mahakumbh sangam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संगम के मुहाने पर गुफा बना रह रहा था आतंकी : कई बार हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की कोशिश की, विफल रहा
प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में ब्लास्ट की साजिश को लेकर एक आतंकी कई बार हैंड ग्रेनेड लेकर निकला लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते ब्लास्ट नहीं कर पाया। वह संगम के मुहाने पर एक मिट्टी के टीले में गुफा बनाकर रह रहा था और 13 जनवरी को कुंभ की शुरुआत के साथ ही वहां आ डटा था। बब्बर खालसा का आतंकी लाजर मसीह को पुलिस ने 6 मार्च को कौशांबी के कोखराज से पकड़ा था। उससे पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। मसीह अमृतसर के कुरलियान गांव का रहने वाला है। वह बीकेआई के जर्मन मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी का दायां हाथ है। लाजर मसीह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में भी था।

गुफा में मिला ये असलहा
जो गुफा उसने रहने के लिए तैयार की थी उसमें  पुलिस को बिस्तर, 3 ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर और पिस्टल मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लाजर मसीह को पेड़ की ऊंची टहनी पर चढ़कर बैठे भी देखा गया था। आतंकी लाजर मसीह यूपी पुलिस अफसरों की व्यूह रचना के चलते अपने मूवमेंट को आगे नहीं बढ़ा सका। दरअसल, जहां उसने अपना ठिकाना बनाया था, उससे 1 किलोमीटर दूर पुलिस की बंकरनुमा चेकपोस्ट थी।
इसके अलावा महाकुंभ एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों का होल्डिंग एरिया बनाया गया था। इसके अलावा लगातार पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर रात-दिन सड़क पर डटे रहे।

फिल्म वध 2 की टीम पहुंची महाकुंभ, संगम में आस्था की डुबकी लगाकर लिया आशीर्वाद
मुंबई। फिल्म वध 2 की टीम संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक  जसपाल सिंह संधू और निर्माता अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की। वर्ष 2022 में रिलीज हुई वध एक अनोखी थ्रिलर थी, जिसने अपनी दमदार कहानी और संजय मिश्रा एवं नीना गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को बांधकर रखा। निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने इस फिल्म के स्पिरिचुअल सीक्वल वध 2 की घोषणा कर दी है। इस बार भी कहानी में रोमांच बरकरार रहेगा और संजय मिश्रा एवं नीना गुप्ता एक बार फिर अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं।

'वध 2' का निर्देशन जसपाल सिंह संधू कर रहे हैं। एक भव्य और आध्यात्मिक माहौल में वध 2 की टीम संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शिरकत की। फिल्म वध 2 की सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए उन्होंने संगम घाट पर पवित्र स्नान किया और अक्षय वट मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। संजय मिश्रा, जो इस बार कुंभ में यूपी पुलिस के साइबर बाबा बने हैं, हाल ही में अपनी टीम के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनका मकसद साफ है श्रद्धालुओं को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना। ये उनके लिए बस एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि एक नई शुरुआत थी।