की घोषणा
बेंगलुरु। प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी इस सीजन में अपने अंतर-क्षेत्रीय प्रारूप में वापसी करेगी और 28 अगस्त से 15 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी, बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की।

दक्षिण और पश्चिम जोन सीधे सेमीफाइनल में :

सभी मैच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें छह जोन-दक्षिण, मध्य, पश्चिम, पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व शामिल होंगे। दक्षिण और पश्चिम जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह दी गई है।

नॉर्थ जोन का मुकाबला ईस्ट जोन से :

28 से 31 अगस्त तक होने वाले क्वार्टर फाइनल में उत्तर जोन का मुकाबला पूर्व जोन से और मध्य जोन का मुकाबला उत्तर-पूर्व जोन से होगा। विजेता टीमें 4 से 7 सितंबर तक होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद 11 सितंबर से फाइनल होगा।

क्षेत्रीय प्रणाली को फिर से बहाल किया गया :

दलीप ट्रॉफी, जो 2015-16 सीजन तक क्षेत्रीय टीमों के बीच खेली जाती थी, को 2016-17 और 2019-20 के बीच बेतरतीब ढंग से चुनी गई टीमों - भारत ए, बी, सी और डी - से बदल दिया गया। 2022-23 में यह टूर्नामेंट अपने क्षेत्रीय प्रारूप में वापस आ गया, लेकिन पिछले साल फिर से ए-बी-सी-डी संरचना का उपयोग किया गया। बीसीसीआई की पिछली एजीएम में लिए गए निर्णय के बाद, अब क्षेत्रीय प्रणाली बहाल कर दी गई है।

नागपुर को ईरानी कप की मेजबानी :

इस बीच, नागपुर आगामी ईरानी कप की मेजबानी करेगा, जिसमें गत रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ वार्षिक पांच दिवसीय मुकाबले में शेष भारत से भिड़ेगा। मैच से पहले एक अहम चर्चा का विषय करुण नायर की स्थिति है, जिन्होंने पिछले सीजन में विदर्भ की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब कर्नाटक लौट आए हैं। उन्हें दक्षिण क्षेत्र दलीप ट्रॉफी टीम में नहीं चुना गया है।

आर प्रज्ञानंद ने कार्लसन को दी मात, चौथे राउंड में हराया
लास वेगास। भारत के आर प्रज्ञानंद ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। उन्होंने दुनिया के नंबर 1 कार्लसन को मात्र 39 चालों में मात दी। कार्लसन को 19 साल के आर प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में हरा दिया। प्रज्ञानंद अब 8 खिलाड़ियों वाले ग्रुप व्हाइट में 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए है।

नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर 5 बार के विश्व चैंपियन है। वह हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार हार चुके है। इसके बाद उन्हें एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। कार्लसन पेरिस और कार्लजूए में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीत चुके है। वह पूरे टूर में टॉप पर थे।

रोलर स्केटिंग व ऑल इंडिया मैराथन के विजेताओं का किया सम्मान
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना इंटर कॉलेज प्रांगण में 11 मई को आगरा में सम्पन्न प्रथम स्टेट रोड रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियन एवं मैराथन-3 प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान किया गया।

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में इशिका उपाध्याय ने 3000 मीटर क्वॉड कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि आकाश दीप उपाध्याय बालाकों की 3000 मीटर क्वॉड कैटेगरी में तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ अन्य विजयी प्रतिभागी शिवम यादव, ध्रुवी त्रिपाठी, निहिरा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्याय, आकर्ष श्रेष्ठ और शिवान्या यादव सहित सभी को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने फूलों का हार, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे आज जो मेहनत कर रहे हैं, वह आने वाले समय में निश्चित रूप से हमारे जिले, प्रदेश, देश और बरेका का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में बरेका संस्थान के सचिव आलोक कुमार के साथ ही बरेका में रोलर स्केटिंग के प्रशिक्षकगण अभिषेक उपाध्याय, अर्चना उपाध्याय, ज्योति राय, व सीमा भी उपस्थित थे।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईसीसी ने चुनी टीम : 6 भारतीय शामिल, न्यूजीलैंड के सैंटनर कप्तान
दुबई। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम ऑफ द टूनार्मेंट घोषित की है, जिसमें विजेता भारतीय टीम के सबसे ज्यादा छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। भारत के भले ही छह खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे, लेकिन रोहित शर्मा को इस टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि रोहित को इस टीम में जगह नहीं मिली है। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम घोषित की है जिसका कप्तान न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को बनाया है। आईसीसी की इस टीम में भारत से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और 12वें खिलाड़ी के रूप में अक्षर पटेल शामिल हैं।

