karthik aryan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

35 वर्ष के हुए कार्तिक आर्यन : इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में बनाई अनोखी पहचान, जानें किस फिल्म से चमकी थी किस्मत
मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन 35 वर्ष के हो गए। कार्तिक आर्यन सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि वे एक कल्चर वेव हैं। कार्तिक, सोशल मीडिया सेंसेशन, बॉक्स-ऑफिस के बादशाह और अपनी पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद अभिनेताओ में से एक हैं। हर जॉनर, हर इमेज और हर फिल्म के साथ उन्होंने खुद को नए स्तर पर पहुंचाया है और साबित किया है कि उनका स्टारडम मेहनत, टैलेंट और लगातार बेहतर बनने की चाह पर टिकी है।

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवम्बर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, हालांकि वह हमेशा से ही फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते थे। कॉलेज के दिनों में कार्तिक अपनी कक्षाओं को छोड़ देते थे और ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो-दो घंटे तक सफर करते थे। कार्तिक आर्यन ने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद ही अपने माता-पिता को अपनी अभिनेता बनने की इच्छा के बारे में बताया था।

कॉलेज में अपने तृतीय वर्ष के दौरान, कार्तिक आर्यन ने लव रंजन निर्दशित वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई और अपनी भूमिका के लिए कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड के लिए नामांकन मिला। कार्तिक ने वर्ष 2015 में ‘प्यार का पंचनामा’ के सीक्वल में भी काम किया। वर्ष 2018 में कार्तिक आर्यन ने ‘सोनु के टीटू की स्वीटी’ में काम किया जो सुपरहिट हुई। इस फिल्म को कार्तिक की जिंदगी बदल देने वाली फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा। इस फिल्म में सोनू के रूप में उनकी कॉमिक टाइमिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और आइकॉनिक मोनोलॉग्स ने उन्हें एकदम रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया। इसी फिल्म ने उनकी स्टारडम की दिशा बदल दी और उन्हें युवाओं का फेवरेट चेहरा बना दिया।

वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म ‘लुका छुपी’ में गुड्डू के रूप में कार्तिक ने अपनी सबसे नैचुरल, रिलेटेबल और लवबली एक्टिंग दी। एक देसी, सरल और फैमिली-फ्रेंडली बॉय-नेक्स्ट-डोर का उनका अंदाज दर्शकों को खूब भाया। यही वजह है कि यह फिल्म उनके मास अपील को और भी मजबूत करने में मील का पत्थर साबित हुई। अर्जुन पाठक के रूप में कार्तिक का सबसे ज्यादा इंटेंस और डार्क किरदार वर्ष 2021 में प्रदर्शित फिल्म ‘धमाका’ में रहा। एक महत्वाकांक्षी और जमीर के बीच फंसे एंकर के डर, घबराहट और टूटन को उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में दिखाया था। यह फिल्म साबित करती है कि कार्तिक सिर्फ कमर्शियल हीरो नहीं, बल्कि एक ताकतवर ड्रामेटिक एक्टर भी हैं।

वर्ष 2022 में प्रदर्शित ‘भूल भुलैया 2’, कार्तिक आर्यन के करियर की कामयाब फिल्म साबित हुई। इसी वर्ष कार्तिक की फिल्म ‘फ्रेडी’ प्रदर्शित हुई। अपनी पिछली फिल्मों के मुकाबले ‘फ्रेडी’ में कार्तिक पूरी तरह बदल जाते हैं। यहां वे एक शांत, और भीतर से टूटे हुए डेंटिस्ट बने हैं। इसमें उनके एक्सप्रेशन्स, साइलेंस और बॉडी लैंग्वेज इस किरदार को बेहद डरावना, लेकिन कहीं न कहीं सहानुभूति वाला बनाते हैं। फिल्म के दूसरे हाफ में नरमी से बदले तक का उनका सफर बिल्कुल नैचुरल और असरदार है। ऐसे में इन सभी किरदार को देखें तो यह कार्तिक की रिस्की, लेयर्ड भूमिकाएँ निभाने की हिम्मत को दर्शाता है।

वर्ष 2023 में प्रदर्शित फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में सत्तु के रूप में कार्तिक ने अपने करियर की सबसे संवेदनशील और भावुक परफॉर्मेंस दी। उनका मासूम, दिल का अच्छा और भावनात्मक रूप से बेहद गहरा किरदार दर्शकों को छू गया। खासकर वो मुकाबले वाला सीन, जहाँ वे कियारा के ऑन-स्क्रीन एक्स का सामना करते हैं। इस सीन में उनकी इमोशनल इंटेंसिटी साफ झलकती है। यही वजह है कि सत्तु हालिया समय के सबसे पसंद किए जाने वाले रोमांटिक हीरोज में शामिल हो चुका है।

वर्ष 2024 में कार्तिक की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भूलैया 3’ प्रदर्शित हुई है। ‘चंदू चैंपियन’ और ‘भूल भुलैया 3’ दोनों हीं फिल्मों में कार्तिक के अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। कार्तिक ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ की विरासत को सिर्फ आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि उसे नए जमाने के लिए रीइंवेंट भी किया। विशेष रूप से रूह बाबा के रूप में उनकी मास अपील, कॉमिक अंदाज, हीरोइज्म और स्टार पावर ने इस फ्रेंचाइजी को नए शिखर पर पहुंचाया। इस सुपरहिट सीरीज ने उन्हें सच्चा पैन इंडिया एंटरटेनर बना दिया और बड़े पर्दे की ब्लॉकबस्टर फोर्स के रूप में स्थापित किया।

फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी माइलस्टोन फिल्म मानी जाती है, जहां उन्होंने मुरलीकांत पेटकर के रूप में अपने शारीरिक और भावनात्मक ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया। साथ ही इस भूमिका ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी दिलवाया। यह फिल्म साबित करती है कि कार्तिक न सिर्फ कमर्शियल फिल्मों में चमकते हैं, बल्कि परफॉर्मेंस-बेस्ड सिनेमा में भी उतने ही दमदार हैं। कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘तू मेरी मैं तेरा’, अनुराग बासु की अनटाइटल्ड फिल्म और ‘नागजिला’ प्रमुख है।

कार्तिक आर्यन ने अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म का लंबा शेड्यूल किया पूरा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्मकार अनुराग बसु की अनटाइटल्ड इंटेंस म्यूजिकल लव स्टोरी का लंबा शेड्यूल पूरा कर लिया है। कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जो प्रशंसित फिल्म निर्माता अनुराग बसु द्वारा निर्देशित एक संगीतमय प्रेम कहानी है। अपने समर्पण और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले कार्तिक ने प्रशंसकों के साथ अपडेट साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया, जिसमें उन्होंने कैप्शन के साथ एक बिहाइंड द सीन तस्वीर पोस्ट की कर कैप्शन में लिखा,एक लंबे शेड्यूल का आखिरी दिन।

हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कार्तिक और अनुराग बसु के बीच यह सहयोग अभिनेता द्वारा पहले किए गए किसी भी काम से अलग है। मौजूदा शेड्यूल जो कई हफ़्तों तक चला जिस्में कई स्थानों पर गहन फिल्मांकन शामिल था। प्रशंसक पहले से ही फिल्म के शीर्षक संगीत लाइनअप के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे निर्माताओं ने अभी तक गुप्त रखा है। इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही कार्तिक आर्यन प्रोडक्शन के अगले चरण के लिए तैयार हो गए हैं क्योंकि इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनने जा रही इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इसके साथ ही उनके पास दो और बड़े प्रोजेक्ट तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागजिला है।

कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा ने फिल्म माय मेलबर्न की स्पेशल स्क्रीनिंग में की शिरकत
मंबई। बॉलीवुड के जाने-माने सितारे कार्तिक आर्यन और मलाइका अरोड़ा ने बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी फिल्म माय मेलबर्न की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की। फिल्म माय मेलबर्न का निर्देशन फिल्म इंडस्ट्री के चार बेहतरीन फिल्ममेकर कबीर खान, इम्तियाज अली, ओनिर और रीमा दास ने किया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म की निर्माता मितु भौमिक लैंगे, पूरी कास्ट और क्रू, और चारों निर्देशक कबीर खान, इम्तियाज अली (अपने भाई आरिफ अली के साथ), ओनिर और रीमा दास मौजूद थी। इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी नजर आए जिनमें शूजीत सरकार, रसिका दुगल, आहाना कुमरा, अमित साध, निमृत कौर अहलूवालिया, करण टैकर, अंशुमन झा, अरुषि शर्मा, विजय कृष्ण आचार्य, ऋत्विक धंजानी, मेधा शंकर और कई अन्य शामिल थे। फिल्म माय मेलबर्न में चार अनोखी कहानियां शामिल हैं, जो प्रवासन, पहचान, और जिजीविषा जैसे विषयों को दर्शाती हैं।

यह फिल्म भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा की बेहतरीन प्रतिभाओं को एक मंच पर लेकर आती है। कार्तिक आर्यन ने कहा फिल्म माय मेलबर्न भारत के सबसे पसंदीदा फिल्ममेकर्स द्वारा बनाई गई एक बेहद अहम फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह फिल्म देखने का मौका मिला। यह एक ऐसी फिल्म है जो विनम्र, सहानुभूति और दयालुता को दिखाती है। मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए और इसे प्यार देना चाहिए। माय मेलबर्न एक ऐसी फिल्म है, जिससे आप पहली ही बार में प्यार कर बैठेंगे। इस फिल्म की पूरी टीम के लिए मेरे दिल में बहुत सारा प्यार है। खासकर मितु, जो इस फिल्म की रीढ़ हैं और उन्होंने इसे बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। साथ ही कबीर सर, इम्तियाज सर, ओनिर सर, और रीमा मैम, और सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म माय मेलबर्न भारत में 14 मार्च को रिलीज होने वाली है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' टीजर रिलीज, फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ आएंगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज हो गया है। वर्ष 1990 में महेश भट्ट ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को लेकर सुपरहिट फिल्म आशिकी बनाई। वर्ष 2013 में महेश भट्ट ने आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लेकर आशिकी 2 बनाई। आशिकी 2 भी सुपरहिट साबित हुई। अब आशिकी 3 बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं।

फिल्म 'आशिकी 3' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस को उत्साहित कर दिया है। टीजर में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आ रही है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म का हिस्सा तृप्ति डिमरी होंगी। हालांकि टीजर से पता चल रहा है कि आशिकी 3 में श्रीलीला होगी।

फिल्म 'आशिकी 3' के टीजर में कार्तिक आर्यन एक अलग ही लुक में दिख रहे हैं। वह एक रॉकस्टार के रूप में दिखे हैं। उनके बाल लंबे है और घनी दाढ़ी है। स्टेज पर वह मुंह में सिगरेट, हाथ में गिटार लिए 'तू मेरी जिंदगी है सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। उनकी आंखों में दर्द साफ झलक रहा है। गाने के दौरान उसे श्रीलीला की याद आती है, जिसके साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं।कार्तिक ने सोशल मीडिया पर  टीजर को  कैप्शन में लिखा, इस दीवाली।