first - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा का पहला स्टार्टअप अपनी उड़ान भरने से पहले ही दम तोड़ने लगा
कोटा। कोटा स्टोन से निकलने वाली स्लरी से टाइल्स बनाने का उद्योग अपने शुरुआती दौर में पूरे उछाल पर रहा। किंतु बाद में बैंकों और राज्य सरकार की ओर से फंड उपलब्ध नहीं कराने के कारण इसकी स्थिति बिगड़ी गई और अब हालात यह है कि इससे टाइल्स बनाना लगभग बंद सा हो गया है। कोटा में देश का पहला स्टार्टअप अपनी उड़ान भरने से पहले ही दम तोड़ने लगा है। जनसेवा और शहर में स्लरी से बढ़ रही समस्या के समाधान को लेकर जिन्होंने इस उद्योग को चालू करने में मेहनत की वह सफल नहीं हो पाई। वर्तमान में यह उद्योग लगभग मृतप्राय: हो चुका है।

प्रोडक्ट को सरकारी निर्माण में नहीं दी प्राथमिकता
हाड़ौती कोटा स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व महासचिव मुकेश त्यागी ने बताया कि राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पॉलिसी के अनुसार इस तरह के प्लांट को लगाने के लिए कंपनी एक्ट के सेक्शन 8 में एसपीवी (विशेष उद्देश्यों के लिए बनाई गई कंपनी) बनाई, जो पाषाण वेलफेयर फाउंडेशन के नाम से रजिस्टर्ड की गई थी। ये लिमिटेड कंपनी होने व अनलिस्टेड होने की वजह से इसे लोन या अन्य कोई सहायता नहीं मिली। इसके बने हुए प्रोडक्ट को भी सरकारी निर्माण में प्राथमिकता नहीं दी गई। विभाग ने भी उदासीनता दिखाई।

सरकार बदली तो प्लांट को लगा ग्रहण
तत्कालीन भाजपा सरकार ने कोटा स्टोन की स्लरी का उपयोग जनसेवा में करने तथा लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से यहां पर कोटा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में कोटा स्टोन स्लरी से टाइल्स, इंटरलॉक, पेवर ब्लॉक व सीएलसी ब्लॉक बनाने के लिए पहले स्टार्टअप की शुरुआत जून, 2018 में की थी। जिसके लिए रीको ने पाषाण वेलफेयर फाउंडेशन को डम्पिंग यार्ड के पास 15 हजार मीटर जमीन निशुल्क आवंटित की थी और तत्कालीन राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस प्लांट व मशीनरी के लिए करीब 80 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की थी। लेकिन दिसंबर 2018 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही इस उद्योग पर जैसे ग्रहण सा लग गया। सरकार ने इस ओर ध्यान देना ही बंद कर दिया और यह प्लांट गर्त में जाने लगा। बैंकों ने लिमिटेड कंपनी होने के कारण इसको फंड उपलब्ध नहीं कराया। ऐसे में यह प्लांट बंद होने के कगार पर है।

सीबीआरआई रिसर्च से निकले थे प्रॉडक्ट
आईआईटी, रूड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) के वैज्ञानिकों ने कोटा स्टोन स्लरी के उपयोग पर निरंतर अनुसंधान कर सके मिश्रण से टाइल्स, पेवर ब्लॉक, इंटरलॉक एवं सीएलसी ब्लॉक बनाने में सफलता पाई। तत्कालीन भाजपा सरकार एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस प्लांट व मशीनरी के लिए अनुदान की घोषणा की थी।

शहर ही नहीं ग्राम पंचायतों में भी लगी है टाइल्स
कोटा शहर के स्वामी विवेकानगर, इंद्रा विहार और कोटा जेल में स्लरी से बनी टाइल्स का ही उपयोग हुआ है। स्वामी विवेकानगर में तो करीब 6-7 लाख टाइल्स लगी हुई है। इतना ही नहीं जिले की कई ग्राम पंचायतों में भी स्लरी से बनी हुई टाइल्स का उपयोग किया गया है। प्लांट के शुरुआती दौर में स्लरी से बनी टाइल्स की जमकर बिक्री हुई।

रिबाकिना विम्बलडन जीतने वाली पहली कजाक खिलाड़ी
लंदन। कजाकिस्तान की एलेना रिबाकिना शनिवार को ट्यूनीशिया की ओन्स जब्योर को विम्बलडन महिला फाइनल में तीन गेमों में हराकर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली कजाक महिला और विम्बलडन जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

