took - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जर्मनी ने मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर भारत के लोकतंत्र पर किया तंज
बर्लिन। ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने भारत के लोकतंत्र पर तंज किया है। बुधवार को जर्मन विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रÞेंस में मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर सवाल पूछा गया था। जर्मन विदेश मंत्रालय ने जवाब में कहा कि भारत खुद को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहता है। ऐसे में उससे लोकतांत्रिक मूल्यों जैसे-अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी की उम्मीद की जा सकती है। प्रेस को जरूरी स्पेस दिया जाना चाहिए। हम अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। दुनिया भर में प्रेस की आजादी का हम समर्थन करते हैं। यह ऐसी चीज है, जिसकी काफी अहमियत है और यह भारत में भी लागू होता है। स्वतंत्र रिपोर्टिंग किसी भी समाज के लिए बेहद जरूरी है। पत्रकारिता पर पाबंदी चिंता का विषय है। पत्रकारों को बोलने और लिखने के लिए जेल में नहीं डाला जा सकता है। जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें भारत में हुई उस गिरफ़्तारी के बारे में जानकारी है। नई दिल्ली स्थित हमारे दूतावास की नजर इस पर है। हम इस मामले में ईयू से भी संपर्क में हैं। ईयू का भारत के साथ मानवाधिकारों को लेकर संवाद है। इसमें अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी निहित है। जर्मन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से वहाँ के प्रसारक डीडब्ल्यू के प्रधान अंतरराष्ट्रीय संपादक रिचर्ड वॉकर ने पूछा कि जर्मनी प्रेस की आजादी को लेकर मुखर रहता है और कहीं भी पत्रकारों की गिरफ़्तारी होती है तो उसका विरोध करता है, लेकिन भारत को लेकर इस मामले में फर्क क्यों है? जर्मनी भारत के मामले में कोई सख़्त रुख क्यों नहीं अपना रहा है? इस पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि समय पर आलोचना नहीं की। मैं हमेशा से अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी को लेकर मुखर रहा हूँ।

जुबैर की गिरफ़्तारी पर यूएन की आपत्ति और भारत का जवाब
मोहम्मद जुबैर की गिरफ़्तारी पर संयुक्त राष्ट्र ने भी 29 जून को विरोध जताया था और कहा था कि पत्रकार क्या लिखता है, क्या ट्वीट करता है और क्या बोलता है, इसके लिए उसे जेल में नहीं डाला जा सकता। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने कहा था कि पत्रकारों को बोलने और लिखने के लिए प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा था कि मेरा मानना है कि दुनिया के किसी भी कोने में यह जरूरी है को लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने की आजादी हो, पत्रकारों अपना काम स्वतंत्र रूप से करने की आजादी हो। इसके लिए किसी को डराया या प्रताड़ित नहीं किया जाए। भारत के विदेश मंत्रालय ने यूएन की मोहम्मद जुबैर पर टिप्पणी को लेकर कहा था कि यह निराधार है और भारत की स्वतंत्र न्यायपालिका में हस्तक्षेप है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही कोई कार्रवाई होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 26 और 27 जून को जर्मनी में जी-7 की बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। भारत के अलावा इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रÞीका और सेनेगल को भी विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन पांचों देशों ने जी-7 देशों के साथ 27 जून को 2022 रेजिलिएंट डेमोक्रेसिज स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत सिविल सोसायटी में विविधता और स्वतंत्रता की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की बात कही गई है जिसमें आॅनलाइन और ऑफलाइन विचार भी शामिल हैं।

चार पन्ने के इस बयान में कहा गया है कि हम जर्मनी, अर्जेंटीना, कनाडा, फ्रÞांस, इंडिया, इंडोनेशिया, इटली, जापान, सेनेगल, दक्षिण अफ्रÞीका, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ मिलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम लोकतंत्र का बचाव करेंगे और शोषण के अलावा हिंसा के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेंगे। सार्वजनिक बहस, मीडिया की आजादी और उसमें बहुलतावाद, ऑनलाइन और ऑफलाइन सूचनाओं के मुक्त प्रवाह और पारर्शिता के बचाव में साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रकाश राजपुरोहित ने संभाला जयपुर जिला कलेक्टर का कार्यभार, कहा, 'सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता'
जयपुर। जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को  कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को धरातल पर लाना और जनता को इससे लाभान्वित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी के साथ ही टीम बनाकर जयपुर जिले में काम किया जाएगा। सन 2010 बैच के आईएएस राजपुरोहित जयपुर के 51वें कलक्टर है।