पांच टीमों से एक खिलाड़ी भी शामिल नहीं :

भारत के अलावा उपविजेता न्यूजीलैंड टीम से रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी को जगह मिली है। वहीं, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी इब्राहिम जादरान और अजमातुल्लाह ओमरजई भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। मेजबान पाकिस्तान के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टीम से एक भी खिलाड़ी इस टीम में जगह नहीं बना सका है। वहीं, इंग्लैंड और बांग्लादेश से भी किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

विकेटकीपर का जिम्मा केएल राहुल को मिला :

भारतीय मध्यक्रम की मजबूत कड़ी रहे श्रेयस अय्यर ने पांच मैचों में 48.6 के औसत से 243 रन बनाए। वह टूनार्मेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। विकेटकीपर के रूप में राहुल को ही चुना गया है जिन्होंने 140 के औसत से 140 रन बनाए हैं।

अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन :

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई ने 126 रन बनाए और सात विकेट भी झटके। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कप्तानी के साथ गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 4.80 की इकॉनोमी रेट से नौ विकेट लिए। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टूनार्मेंट में कुल नौ विकेट लिए जिसमें एक फाइव विकेट हॉल हैं। भारत के लिए ट्रंप कॉर्ड साबित हुए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईसीसी की टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी टीम :

रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान), विराट कोहली (भारत), श्रेयस अय्यर (भारत), केएल राहुल (विकेटकीपर, भारत), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), अजमातुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान), मिचेल सैंटनर (कप्तान, न्यूजीलैंड), मोहम्मद शमी (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल (12वां खिलाड़ी, भारत)।

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती, कप्तान स्टीव स्मिथ रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज
गाले। मैथ्यू कुनमन और नाथन लायन (चार -चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

श्रीलंका की दूसरी पारी 231 रन सिमटी :

श्रीलंका के कल आठ विकेट मात्र 211 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में अभी श्रीलंका ने कल के स्कोर में छह रन जोड़े थे कि नाथन लायन ने कुसल मेंडिस (50) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को नौवीं सफलता दिलाई। इसके बाद बो वेब्स्टर ने लाहिरू कुमारा (9) को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी का 231 के स्कोर पर अंत कर दिया।

एक विकेट पर हासिल किया विजयी लक्ष्य :

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 17.4 ओवर में एक विकेट गवां कर हासिल कर अपनी दूसरी टेस्ट जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट ट्रैविस हेड  (20) रन के रूप में गिरा। उन्हें प्रभात जयसूर्या ने आउट किया। उस्मान ख्वाजा (27) और मार्नस लाबुशेन (26) रन बनाकर नाबाद रहे।

156 रनों की शानदार पारी खेलने वाले एलेक्स कैरी को प्लयेर ऑफ द मैच और सीरीज में 272 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

मेंडिस ने बनाए सर्वाधिक 85 रन :

इससे पहले श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल (74) और कुसल मेंडिस  (नाबाद 85) रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 257 रनों का स्कोर बनाया था।  वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एलेक्स कैरी (156) और कप्तान स्टीव स्मिथ (131) की पारियों ने 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

सिग्नेचर पर राजस्थान यूथ की जीत में जयंत और जतिन चमके
जयपुर। जयंत ताम्बी (106 रन) के शतक के बाद जतिन सैनी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान यूथ ने चतुर्थ नन्हे खां मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में सिग्नेचर एकेडमी को 217 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

राजस्थान यूथ ने टॉस जीत जयंत की शतकीय पारी और भवनेश (56) व जतिन सैनी (50) की अर्द्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में सिग्नेचर एकेडमी की टीम जतिन और शुभम (3 विकेट) की फिरकी गेंदबाजी के समक्ष 81 रनों पर ही ढेर हो गई। जतिन सैनी मैन आॊफ द मैच रहा।

विंटर कप अंडर-12 : कैप एकेडमी को हरा भदौरिया एकेडमी फाइनल में
जयपुर। लोकेश यादव (52) की फिफ्टी और आदित्य शर्मा (33 रन, 3 विकेट) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत भदौरिया एकेडमी ने कैप एकेडमी को 20 रन से पराजित कर विंटर कप अंडर-12 के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भदौरिया एकेडमी ने लोकेश के अर्द्धशतक की मदद से 196 रन बनाए। जवाब में कैप एकेडमी की टीम मेहरान (60)  के अर्द्धशतक के बावजूद 176 रन ही बना सकी। दीपेश और आदित्य शर्मा ने 3-3 सफलता हासिल की। आदित्य को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।