youth congressmen protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वोट चोरी के मुद्दे पर सड़क पर युवा कांग्रेस : भाजपा-चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- राहुल गांधी के हरियाणा और बिहार में खुलासे के बाद भाजपा की खुली पोल
जयपुर। वोट चोरी के मुद्दे पर शुक्रवार को पीसीसी कार्यालय में राजस्थान युवा कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों के चुनाव आयोग घेराव करने के लिए कूच करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुंड, यशवीर सूरा, मीडिया चेयरमैन जसविंदर चौधरी, रवि सिंगदर आदि भी मौजूद रहे। पीसीसी मुख्यालय पर इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के बाद जब कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए कूच करने लगे तो पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर संसार चन्द्र रोड पर रोक दिया। कार्यकर्ता बेरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने ले गए। युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा और बिहार में वोट चोरी के खुलासे के बाद भाजपा की पोल खुल गई है। राहुल गांधी के सबूत देने के बाद भी चुनाव आयोग जांच कर सच्चाई सामने नहीं ला रहा है। युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा का लगातार विरोध करती रहेगी।

आरएसएस के खिलाफ सड़कों पर युवा कांग्रेस : सीएम आवास की तरफ कूच, पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर राेका; बैन करने की मांग
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर आरएसएस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरएसएस को बैन करने की मांग रखी। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा, सुधींद्र मूड सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरएसएस को बैन करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता जब पीसीसी मुख्यालय से पैदल मार्च कर सीएम आवास की तरफ कूच करने लगे तो पुलिस ने संसारचन्द्र रोड पर बेरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया।

आक्रोशित कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे और बेरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के जाप्ते ने उन्हें रोके रखा और आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वंही आरएसएस का पुतला फूंककर विरोध जताया। इससे पहले पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरएसएस की नीतियों से देश मे नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। आनँदु ने मरने से पहले आरएसएस के बारे में खुलासे करके सच्चाई सामने ला दी है। आरएसएस को बैन करके आनंदु को न्याय दिलाया जाए। आगामी दिनों में भी हमारा आरएसएस के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

राहुल गांधी के मुद्दे के समर्थन में युवा कांग्रेसियों ने किया भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
जयपुर। बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी के संसद में दिए बयान के समर्थन में प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जयपुर में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस संगठन के जयपुर और सीकर संभाग के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। युवा कांग्रेसियों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने रास्ते में ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पीसीसी मुख्यालय के बाहर ही धरना देकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदेश युवा कांग्रेस नेता रवि कुमार सींगदर ने बताया कि राहुल गांधी ने संसद में बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार की पोल खोल दी।

राजस्थान में भी भाजपा सरकार युवाओं के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। हम भाजपा मुख्यालय तक जाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी चिट्ठी देना चाहते थे, लेकिन सरकार ने हमारी आवाज कुचलने का प्रयास किया है। हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेंडिंग लगाकर रोक दिया। भाजपा जिन मुद्दों को लेकर जीतकर आई, आज उन्हीं मुद्दों को पूरा नहीं कर रही। युवाओं के मुद्दे पर उनके खुद के मंत्री धरना देने की चेतावनी दे रहे हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं की आवाज बुलंद करेगा और सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।