Prize money - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय महिला टीम बनी विश्व चैंपियन, BCCI देगी 51 करोड़ रुपए का इनाम
मुंबई। बीते रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ को 51 करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि देगा।

वहीं, ICC की ओर से विजेता भारतीय टीम को 44.80 लाख डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपए) और उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 22.40 लाख डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो अब तक का सबसे बड़ा इनाम है।

आईसीसी का ऐतिहासिक फैसला : इनामी राशि में चार गुना बढ़ोतरी, महिला वनडे विश्व कप में अब 117.74 करोड़ पुरस्कार राशि
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले आगामी महिला एकदिवसीय विश्वकप के लिए पुरस्कार राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की है। आईसीसी द्वारा आज की गई घोषणा के अनुसार न्यूजीलैंड में 2022 में खेले गए इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में कुल पुरस्कार राशि 35 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 30.80 करोड़ रुपये) थी। जिसे इस बार बढ़ाकर कुल 138.8 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 117.74 करोड़ रुपये) कर दिया है। यह राशि 2023 में होने वाले पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के लिए निर्धारित पुरस्कार राशि एक करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 88 करोड़ रुपये) से भी अधिक है।

महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण : शाह

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि यह घोषणा महिला क्रिकेट के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पुरस्कार राशि में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके दीर्घकालिक विकास के प्रति हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश सरल है। महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान व्यवहार किया जाएगा।

विजेता को मिलेंगे 39.42 करोड़ रुपए :

आईसीसी ने टूर्नामेंट के प्रत्येक चरण के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की है। विश्वकप विजेता को अब 44.8 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 39.42 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह 2022 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को मिली 13.2 लाख अमेरिकी डॉलर (11.62 करोड़ रुपये) की राशि से दोगुना से अधिक है। उपविजेता टीम को 22.4 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 19.71 करोड़ रुपये) मिलेंगे। हारने वाले दोनों सेमीफाइनलिस्टों को 11.2 लाख अमेरिकी डॉलर (9.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

ग्रुप स्टेज पर हर जीत पर मिलेंगे 30.2 लाख रुपए :

ग्रुप-स्टेज में प्रत्येक जीत के लिए विजेताओं को 34,314 अमेरिकी डॉलर (30.2 लाख रुपये) मिलेंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को सात लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 6.16 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2,80,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

पहले नाम बदला अब टॉपर्स विद्यार्थियों की पुरस्कार राशि भी घटाई
कोटा। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग में चलाई जा रही योजनाओं के नाम बदलने के बाद अब टॉपर्स विद्यार्थियों की पुरस्कार राशि में भी भारी कटौती कर दी गई। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्चय अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को लैपटॉप देने की योजना को भी बदलकर टैबलेट योजना कर दिया गया। जिससे विद्यार्थियों व अभिभावकों में रोष है।    इतना ही नहीं  शिक्षक दिवस पर दिए जाने वाले शिक्षक सम्मान में भी कटौती की गई है। पहले जिला व राज्य स्तर के साथ ब्लॉक स्तर पर भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता था लेकिन अब ब्लॉक स्तर पर सम्मान की व्यवस्था खत्म कर दी गई। सरकार के निर्णय से शिक्षक वर्ग में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लैपटॉप योजना अब टैबलेट में बदली
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने हर साल 8वीं, 10वीं, 12वीं में राज्य व जिला स्तर पर 27900 लैपटॉप देने की योजना बनाई थी। तत्कालीन सरकार को 5 साल में 1.20 लाख बच्चों के लैपटॉप देने थे, जो नहीं बंटे।
- ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों के सम्मान पर भी चली कैंची

पद्माक्षी पुरस्कार योजना : 15 से 25 हजार की कटौती
यह पुरस्कार 8 कैटेगरी में दिया जाता है। हर कैटेगरी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 व12वीं (हर संकाय में अलग-अलग) की परीक्षाओं में जिले में प्रथम रहने वाली बालिकाओं को दिया जाता है।

पहले - इस योजना में पहले 8वीं की बालिका को 40 हजार, 10वीं में 75 हजार और 12वीं की छात्रा को 1 लाख रुपए पुरस्कार राशि दी जाती थी।

अब - 8वीं की बालिका को 25 हजार, 10वीं में 50 हजार और 12वीं की छात्रा को 75 हजार रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

बढ़ाना था बजट, कर दी कटौती
शिक्षक नेता मोहर सिंह ने बताया कि योजना का संचालन  बालिका फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। फाउंडेशन अब 33 जिलों की बजाय 41 जिलों के आधार पर चयन करेगा, जिससे बालिकाओं की संख्या बढ़ेगी। इस कारण फाउंडेशन ने पुरस्कार राशि के बजट में ही कटौती कर दी।

पहले ब्लॉक स्तर अब जिला व राज्य स्तर पर सम्मान
पहले - 50 जिलों में 150 शिक्षकों को राज्य स्तरीय, जिला स्तर-150 और ब्लॉक स्तर हर ब्लॉक में 3 शिक्षकों को सम्मान देना था। प्रदेश में 358 ब्लॉकों में 1074 शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। ऐसे में 1374 शिक्षक सम्मानित होते थे। राज्य स्तरीय- 21 हजार, जिला स्तर पर 11 हजार और ब्लॉक स्तर पर 5100 रुपए पुरस्कार राशि देने का प्रावधान था।

अब - राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान की संख्या घटाकर 66 कर दी। इनमें पहली से 5वीं तक 22, छठी से आठवीं तक 22 और 9वीं से 12वीं तक 22 शिक्षकों का चयन होगा। अब 41 जिलों में 123 शिक्षकों को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलेगा। इस बार ब्लॉक स्तर की व्यवस्था खत्म कर दी गई।

