Upcoming movie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की रिलीज से दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद वह स्पॉइलर शेयर न करें।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि पेड प्रीव्यू आज से शुरू हो चुके हैं और शुरुआती शो में जबरदस्त माहौल बन रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें।

आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- हमने ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में अपना दिल और मेहनत लगाई है, जिससे आप हर ट्विस्ट और हर इमोशन को वैसे ही महसूस करें जैसे इसे बनाया गया है। थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और बाकी लोगों के साथ बैठकर एक जैसा अनुभव करना ही असली मजा है।

आदित्य धर ने लिखा- फिल्में ऐसे ही देखी जानी चाहिए, न कि किसी के फोन पर खराब क्वालिटी में। इसलिए मेरी दिल से एक ही गुजारिश है, कृपया स्पॉइलर शेयर न करें। हर दर्शक बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने आए और अपने हिसाब से उसे महसूस करे।

‘द केरल स्टोरी 2’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ रिलीज हो गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की परेशान करने वाली कहानी दिखाती है, जिनके किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया निभा रही हैं। तीनों की जिंदगी उस वक्त अंधेरे में उतरने लगती है, जब वे तीन मुस्लिम युवकों के साथ रिश्ते में आती हैं। जो कहानी प्यार से शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक साजिश भरे और डरावने सच को उजागर करती है, जिसका केंद्र धार्मिक धर्मांतरण है। जहां फिल्म को लेकर उत्साह लगातार चरम पर पहुंच रहा है, वहीं इसी बीच फिल्म का बेहद भावुक गीत ‘ओ माई री’ रिलीज किया गया है।

श्रेया घोषाल की आवाज में यह गाना दिल को सीधे छू जाता है। मन्नन शाह की सोलफुल कंपोजिशन और मनोज मुंतशिर के भावनाओं से भरे बोल इस गीत को और भी खास बना देते हैं।

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के जबरदस्त असर के बाद, जिसने अपनी बेबाक कहानी से पूरे देश को झकझोर दिया था, इसका सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2 - गोज बियॉन्ड’ को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशिन ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ का गाना ‘मनजोगी’ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट
मुंबई। फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ का नया गाना ‘मनजोगी’ रिलीज हो गया है। जी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली द्वारा निर्मित, जी स्टूडियोज और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे।

‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गाना ‘मनजोगी’ रिलीज किया गया है, जिसे अपनी सुरीली आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम ने गाया है। ‘मनजोगी’ के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विशाल शेल्के ने दिया है।

फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’, का निर्देशन शशांक बाली ने किया है। जी स्टूडियोज इस फिल्म को 06 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहा है।

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’, त्रिप्ति डिमरी ने कहा- विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री त्रिप्ति डिमरी का कहना है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। फिल्म ‘ओ रोमियो’ के साथ त्रिप्ति डिमरी अपने करियर में एक अहम और दमदार मोड़ जोड़ने जा रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति ने अपने किरदार अफ़्शा को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह रोल उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी गहरा था। उन्होंने यह भी साझा किया कि शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

त्रिप्ति ने कहा- फिल्म ‘ओ रोमियो’ में काम करने का अनुभव बहुत शानदार था, लेकिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी। अच्छी बात यह रही कि विशाल सर हर समय मेरे साथ थे और शाहिद भी। वह सबसे सपोर्टिव को-एक्टर हैं। अविनाश तिवारी भी हमेशा मदद के लिए मौजूद रहे। इस फिल्म में मेरे जितने भी को-एक्टर्स थे, सभी बहुत सहयोगी थे। सच कहूं तो उनके बिना शायद मैं यह रोल निभा ही नहीं पाती।

त्रिप्ति ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक्टिंग वर्कशॉप्स की। उन्होंने कहा- मैंने अतुल मोंगे सर के साथ एक्टिंग वर्कशॉप की। वह वाकई कमाल के हैं। आप उनके वर्कशॉप में यह सोचकर जाते हैं कि एक्टिंग सीखेंगे, लेकिन वहां से आप अपने बारे में और जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखकर लौटते हैं। उनकी मदद से मैं अपने किरदार की गहराई को समझ पाई। यह सफर बहुत खूबसूरत रहा। और जब फिल्म विशाल भारद्वाज सर की हो, तो वह अपने आप में एक एक्टिंग क्लास होती है। वह रोज नए-नए चैलेंज देते रहते हैं। हर एक्टर को यह अनुभव जरूर लेना चाहिए।

