nine accused arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़ : नौ आरोपी गिरफ्तार, 480 सिलेंडर जब्त
जयपुर। रसोई गैस का वाणिज्यक उपयोग करने के लिए अवैध रिफलिंग करने वालों पर जिला प्रशासन की सतर्कता व जिला रसद अधिकारी प्रथम ने बुधवार को विशेष कार्रवाई करते हुए 480 सिलेंडर जब्त किए। इस दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार किया। जिला रसद अधिकारी प्रियवृत सिंह चारण ने बताया कि बुधवार तड़के शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे अवैध गैस रिफलिंग के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। ऑपरेशन प्रवर्तन सतर्क नागरिक व सुरक्षित शहर अभियान के तहत गठित तीन सतर्कता टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और उपकरण जब्त किए। उन्होंने बताया कि सतर्कता टीमों ने कार्रवाई की शुरुआत सुबह 4.30 बजे हुई, जब सतर्कता दल ए ने प्रताप नगर सेक्टर 16 व 17 में नाला पुलिया के पास दबिश दी। मौके पर रसोई गैस सिलेंडरों से एलपीजी गैस की रिफलिंग की जा रही थी। मौके पर 107 गैस सिलेंडर, एक रिफलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक रजिस्टर, पेटीएम मशीन, कंप्रेसर और अन्य उपकरण बरामद किए और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कृष्णा विहार श्रीराम का नगर सांगानेर में छापेमारी कर 57 गैस सिलेंडर, 7 रेगुलेटर व मोबाइल फोन व सीसीटीवी डीवीआर सहित अन्य सामग्री जब्त की। जिला रसद अधिकारी प्रथम चारण ने बताया कि सतर्कता टीम सी ने गंगा विहार, गंगा निवास मैरिज गार्डन एयरपोर्ट दीवार के पास में 296 घरेलू एवं वाणिज्यक सिलेंडर जब्त किए। इसके साथ ही मौक पर चार पिकअप, एक रिफलिंग मशीन, तीन इलेक्ट्रोनिक कांटा, सीसीटीवी डीवीआर सहित आठ लोगों का मौके पर पकड़ा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में जगतपुरा में रामपुरिया स्थित लक्ष्य इंडेन गैस एजेंसी की लिप्तता सामने आई है। इस गैस एजेंसी की गाड़ियां मौके पर खड़ी हुई थी। चारण ने बताया कि तीनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 480 गैस सिलेंडर, 66 रिफलिंग रेगुलेटर, 5 रिफलिंग मशीनें, 4 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 1 कंप्रेसर और अन्य उपकरण जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रताप नगर एवं सांगानेर सदर थानों में मामला दर्ज करवाया और 9 आरोपी गिरफ्तार करने के साथ ही अवैध रिफलिंग में संलिप्त 3 माफियाओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई।

अवैध मादक तस्करी और जुआ सट्टा मामले में महिला समेत नौ आरोपी गिरफ्तार, जिला स्पेशल टीम और थाना टीमों की कार्रवाई
जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट के सांगानेर सदर, शिप्रापथ, सोड़ाला, मानसरोवर, मालपुरा गेट और मुहाना थाना इलाके में अवैध रूप से चल रहे नशे के धंधों, चिड़ी कबूतर सट्टा और जुआ आदि के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने एक महिला समेत नौ अन्य को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला स्पेशल टीम और थाना टीमों ने मिल कर की।

डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि आरोपिता महिला द्वारिका 22 जेडीए कॉलोनी बक्सा वाला सांगानेर सदर, नरेश कुमार 43 सैक्टर 11 मानसरोवर शिप्रापथ, दिनेश सिंह 32 सरस्वती नगर सोडाला, ब्रज मोहन गुप्ता 24 सुशील पुरा सोड़ाला, सुनील कुमार 30 बजरंग कॉलोनी सोड़ाला, राजेन्द्र 38 हरिनगर सोड़ाला, श्योजी राम धानका 39 पुराना फतेह पुरा थाना सांगानेर सदर, मुकेश यादव 38 बाजणी की तलई मुहाना, विशाल पंवार 20 गोविन्द देवजी मन्दिर के पास बालावास थाना राजगढ़ हाल किराएदार सुभाष कॉलोनी शिकारपुरा रोड थाना मालपुरा गेट और शुभम शाक्स 27 सुनीता कॉलोनी माल की ढ़ाणी थाना मालपुरागेट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से अवैध देशी शराब घूमर के 147 पव्वे, सट्टे की सामग्री डायरी, पेन, सट्टा पर्ची, चिड़ी कबूतर फ्लेक्स और एक ताश की गड्डी समेत 27 हजार सात सौ दस रुपए की दांव लगाई राशि जब्त की गई।