93 हजार बच्चों को बांटे टैबलेट
कांग्रेस सरकार ने जनवरी 2023 में योजना को बदलकर लैपटॉप की बजाय टैबलेट देने का निर्णय लिया। आखिरी साल में टेंडर किए। पहले चरण में 93 हजार बच्चों को टैबलेट बांटे। अब योजना में टैबलेट ही बांटे जा रहे हैं।

यह कहते हैं अभिभावक
सरकार को बजट बढ़ाना चाहिए था, जो न करके बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाली बेटियों की पुरस्कार राशि में कटौती करना सही नहीं है। बालिकाओं को उत्साहित करने की जगह मायूस किया जा रहा है।
- मनमोहन कुमार, अभिभावक संजय नगर

पद्माक्षी योजना में 12वीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर बालिका को पहले 1 लाख रुपए पुरस्कार  राशि मिलती थी, जिसे घटाकर 75 हजार रुपए कर दी गई। कटौती का निर्णय गलत है।
- मुरली मनोहर, अभिभावक बोरखेड़ा

क्या कहती हैं छात्राएं
पुरस्कार राशि में कटौती करना बेईमानी है। यह पुरस्कार राशि हमारे लिए स्कोलरशिप की तरह है, आगे की पढ़ाई में काम आती है।
- तपस्या मेघवाल, छात्रा देवली अरब

पहले सरकार ने योजना के तहत लैपटॉप देने की बात कहीं लेकिन जब मेरिट में आए तो पता चला कि लैपटॉप की जगह टैबलेट दिए जाएंगे।  सरकार को छात्राओं का हित देखना चाहिए।
- मनभर राठौर, छात्रा ताथेड़

यह बोले शिक्षक
विद्यार्थियों की योजनाओं में नहीं हो कटौती
लैपटॉप, टेबलेट वितरण योजना एवं बालिकाओं से जुड़ी पद्माक्षी योजना में कटौती का निर्णय गलत है। जबकि, इन योजनाओं से लाभान्वित होने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। वहीं शिक्षक सम्मान समारोह में मिलने वाली राशि को बंद कर देना चाहिए क्योंकि 2019 से पूर्व भी शिक्षकों को सम्मान समारोह में राशि नहीं मिलती थी।
- मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष,शिक्षक संघ रेसटा

यह मनोबल गिराने वाला कदम
लैपटॉप की जगह टैबलेट देना और पद्माक्षी के तहत पुरस्कार राशि में 15 से 25 हजार की कटौती करना प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल गिराना जैसा है। टॉपर्स विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में सरकार को बजट बढ़ाना चाहिए।
- नवल सिंह, शिक्षक झालावाड़

यह राशि घटाने या बढ़ाने का विषय नहीं है। योजनाओं का बजट घटाया नहीं है  बल्कि बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में सभी को पुरस्कार राशि मिले, इसलिए  योजना का निर्धारित बजट विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में बांटा गया है।  रही बात शिक्षक सम्मान की तो ब्लॉक स्तर पर चयन प्रक्रिया को लेकर शिकायतें आती थी। इस पर जिला स्तरीय कमेटी बनाकर प्रक्रिया शुरू की है। ताकि, उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिल सके।
- सतीश कुमार गुप्ता, विशेषाधिकारी, शिक्षा मंत्री

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि में किया इजाफा, पिछली बार प्राइज मनी 29 करोड़ थी इस बार 60 करोड़
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इनामी राशि का एलान कर दिया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टूनार्मेंट के लिए पिछली बार की तुलना में इनामी राशि में 53 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को 2.4 मिलियन अमेरिका डॉलर यानी करीब 19.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उपविजेता टीम को मिलेंगे 9.72 करोड़ रुपये :

विजेताओं के अलावा उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमों को 56000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इस टूनार्मेंट की कुल इनामी राशि बढ़कर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) हो गई है।  आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने एक बयान में कहा, पर्याप्त पुरस्कार राशि खेल में निवेश करने और हमारे आयोजनों की वैश्विक प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

किस टीम को कितनी राशि मिलेगी :

किसी भी टीम को ग्रुप चरण में जीत हासिल करने पर 34,000 डॉलर (30 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि मिलेगी। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 350000 डॉलर (3.03 करोड़ रुपये), जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 140000 डॉलर (करीब 1.21 करोड़ रुपये) मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सभी आठ टीमों को इस आईसीसी टूनार्मेंट में हिस्सा लेने के लिए 125000 डॉलर (करीब 1.08) करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

पाकिस्तान-दुबई में होंगे मैच :

इस आईसीसी टूनार्मेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। भारत इस टूनार्मेंट के लिए ग्रुप ए में शामिल है। भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

9 मार्च को खेला जाएगा फाइनल :

हाइब्रिड मॉडल में होने वाला टूनार्मेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, टीम के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचा तो यह मैच भी दुबई में होगा। जबकि टूनार्मेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद होने जा रही है, 2017 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

भारत 2013 में बना था चैंपियन :

भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था। पाकिस्तान में होने वाले मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। इस टूनार्मेंट में भाग ले रही आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण :

आईसीसी अध्यक्ष शाह ने कहा, आईसीसी पुरुष चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 क्रिकेट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस टूनार्मेंट की फिर से वापसी हो रही है जिसमें वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं भाग लेती हैं और इसका हर मैच महत्वपूर्ण है।

चार साल में किया जाता है आयोजन :

पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 2009 से 2017 तक प्रत्येक चार साल में किया गया, लेकिन इसके बाद कोविड और इसकी प्रासंगिकता को लेकर उठ रहे सवालों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।