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के जोधपुर कार्यक्रम रद्द, उदयपुर घटना के लेकर सीएमआर में गहलोत ने ली लॉ एंड ऑर्डर की अहम बैठक
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को छोड़कर जयपुर पहुंच गए हैं। गहलोत ने उदयपुर घटना को लेकर अपने आवास लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, डीजीपी एम एल लाठर सहित अन्य अधिकारियों से पूरे प्रदेश के वर्तमान हालातों पर फीडबैक लिया। इससे पहले सरकार ने इस मामले की जांच के लिए त्वरित एसआईटी गठित की थी, जिसमें एसओजी एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी उदयपुर पहुंचकर सभी पहलुओं की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।  वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की ओर से गठित एनआईए की टीम भी उदयपुर पहुंच चुकी है।

भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, भारतीय महिलाओं ने बनाई 2-0 की अपराजेय बढ़त
दाम्बुला। स्मृति मंधाना (39) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) की शानदार पारियों से भारतीय  महिला टीम ने श्रीलंका को दूसरे टी 20 मैच में शनिवार को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। 126 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी और उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। हालांकि पहले उपकप्तान स्मृति मंधाना (39) और फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 31) एक छोर पर क्रीज पर जमी रहीं और अपनी टीम को पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से एक महत्वपूर्ण जीत दिला दी। मंधाना ने 34 गेंदों पर 39 रन में आठ चौके लगाए जबकि हरमन ने 32 गेंदों पर नाबाद 31 रन में दो चौके लगाए। शेफाली वर्मा और एस मेघना ने 17-17 रनों का योगदान दिया। यास्तिका भाटिया ने 13 रन बनाए।

मजबूत शुरुआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंका पारी
इससे पहले श्रीलंका की पारी में विश्मी गुणारत्ना ने 45 और कप्तान चमारी अटापट्टू ने 43 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से विशमी गुणारत्ने और चमारी अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की पार्टरनशिप कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। लेकिन श्रीलंकाई टीम की आगे की बल्लेबाज भारत की गेंदबाजी के सामने खुलकर नहीं खेल पाईं। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 34 रन पर दो विकेट लिए। नाबाद 31 रन और एक विकेट के प्रदर्शन के लिए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हरमन ने तोड़ा मिताली का रिकॉर्ड
इस पारी के दौरान हरमनप्रीत कौर महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा है। हरमनप्रीत ने अब 123 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 2372 रन बना लिए हैं। मिताली के नाम 89 मैचों में 2364 रन हैं।

आरक्षण के लिए सैनी समाज ने लगाया जोर रैली निकालकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंगापुर सिटी। आरक्षण की मांग को लेकर सैनी (माली) समाज एकजुट हो गया है। गुरुवार को गंगापुर सिटी में आरक्षण की 12 प्रतिशत मांग सहित 11 सूत्री मांगों के साथ सैनी समाज ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। रैली में सैकड़ों युवा हाथों में तख्ती बैनर लेकर जोश के साथ चल रहे थे। रैली में महिलाओं एवं बच्चें-बच्चियों का भी हुजूम उमड़ पड़ा। रैली थोक फल सब्जी मंडी उदेई मोड से प्रारंभ हुई जो ओसवाल चुंगी नाका, फब्बारा चौक, कचहरी रोड होते हुए उप जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में सैनी समाज के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण के साथ सामाजिक उत्थान और विकास के लिए 11 सूत्री मांगे भी पेश की गई और राज्य सरकार से उन मांगों पर जल्द से जल्द अमल करने का बारे में आग्रह किया गया। सैनी समाज के जिला अध्यक्ष सीएल सैनी ने बताया कि सैनी समाज पिछले कई वर्षों से 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है, यह आरक्षण समाज के लिए संवैधानिक अधिकार है जिसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने आगे बताया कि सैनी, माली, कुशवाहा, मौर्य, सूर्यवंशी समाज को 12 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई है।