‘ओ रोमियो’ में अफ़्शा के किरदार के जरिए त्रिप्ति फिल्म की भावनात्मक कहानी को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका इंटेंस अभिनय दर्शकों के लिए खास आकर्षण होने वाला है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, त्रिप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और फऱीदा जलाल जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। विषाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को, वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर दी बड़ी अपडेट, कहा- फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल शानदार होगा। अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म वर्ष 2006 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘खोसला का घोसला’ की सीक्वल है। अनुपम खेर ने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के बारे में एक अपडेट दी है और टीम का शुक्रिया अदा किया है।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ के सेट की झलकियां दिखाई हैं। अनुपम खेर वीडियो में अपने पसंदीदा किरदार ‘खोसला’ के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी हैं। एक क्लिप में अनुपम खेर अपने साथी कलाकारों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा- मैंने ‘खोसला का घोसला 2’ का 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया है। मेरा दिल शुक्रगुजार है। यह थका देने वाला, लेकिन रोमांचक अनुभव था। फिल्म का सीक्वल शानदार होगा। सभी कलाकार, सभी टेक्नीशियन, राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और यूनिट मेंबर्स का धन्यवाद। आपसे दोबारा मिलने का इंतजार रहेगा। बाकी शूटिंग के लिए शुभकामनाएं।

‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।

यश राज फिल्म्स ने कुछ दिन पहले फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज किया। हर ओर से ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। खासतौर पर रानी मुखर्जी के लिए, जो एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी, जो समय के खिलाफ दौड़ में 93 लापता लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है।

रानी मुखर्जी ने कहा- शिवानी शिवाजी रॉय ऐसा किरदार नहीं है, जिसे मैं कैमरा कट होते ही भूल जाऊं। मैं उसे अपने साथ लेकर चलती हूं, क्योंकि उसके जरिए मैंने समझा है कि सेवा का असली अर्थ क्या होता है। मैंने यह भी देखा है कि साहस कितना अकेला हो सकता है। मुझे हमारे देश की पुलिस फोर्स के लिए गहरा सम्मान है, जो हर दिन बिना किसी शिकायत के, बिना किसी तमगे की अपेक्षा किए, चुपचाप देश की सेवा करती है और हमारी रक्षा करती है। मर्दानी फ्रेंचाइजी उनके लिए मेरा सलाम है और मुझे गर्व और खुशी होती है यह देखकर कि मेरे देश के लोग पुलिस फोर्स को इतना प्यार दे रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा- फिल्म ‘मर्दानी 3’, मेरे पुलिस फोर्स के सभी भाई-बहनों को, खासतौर पर उन महिला अधिकारियों को, जिन्हें ज्यादा आंका जाता है, ज्यादा सवालों का सामना करना पड़ता है और फिर भी वे डर से ऊपर उठकर खड़ी रहती हैं। यह फिल्म आप सब की वजह से अस्तित्व में है। यह फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।

रानी मुखर्जी का मानना है कि ट्रेलर को मिल रही यह जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि एक देश के तौर पर हम आज भी सामाजिक अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।

रानी मुखर्जी ने कहा- ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर को मिल रहा आपका अपार प्यार यह बताता है कि एक देश के रूप में हमारा विवेक आज भी बहुत मजबूत है। जब कुछ गलत होता है तो हमें गुस्सा आता है और जब कोई असहायों की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो हमें गर्व महसूस होता है। ‘मर्दानी 3’ को अपने दिलों के इतने करीब रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

अभिनेत्री ने कहा- ‘मर्दानी’ मेरे लिए सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है। शिवानी शिवाजी रॉय मेरे दिल में बसती है। उसके जरिए मैंने ऐसा साहस देखा है, जो शोर नहीं मचाता, ऐसी ताकत जो तालियों की मांग नहीं करती और ऐसी बहादुरी जो बेहद निजी कीमत चुका कर सामने आती है और वही मुझे प्रेरित करती है। ‘मर्दानी’ मेरे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं रही। यह एक एहसास है, एक जिम्मेदारी है। एक ऐसी फिल्म और फ्रेंचाइजी के लिए इतना प्यार पाना, जो मेरे अस्तित्व का हिस्सा है और जिसने मेरे सिनेमा करियर को परिभाषित किया है, मेरे लिए बेहद विनम्र कर देने वाला अनुभव है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में काम करने की बताई वजह, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में काम करने की वजह बताई है। पुलकित सम्राट ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘राहु केतु’ को हाँ कहने के पीछे की असली वजहों और अपने सफर में माँ की अहम भूमिका को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने यह प्रोजेक्ट सिर्फ वरुण और विपुल के साथ जुड़ाव के कारण साइन किया, तो पुलकित का जवाब कहीं ज्यादा निजी और भावनात्मक था। एक पंक्ति में कहें तो यह उनके बचपन के सपनों, फैंटेसी फिल्मों के प्रति प्यार और परिवार के सहारे से जुड़ा हुआ था।

