drone technology - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की का आरोप, रूस शेयर कर रहा ईरान को खुफिया जानकारी
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उनके पास "पुख्ता सबूत" हैं कि रूस ईरान को खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। यह दावा यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी (एचयूआर) के प्रमुख ओलेह इवाशचेंको के साथ बैठक के बाद किया गया, जिसमें ज़ेलेंस्की ने प्रस्तुत मूल्यांकन की समीक्षा की।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट में चर्चा का सार देते हुए कहा, "रूस अपनी रेडियो-तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया क्षमताओं का उपयोग कर रहा है, साथ ही मध्य पूर्व के भागीदारों से प्राप्त कुछ खुफिया जानकारी भी साझा कर रहा है।" इन आरोपों पर रूस या ईरान की ओर से अभी कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ज़ेलेंस्की का बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और अमेरिका-इज़राइल बनाम ईरान के बीच चल रहे संघर्ष का चौथा सप्ताह जारी है। हाल के वर्षों में रूस और ईरान के बीच संबंध मजबूत हुए हैं, खासकर यूक्रेन में रूस के युद्ध के दौरान, जब ईरान ने रूसी सेनाओं को ड्रोन और अन्य सैन्य उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

हालिया मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस ने प्रस्ताव दिया था कि यदि अमेरिका यूक्रेन को खुफिया सहायता रोक दे तो वह ईरान के साथ खुफिया जानकारी साझा करना बंद कर देगा, लेकिन वॉशिंगटन ने इस सुझाव को ठुकरा दिया है। ज़ेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेन के पास "स्पष्ट जानकारी" है कि रूसी-कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों और बेलारूस में रूस लंबी दूरी के ड्रोन के लिए अतिरिक्त ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन तैनात करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सहयोगियों को इन निष्कर्षों की जानकारी दी जाएगी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिर दोहराई ईरान के साथ करीबी संबंधों की बात, कहा-इस कठिन दौर में एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी है रूस
माॅस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और रूस के करीबी संबंधों की फिर से पुष्टि की है। पुतिन ने नवरोज़ (फ़ारसी नव वर्ष) के अवसर पर रूस को इस कठिन दौर में ईरान का एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साथी बताया। उन्होंने ईरानी लोगों के लिए कामना की कि उन्हें इन कठिन परीक्षाओं का गरिमा के साथ सामना करने की शक्ति मिले।

पुतिन का यह संदेश ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान को संबोधित था। क्रेमलिन ने बताया कि ईरानी नेतृत्व को ये बधाई संदेश नवरोज़ समारोहों के हिस्से के तौर पर भेजे गए थे, जो ईरानी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह बयान ऐसे समय में पुतिन का यह बतान रूस और तेहरान के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है। हाल की रिपोर्टों से पता चला है कि दोनों देशों के बीच सैन्य और खुफिया सहयोग बढ़ रहा है। बदलते भू-राजनीतिक तनावों के बीच पुतिन के इस संदेश को दोनों देशों के बीच निरंतर राजनीतिक और रणनीतिक तालमेल के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, रूस ईरान को ड्रोन से जुड़ी आधुनिक रणनीतियों में मदद कर रहा है और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के ठिकानों और उनकी गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मुहैया करा रहा है। कहा जा रहा है कि इस खुफिया जानकारी में रूस के निगरानी तंत्रों से मिली सैटेलाइट तस्वीरें भी शामिल हैं, जो दोनों देशों के बीच सहयोग के स्तर में विस्तार का संकेत है। हाल के वर्षों में रूस और ईरान के संबंध और मज़बूत हुए हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान ईरान ने रूस को ड्रोन की आपूर्ति की थी। वहीं रूस ने ईरान के नागरिक परमाणु कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है।

राजस्थान एयरोस्पेस एण्ड डिफेंस पॉलिसी-2026 : प्रदेश में बनेंगे विमान, रडार, ड्रोन, हेलीकॉप्टर और मिसाइलें, निवेशकों को मिलेगी सात वर्षों तक विद्युत शुल्क में 100% छूट
जयपुर। राज्य में विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, मिसाइल, एवियोनिक्स, सैटेलाइट बसें, बख्तरबंद वाहन, रडार, नेविगेशन, संचार और नियंत्रण प्रणालियां, रोबोटिक्स और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्माण होगा। इससे मेक इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। इसके लिए हाल ही राज्य सरकार ने राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026 जारी की है।  निवेशको को आकर्षित करने के लिए नीति में वित्तीय एवं गैर-वित्तीय प्रोत्साहन और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास सहयोग तथा त्वरित सेवाओं के प्रावधान भी किए गए हैं।

वैश्विक प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम तैयार करना

राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस पॉलिसी-2026 का प्रमुख उद्देश्य एयरोस्पेस और डिफेंस वैल्यू चेन में मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, टेस्टिंग और सर्विसेज को प्रोत्साहन देते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धी इकोसिस्टम तैयार करना है। यह नीति ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चर्स (ओइएम), सिस्टम इंटीग्रेटर्स, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और स्किलिंग इंस्टीट्यूशन्स को एयरोस्पेस एवं डिफेंस वैल्यू चेन में प्रोत्साहित करती है।

मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा

प्रभावी औद्योगिक नीतियां और तेज आर्थिक विकास, दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी, राष्टÑीय राजमार्गों का विशाल नेटवर्क, पर्याप्त भूमि की उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न धातुओं की सुलभता प्रदेश को एयरोस्पेस और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का हब स्थापित करने में कारगर साबित होगी। स्टील, तांबे और पीतल की यूनिट्स का मेटल मशीनिंग सेक्टरगोला-बारूद और डिफेंस के पुर्जे बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

लार्ज, मेगा और अल्ट्रा मेगा श्रेणियों में स्थापित होगी परियोजना

इस नीति के अन्तर्गत विनिर्माण परियोजनाओं को न्यूनतम 50 करोड़ से 300 करोड़ तक अचल पूंजी निवेश करने पर लार्ज, 300 करोड़ से एक हजार करोड़ के निवेश पर मेगा और एक हजार करोड़ से अधिक के निवेश पर अल्ट्रा मेगा परियोजना की श्रेणी में रखा गया है।  सेवा सेक्टर के लिए 25 करोड़ से 100 करोड़ तक अचल पूंजी निवेश वाली परियोजनाएं लार्ज, 100 करोड़ से 250 करोड़ तक मेगा और 250 करोड़ से अधिक के निवेश वाली परियोजनाएं अल्ट्रा मेगा की श्रेणी में रखी गई हैं।

उद्योगों को ये मिलेगी छूट

उद्योगों को दीर्घकालिक राहत देने के लिए 7 वर्षों तक विद्युत शुल्क से 100 प्रतिशत छूट, 7 वर्षों तक मंडी शुल्क अथवा बाजार शुल्क का 100 प्रतिशत पुनर्भरण, स्टाम्प शुल्क और रूपांतरण शुल्क के भुगतान में 75 प्रतिशत छूट तथा 25 प्रतिशत पुनर्भरण के प्रावधान किए गए हैं। ग्रीन इन्सेंटिव, स्किल एवं ट्रेनिंग इन्सेंटिव तथा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी क्रिएशन इन्सेंटिव जैसे प्रावधान नीति को और अधिक आकर्षक बनाते हैं।

ड्रोन्स तकनीक पर बोले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी : ड्रोन्स तकनीक पर युवाओं का कब्जा जरूरी, असेंबल करने की बजाय हमें तैयार करने होंगे सभी पुर्जे
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि ड्रोन्स तकनीकी पर हमारे युवाओं का कब्जा जरूरी है और इसे असेंबल करने की बजाय इसके सभी पुर्जे हमें तैयार करने होंगे तभी हम इसमें महारत हासिल कर सकते हैं। गांधी ने कहा ड्रोन ने युद्ध लडऩे के तरीक़े को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। बैटरी, मोटर और ऑप्टिक्स के संयोजन से युद्ध के मैदान में घात-प्रतिघात और संचार में अभूतपूर्व बदवाल आया है। लेकिन ड्रोन सिफऱ् एक टेक्नोलॉजी भर नहीं हैं- वे एक मजबूत इंडस्ट्रियल सिस्टम द्वारा जमीनी और छोटे-छोटे स्तर पर उत्पादन होने वाले नवाचार हैं। ड्रोन्स ने टैंक, तोप और यहां तक कि एयरक्राफ्ट कैरियर के महत्व को भी कम कर दिया है। एयर पावर को प्लाटून लेवल तक ला दिया है और युद्धक्षेत्र में खुफिया तंत्र एवं सटीकता को नया रूप दिया है। लेकिन यह क्रांति सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं है, यह उद्योग, एआई और अगली पीढ़ी की तकनीक की भी बात है।

उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री मोदी इसे समझने में असफल रहे हैं। ऐसे समय में जब वह एआई पर सिफऱ् 'टेलीप्रॉम्प्टर' से पढ़कर भाषण देने में लगे हैं, हमारे कंपीटीटर्स नई टेक्नोलॉजी में महारत हासिल कर रहे हैं। भारत को खोखले भाषणों की नहीं बल्कि मजबूत उत्पादन बेस की जरूरत है। असली शक्ति सिर्फ ड्रोन बनाने में नहीं बल्कि उनके पीछे की इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी, ऑप्टिक्स और उत्पादन तंत्र को नियंत्रित करने में है लेकिन भारत इस क्षेत्र में नहीं बढ़ रहा है। हम एआई या तकनीक में नेतृत्व नहीं कर सकते अगर हमारा उत्पादन पर नियंत्रण नहीं है। हमने अपनी उपभोक्ता डेटा सौंप दी है, हम मुख्य  कंपोनेंट्स नहीं बनाते हैं और जब बाकी दुनिया भविष्य गढ़ रही है तब हम सिर्फ असेंबल करने तक ही सीमित हैं। भारत के पास अछ्वुत प्रतिभा विशाल क्षमता और जबरदस्त इच्छाशक्ति है। लेकिन खोखली बातों से कुछ नहीं होगा। हमें स्पष्ट दृष्टि और असली औद्योगिक ताकत चाहिए। भविष्य ऊपर से नहीं बनेगा, यह जमीनी स्तर से उभरेगा। अब वक्त है कि भारतीय युवा कदम बढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि भारत पीछे न छूटे।