kirori lal meena - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बाढ़ नियंत्रण एवं राहत के समस्त इंतजाम समय रहते हो सुनिश्चित, जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता रखी जाए : किरोड़ी
जयपुर। राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मानसून से पूर्व प्रदेश में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने एवं विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए आपसी समन्वय स्थापित कर बाढ़ नियंत्रण एवं बचाव कार्यों को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. मीना मंगलवार को शासन सचिवालय में मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि होने पर भूमि कटाव और जलभराव से निपटने एवं बचाव अभियान के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता रखी जाए। उन्होंने वज्रपात के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से निरंतर समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें।

बैठक में आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने थल सेना, वायू सेना, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, गृह सुरक्षा, सिविल डिफेंस, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बिजली, पशुपालन, रसद विभाग, स्वायत्त शासन, पंचायती राज तथा अन्य कई विभागों के अधिकारियों को भी मॉनसून के दौरान विभागीय स्तर पर अपेक्षित समस्त इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने फ्लड प्लान 2025 की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा एवं भारतीय सेना के साथ 14 जून को कोटा में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। बैठक में बताया गया कि राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के मध्यनजर आगामी 15 जून से राज्य स्तरीय हेल्पडेस्क नम्बर 1070, 112 तथा जिला स्तरीय हेल्पडेस्क के लिए 1077 नम्बर जारी किए गए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन नियंत्रण कक्ष शासन सचिवालय में तथा जिला स्तरीय कक्ष प्रत्येक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किए गए हैं। यह हेल्पडेस्क प्रतिदिन 24 घंटे कार्य करेगी।

डॉ. किरोड़ी ने कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने की मुलाकात, कहा- सोलर पम्प स्थापना में राजस्थान देश के प्रथम तीन राज्यों में एक
जयपुर। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि सोलर पम्प संयंत्र स्थापना में हमारा प्रदेश देश के प्रथम तीन राज्यों में से एक है और मिलेट्स उत्पादन में भी सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम से कम करने के साथ ही नैनो यूरिया और डीएपी के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

पंत कृषि भवन में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात के दौरान कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से अधिक से अधिक कृषि उत्पादों को जीआई टैग दिलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को जीआई टैग प्राप्त फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा और प्रदेश का कृषक आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगा। इस दौरान दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट, ऑर्गेनिक खेती, बीज उत्पादन, जीआई टैग, जैतून और मिलेट्स उत्पादन पर चर्चा की। उत्तराखंड कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि वहां नेचुरल फार्मिंग, औषधिय पौधे, सुगंधित फूल, शहद और ड्रेगन, नट फू्रट आदि की अच्छी पैदावार होती है, जिनमें से जलवायु अनुकूल पौधों की किस्मों को राजस्थान में भी लगाया जा सकता है। उन्होंने राजस्थान से एक प्रतिनिधि मंडल को उत्तराखंड और उत्तराखंड से एक प्रतिनिधि मंडल को राजस्थान में भेजने का भी प्रस्ताव रखा। प्रतिनिधि मंडल एक दूसरे राज्य की योजनाओं व उत्पादित की जा रही फसलों व फलों का अध्ययन कर अपने-अपने राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनाकर किसान हित में कार्य कर सकेंगे।

मैंने जेजेएम घोटाले में अफसरों के खिलाफ भी सबूत दिए थे : किरोड़ी
जयपुर। जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री डॉ.महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने ईडी से आग्रह किया है कि जिन अफसरों के खिलाफ मैंने सबूत दिए थे उनको भी पकड़ा जाए। केवल पूर्व मंत्री जोशी को पकड़कर इतिश्री नहीं की जाए। जिन अफसरों ने जेजेएम में भ्रष्टाचार किया उनको पकड़ा जाना चाहिए। आरआईसी में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मीणा ने कहा कि इस घोटाले में महेश जोशी ही आखिरी कड़ी नहीं हैं। ब्यूरोक्रेसी के लोग भी शामिल हैं। मैंने जेजेएम घोटाला उजागर किया था। तीन दिन तक अशोकनगर थाने पर एफआईआर दर्ज करने के लिए धरना दिया था।

एफआईआर दर्ज नहीं करके उल्टा मुझे ही गिरफ्तार कर ले गए। मुझे संतुष्टि है कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। देर हुई है, लेकिन अंधेर नहीं है। जोशी के खिलाफ ईडी को मैंने सबूत दिए थे, वो सही पाने पर उनकी गिरफ्तारी हुई। जोशी के खिलाफ सबूत थे इसलिए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई नहीं कहा जा सकता। पूर्व सीएम अशोक गहलोत राजनीति करने के लिए भाषण दे रहे हैं। पूरा प्रदेश जानता है कि जेजेएम में घोटाले के चलते घटिया काम हुआ। फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर टेंडर लिए गए।