कजाकिस्तान की 17वीं सीड रिबाकिना ने सेंटर कोर्ट में एक घंटा 48 मिनट तक चले फाइनल मैच में तीसरी सीड जब्योर को 3-6, 6-2, 6-2 से मात दी। यह रिबाकिना का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था, जिसमें जीतकर उन्होंने अपना तीसरा खिताब जीत लिया है। इससे पहले वह बुकारेस्ट ओपन 2019 और होबार्ट ओपन 2020 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। होबार्ट 2020 और विम्बलडन 2022 के बीच रिबाकिना को चार बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही वह पिछले वर्ष हुए टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक मुकाबला भी हार गई थीं।

प्रकाश राजपुरोहित ने संभाला जयपुर जिला कलेक्टर का कार्यभार, कहा, 'सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता'
जयपुर। जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को  कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर लाना और जनता को इससे लाभान्वित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी के साथ ही टीम बनाकर जयपुर जिले में काम किया जाएगा। सन 2010 बैच के आईएएस राजपुरोहित जयपुर के 51वें कलक्टर है।

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का सोमवार, पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस बदले, टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल हुआ। पहले 29 आईएएस और फिर 16 आईपीएस के तबादले कर दिए गए है। पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि आर ए एस नारायण सिंह चारण को एपीओ किया है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कैलाश चंद मीणा को संभागीय आयुक्त जोधपुर, डॉ प्रतिभा सिंह को निदेशक पंचायती राज, विजय पाल सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान पर्यटन विकास निगम, कुमारी रेणु जयपाल को आयुक्त महिला अधिकारिता विभाग जयपुर, रश्मि गुप्ता को निदेशक जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को जिला कलेक्टर अलवर, विश्व मोहन शर्मा को संयुक्त शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंधन निदेशक रीको, संदेश नायक को निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जयपुर, अनिल कुमार अग्रवाल को जिला कलेक्टर, धौलपुर ओम प्रकाश कसेरा को आयुक्त निवेश संवर्धन ब्यूरो जयपुर, आशीष गुप्ता को आयुक्त doit, मनीषा अरोड़ा को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान हथकरघा विकास निगम, डॉ इंद्रजीत यादव को जिला कलेक्टर डूंगरपुर, प्रताप सिंह को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, डॉ अमित यादव को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी डॉ रविंद्र गोस्वामी को जिला कलेक्टर बूंदी, अर्तिका शुक्ला को सीईओ जिला परिषद अलवर, गौरव सैनी को सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी, सुशील कुमार को आयुक्त नगर निगम अजमेर, देवेंद्र कुमार को संयुक्त शासन सचिव कार्मिक क- वन विभाग, श्रीनिधि पीटी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भरतपुर और टी शुभमंगला को सीईओ जिला परिषद सिरोही बनाया गया है।

इन आईपीएस के तबादले
वहीं आईपीएस प्रसन्न कुमार खमेसरा को महा निरीक्षक पुलिस कोटा रेंज , गौरव श्रीवास्तव को महा निरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज , विकास कुमार को महा निरीक्षक पुलिस एटीएस जयपुर , कैलाश चंद विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुलिस आयुक्तालय जयपुर , श्वेता धनकड़ पुलिस उपायुक्त जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन , प्रीति जैन को निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग अकैडमी जयपुर , प्रदीप मोहन शर्मा को कमांडेंट हाड़ी रानी बटालियन अजमेर , राजीव प्रचार को पुलिस आयुक्त पूर्व पुलिस आयुक्त जयपुर , पहलाद सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर , अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ , मृदुल कच्छावा को पुलिस अधीक्षक झुंझुनू , अमृता दोहुन पुलिस उपायुक्त जोधपुर शहर पूर्व पुलिस आयुक्तालय , वंदिता राणा को पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर पश्चिम , राजकुमार चौधरी को कमांडेंट बटालियन आरएसी बीकानेर , संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक दौसा , योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त जयपुर से दक्षिण  को लगाया गया है .