पुलकित सम्राट के लिए ‘राहु केतु’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि इमोशन है। उनकी माने तो जैसे ही उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट सुनी, फैंटेसी वाला एंगल उन्हें तुरंत भा गया। बचपन में देखी फैंटेसी फिल्मों को याद करते हुए उन्होंने कहा- ‘अजूबा’ और ‘छोटा चेतन’ जैसी फिल्मों ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है और जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें लगता है जैसे आप पहले ही अपने बचपन में जी चुके हैं। उन फिल्मों के जरिए फैंटेसी के प्रति जगे इसी लगाव ने बहुत कम उम्र में मेरे अंदर फैंटेसी सिनेमा के प्रति खास आकर्षण पैदा कर दिया था।

गौरतलब है कि फैंटेसी फिल्म का हिस्सा बनना पुलकित का लंबे समय से संजोया हुआ सपना रहा है। जब यह स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि यही वह मौका है, जिसका उन्हें इंतजार था। फिल्ममेकर विपुल विग और को-स्टार वरुण के साथ एक बार फिर काम करने का अवसर पाकर उनका भरोसा और मजबूत हो गया।

पुलकित ने अपनी माँ के अटूट विश्वास और समर्थन पर भी दिल से बात की। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, उन्होंने कहा- जब पूरा परिवार मेरे मुंबई जाने के फैसले के खिलाफ था, तब मेरी माँ ही थीं जो मजबूती से मेरे साथ खड़ी रहीं। उन्होंने न सिर्फ मेरे सपनों का साथ दिया, बल्कि परिवार के बाकी लोगों के खिलाफ जाकर यह सुनिश्चित किया कि मैं अपने जुनून को पूरा कर सकूँ। उन्हें पूरा विश्वास था कि मैं मुंबई जाकर हीरो बनूँगा। पुलकित ने इस नाजुक दौर में माँ के साहस और भरोसे को खुले दिल से स्वीकारा।

पुलकित सम्राट की कहानी सिर्फ सही फिल्म चुनने की नहीं है, बल्कि अपने बचपन के सपनों से जुड़े रहने और बिना शर्त मिलने वाले समर्थन की अहमियत को समझने की भी है। फैंटेसी सिनेमा के प्रति उनका प्यार और माँ का अडिग विश्वास उनकी यात्रा के मार्गदर्शक रहे हैं। आज, एक अभिनेता के रूप में लगातार आगे बढ़ते हुए, पुलकित का सफर इस बात की याद दिलाता है कि जुनून और परिवार के सहारे से सपने सच में हकीकत बन सकते हैं।

2026 में धमाका : नेचुरल स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ का नया पोस्टर जारी, फिल्म आठ भाषाओं में होगी रिलीज
मुंबई। नेचुरल स्टार नानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ की रिलीज डेट का ऐलान करते हुए इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। नानी ने सोशल मीडिया पर एक दमदार कैप्शन शेयर करते हुए लिखा- 2026 में आपका स्वागत है यानी जड़ाल जमाना। हैप्पी न्यू ईयर। ‘द पैराडाइज’ 26 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में रिलीज होगी।

एसएलवी सिनेमाज द्वारा निर्मित ‘द पैराडाइज’ 26 मार्च, 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय पहचान को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने दुनियाभर के दर्शकों तक ‘द पैराडाइज’ को पहुंचाने के लिए हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से संपर्क किया है।

ईद 2026 पर ‘धुरंधर 2’ पांच भाषाओं में होगी पैन-इंडिया रिलीज, जानें रिलीज डेट
मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की सीक्वल ईद 2026 के अवसर पर पांच भाषाओं में पैन-इंडिया रिलीज होगी। हिंदी में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ अब और भी बड़े स्तर पर लौटने के लिए तैयार है। ‘धुरंधर 2’ को ईद 2026 पर 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक साथ हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम, पांच भाषाओं में रिलीज होगी, जिससे यह एक सच्ची पैन-इंडिया फिल्म बन जाएगी।

हालांकि, ‘धुरंधर’ सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन साउथ इंडिया में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सोशल मीडिया पर चर्चा, वर्ड ऑफ माउथ और बार-बार देखे जाने की वजह से वहां के दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों ने भी लगातार डब वर्जन की मांग उठाई थी। दर्शकों की इस स्वाभाविक मांग को देखते हुए और भारत के साथ-साथ विदेशों में बसे साउथ इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने फैसला किया है कि ‘धुरंधर 2’ को शुरुआत से ही सभी प्रमुख भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर आदित्य धर कर रहे हैं और इसे जियो स्टूडियोज और 62 स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ में कहानी और एक्शन दोनों को पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा। फिल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में माना जा रहा है। मेकर्स भारत के अलावा कुछ विदेशी मार्केट्स में भी मेनस्ट्रीम रिलीज की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मैसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर को होगी रिलीज, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मैसा’ की पहली झलक 24 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म ‘मैसा’ को अनफॉर्मूला फिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। इसे रवींद्र पुल्ले ने लिखा और निर्देशित किया है।