हीट वेव से पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें : किरोड़ी लाल मीणा
जयपुर। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। हीट वेव से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में पेयजल की नियमित आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति की स्थिरता और विद्यालयों में दोपहर की छुट्टी या समय परिवर्तन, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जगह-जगह ओआरएस केन्द्र, मनरेगा के साथ अन्य निजी फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के समय में परिवर्तन तथा पानी और छाया जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएए गर्मी से विशेष रूप से प्रभावित वर्गों जैसे निर्माण श्रमिक, बुजुर्ग एवं बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरती जाए। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव लम्बे समय तक रहेगीए इस कारण सभी विभाग अलर्ट रहें और सुनिश्चत करें कि किसी भी व्यक्ति कि इस गर्मी में हीट वेव के कारण मौत न हो।

बैठक में ये रहे मौजूद: बैठक में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार, पंचायती राज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित जलदाय विभाग बिजली विभाग एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज की शिक्षा आदमी को योगी नहीं, भोगी बना रही है : रामदेव
जयपुर। भारतीय शिक्षा बोर्ड के सौजन्य से एसएसआई शैक्षणिक संस्थान में वृहद् शिक्षात्मक समारोह मानसरोवर के दीप स्मृत ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे, योग गुरु बाबा रामदेव, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा उपस्थित रहें। इस मौके पर बाबा रामदेव ने बच्चों को योग के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि इंसान का अपनी इंद्रियों पर अपने मन पर कंट्रोल होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो बह गया..वो भोगी और जो ठहर गया...वो योगी, आज की शिक्षा आदमी को योगी नहीं भोगी बना रही है। रामदेव ने बताया कि इस बोर्ड में 80 फीसदी जगह देश के वीरों के योगदान को दी जाएगी। 20 फीसदी में मुगलों और उनके बुरे कर्मों के बारे में बताया जाएगा। रामदेव ने किरोड़ी लाल मीणा की ओर इशारा करते हुए बोले हमारे विचार संस्कृति कोई नहीं बदल सकता है।

किरोड़ीलाल को देखिए वो बस अपने मन की करते है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 500 स्कूल को भारतीय शिक्षा बोर्ड से जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में 1000 स्कूल जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुए राज्यपाल बागडे ने कहा कि कहीं कोई विद्यालय खुलता है तो ज्ञान की एक खिड़की समाज को मिलती है। उन्होंने विद्यालयों को बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास करने का स्थान बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन को गढ़ती है, वहीं समाज आगे बढ़ता है, जो शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होता है। राज्यपाल ने इस दौरान प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा, गुरूत्वाकर्षण के सिद्धान्त के जनक भारत के होने, भास्कराचार्य द्वारा की गई खोजों और सभी क्षेत्रों में भारत के अग्रणी रहने के उदाहरण देते हुए शिक्षकों का आह्वाहन किया कि वे नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान-विरासत से जोड़े। भारतीय शिक्षा बोर्ड में वेद, उपनिषद, भगवान बुद्ध का धौर्य, महराणा प्रताप का शौर्य और हमारी संस्कृति के अन्य अहम पहलुओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं, अपना जवाब दे दिया है; किरोड़ी बोले - अब पार्टी को करना है फैसला
जयपुर। अनुशासनहीनता के कारण बताओं नोटिस का जवाब देने के बाद कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने चाय की थड़ी पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को मिले कारण बताओ नोटिस का जवाब भेज दिया है। किरोड़ी ने कहा कि मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। अपना जवाब पार्टी को दे दिया है, मीडिया में इससे ज्यादा और कुछ नहीं बताऊंगा, अन्यथा फिर से यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा । उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का समय नहीं मांगा है, अपना जवाब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भेज दिया है।

अपने जवाब में अपनी सभी बातें लिखकर दी है। जवाब के बाद आगामी फैसला पार्टी को करना है। उन्होंने आरपीएससी को लेकर कोर्ट की फटकार के सवाल पर कहा कि हां मैंने भी सुबह अखबारों में पढ़ा है और सही भी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने आरपीएससी को भंग करने का मुद्दा उठाया था, लेकिन मेरा मानना है कि आरपीएससी को भंग नहीं किया जा सकता है,  हां व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए री-स्ट्रक्चर जरूर किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा ने पार्टी को दिए अपने जवाब में लिखा है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से इनपुट मिला था कि उनका फोन टेप हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वह अपनी बात रख रहे थे, इस दौरान कहीं मेरी बातों को किसी ने वायरल कर दिया। मैंने मीडिया में कभी नहीं कहा कि मेरा फोन टेप हो रहा है।