भारत के घातक ड्रोन की पहली बार सफल उड़ान
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने पहली बार ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर को उड़ाया। यह उड़ान कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में की गई। अमेरिका के बी-2 बमवर्षक की तरह दिखने वाला ये विमान पूरी तरह से स्वचालित था। इसने खुद ही टेकऑफ लिया, वे प्वाइंट नेविगेशन और आसानी से लैंडिंग की। यह उड़ान भविष्य के मानव रहित विमानों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को साबित करने के मामले में एक प्रमुख उपलब्धि है। यह देश की रक्षा को लेकर भी बड़ा कदम है। इसे बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट  ने बनाया है। यह एक छोटे टबोर्फैन इंजन से उड़ता है। विमान के लिए उपयोग किए जाने वाले एयरफ्रेम, अंडर कैरिज और संपूर्ण उड़ान नियंत्रण और एवियोनिक्स सिस्टम स्वदेशी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वायत्त विमानों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत का भविष्य है ये ड्रोन
यूएवी को बीते साल के आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच हुए नागोर्नो-कराबाख संघर्ष के दौरान पहचान मिल गई है, जिसमें युद्ध के मैदान पर ड्रोन पूरी तरह से हावी हो गए थे। यूएवी यानी ड्रोन तकनीक तक अब आतंकियों की भी पहुंच बनती जा रही है। ये इनसे हमला करते हैं, लोगों को मारते हैं। नुकसान पहुंचाते हैं। देश में प्रभावी लड़ाकू ड्रोन बनाने के स्वदेशी प्रयास चल रहे हैं। चित्रदुर्ग में किया गया परीक्षण इसी प्रयास में एक बड़ा कदम है। इसका मतलब है ये कि भारतीय सेना तीन-चार साल में स्वदेशी स्टेल्थ ड्रोन की मदद से सीमाओं पर निगरानी करने लगेगा।

पड़ोसी देश ड्रोन मामले में भारत से आगे
भारत ड्रोन और यूएवी के मामले में पाकिस्तान से एक दशक और चीन से काफी ज्यादा पीछे है। पाकिस्तान और चीन लड़ाकू ड्रोन समेत कई हथियारों को विकसित करने और पाने के लिए एकदूसरे की मदद कर रहे हैं, इसलिए भारत ने बनाया है रहस्यमयी स्टेल्थ ड्रोन घातक। पिछले साल ही इसकी तस्वीर सामने आई थी। कुछ परीक्षण भी हुए थे। स्टेल्थ विंग फ्लाइंग टेस्टेड बुलाया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारियों को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।  भारतीय नौसेना में शामिल करने के लिए इसके एक डेक-आधारित लड़ाकू यूएवी वेरिएंट की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। साल 2025 से 2026 के बीच में स्टेल्थ ड्रोन घातक का प्रोटोटाइप लोगों के सामने आ सकता है। पिछली साल ही भारतीय सेना ने 75 लड़ाकू ड्रोन के साथ स्वार्म ड्रोन तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था। यानी भारत ड्रोन के जरिए हमला करने में काबिल है।

कैसा होगा घातक यूसीएवी?
डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने इसके आकार, वजन, रेंज आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये माना जा रहा है कि यह 30 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसका वजन 15 टन से कम है। इस ड्रोन से मिसाइल, बम और प्रेसिशन गाइडेड हथियार दागे जा सकते हैं। इसमें स्वदेशी कावेरी इंजन लगा है। यह 52 किलोन्यूटन की ताकत विमान को मिलती है। अभी जो प्रोटोटाइप है उसकी लंबाई 4 मीटर है। विंगस्पैन 5 मीटर है। यह 200 किलोमीटर की रेंज तक जमीन से कमांड हासिल कर सकता है। अभी एक घंटे तक उड़ान भर सकता है।

