major - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाड़ौती के दो बड़े कॉलेजों में 37 शिक्षकों के पद रिक्त, दो सेशन के विद्यार्थियों को एक साथ बिठाकर लगानी पड़ती है क्लास
कोटा। हाड़ौती के दो बड़े गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज में स्टूडेंट्स ही नहीं फैकल्टीज की भी आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। वाणिज्य महाविद्यालयों में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पदों  के मुकाबले आधे से ज्यादा पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। जिससे विद्यार्थियों पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर कक्षाएं नहीं लगने सहित अन्य समस्याओं के कारण विद्यार्थियों का भी नियमित कॉलेज आने में रुझान घटने लगा है। इधर, विशेषज्ञों का तर्क है कि वर्तमान दौर आर्टिफिशल इंटेलीजेंस से रुबरू हो रहा है लेकिन कॉमर्स के पाठ्यक्रम में एआई की उपयोगिता को शामिल नहीं किया गया। साथ ही महाविद्यालयों में थ्यौरी के अलावा प्रेक्टिकली नॉलेज का अभाव भी घटते रुझान का बड़ा कारण है। क्योंकि, कॉमर्स पढ़ने वाले छात्रों की कमी का असर आगामी वर्षों में फैकल्टीज के रूप में नजर आएगा।  यही वजह है कि कॉलेजों में आज स्वीकृत पदों के विपरीत  रिक्त पदों की संख्या अधिक है।

बॉयज में 7.50 तो गर्ल्स कॉलेज में 5.50 सौ स्टूडेंट्स ने एडमिशन नहीं लिया
वाणिज्य उच्च शिक्षा में घटते रुझान का सबसे बड़ा उदारहण  बयॉज व गर्ल्स कॉमर्स कॉलेज की प्रथम वर्ष की सीटों के आंकड़ों से स्पष्ट होते हैं। गवर्नमेंट कॉमर्स में बीकॉम फर्स्ट ईयर में 1400 सीटें हैं, जिन पर 6.50 ही एडमिशन हुए हैं। शेष 7.50 सौ विद्यार्थियों ने दाखिला लेने में ही रुचि नहीं दिखाई। इसी तरह गर्ल्स कॉलेज में 800 सीटों के मुकाबले 250 छात्राओं ने ही एडमिशन लिया है और 5.50 सौ सीटें खाली रह गई।

शिक्षा से दूर हो रही क्वालिटी
विषयवार प्रोफेसरों के पद रिक्त होने का विपरीत असर कॉलेज शिक्षा में देखने को मिल रहा है। उच्च शिक्षा से क्वालिटी दूर होती जा रही है। हालात यह है, यहां बच्चे सालभर में बहुत ही कम समय कॉलेज आते हैं। जिसमें पहली बार कॉलेज में नामांकन कराने, दूसरी बार परीक्षा फार्म भरने व तीसरी बार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लेने और चौथी बार परीक्षा देने के लिए पहुंचते हैं। क्योंकि, कॉलेज में विषयवार शिक्षकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित रहती है।  विद्यार्थी अखिलेश नागर, दीपांशु मेहरा ने बताया कि सेमेस्टर प्रणाली के तहत हर 6 माह में एग्जाम होते हैं लेकिन शैक्षणिक सत्र लेट चलने से ढाई से तीन माह में ही परीक्षा हो रही है। ऐसे में शिक्षकों की कमी से कोर्स भी पूरा नहीं हो पाता।

दोनों कॉलेजों में 67 में से 37 शिक्षकों के पद रिक्त
आयुक्तालय के क्षेत्रिय सहायक निदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गवर्नमेंट बयॉज व गर्ल्स कॉलेजों में  शिक्षकों के कुल 67 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 30 ही कार्यरत हैं। ऐसे में 37 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इनमें अकाउंटिंग, अर्थशास्त्र तथा बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्ल्स कॉलेज में अकाउंटिंग में शिक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, जिसके मुकाबले 2 , बीएडीएम में 8 के विपरीत 4 तथा इकोनोमिक्स में 7 के मुकाबले 4 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।