वर्तमान में ये ओबीसी वर्ग में आती है। राजस्थान में जाति अनुपात जनसंख्या से भी सैनी समाज वर्तमान आरक्षण में विभिन्न नौकरियों में अपनी साझेदारी प्राप्त करने में असमर्थ है। आरक्षण की इस जातिगत स्पर्धा में समाज अपने आप को अलग-थलग महसूस कर रहा है। आरक्षण की रैली से पूर्व यहां नई फल सब्जी मण्डी में हुई सभा में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सीएल सैनी ने कहा कि आरक्षण समाज का संवैधानिक अधिकार है। समाज इस प्राप्त करने के कृत संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गंगापुरसिटी में आरक्षण की मांग को लेकर सैनी, माली, शाक्य आदि जातियों के हजारों की संख्या में युवा, बुर्जुगों का रैली में आकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग करने से जाहिर है, समाज आरक्षण के लिए संकल्पवान है। उन्होंने रैली में शामिल युवाओं, बेटियों और महिलाओं की आरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को देखकर कहा कि उनका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। उन्होंने आशा जताई की सरकार शीघ्र उनकी सभी मांगों पर गौर करके समाज को संबल प्रदान करेंगी। इस मौके पर गंगापुर, बामनवास, बोली, सवाई माधोपुर, करौली, लालसोट, मलारना उपखंड के पदाधिकारी एवं सैनी समाज के हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

किसान महापंचायत की तैयारियों का प्रदेशाध्यक्ष ने लिया जायजा
टोडाभीम। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के मुद्दे पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति की ओर से 26 जून को सुबह 9 बजे बामनवास के मौरा सागर बांध पर आयोजित होने वाली छ्ठी किसान महापंचायत की तैयारियों का प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कई गांवों में जनसंपर्क करने के साथ तैयारियों में जुटे पंच-पटेलों से विस्तार से चर्चा की। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान  संघर्ष समिति के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत ने बताया कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के मुद्दे पर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना के नेतृत्व में उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत गांवों में किसान महापंचायत आयोजित कर आमजन को ईआरसीपी के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ एकजुट किया जा रहा है। हाल ही जयपुर के बस्सी में पांचवीं किसान महापंचायत के बाद अब छठी किसान महापंचायत 26 जून को बामनवास के मौरा सागर बांध पर आयोजित होगी। इस महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना बामनवास के मौरा सागर बांध पहुंचे और महापंचायत स्थल देखने के साथ मौरा सागर बांध जल वितरण समिति के अध्यक्ष प्यारेलाल मीना, बद्री पटेल राजौली, रायसिंह मीना टोडाभीम, शेरसिंह मीना, पिन्टू मीना आदि के साथ महापंचायत की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही मौरा सागर बांध के आस पास के गांवों सहित बामनवास क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया।

वहीं दूसरी ओर  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना गुरुवार को बामनवास तहसील के गांव शफीपुरा के देवबाबा मंदिर पर चल रहे कन्हैया दंगल में शामिल हुए और उपस्थित ग्रामीणों को ईआरसीपी के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान 26 जून को बामनवास के मौरा सागर बांध पर आयोजित होने वाली किसान महापंचायत के लिए भी सभी को आमंत्रित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कन्हैया दंगल के आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से भारतीय संस्कृति को बढावा मिलता है और आपसी सदभाव बना रहता है। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों को ईआरसीपी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना का केन्द्र सरकार ने दर्जा दे दिया तो बामनवास सहित उत्तरी-पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर आमजन को जागरूक और एकजुट करने के लिए 26 जून को सुबह 9 बजे मौरा सागर बांध पर किसान संघर्ष समिति की ओर से षष्ठम किसान महापंचायत आयोजित होगी।
टोडाभीम फोटो नंबर पांच।

भरत ने भारत को संभाला
लेस्टरशायर। विकेट श्रीकर भरत (नाबाद 70) के शानदार और जुझारू अर्धशतक ने भारत को लेस्टरशायर के खिलाफ छह विकेट पर 138 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और इंग्लैंड दौरे के पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरूवार को आठ विकेट पर 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 135 रन की अच्छी शुरुआत  के बाद भारत लड़खड़ाया और 138 रन तक जाते जाते उसने अपने छह विकेट गंवा दिए।