आईआईएम उदयपुर पीजीडीबीए-डब्ल्यूई कार्यक्रम के लिए पहले वार्षिक दीक्षांत समारोह: 37 छात्रों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया प्रदान
उदयपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान उदयपुर ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर वर्किंग एक्जीक्यूटिव्स - पीजीडीबीए-डब्ल्यूई (बैच 2020-22) के लिए पहला वार्षिक दीक्षांत समारोह शुक्रवार, 24 जून 2022 को बलीचा, उदयपुर में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह का संबोधन हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने दिया, जो दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे। पीजीडीबीए-डब्ल्यूई के पहले वार्षिक दीक्षांत समारोह में, 37 छात्रों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान किया। इसके अलावा राजीव चौधरी को शैक्षिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “प्रबंधन शिक्षा आपको प्रबंधन की कला सिखाती है। हालाँकि, निर्णय लेने की कला औद्योगिक दृष्टिकोण से इसका अभ्यास करते हुए आती है। अपनी पुस्तकों से संपर्क न खोएं। इन वर्षों में आप महसूस करेंगे कि जैसे-जैसे आप एक उद्योग में बढ़ते हैं, आप सैद्धांतिक अनुप्रयोगों के लिए उत्सुक होते हैं। शोध पत्रों को पढ़ें और अपनी व्यावसायिक समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करें। दुनिया भर में बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। डिजिटल के सबसे बड़े व्यवधान के साथ बिजनेस मॉडल बदल रहे हैं। अतिरिक्त योग्यताएं हमेशा शामिल रहेंगी और आपको तेजी से बदलती दुनिया में प्रासंगिक बने रहने में मदद करेंगी।"

एचजेडएल और उसकी सहायक कंपनियों में क्रॉस डोमेन कार्यों में अपनी यात्रा और करियर के बारे में बताते हुए, जहां उन्होंने कई व्यावसायिक नेतृत्व पदों पर कार्य किया और कई तरह की जिम्मेदारियों को संभाला, उन्होंने आगे बोर्ड रूम की स्थितियों का हवाला दिया जहां निर्णय एक दृष्टिकोण के साथ लिए जाते हैं। "हम देखेंगे कि क्या होगा"। उन्होंने कोविड महामारी, यूक्रेन-रूस युद्ध आदि जैसी अनिश्चितताओं पर भी चर्चा की जिनका दुनिया वर्तमान में सामना कर रही है, और कहा कि अगले छह महीनों में दुनिया कहां होगी यह कहना संभव नहीं है। हालाँकि, अनिश्चित परिस्थितियों में व्यावसायिक रणनीतियों, निर्णय लेने की क्षमताओं की योजना बनाने में आपकी मदद करने के लिए शिक्षा हमेशा लूप में रहेगी।

कार्यक्रम का संबोधन अजय कुमार सिंघरोहा, सीएचआरओ, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा दिया गया। वह पेशेवरों को असाधारण शिक्षा प्रदान करने के लिए आईआईएमयू के उत्कृष्ट संकाय सदस्यों के आभारी थे और कैसे उन्हें यह वीयूसीए (अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता) दुनिया में अपने करियर को आकार देने में मदद करेगा। उन्होंने स्नातक होने वाले बैच को सामान्य प्रबंधन कौशल को बढ़ाने के अवसरों की तलाश करने और अपने हर काम में जीत की स्थिति हासिल करने के लिए सीखने का उपयोग करने की सलाह दी।

अपने समापन भाषण में, आईआईएम उदयपुर के निदेशक, प्रो. जनत शाह ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि हम संस्थान के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव के अपने पहले बैच के दीक्षांत समारोह का जश्न मना रहे हैं। यह वर्ष आईआईएमयू समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय वर्ष रहा है क्योंकि हमने अपनी स्थापना का एक दशक पूरा करा है। मेरी सीमित स्मृति याद करती है कि 2022 के स्नातक बैच ने एक ऐसा अनुभव किया जिसे असाधारण भी माना जा सकता है। इस बैच ने वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण अपनी एमबीए यात्रा ऑनलाइन शुरू की। आपने अपने शिक्षकों और बैचमेट्स का समर्थन किया और बड़े तनाव में भी अपना समर्पण दिखाया है । यह स्नातक बैच हमारे लिए एक विशेष बैच रहेगा क्योंकि आपने समझौता किए बिना इन कठिन समय का प्रबंधन करने में हमारी मदद की है। हमें आपकी आगामी उपलब्धियों पर पहले से ही गर्व है जिससे समाज और मानव जाति को लाभ होगा।"