कॉमर्स के प्रति घटते रुझानके प्रमुख कारण
कोटा विश्वविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनू माहेश्वरी बतातीं हैं, कोटा सहित प्रदेश में लगातार कॉमर्स के प्रति रुझान घट रहा है। जिसका विपरीत असर फैकल्टीज की उपलब्धता में कमी के रूप में भी देखे जा रहे हैं। हालांकि, रुझान घटने के कई प्रमुख कारण हैं,जो इस प्रकार हैं।
- वर्तमान में विद्यार्थी 11वीं-12वीं में कॉमर्स विषय का चयन करते हैं, जबकि कई वर्षों पहले 9वीं कक्षा से ही वाणिज्य शिक्षा शुरू हो जाती थी और सीनियर सैकंडरी तक विद्यार्थी कॉमर्स में कॅरियर के विकल्पों से परिचित हो जाते और उच्च शिक्षा में स्पेशलाइजेशन कर किस क्षेत्र में कॅरियर बनाना है, इससे भलीभांती परिचित हो सकते हैं।
- स्कूल शिक्षा में कॉमर्स अभ्यर्थियों को केवल फर्स्ट ग्रेड शिक्षक बनने का आॅप्शन रहता है। हालांकि, थर्ड ग्रेड में भी शिक्षक बन सकते हैं लेकिन सैकंड ग्रेड में कॉमर्स विषय नहीं मिलता।
- जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा के लिए साइंस-आर्ट्स के अभ्यर्थी भी पात्र होते हैं, जबकि यह क्षेत्र कॉमर्स का है फिर भी वरियता नहीं है।

यूं बढ़ सकता है वाणिज्य के प्रति रुझान
- लेखांकन, वित्त, अंकेक्षण, बीमा, इनकम टैक्स, इंश्योरेंस के अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा में कक्षा-6 से ही हिन्दी, अंगे्रजी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के साथ वाणिज्य शिक्षा को भी शुरू किया जाना चाहिए।
- प्राथमिक कक्षाओं से ही वाणिज्य पढ़ाया जाए  तो न केवल विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा बल्कि शिक्षकों की आवश्यकता भी बढ़ेगी। जिससे नए पद सजृन होंगे और आगे जाकर विद्यार्थी शिक्षक बन कॅरियर बना सकेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षा जूनियर अकाउंटेंट, अकाउंटेंट जैसी परीक्षाओं में कॉमर्स अभ्यर्थियों को वरियता दी जानी चाहिए। इन परीक्षाओं के सिलेबस में 80% प्रश्न वाणिज्य से संबंधित होने चाहिए।
- यूजीसी की नेट परीक्षा कॉमर्स से संबंधित अन्य विषयों में भी करवाई जानी चाहिए।

क्या कहते हैं विद्यार्थी
कॉलेजों में अकाउंट्स, अर्थशास्त्र व बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन के शिक्षकों के पद पिछले चार-पांच सालों से चल रहे हैं। जो टीचर्स कार्यरत हैं, उनमें से कुछ को गैर शैक्षणिक कार्य एनएसएस, छात्रवृति, स्पोर्ट्स कई गतिविधियों में लगा रखा है। ऐसे में यह शिक्षक अपनी क्लास नहीं ले पाते। नतीजन, पढ़ाई का नुकसान होता है।
-अर्पित जैन, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष, गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज

कॉलेजों में पहले ही सब्जेक्ट टीचर्स की कमी है और प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर भी बना दिया जाता है। जिससे पढ़ाई ठप हो जाती है। क्योंकि, पेपर तक महाविद्यालय में छुट्टियां लगी होती है। वहीं, दो-दो सेशन के बच्चों को एक साथ बिठाकर पढ़ाना मजबूरी बन जाती है।
-सतीश कुमार, बलवीर, छात्र कॉमर्स कॉलेज

कॉमर्स कॉलेजों में फैकल्टीज के पद व प्रथम वर्ष की सीटें आधी से ज्यादा खाली हैं। वर्तमान में आरपीएससी से शिक्षकों की चयन प्रक्रिया चल रही है। आर्ट्स-साइंस के शिक्षक मिल चुके हैं। जल्द ही कॉमर्स के भी मिलने की संभावना है। सरकार रिक्त पदों को भरने की पूरा प्रयास कर रही है। वहीं, विद्यार्थियों में रुझान बढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम में जॉब आॅरियंटेड टॉपिक को शामिल किए जा रहे हैं।
-प्रो. विजय पंचौली, क्षेत्रिय सहायक निदेशक, आयुक्तालय कोटा