भरत ने इस स्थिति में भारत को संभाला और स्टंप्स तक 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मैच के दौरान बारिश से कुछ देर के लिए बाधा पड़ी लेकिन इसका भरत की एकाग्रता पर कोई असर नहीं हुआ।उमेश के साथ बनाई 66 रन की साझेदारी : भरत ने 111 गेंदों पर नाबाद 70 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया। भरत ने उमेश यादव के साथ आठवें  विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उमेश ने 32 गेंदों पर 23 रन में चार चौके लगाए। उमेश के आउट होने के बाद भरत को मोहम्मद शमी के रूप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला जिन्होंने नौंवें  विकेट के लिए 32 रन की अविजित साझेदारी की। शमी स्टंप्स तक 26 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर थे।

सलामी जोड़ी ने जोड़े 35 रन
सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। गिल 28 गेंदों में 21 और रोहित 47 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर शून्य और रवींद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना पांचवां विकेट 81 के स्कोर पर गंवाया। भरत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। विराट 69 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर रोमन वाकर का शिकार बने।

वाकर ने भरत के शीर्षक्रम को ध्वस्त किया। वाकर ने 11 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट झटके।  सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिले इसलिए भारत के चार खिलाड़ी लेस्टरशायर की तरफ से खेलें। इनमें दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा तथा चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत शामिल है। बुमराह को नौ ओवर में 34 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला जबकि कृष्णा को 10 ओवर में 37 रन  पर एक विकेट मिला। कृष्णा ने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराया। लेस्टरशायर की तरफ से विल डेविस ने 14 ओवर में 64 रन पर दो विकेट लिए। भारत के स्कोर में 34 अतिरिक्त रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारत पहली पारी

रन

गेंद

4

6

रोहित को. साकन्दे बो. वाकर

25

47

3

0

गिल को. पंत बो. डेविस

21

28

4

0

विहारी को. बेट्स बो. वाकर

3

23

0

0

कोहली पगबाधा बो. वाकर

33

69

4

1

श्रेयस को. पंत बो. प्रसिद्ध

0

11

0

0

जडेजा पगबाधा बो. वॉकर

13

13

2

0

एस. भरत अविजित

70

111

8

1

शार्दुल बो. वाकर

6

4

1

0

उमेश को. एविशन बो. डेविस

23

32

4

0

शमी अविजित

18

26

2

1

अतिरिक्त - 34

कुल : 60.2 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन।

विकेट पतन : 1-35 (गिल), 2-50 (रोहित), 3-54 (विहारी), 4-55 (श्रेयस), 5-51 (जडेजा), 6-138 (कोहली), 7-148 (शार्दुल), 8-214 (उमेश)

गेंदबाजी : बुमराह 9-1-34-0, डेविस 14-1-14-2, कृष्णा 10-0-37-1, वाकर 11-5-24-5, साकन्दे 15-1-56-0, बॉउली 1.2-0-15-0.

महाराष्ट्र मामले पर गहलोत बोले... राष्ट्र में उस वक्त में भी जो तमाशा हुआ था, वो सबके सामने है
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर  कहा कि महाराष्ट्र में उस वक्त में भी जो तमाशा हुआ था, वो सबके सामने है, अचानक साढ़े 6 बजे शपथ करवा दी गई और बधाइयां मिलने लग गईं और मिस्टर फडणवीस जो शपथ लेने वाले थे  उन्होंने वापस ट्वीट किया कि मोदी है तो मुमकिन है, मतलब मोदी है तो देश के अंदर सबकुछ मुमकिन है,  जुर्म भी है, अन्याय भी है, अत्याचार भी है, उत्पीड़न भी है, सबकुछ संभव है, बाद में उनको मुंह की खानी पड़ी, तबसे ही उनके दिल में ये टीस थी कि कब हमें मौका लगे, कब हम ईडी का उपयोग करें, डराएं-धमकाएं सीबीआई से, इनकम टैक्स से और वो ही देख रहे हैं आप, 2-2 मंत्री जेल में बैठे हुए हैं, जमानत तक नहीं हो रही है, जमानत तक नहीं होने दी जा रही है, तो ये तमाम षड्यंत्र है देश के अंदर लोकतंत्र को नष्ट करने का, खत्म करने का। हम जो बार-बार कह रहे हैं कि संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, लोकतंत्र खतरे में है।