देश में पहली बार राजस्थान में हुई थी मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावत
जयपुर। महाराष्ट्र सरकार में उठापटक जैसा हादसा कोई पहली बार नहीं है। ठीक ऐसा ही 68 साल पहले राजस्थान में हो चुका। देश में सत्ता परिवर्तन का यह पहला हादसा था, तब मोहनलाल सुखाड़िया ने 1954 में जयनारायण व्यास जैसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर स्व्यं काबिज हुए थे। इस हादसे के चश्मदीद रहे सीताराम झालाणी के अनुसार सुखाड़िया ने आठ वोट अधिक लेकर व्यास को कुर्सी से हटाया था। उस समय विधानसभा में 180 सीटें थी और उस पहले चुनाव में कांग्रेस और सहयोगियों के 92 विधायक थे। जयनरायण व्यास मुख्यमंत्री बने थे। उस समय राजस्थान में राजनीतिक चक्र तेजी से घूमा और उस पर देश की नजरें थी। झालाणी के अनुसार 22 रियासतों से राजस्थान में शुरू से ही कांग्रेस में गुटबाजी रही है, तब कांग्रेस में चार दिग्गज नेता थे, हीरालाल शास्त्री, जयनारायण व्यास, माणिकलाल वर्मा और गोगुलभाई भट्ट। इनमें से शास्त्री जयपुर और व्यास जोधपुर रियासत के प्रधानमंत्री रहे थे।

राजस्थान का निर्माण हुआ, तो हीरालाल शास्त्री को मुख्यमंत्री बनाया गया। शास्त्री पर तत्कालीन केन्द्रीय गृह मंत्री और रियासत मंत्रालय के अध्यक्ष सरदारबल्लभ भाई पटेल का हाथ था और पर्दे के पीछे से अखिल भारतीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष घनश्याम दास बिड़ला भी शास्त्री के पक्ष में थे। शास्त्री की केबिनेट में टीकाराम पालीवाल, दौलतमल भण्डारी, देवीशंकर तिवाड़ी और ठाकुर कुशलसिंह गीजगढ़ जैसे कद्दावर नेता मंत्री थे। शास्त्री को मुख्यमंत्री बनाते ही कांग्रेस में गुटबाजी हो गई और शास्त्री गुट के खिलाफ आवाज उठाने वालों में दौसा के रामकरण जोशी सबसे आगे थे। जोशी और टीकाराम पालीवाल दोनों जयनारायण व्यास को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू भी व्यास के पक्ष में थे। गुटबाजी के चलते शास्त्री और व्यास के बीच तगड़ी दुश्मनी हो गई थी। इसके चलते व्यास के जोधपुर प्रधानमंत्री कार्यकाल के समय हुए खर्चों को लेकर शास्त्री ने स्पेशल कोर्ट गठित कर जांच शुरू करवा दी।

इस हादसे से माणिक लाल वर्मा भी व्यास के साथ हो गए। हीरालाल शास्त्री के 21 महीने के कार्यकाल में उनके विरोधियों की भूमिका अन्य किसी दल के नेताओं ने नहीं बल्कि खुद कांग्रेसियों ने ही निभाई थी। झालाणी ने बताया कि शास्त्री ने पहला आम चुनाव नहीं लड़ा था। जयनारायण व्यास ने दो जगह से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों से ही हार गए थे। टीकाराम पालीवाल ने भी दो सीटों महवा और मलारना डूंगर से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। लेकिन कांग्रेस ने व्यास को मुख्यमंत्री बनाया था और पालीवाल उनकी कैबिनेट में नंबर दो थे। अगस्त 1953 में किशनगढ़ सीट से विधायक बने चांदमल मेहता का त्याग-पत्र करवाकर उप चुनाव में व्यास को लड़ाया था। वे चुनाव जीते और फिर मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस की गुटबाजी यहीं नहीं थमी और व्यास के खिलाफ माहौल बनता गया।

कांग्रेस के अधिकांश विधायक व्यास के खिलाफ हो गए। एक गुट युवा नेता मोहनलाल सुखाड़िया के पक्ष में खड़ा हो गया। आखिरकार उच्च स्तर पर तय हुआ कि नेता को लेकर विधायकों की वोटिंग करवाई जाए और 1954 में विधानसभा में विधायकों की वोटिंग करवाई गई। वोटिंग के समय जलेबचौक खचाखच भर गया था। वोटिंग में सुखाड़िया के पक्ष में आठ वोट ज्यादा डले और कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्यमंत्री की बागडोर मात्र 37 साल मोहनलाल सुखाड़िया के हाथों में सौंप दी, जो 17 साल तक इस प्रदेश के मुख्यमत्री रहे। इंदिरा गांधी के दखल की वजह से उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ गई थी।