लिवर फेलियर का बड़ा कारण हेपेटाइटिस: साइलेंट किलर से सालाना 10 लाख लोगों की हो रही मौत
जयपुर। देश में लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर संबंधित बीमारियों के मामले बढ़ने साथ ही इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत में सालाना दस लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हेपेटाइटिस बी और सी के कारण लिवर की बीमारियों से हो जाती है। एक लाख लोग लीवर सिरोसिस और कैंसर से मरते हैं जो मुख्यतया हेपेटाइटिस बी वायरस से होता है। इसीलिए विशेषज्ञों का मानना है कि यह जरूरी है कि हेपेटाइटिस का समय पर निदान होने के साथ इसका इलाज करवाना चाहिए जिससे इसे गंभीर होने से बचाया जा सके। अत्यधिक जटिल स्थिति में लिवर ट्रांसप्लांट ही विकल्प बचता है।

90 प्रतिशत लोगों को पता नहीं चलते लक्षण
सीनियर गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. एसएस शर्मा ने बताया कि हेपेटाइटिस के पांच प्रकार ए, बी, सी, डी और ई होते हैं। इनमें सबसे खतरनाक बी और सी हैं। बी व सी से संक्रमित 90 फीसदी से अधिक लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें यह बीमारी है। लंबे समय तक उनके अंदर बीमारी के लक्षण सामान्य मानकर अनदेखा किया जाता रहता है। इसीलिए इसे साइलेंट किलर भी माना जाता है।

लिवर कैंसर का बड़ा कारण
डॉ. शर्मा ने बताया कि बी और सी श्रेणी घातक हैं और लिवर पर असर करते हैं। इससे लिवर कैंसर भी हो सकता है। हेपेटाइटिस सी का बड़ा कारण शराब सेवन भी है। शराब का ज्यादा सेवन हेपेटाइटिस सी से पीड़ित लोगों के अंगों में रेशेदार तंतुओं का तेजी से बनने वाली बीमारी फााइब्रोसिस कर देती है। हेपेटाइटिस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाए जा सकते हैं। एचआईवी, टीबी और मलेरिया तीनों रोगों के मरीजों को एक साथ जोड़ लें तो भी उनसे ज्यादा लोग हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं। लिवर कैंसर के 80 फीसदी केस क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी व सी के कारण सामने आते हैं।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत विभाग की बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर।   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत बुधवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गंगापुरसिटी व वजीरपुर की फर्मो के सैम्पल लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तेजराम मीना ने बताया कि जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के नेतृत्व में गंगापुरसिटी व वजीरपुर में अलग अलग ब्रांड के घी व अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए। राज्य सरकार की ओर से सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं इसी के तहत जिले में मिलावटी व अशुद्व सामग्री बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ  शुद्व के लिए युद्व अभियान के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

डॉ मीना ने बताया कि विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी विरेन्द्र कुमार व उनकी टीम द्वारा बडी कार्रवाई करते हुए गंगापुरसिटी स्थित मैसर्स गर्ग मिल्क एंड फूड प्रॉडक्ट्स के यहां से 4 सैम्पल लिये गए। 1 सैम्पल लूज घी, 1 सैम्पल पनीर, 1 सैम्पल मावा व 1 सैम्पल खीरमोहन के लिए गए। साथ ही 165 लीटर लूज घी सीज किया गया। गंगापुरसिटी की गर्ग मिल्क एंड फÞूड प्रोडक्ट की ही वजÞीरपुर स्थित मेन्युफेक्चरिंग फेक्ट्री  कृष्णा चिलिंग सेंटर पर भी विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की।  फेक्ट्री में 300 किलो खीरमोहन में कीड़े लगे हुए थे, मधुमक्खी, झींगुर पड़े हुए थे उस 300 किलो खीरमोहन को मौके पर ही नष्ट करवाया गया साथ ही चाशनी को भी नष्ट करवाया गया। फेक्ट्री में ही मौजूद मावा बहुत पुराना दिखाई देने के संदेह पर और मावे की क्वालिटी को देखते हुए 300 किलो मावा सीज किया गया। सैम्पल की रिपोर्ट आने के पश्चात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सीज किए गए घी पर कार्यवाही की जाएगी।