गहलोत ने दिल्ली में कहा कि इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि मध्यप्रदेश की सरकार जो है उस पर कब्जा कर लिया? 35-35 करोड़ रुपए का हम सुनते हैं, 25 करोड़ रुपए, 30 करोड़ रुपए, 35 करोड़ रुपए के सौदे हुए 1-1 एमएलए से, राजस्थान के अंदर 10-10 करोड़ रुपए तो बंट चुके थे सुनते हैं, पता नहीं क्या हुआ और बाद में फिर उनको जिस रूप में ऑफर की गई थी जब होटल में लोग थे तब, मुझे गर्व है ये कहते हुए कि राजस्थान के हमारे विधायक 34 दिन तक मेरे साथ रहे, अंदर थे, कुछ नहीं मिला, बाहर निकलते ही 10 करोड़ रुपए की ऑफर थी पहली किस्त, तब भी कोई नहीं गया और अभी राज्यसभा चुनाव के अंदर भी आपने देखा कि तीनों सीटें हम जीते हैं। महाराष्ट्र के अंदर जो षड्यंत्र किया गया, जो मैं सुन रहा हूं, अभी-अभी मालूम पड़ा मुझे 2 घंटे पहले ही कि सूरत में लेकर चले गए हैं वो, तो आप सोच लीजिए कि ये गवर्नेंस कर रहे हैं क्या देश के अंदर? जब महंगाई है, बेरोजगारी है, अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है, ऐसे के अंदर आप ईडी का नोटिस दे रहे हो सोनिया गांधी को और राहुल गांधी को, अग्निपथ लेकर आ रहे हो ग़ुमराह करने के लिए बच्चों को, आप चाहते क्या हैं? एक अपील प्रधानमंत्री मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं देशवासियों से कि देश में शांति-सद्भाव-भाईचारा कायम रहे, हिंसा को कोई हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, राज्य सरकारों को मैं कहना चाहूंगा कोई राज्य सरकार जहां वॉयलेंस होता है उसको बर्दाश्त नहीं करे, ये कहने में ही हर्ज है मोदी जी को? विपक्ष बोल रहा है, हम लोग मांग करते हैं मुख्यमंत्री के रूप में, पर न मोदी जी कर रहे हैं, न अमित शाह जी कर रहे हैं, तो आप सोच सकते हो कि देश किस दिशा में जा रहा है, ऐसे विकास होगा देश का? जहां अशांति होती है, झगड़े होते हैं, हिंसा होती है, वहां विकास होता है क्या? तो हालात बड़े गंभीर हैं देश के अंदर। अब महाराष्ट्र का देखिए आप, पता नहीं, मालूम करेंगे कि क्या हो रहा है वहां पर, पर ये उनका जो प्रयास है सरकार गिराने का, ये तो एक प्रकार से दुनिया के सामने ओपन हो गया है, इतना बड़ा षड्यंत्र इन्होंने किया है, कैसे किया गया, कैसे हॉर्स ट्रेडिंग हो रही होगी, क्या सौदे हो रहे होंगे, वो तो वो जानें और उनकी आत्मा जाने।

मध्यप्रदेश में जो कुकर्म किया है, उसको हम टाइमली समझ गए थे
गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य की अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं, वो एक नया प्रयोग था उनका,  उसमें उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली। इन्होंने मध्यप्रदेश में जो कुकर्म किया है, उसको हम समझ गए थे टाइमली, हमने पूरा उसी ढंग से बिहेव किया और उसके बाद में हम कामयाब हो गए।