भारत ने कंबोडिया को एशिया कप क्वालिफिकेशन के पहले मैच में 2-0 से हराया
नई दिल्ली। कप्तान सुनील छेत्री के करिश्माई खेल की बदौलत भारत ने एशिया कप क्वालिफिकेशन के तीसरे दौर के पहले मैच में  कंबोडिया को 2-0 से हरा दिया। दोनों गोल सुनील छेत्री ने किए। 127वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सुनील छेत्री के इसके साथ अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 गोल हो गए हैं। वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

पेनल्टी पर किया पहला गोल
छेत्री ने 14वें मिनट में पेनल्टी पर करियर का 81वां गोल दागा। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 1-0 से बढ़त लिए हुए थी। साल्ट लेक स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोचक संघर्ष देखने को मिला। वहीं दूसरे हाफ के 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। एशिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंत में या फिर 2024 की शुरुआत में हो सकता है।

सर्वाधिक गोल दागने वालों में रोनाल्डो शीर्ष पर

अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 188 मैचों में 117 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद ईरान के अली देई के 149 मैचों में 109 गोल किए हैं। मलयेशिया के मोख्तर दाहरी (142 मैचों में 89 गोल) तीसरे, अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (162 मैचों में 86 गोल) चौथे और हंगरी के फेरेंक पुस्कास (85 मैचों में 84 गोल) पांचवें नंबर पर हैं। भारत के सुनील छेत्री 127 मैचों में 82 गोल दागकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के अली मबखौत (80 गोल) को पीछे छोड़ा।

भारत का मुकाबला कल अफगानिस्तान से

एशिया कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए भारत का अगला मैच 11 जून को अफगानिस्तान से होगा। वहीं 14 जून को हांगकांग के साथ भिड़ंत होगी। हांगकांग ने अफगानिस्तान को 2-1 से हराया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज, रिषभ करेंगे कप्तानी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल दाईं ग्रोइन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि कुलदीप यादव कल शाम नेट अभ्यास में बल्लेबाजी करते हुए दाएं हाथ में चोट लगने के कारण यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। राहुल के चोटिल हो जाने के बाद युवा विकेट कीपर रिषभ पंत भारत की कप्तानी संभालेंगे। बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले की पूर्व संध्या पर यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने रिषभ पंत को कप्तान और आईपीएल विजेता हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया है। चयन समिति ने राहुल और कुलदीप की जगह लेने के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नहीं की है। दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनकी आगे जांच करेगी और आगे के इलाज की कार्रवाई तय करेगी।

रोहित और विराट को आराम
नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद राहुल को इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। विराट कोहली को भी आराम दिए जाने के बाद अब भारत अपने नियमित शीर्ष क्रम के बिना ही इस सीरीज़ में उतरेगा। इशान किशन, वेंकटेश अय्यर और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं जबकि मध्य क्रम में दीपक हुड्डा और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं।

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के 8वें कप्तान होंगे पंत
रिषभ पंत टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के 8वें कप्तान होंगे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन इस फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत भारत के 42वें कप्तान होंगे। यह पहला मौका होगा जब पंत को टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिलेगा। इससे पहले वह आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं।

टीम इंडिया के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारत अभी तक लगातार 12 टी-20 मैच जीत चुका है और फिलहाल अफगानिस्तान और रोमानिया के बराबर खड़ा है। अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला अपने नाम कर लेती है तो वह लगातार 13 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन जाएगी।

टीम : रिषभ पंत (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में बने लोगों के पट्टे
कोटा । प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में पहुंचकर लोग अपने भूखंड व आवास का मालिकाना हक प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को नदी पार क्षेत्र में नगर विकास न्यास की ओर से संत तुकाराम सामुदायिक भवन में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पहले दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग आवेदन करने पहुंचे वही शिविर में एक ही छत के नीचे आवेदकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिविर में ही पट्टे बनाने की प्रक्रिया को पूर्ण कर आवेदकों को उनके भूखंड व आवास का मालिकाना हक सौंपा जा रहा है।