बिना चिकित्सक और रजिस्ट्रेशन के चला रहे निजी अस्पताल, प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज
बीदासर। कस्बे मे बुधवार की देर शाम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के नेतृत्व मे गठित दल ने राजकीय बांठिया माध्यमिक विद्यालय के सामने चल रहे एक निजी हॉस्पीटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद निजी अस्पताल मे मिली अनियमिताओं के खिलाफ बीदासर पुलिस थाना में सीएमएचओ मनोज शर्मा की ओर से देर रात्रि में अस्पताल के संस्थान प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। है। सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लैब संचालित मिली जो क्लिनिकल स्टेबलिस्टमेन्ट एक्ट 2010 के अन्तर्गत पंजीकृत नही मिली जिसके चलते लैब को सीज कर दिया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं के प्रसव करवाने के उपकरण व दवाइयां भी सीज किए।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ के साथ गठित टीम मे औषधी नियंत्रण अधिकारी मनोज कुमार गढ़वाल, बीसीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश धानिया, पीसीपीएनडीटी समन्वयक चूरू राजकुमार, जिला आशा समन्वयक फरजाना साथ थे।संस्थान प्रतिनिधि के विरुद्ध कराया मामला दर्ज पुलिस थाना में बुधवार की देर रात सीएमएचओ मनोज शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतनगढ़ को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम के सदस्यों द्वारा जीवन रक्षा हॉस्पीटल का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान प्रतिनिधि ऋषिकेश कडवासरा द्वारा हॉस्पीटल का संचालन करना पाया गया तथा मौके पर फर्द बनाई गई।

मौके पर ऋषिकेश कड़वासरा द्वारा आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास करने के लिए आवश्यक कोई प्रमाण पत्र डिग्री प्रस्तुत नही की गई। उक्त संस्थान मे आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास करने के लिये आधुनिक चिकित्सा परिषद अधिनियम के अन्तर्गत पंजीयन नहीं पाए गए। इस प्रकार भोलीभाली ग्रामीण जनता के साथ गुमराह कर आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास कर रहा है। जो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420 के तहत दण्डनीय अपराध है। पुलिस ने सीएमएचओ की रिपोर्ट पर संस्थान के प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस दौरान सीएमएचओ शर्मा ने एक अन्य सूचना पर प्राइवेट क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। शर्मा ने बताया कि क्लिनिक की जैसी सूचना मिली थी वो निरीक्षण के दौरान नहीं मिली। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की संस्था हो या झोला छाप नीम हकीम हो उनके खिलाफ भविष्य मे ऐसी कार्यवाही लगातार की जाएगी। किसी भी सुरत में आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने रात्रि मे सीएचसी बीदासर तथा मणोत डिस्पेंसरी का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ओटी में सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि ठेकेदार को सफाई को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा तथा सुधार नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। इस मौके पर सीएमएचओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मवीर स्वामी को निर्देश दिये कि रात्रि मे भी रोगियों की जो सुविधा मिलने चाहिये वो मिलनी चाहिये। इस दौरान बीसीएमएचओ सुजानगढ डॉ. औमप्रकाश धानिया भी उनके साथ थे।

ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो हिस्ट्रीशीटर सहित चार अन्य आरोपी हिरासत में
सादुलपुर। ऑपरेशन गैंगस्टर क्लीन बोल्ड के तहत राजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पुन: कार्रवाई की गई है। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई दो हिस्ट्रीशीटर तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त चार अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

इनमें से एक आरोपी के पास 1 किलो गांजा तथा 300 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। बताया गया है कि बीकानेर रेंज के आईजी तथा चूरू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हरियाणा सीमा पर स्थित राजगढ़ थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों व गैंगेस्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को की गई छापामार कार्रवाई के दौरान राजगढ़ शहर के कई संभावित स्थानों सहित गांव राघा बड़ी, गागड़वास, पहाड़सर और ख्याली में भी अलग-अलग पुलिस दलों द्वारा दबिश गई। उक्त कार्रवाई के दौरान पहाड़सर गांव के हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ विजेंद्र जाट, ख्याली गांव के हिस्ट्रीशीटर संजय जाट तथा उसके पास महराणा भिरानी से आए हुए संदिग्ध व्यक्ति हनुमान सेवदा को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा राजगढ़ से भी तीन संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। इस दबिश के दौरान नरहड़ (झुंझुनूं) निवासी पवन कुमार शर्मा, बड़वर बुहाना (झुंझुनूं) निवासी अमित यादव, हरपालु पतराम गांव के बलवंत सिंह मेघवाल और राजगढ़ के रामबास मोहल्ले के रमखान उर्फ रुस्तम तेली को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में रमखान उर्फ रुस्तम तेली के पास 1 किलो गांजा तथा 300 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