कचौरी में निकली छिपकली, फूड इंस्पेक्टर्स की टीम ने लिए सैंपल
जयपुर। शहर के सोडाला स्थित एक नामी मिष्ठान भंडार की कचौरी में छिपकली निकलने का एक मामला सामने आया है। यहां कचौरी खाने आए एक व्यक्ति ने कचौरी में छिपकली निकलने का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ कार्यालय में शिकायत दी है। हालांकि आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने यह भी कहा है कि जब इसकी शिकायत मिष्ठान भंडार के स्टोर संचालक से की तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए दुकान में रखी तमाम कचौरी की बिक्री को रोक दिया। वहीं इस मामले में शिकायत के बाद जयपुर सीएमएचओ ने कचौरी और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेने के लिए टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
वैशाली नगर निवासी अखिल अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोडाला स्थित रावत मिष्ठान भंडार से एक प्याज की कचौरी ली और उसे दुकान पर ही खाने लगा। एक बाइट खाने के बाद जैसे ही दूसरी बाइट खाई तो उसमें छिपकली का कटा हुआ हिस्सा नजर आया। उस टुकड़े को कचौरी से निकलाकर वहां मौजूद सेल्समैन को दिखाया। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने स्टोर मैनेजर को दी। मैनेजर ने गलती मानते हुए कचौरी की बिक्री को तुरंत रुकवा दिया और आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। इस पर पीड़ित ने कहा कि मिष्ठान भंडार के मैनेजर ने गलती मान ली है और वे अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

कचौरी-समोसे और मिठाइयों के सैंपल लिए
जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रावत मिष्ठान भंडार पर फूड इंस्पेक्टर की टीम मौके पर भेजी गई और वहां से कचौरी, समोसे समेत अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

ब्लैकमेल कर रहा है युवक: शंकरलाल
इस मामले में रावत मिष्ठान भंडार के स्टोर मैनेजर शंकर लाल का कहना है कि युवक ने दुकान में कचौरी नहीं खाई और ना ही मुझसे बात की। कचौरी घर लेकर गया था। फिर बाद में दुकान पर कचौरी लेकर आया था। कचौरी में छिपकली जैसी बात पूरी तरह से निराधार है। युवक कल से ही ब्लैकमेल कर रहा है और उसने कहा कि एक लाख रुपए दो नहीं तो मैं वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। हमारी टीम ने भी युवक से मुलाकात की है। कचौरी में छिपकली नहीं मछली का टुकड़ा दिख रहा है। मैं युवक पर कानूनी कार्रवाई के लिए खुद एडिशनल कमिश्नर से मिला हूं और आरोप लगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

कचौरी में छिपकली की बात झूठी है: अरुणा रावत
अजमेर रोड स्थित रावत मिष्ठान भंडार की संचालिका अरुणा रावत ने स्पष्ट किया है कि एक व्यक्ति द्वारा अनावश्यक रूप से कचौरी में छिपकली की झूठी सूचना देकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रावत मिष्ठान भंडार में खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। रावत ने बताया कि एक व्यक्ति ने काउंटर पर आकर कचौरी में छिपकली निकलने की जानकारी दी। मामले की गहराई से छानबीन करने पर स्पष्ट हुआ कि उस व्यक्ति द्वारा ब्लैकमेल करने की नीयत से कचौरी में छोटी मछली डालकर झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज करवाया जा रहा है।

पानी के लिए सड़क पर उतरे किसान, आभानेरी से बांदीकुई तक निकाली ट्रैक्टर रैली
बांदीकुई। बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे दौसा जिले में केन्द्र सरकार से इस्टर्न कैनाल परियोजन को राष्टÑीय परियोजना घोषित करवाने की मांग को लेकर जनता ने सड़कों पर उतरने का श्रीगणेश कर दिया है। रविवार को आभानेरी के श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन कर आभानेरी से उपखंड कार्यालय बांदीकुई तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। आयोजित महापंचायत में अनेक वक्ताओं ने कहा कि दिन प्रतिदिन भूमिगत जल स्तर अत्यधिक नीचे चले जाने की वजह से दौसा जिले में जनता पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रही है।

कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। पानी के अभाव में खेती ना के बराबर हो रही है। किसान मेहनत मजदूरी के लिए शहरों के लिए पलायन करते जा रहे हैं। सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। ऐसे में केन्द्र सरकार को इस्टर्न कैनाल परियोजनाओं को राष्टÑीय परियोजना घोषित कर देनी चाहिए, अन्यथा आने वाले दिनो में सिर्फ पानी के लिए आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इस्टर्न कैनाल परियोजना की डीपीआर में दौसा जिले के बांध, तलाब, नहर व नदी-नालों को भी शामिल करना होगा।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी: आभानेरी से गूलर चौराहे होकर बांदीकुई के लिए प्रवेश कर रही ट्रैक्टर रैली को वन विभाग तिराहे पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। किन्तु प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों की एक नहीं सुनी। प्रदर्शनकारी सीधे सिंकदरा रोड के लिए प्रवेश कर गए। पुलिस चाहे रही थी कि ट्रैक्टर रैली बांदीकुई बाईपास से मुकरपुरा चौराहे होकर गुढ़ाकटला रोड से एसडीएम कार्यालय पहुचे। ताकि शहर के बाजार में जाम के हालात नहीं बन पाए।
मांग के समर्थन में निकाली ट्रैक्टर रैली: किसान महापंचायत के सम्पन्न होने के बाद आभानेरी से डीजे पर बजते लोक गीतों की धुन के साथ उपजिला कलक्टर कार्यालय तक करीब 11 किलोमीटर लम्बी ट्रेक्टर रैली निकाली गई। जिसमें दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल थे। विधायक गजराज खटाना भी एक ट्रेक्टर पर सवार होकर उपजिला कलेक्टर कार्यालय पहुचे। रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। जिसमें युवाओ की संख्या अधिक थी।
ज्ञापन देने और लेने वाले लिए 30 मिनट तक खडेÞ रहे: उपजिला कलक्टर कार्यालय पहुंचने से पहले विधायक खटाना ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। बाद में रैली में शामिल किसानों ने विधायक गजराज खटाना की अगुवाई में काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच उपजिला कलक्टर नीरज कुमार मीना ज्ञापन लेने कार्यालय के बाहर भी आ गए किन्तु ज्ञापन हाथ में नहीं होने की वजह से विधायक सहित उपजिला कलक्टर तीस मिनट तक कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे। काफी देर तक कार्यालय के बाहर ज्ञापन की प्रतिक्षा करने के बाद एसडीएम मीना वापस अपने कार्यालय में चले गए। वहीं विधायक भी झुंझला उठे और वो भी जाने ही वाले थे कि थे कि इसी बीच निर्दलीय पार्षद महेन्द्र दैमन ज्ञापन लेकर पहुंचे।
ज्ञापन देने वालों में विधायक गजराज खटाना, पूर्व प्रधान पे्रम देवी मीना, किसान संघ के पदाधिकारी रामनिवास मीना, देवराज चाड, मनोनीत पार्षद विनेश वर्मा, सेवानिवृत्त आईपीएस के सी मीना दौसा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यामलाल व्यास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल, राजस्थान गुर्जर महासभा के पदाधिकारी एडवोकेट मोतीलाल माल सहित अनेक लोग शामिल थे।
पीएम नरेन्द्र मोदी को याद दिलाई घोषणा: एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा है कि पीएम मोदी ने 7 जुलाई 2016 को जयपुर में व 6 अक्टूबर 2018 में अजमेर में आयोजित आमसभा में राजस्थान के 33 जिलों में राजस्थान कैनाल परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने की घोषणा की थी किन्तु आज तक घोषणा पूरी नहीं हुई है। जबकि राजस्थान में सभी 25 सांसद भाजपा के हैं। ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान के 13 जिलों की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं होने की वजह से कृषि भूमि बंजर होती जा रही है। प्रदेश में पानी के हालात काफी बिगडे हुए है, जिनका सुधरना संभव नहीं है। ज्ञापन में कहा है कि केन्द्र सरकार अपनी घोषणा को मूर्त रूप देती है तो पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का नदी से नदी जोड़ना वाला सपना भी पूरा हो जाएगा।

कोयला संकट को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का कांग्रेस सरकार पर तंज
जयपुर। प्रदेश में एक बार भी गहराते कोयला संकट को लेकर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के बाद अब ऊर्जा मंत्री द्वारा राजस्थान को ब्लैक आउट से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से तत्काल कोयला खनन शुरू करने के लिए बार-बार मिन्नतें करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि राजस्थान व छत्तीसगढ़ दोनों ही प्रदेशों में कांग्रेस शासित सरकारें हैं। इसके बावजूद कोयला खनन को लेकर गतिरोध का अब तक समाधान नहीं होना राज्य सरकार की नाकामी व घोर विफलता है।

दिग्गज बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ करने के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ घंटों-घंटों साथ रहे, अगर उस समय थोड़ा सा समय निकालकर अशोक गहलोत राजस्थान में जारी कोयला संकट को लेकर उनसे बात कर लेते तो आज प्रदेश में कोयला संकट के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प नहीं होती।