nirvana ladu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मूल नायक पद्म प्रभु भगवान की प्रतिमा के विशेष अभिषेक के बाद पूजा के दौरान निर्वाण लाडू अर्पित
जयपुर। जैन धर्म के छठे तीर्थंकर भगवान पद्म प्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। भगवान की मोक्ष स्थली शाश्वत सिद्ध क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी में जयकारों के बीच मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि प्रात: मंदिरों में पद्म प्रभु भगवान का विशेष अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान निर्वाण काण्ड भाषा बोलकर मोक्ष कल्याणक श्लोक ‘फाल्गुन बदी सुचोथ को, मोक्ष गए भगवान’ का उच्चारण किया गया। जैन के मुताबिक श्रीदिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा बाड़ा में आचार्य शशांक सागर महाराज, उपाध्याय विकसंत सागर एवं मुनि समत्व सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में अध्यक्ष सुधीर जैन व मंत्री हेमन्त सोगाणी के नेतृत्व में प्रात: सात बजे मूल नायक पद्म प्रभु भगवान की प्रतिमा का विशेष अभिषेक हुआ। जयकारों के बीच विशाल खड्गासन प्रतिमा के अति भव्य पंचामृत महामस्तकाभिषेक किए गए। दोपहर में झांझरी सभागार में 40 दिवसीय पद्म प्रभु चालीसा का भव्य समापन समारोह आयोजित हुआ। बाद में पद्म प्रभु पूजा विधान का संगीतमय आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री हेमन्त सोगानी, कोषाध्यक्ष राज कुमार कोठयारी, संयुक्त मंत्री जेएम जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

दिगम्बर जैन मंदिरों में निर्वाणोत्सव मनाया
कोटखावदा के बड़ाबास स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में अध्यक्ष महावीर गंगवाल एवं मंत्री दीपक वैद के नेतृत्व में भगवान पद्मप्रभु का निर्वाणोत्सव मनाया गया। जैन के मुताबिक बापूगांव के श्रीनेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार में भगवान पद्म प्रभु का निर्वाणोत्सव मनाया गया। जैन के मुताबिक रुपाहेडी कला, काशीपुरा, निमोडिया, चाकसू के आदिश्वर धाम सहित कई मंदिरों में भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक दिवस पर विशेष आयोजन कि ए गए।