शहर के कई पेट्रोल पंप घनी बस्ती में, जरा सी असावधानी से बड़ा हादसा होने की आशंका
कोटा। एक चिन्गारी लगी और सब कुछ साफ, जैसे दावानल आ गया हो। शहर के  विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा की नियमों जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक साल पहले जनवरी 29 जनवरी 2021 को अजमेर के  खालसा पेट्रोल पंप पर थोड़ी सी चूक ने बड़े हादसे को जन्म दे दिया। अभी हाल में ही इंदौर में एक पेट्रोल पंप टैंकर खाली करने के दौरान आग लगने पूरा पेट्रोल पंप जलकर खाक हो गया था। कोटा के पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं है। शहर के पंपों पर पेट्रोल-सीएनजी पंप पर नोजल के पास क्यूआर कोड स्कैन किया जा रहा है। गाड़ी से बिना सवारी उतारे गैस भरने के नजारे आम है। दैनिक नवज्योति की टीम ने शहर के पेट्रोल पंपों की खामियों को जांचा तो लगा यह शहर केवल चिंगारी का इन्तजार कर रहा है। हर तरफ चूक ही चूक नजर आ रही है। यह तब है जब कोटा शहर में भी पांच साल पहले एक पेट्रोल पंप पर आग लगने की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद  सैकड़ों लोग बेपरवाह होकर पेट्रोलियम पदार्थो के उपयोग की गाइड लाइनों की धज्जियां उड़ाते नजर आते है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप घनी बस्तियों और व्यस्तम रोड किनारे पर हैं । ऐसे में लोगों की जरा सी चूक अजमेर और इंदौर जैसे हादसे को न्यौता दे सकती है। कई कंपनियों द्वारा संचालित व बड़े पेट्रोल पंपों पर तो  सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम हैं लेकिन घनी बस्ती और व्यस्ततम सड़कों पर छोटी जगह पर संचालित पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं थे।  शहर में वर्तमान में 41 से अधिक पेट्रोल पंप है। इनमें से दो सीएनजी व दो एलपीजी पेट्रोल पंप हैं।  पेट्रोल पंप पर मशीन के नोजल के पास क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट किया जा रहा है। सीएनजी भरते समय गाड़ी से सवारियों को नहीं उतारा जा रहा है। जिले में करीब 150 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हो रहे सभी पर क्यूआर कोड को पेट्रोल पंप की मशीन के पास ही चिपका रखा है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

मोबाइल पर यहां पाबंदी, फिर भी धड़ल्ले से हो रहा उपयोग
शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थो के उपयोग करने और उनमें सावधानी की लिए बेनर लगे हुए हैं लेकिन इस गाइड लाइन की कोई पालना नहीं कर रहा है। गाइड लाइन के अनुसार पंप पर मोबाइल फोन के प्रयोग करने की पाबंदी है। इससे आग लगने का खतरा है।
पेट्रोल पंप संचालक इसके लिए पंप पर जगह- जगह नो स्मोकिंग, नो मोबाइल फोन यूज के बोर्ड पोस्टर लगा रखे हैं। उसके बावजूद लोग पेट्रोल पंप फोन का इस्तेमाल कर अपनी और लोगोें की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
पेट्रोल भरने के दौरान ही क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ऐसे में कभी चिंगारी से आग लग सकती है। कई पेट्रोल पंप पर मशीन या उसके पास के पिलर पर ही क्यूआर कोड स्कैनर चिपका रखे हैं। पेट्रोल भरवाने के दौरान है इसे स्कैन करते हैं, जो खतरनाक है।

कर्मचारी भी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए
शहर के कई पेट्रोल पंप पर कर्मचारी ही धडल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल कर नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। शहर के नयापुरा पेट्रोल पंप,  स्टेशन रोड के सीएनजी पेट्रोल पंप पर कर्मचारी पेट्रोल पंप के पास ही मोबाइल का इस्तेमाल करते नजर आए । उनको टोकने पर कहा कि वह तो आॅनलाइन पेएटीएम भुगतान चैक कर रहे थे। तर्क दिया  कि इसको चैंक करने पर आग नहीं लगती है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शहर के एरोड्रम पर स्थित इंडियन आइल के पेट्रोल पंप के मैनेजर लवलेश ने बताया कि पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है। 150 किलो कार्बनडाइआक्साइड के सिलेंडर रखे हुए हैं इसके अलावा जब भी पेट्रोल का टैंकर खाली होता है तो पेट्रोल की ब्रिकी एक घंटे के लिए रोक दी जाती है। एलपीजी गैस की रिफलिंग से पहले गाडी बंद कराई जाती है और सवारियों उतारने के लिए कहा जाता है । कई ग्राहक बहस करते हैं लेकिन सुरक्षा मानको की दुहाई देकर विनम्रता से सवारियां उतारने के बाद ही सीएलजी गैस भरते हैं।