मेकर्स ने फिल्म ‘मैसा’ का नया पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर फैंस में एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। यह फिल्म एक फीमेल-लीड पैन-इंडिया एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका फस्र्ट लुक 24 दिसंबर, 2025 को जारी किया जाएगा। इस अपकमिंग मूवी में रश्मिका एक पावरफुल और ट्रांसफॉर्मेटिव अवतार में नजर आएंगी, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- जख्मों से ताकत तक। दर्द से मुक्ति तक। पहली झलक 24.12.25 को रश्मिका को पहले कभी न देखे गए अंदाज में देखने के लिए बने रहें।

पोस्टर में रश्मिका एक दमदार और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में हथियार है, जबकि दूसरे हाथ में हथकड़ी। उन्होंने कुर्ता और दुपट्टा पहना है, जो खून से सना हुआ है।

श्वेता त्रिपाठी अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘नावा’ का करेंगी निर्माण, सुंदरबन के प्राचीन रहस्यों पर आधारित दमदार हॉरर फिल्म
मुंबई। अभिनेत्री-निर्माता श्वेता त्रिपाठी अपने बैनर बैंडरफुल फिल्मस के तहत अपनी पहली हॉरर फिल्म ‘नावा’ का निर्माण कर रही हैं, जिसे कोवातांडा फिल्मस इंडिया के साथ मिलकर बनाया जाएगा। फिल्म ‘नावा’ श्वेता त्रिपाठी का दूसरा प्रोडक्शन वेंचर है। इससे पहले वह तिलोत्तमा शोम अभिनीत क्वियर ड्रामा ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। सुंदरबन के खूबसूरत, लेकिन डरावने और रहस्यमयी मैंग्रोव जंगलों पर आधारित फिल्म ‘नावा’ की कहानी तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुश्तैनी घर लौटने पर पीढ़ियों पुराने एक सिहरनभरे रहस्य में फंस जाती है, जहां नदी के देवता, दबी हुई पारिवारिक सच्चाइयाँ और लोक कथाओं तथा हकीकत का धुंधला संगम उसकी जिंदगी को घेरने लगता है। आकाश मोहिमेन द्वारा लिखित यह फिल्म लोक कथाओं, भय और भावनाओं का प्रभावशाली मिश्रण पेश करती है।

श्वेता त्रिपाठी ने कहा- ‘नावा’ मेरे लिए एक निर्माता के रूप में बहुत खास कदम है। ‘मुझे जान न कहो मेरी जान’, जो प्रेम और पहचान पर आधारित थी, के बाद मुझे एक बिल्कुल अलग भावनात्मक दुनिया को एक्सप्लोर करने की चाह हुई। हॉरर, खासकर तब जब वह संस्कृति और लोककथाओं से बुना जाए, लोगों को अप्रत्याशित तरीकों से छूने की क्षमता रखता है। सुंदरबन सिर्फ इस कहानी की लोकेशन नहीं है। वह जीवित है, साँस लेता है, बचाता भी है और डराता भी है। जब आकाश ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तो मैं उसकी खूबसूरती, उसके भय और उसकी आत्मा से खिंच गई। एक निर्माता के रूप में मैं ऐसी कहानियों को समर्थन देना चाहती हूँ जो जोखिम लें, परतदार हों और दर्शकों के मन में फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहें। कोवातांडा फिल्मस इंडिया के साथ मिलकर ‘नावा’ बनाना एक परफेक्ट सहयोग है, क्योंकि हम दोनों ही सार्थक और सिनेमाई कहानी कहने के प्रति समान जुनून रखते हैं।

इफ्फी 2025 में ‘वध 2’ को दर्शकों से मिली सराहना पर निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने अपनी खुशी की जाहिर, जानें फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पणजी। निर्देशक जसपाल संधू ने 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) में अपनी फिल्म ‘वध 2’ को दर्शकों से मिली सराहना पर खुशी जाहिर की है। ‘वध 2’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने काम किया है। फिल्म ‘वध 2’ को 56वें इफ्फी 2025 में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग एक भरे हुए ऑडिटोरियम में हुई और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसे सराहा।

जसपाल सिंह संधू ने कहा- इस बार का इफ्फी प्रीमियर ‘वध 2’ की पूरी टीम के लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। दर्शकों से मिली गर्मजोशी और उत्साह ने हमें बहुत हौसला दिया है। अब हम 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों के साथ बाँटने का इंतजार नहीं कर पा रहे।

निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा- लोगों ने ‘वध’ को सालों से बहुत प्यार दिया है, इसलिए अब ‘वध 2’ से उनकी उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इफ्फी में मिली अच्छी प्रतिक्रिया ने हमें और भरोसा दिया है कि हम वध फ्रेंचाइजी के जरिए मजबूत और असरदार कहानियाँ बताते रहें।

लव फिल्म्स की पेशकश ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।