Health facilities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीपीआर टीकाकरण में राज्य का देश में पहला स्थान, 78 प्रतिशत पशुओं का हुआ टीकाकरण
जयपुर। प्रदेश में पशुओं में टीकाकरण के लिए चलाए जा रहे पेस्टी डेस पेटिट्ज रूमिनेंट उन्मूलन (पीपीआर) में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है। पशुपालन विभाग ने पीपीआर के तहत करीब 78 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया।

विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन तथा भारत सरकार के प्रतिनिधि राजस्थान में पीपीआर उन्मूलन तथा निगरानी कार्यक्रम के अवलोकन के लिए जयपुर पहुंचे।  पशुधन भवन परिसर में आरएलडीबी सभागार में कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए  निदेशक पशुपालन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आनंद सेजरा ने कहा कि राजस्थान बकरियों की संख्या की दृष्टि से देश में पहले स्थान पर जबकि भेड़ वंश में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में पीपीआर के संक्रमण का खतरा भी यहां अधिक है। ऐसे में लगभग 78 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।

सेजरा ने बताया कि पीपीआर एक अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है जिसे भेड़ और बकरी प्लेग के रूप में भी जाना जाता है। घरेलू और जंगली छोटे जुगाली करने वाले जानवर इस रोग से प्रभावित होते हैं। यह एक वायरस जनित रोग है। राज्य सरकार ने पीपीआर कंट्रोल प्रोग्राम चलाकर इसके लिए टीकाकरण किया जा रहा है। बैठक में विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन के डॉ. सारा, डॉ कैमिला, डॉ. माइकल और डॉ हेनरी एवं भारत सरकार से डॉ. सुजीत नायक, यूएनडीपी के मुदित माथुर तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ तपेश माथुर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

दूर दराज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने पर सरकार का है विशेष ध्यान : जरूरतमंदों को मिले सुविधाओं का लाभ इसके उठाए जा रहे कदम, अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में दिया जवाब
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दूर दराज के क्षेत्र में भी महिलाओं, बच्चों तथा सभी जरूरतमंदों को मिले, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं और गर्भवती महिलाओं की देखभाल के सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

लोकसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत देश में जो कार्यक्रम चलाए गए हैं, उसके तहत दूर दराज की महिलाओं और बच्चों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है और स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को घर पर सुविधा मिल रही है। इसमे गर्भवती महिलाओं के लिए भी योजनाओं का विशेष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन आयुष्मान भारत के तहत इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं और समस्या को नियंत्रित करने का प्राथमिकता से प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों जैसे लद्दाख से लेकर गढचिरोली जैसे क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मामलों का निदान विश्व में बेहतर स्तर पर है।