पेट्रोल पंप की मशीन पर ही क्यू आर कोड स्कैनर लगाया
शहर के नयापुरा पेट्रोल पंप, एरोड्रम पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड पेट्रोल पंप, जवाहर नगर पेट्रोलपंप पर आॅन लाइन पेमेंट करने के लिए पेएटीएम के क्यू आर कोड रिफरिंग पंप के पास लगे होने से लोगों को मजबूरी में फोन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। संचालकों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आॅनलाइन पेएटीएम के लिए पंप से दूर क्यूआर कोड लगा रखे हैं लेकिन ग्राहक गाड़ी के पास इसको लाने की जिद् करते हैं इसलिए पंप के पास लगाए हैं।

सवारी बिठाकर भरवा रहे एलपीजी और सीएनजी गैस रिफलिंग
शहर के एलपीजी व सीएनजी पेट्रोल पंप पर वाहनों में गैस रिफलिंग के समय गाड़ी बंद रखने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, धूम्रपान नहीं करने, वाहन में बैठी सवारियों को पंप के बाहर उतार कर ही गैस भरने, गाडी में चल रहे साउड सिस्टम बंद रखने के नियम हैं। लेकिन शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर इन नियमों की पालना होती नहीं दिखाई नहीं दी। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा दी जा रही हिदायतों का लोगों पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा था। ऑटो चालक सवारिया बिठाकर एलपीजी और सीएनजी गैस भरा रहे थे। वहीं कुछ वाहनधारी तों चालू वाहन में ही एलपीजी गैस भरा रहे थे। ऐसे में एक छोटी सी चिंगारी सैकंडों लोगों की जान ले सकती है।  उसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे।

इनका कहना है
शहर के सभी पेट्रोल डीलरों को  सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और ग्राहकों को भी इसकी पालना कराने के लिए कहा गया है। किसी भी एलपीजी प्लांट को सीएनजी में कन्वर्ट कराने से पहले सुरक्षा मानकों को जांच लें।  साथ पुराने ओटो एलपीजी प्लांट को ही पूरा निकाले तो ज्यादा बेहतर रहेगा। पे एटीएम  व क्यूआर कोड के बोर्ड पेट्रोल पंप मशीन से दूर लगाने के लिए सभी डीलरों को पाबंद किया जाएगा।
-तरुमीत सिंह बेदी, अध्यक्ष, कोटा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन

शहर के 4 प्रमुख राजमार्गों पर बनेंगे सेटेलाईट हाॅस्पिटल और बस स्टेण्ड
जयपुर। शहर के चार प्रमुख राजमार्गों पर सेटेलाईट हाॅस्पिटल एवं बस स्टेण्ड के लिए भूमि चिन्हिकरण एवं आवंटन किया गया है। जेडीए आयुक्त रवि जैन ने यूडीएच शांति धारीवाल के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में सेटलाईट हाॅस्पिटल एवं बस स्टेण्ड के लिए आगरा रोड़ पर कनोता से आगे एवं बस्सी से पहले ग्राम कानोता के खसरा नं. 177, कुल 19,157.63 वर्गमीटर भूमि चिन्हित की गई। इसी प्रकार टोंक रोड़ पर जोन 14 में ग्राम शिवदासपुरा में रिंग रोड़ प्रोजेक्ट में आरक्षित भूमि आर-1 क्षेत्रफल 31794.65 वर्गमीटर एवं आर-2 क्षेत्रफल 37800 वर्गमीटर का चिन्हिकरण किया गया साथ ही आरयूएचएस द्वारा वेलनेस सेन्टर के लिए 2 हैक्टर भूमि इसी भूमि में से चिन्हित की गई। अजमेर रोड़ पर सेटलाईट हाॅस्पिटल एवं बस स्टेण्ड के लिए जोन-11 के ग्राम बालमुकुन्दपुरा में आवासीय योजना मे स्थित दो भूखण्ड 9000 वर्गमीटर व 8584 वर्गमीटर पर भी विचार-विमर्श किया गया। धारीवाल ने निर्देश दिये कि अजमेर रोड़ पर सेटेलाईट हाॅस्पिटल के लिए बगरू के आस-पास भूमि देखी जाये। जिससे अधिक से अधिक जनसंख्या लाभान्वित हो सके।