इस मौके पर शिविर के प्रभारी यूआईटी के उप सचिव चंदन दुबे, क्षेत्र के पार्षद अनिल सुवालका भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की क्षेत्रवासियों से अपील की। शिविर प्रभारी यूआईटी के उप सचिव चंदन दुबे ने बताया कि नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र की अनुमोदित कृषि भूमि पर बने आवास और कच्ची बस्तियों के लोग जिन्होंने अभी तक पट्टे नहीं बनवाए हैं वे इस शिविर में आकर आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा करा कर अपने पट्टे बनवा सकते हैं । न्यास की ओर से तीन दिवसीय शिविर गुरुवार व शुक्रवार को भी जारी रहेगा इस मौके पर कई लोगों को  पट्टे भी वितरित किए गए।

जयपुर की अवनी ने देश को दिलाया पहला पैरालंपिक कोटा, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता सोना
जयपुर। टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता जयपुर की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने फ्रांस में पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक का पहला कोटा हासिल कर लिया। वीजा संबंध परेशानियों के कारण वर्ल्ड कप में देरी से पहुंची अवनी ने महिलाओं की एसएच1 दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 250.6 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया । पोलैंड की रजत पदक विजेता एमिलिया बाबस्का ने 247.6 अंक हासिल किए। स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। अवनी लेखरा ने इससे पहले 2020 के टोक्यो पैरालंपिक में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जब उन्होंने फाइनल में 249.6 का स्कोर किया था और पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

आखिरी निशाने पर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अवनी ने अपने 24वें और अंतिम निशाने के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। रजत पदक विजेता बाबस्का से पहले ही 2.2 अंक की बढ़त बनाने के बाद अवनी ने बड़े शांत भाव से अपना आखिरी निशाना साधते हुए विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। अवनी ने आखिरी शॉट पर 10.8 का स्कोर किया।

पेरिस पैरालंपिक में स्थान पक्का

पेरिस में इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के साथ अवनी ने पेरिस में 2024 पैरालंपिक के लिए एक बर्थ भी बुक किया है। अवनी फ्रांस में चल रहे वर्ल्ड कप में कुल चार स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी। भारतीय खेमा अभी अवनी से और गोल्ड की उम्मीद लगाए है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्रांस में खेली जा रही पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में नए विश्व रिकॉर्ड के साथ महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान की अवनी लेखरा को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा आप ने शानदार प्रदर्शन कर पेरिस में होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए एक कोटा भी हासिल कर लिया। जो शानदार है, हमे आप पर बहुत गर्व है।

विश्व कप से बाहर होने का था खतरा

इससे पहले अवनी लेखरा की विश्व कप में भागीदारी पर खतरा हो गया था, जब उनके एस्कॉर्ट (मां) और कोच के वीजा को मंजूरी नहीं मिली। ऐसे में अवनी ने ट्वीटर के जरिए अधिकारियों से मदद मांगी। भारत सरकार के खेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के दखल के बाद वीजा मिल सका और अवनी तय समय से देरी से वर्ल्ड कप में पहुंची।

बाड़ाबंदी में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, लेकिन पहले योग-ध्यान
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायको ने मंगलवार को बाड़ाबंदी की पहले दिन सुबह एक साथ योग और ध्यान से अपने दिन की शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंदर राठोड़ सहित सभी नेताओं ने योग में हिस्सा लिया। बाडा बंदी के पहले दिन मंगलवार को विधायकों के लिए 3 सत्र आयोजित किये जाएगे। जिनमें विधायकों को पार्टी की रीति-नीति, मोदी सरकार की 8 साल में हुए कामों और प्रदेश सरकार की विफलता वो को लेकर संवाद होगा और प्रदेश भर की सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी । वहीं देर शाम राज्यसभा चुनाव की वोटिंग की प्रैक्टिस की जाएगी।

बड़ा बंदी में शुरू हुआ भाजपाइयों का सत्र
भाजपा ने विधायकों की बाड़ा बंदी को प्रशिक्षण शिविर नाम दिया है । इस शिविर में 10 जून को राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों का मतदान होने तक कुल 3 दिन में 13 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत सोमवार कि शाम को हो चुकी है। मंगलवार को कुल 3 सत्र आयोजित होने हैं। भाजपा की ओर से आयोजित "विधायक अभ्यास वर्ग" के आज के प्रथम सत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हमारी विकास यात्रा’ विषय पर गुलाब चंद कटारिया ने संबोधित किया। बाड़ा बंदी के दौरान लगातार तीन दिन तक शाम को विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोट डालने की प्रक्रिया की प्रैक्टिस कराई जाएगी। जिसे मतदान प्रशिक्षण नाम दिया गया है।