indian tradition - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अनहद की सातवीं कड़ी में चलेगा सरोद का जादू, उस्ताद अमजद अली खान होंगे रूबरू
जयपुर। पर्यटन विभाग और स्पिकमैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार, 14 मार्च को जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संगीतमय अवसर लेकर आ रही है। इस अवसर पर विश्वविख्यात सरोद वादक और पद्मविभूषण सम्मानित उस्ताद अमजद अली खान अपनी अद्वितीय सरोद वादन शैली के साथ श्रोताओं से रूबरू होंगे।

स्पिकमैके की प्रवक्ता अनु चंडोक ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य सभागार में शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके साथ तबले पर रोहन बोस और जुहेब खान संगत करेंगे I

सरोद वादन की समृद्ध परंपरा के ध्वजवाहक उस्ताद अमजद अली खान भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वस्तरीय प्रतिनिधि माने जाते हैं। सेनिया बंगश घराने के इस महान कलाकार ने अपने विलक्षण वादन, सूक्ष्म राग विस्तार और मधुर सरोद की अनूठी अभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिष्ठित किया है। उनकी प्रस्तुति में परंपरा की गंभीरता और नवीनता की सहज चमक एक साथ दिखाई देती है।

अनु चंडोक ने आगे बताया कि “अनहद” के अंतर्गत देश के श्रेष्ठ कलाकारों को जयपुर के संगीत प्रेमियों के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है, जिससे भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिल सके। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा I

मंदिरों ने किया भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित : भजनलाल
राशमी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मंदिरों ने भारतीय परंपराओं, संस्कृति और मूल्यों को संरक्षित करने का काम किया है। मंदिर आस्था के प्रतीक होने के साथ ही हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना के भी प्रमुख केंद्र हैं। मंदिर भारतीय सनातन संस्कृति की आत्मा है, जिनसे हमारी विरासत मजबूत होती है। मुख्यमंत्री चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड क्षेत्र में स्थित मेवाड़ के हरिद्वार कहे जाने वाले मातृकुंडिया तीर्थधाम पर अखिल मेवाड़ क्षेत्र जाट महासभा के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। चित्तौड़ की धरती शूरवीरों की धरा है। इस पर वीर महाराणा प्रताप, भक्त शिरोमणि मीराबाई जैसी महान विभूतियां हुई हैं। साथ ही मातृकुंडिया में स्थापित यह मंदिर आस्था स्थल के रूप में उभरेगा और इस क्षेत्र को आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने जाट महासभा के नव निर्मित पशुपति नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत कर महादेव का अभिषेक किया। साथ ही मंगलेश्वर महादेव मंदिर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसानों के दर्द को भली-भांति समझते हैं। अन्नदाता किसानों को अगर खेती के लिए पर्याप्त पानी तथा बिजली मिलेगी तो वे सशक्त होंगे। राज्य सरकार ने किसानों की सम्मान निधि और गेंहू की एमएसपी में वृद्धि जैसे कई निर्णय किए जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

पांच वर्ष में युवाओं को देंगे 4 लाख सरकारी नौकरी
उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में चार लाख सरकारी नौकरी देकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमने संकल्प पत्र में किए गए 50 फीसदी से अधिक वादे पूरे कर लिए ,संकल्प पत्र भले ही पांच साल के लिए था। कार्यक्रम में पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, राजसमंद जिला प्रमुख रतनीदेवी सहित जाट समाज एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चांदी का मुकुट और हल भेंटकर स्वागत किया।