धारीवाल ने दिल्ली रोड़ पर सेटलाईट हाॅस्पिटल एवं बस स्टेण्ड के लिए भूमि चिन्हिकरण के विचार-विमर्श के दौरान निर्देश दिये कि जयपुर विकास प्राधिकरण की अनुमोदित योजना साईंस टेक सिटी जो कि ग्राम अचरोल जोन-13 में स्थित है, में संस्थानिक भूखण्ड की उपलब्धता देखी जाये। यदि वहाॅ पर भूखण्ड उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में दिल्ली राजमार्ग से लगती हुई 200 फीट रोड़ पर गोल्फ रिसोर्ट हेतु चिन्हित भूमि में से भूमि का चिन्हिकरण किया जा सकता है। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार का ध्येय यह है कि आम नागरिकांे कम दूरी पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं निःशुल्क प्राप्त हो सके। चार सेटेलाईट हाॅस्पिटल के निर्माण से सवाई मानसिंह चिकित्सालय पर बढ़ते चिकित्सीय भार में कमी आयेगी। इसी प्रकार चार राजमार्गो बस स्टेण्ड के निर्माण से नागरिकों को सुगम्य यातायात की प्राप्ति होगी एवं उनके समय में बचत होगी।

बड़ा हादसा टला : गैस भरने के दौरान वैन में विस्फोट, एक घायल
उदयपुर। शहर के धानमंडी इलाके में बुधवार सुबह अचानक एक के बाद एक धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई। यहां एक रिहायशी कॉलोनी में गैस रिफिलिंग की जा रही थी, तभी अचानक आग लग गई। हादसे में एक वैन जलकर खाक हो गई। सूचना मिली है कि कार में गैस भर रहा एक युवक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सुबह तैय्यबिया स्कूल के पीछे गली में एक दुकान में मुर्तजा नाम का युवक कार में गैस भर रहा था। इस दौरान वैन में लगे एलपीजी किट में अचानक ब्लास्ट हो गया और आग पकड़ ली। इस दौरान एक सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया और इसके बाद धमाके होते रहे। धानमंडी इलाके में लगी इस आग से अचानक अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 500 मीटर दूर कलेक्ट्रेट तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। हादसे में मुर्तजा घायल हो गया। उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि बिजली के तारों में भी आग लग गई लेकिन मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड टीम के लोगों ने समय पर आग पर काबू पाया।

लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार: क्षेत्रवासियों ने बताया कि रिहायशी इलाके में लंबे समय से कुछ लोग अवैध रूप से कार में गैस भरने का काम करते थे। इसकी शिकायत पूर्व में भी की जा चुकी है लेकिन पुलिस अधिकारियों की अनदेखी की वजह से यह काम लगातार चलता रहा है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। बता दें, इससे पहले हिरणमगरी थाने से चंद कदम दूर इसी तरह से हादसा हुआ था। यहां भी अवैध रूप से गैस की रिफलिंग की जा रही थी। दुकान के पास मकानों की पट्टियां तक दरक गई थीं।

कर्नाटक में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, 8 की मौत
बेंगलुरु। शनिवार हादसों का दिन रहा। बात करे कर्नाटक की तो कर्नाटक में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। कर्नाटक के तुमकुर जिले के पावागड़ा के निकट शनिवार को एक निजी बस पलट गयी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि घटनास्थल पर करीब एक दर्जन एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाया गया है।  पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार शाहपुरवाड़ ने बताया कि तेज गति से वाहन चलाने के कारण से यह दुर्घटना हुई है। जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ लोग बस की छत पर भी बैठे थे।

जयपुर का लाल मेजर यादव हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्टर के शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सेना की विमानन कोर का एक पायलट मेजर संकल्प यादव शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। मेजर यादव जयपुर के रहने वाले थे।  श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर दोपहर बांदीपोरा जिले में गुरेज के बरौब इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर एक बीमार सैनिक को एक अग्रिम चौकी से निकालने के लिए नियमित मिशन पर था। हेलिकॉप्टर का गुजरान, बरौब में अग्रिम चौकी से संपर्क टूट गया। भारतीय सेना द्वारा तुरंत खोज और बचाव हेलिकॉप्टरों के साथ पैदल तलाशी अभियान शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा बर्फ से ढके गुजरान नाला इलाके में मिला। उन्होंने कहा कि पायलट और हेलिकॉप्टर के सह-पायलट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत सुरक्षित निकाल लिया गया। 29 वर्षीय मेजर संकल्प यादव, सह-पायलट ने सेना के 92 बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया। राजस्थान के जयपुर निवासी मेजर यादव को 2015 में कमीशन दिया गया था। उनके परिवार में उनके पिता हैं।

