international polo matches - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतरराष्ट्रीय पोलो मैच : भारत ने द. अफ्रीका को हराया, भारतीय टीम के लिए शमशीर ने दागे 3 गोल
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने शनिवार को यहां रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर एकमात्र अंतरराष्ट्रीय पोलो मुकाबले में मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम को 7-5 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम मुकाबले में मेहमान टीम पर शुरुआत से ही हावी रही। टीम की जीत के हीरो रहे शमशीर अली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन गोल दागे, वहीं सिमरन शेरगिल ने दो तथा पद्मनाभ सिंह और अभिमन्यु पाठक ने टीम के लिए एक-एक गोल बनाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए चार हैंडीकैप के टायसन ओ सुलिवान ने तीन गोल किए, जबकि जोहान डु प्रीज और उलरिच स्पाइस ने एक-एक गोल किया। सिमरन शेरगिल ने खेल के पहले ही मिनट में शानदार गोल कर भारत को बढ़त दिलाई।

पांचवें मिनट में दक्षिण अफ्रीका ने टायसन के गोल से बराबरी हासिल की लेकिन चक्कर की समाप्ति से एक मिनट पहले शमशीर ने नाहरगढ़ छोर पर शानदार गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। खेल के दूसरे चक्कर में भारत का दबदबा रहा और पहले पद्मनाभ सिंह और फिर सिमरन शेरगिल ने गोल दागते हुए टीम इंडिया की बढ़त को 4-1 पर पहुंचा दिया।  तीसरे चक्कर की शुरुआत में ही शमशीर अली ने 5 गज की पेनल्टी पर गोल कर भारत को 5-1 से बढ़त दिलाई।

और फिर तीसरे मिनट में नाहरगढ़ छोर पर एक और गोल ठोक भारत को 6-1 की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि चक्कर की समाप्ति से पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहान और टायसन ने गोल कर स्कोर 6-3 कर दिया।

भारत ने 7-5 से जीता मुकाबला
खेल के आखिरी चक्कर में भारत के लिए अभिमन्यु पाठक ने गोल कर 7-3 से टीम की जीत पक्की कर दी। हालांकि आखिरी मिनटों में उलरिच और टायसन ने एक-एक गोल कर मेहमान टीम की हार का अंतर कम किया।

सिरमौर कप का फाइनल आज
12 गोल के सिरमौर कप पोलो का फाइनल मुकाबला रविवार को रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर विमल एरियन अचीवर्स और अरावली पोलो के बीच खेला जाएगा। अचीवर्स टीम में विश्वरूप बजाज, अभिमन्यु पाठक, डेनियल ओटमेंडी और बतिस्ता पनेलो शामिल हैं, वहीं अरावली की ओर से डिनो धनखड़, कुलदीप सिंह राठौड़, फैड्रिको बौडो और मनेलो लोरेंटो मैदान पर उतरेंगे।