घायल पायलट की हालत गंभीर
उन्होंने कहा कि घायल पायलट की हालत गंभीर है, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और फिलहाल वह 92 बेस अस्पताल में आईसीयू में है। हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से जुड़ी घटनाओं का पता लगाया जा रहा है। देश में पिछले पांच सालों में कई चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। चीता हेलिकॉप्टरों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा किया जाता है।

2015 में ज्वाइन की थी आर्मी
जयपुर के सिविल लाइन्स में हवा सड़क स्थित नंदपुरी एक्सटेंशन निवासी मेजर संकल्प यादव का जन्म 29 मार्च, 1993 में हुआ था। 13 जून, 2015 को उन्होंने सर्विस ज्वाइन की थी। यादव की स्कूली शिक्षा जयपुर में 10वीं कक्षा महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय एवं 12वीं की पढ़ाई कपिल ज्ञानपीठ में एवं ग्रेजुएशन वीएससी कम्प्यूटर साइंस में जेएनयू दिल्ली से की।

UP के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में शादी कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल, मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। हादसे में घायल 12 से अधिक लोगों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में महिलायें,किशोरियां और बच्चे शामिल हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब शादी कार्यक्रम के दौरान महिलाएं कुएं की ऊपर बनी जाली पर बैठकर रस्म कर रही थीं। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां  कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़ी हो गई। संख्या ज्यादा होने और वजन पड़ने की वजह से अचानक स्लैब टूट गया और महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से महिलाओं को कुएं से बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे की वजह
पुलिस ने बताया कि नौरंगिया स्कूल टोला गांव में बुधवार रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और  25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सबको कुएं निकाला। उन्होने बताया कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।

लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी
आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पूजा यादव (20),शशिकला (15),आरती (13),पूजा चौरसिया (17),ज्योति चौरसिया(10),मीरा (22), ममता (35),शकुंतला (34),परी (20),राधिका (20) और सुंदरी (9) शामिल है। दो की पहचान नहीं हो सकी है।

लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतरें
घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था। इस बीच पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई की हालत गंभीर बनी हुई है !

नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था
नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में गांव में बारात आई थी, जिसमे सड़क के किनारे द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। बराती और घराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप लोगों को रौदते हुए निकल गयी थी। उस हादसे में क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगिरा व तारा देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि
मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया ''जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।'' वहीं जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।

मोदी ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।''

कोविंद ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कोविंद ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दु:खद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।''

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोगों घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुईं है। मरने वालों में महिलायें, लड़कियां और बच्चे शामिल हैं।

सुरक्षा में बड़ी चूक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को पंजाब दौरे पर निकले थे, लेकिन हुसैनीवाला के निकट जिस ढंग से प्रदर्शनकारियों ने फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला रोका, वह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक ही नहीं, बल्कि अक्षम्य चूक का मामला बन जाता है। फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री का काफिला बीस मिनट तक रूका रहा, आखिर उन्हें वापस लौटना पड़ा और फिरोजपुर में उनका तय कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री का काफिला रोकने में प्रदर्शनकारी सफल हो गए, तो जाहिर है कि पंजाब पुलिस ने घोर लापरवाही बरती। इस बारे में अब गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट तलब की है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसी अक्षम्य चूक का पहला मामला है। फिरोजपुर पंजाब का वह हिस्सा है, जो पाकिस्तान की सीमा से काफी निकट है और यह एक संवेदनशील इलाका है। यह घटना सुरक्षा में चूक तो है ही साथ ही राजनीति के दिन प्रतिदिन गिरते स्तर का भी संकेत देती है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी देश के प्रधानमंत्री को बीच रास्ते रोक देने पर मजबूर करना लोकतंत्र में असहनीय है। इस घटना के हर पहलू पर गौर करें, तो जाहिर होता है कि कांग्र्रेस पार्टी व पंजाब सरकार ने राजनीतिक कारणों से ही प्रधानमंत्री के काफिले को रोका। और अब भाजपा व कांग्र्रेस में इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कांग्र्रेस के नेताओं व राज्य के मुख्यमंत्री की अपनी सफाई संबंधी प्रतिक्रियाएं स्तर हीन व हल्की हैं। अब असली मुद्दा प्रधानमंत्री की सुरक्षा का है और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पंजाब प्रशासन के साथ-साथ प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली एजेंसियों से भी अपने स्तर पर चूक हुई है। आखिर कोई भी वजह रही हो, मगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।