district presidents - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग के बाद राजस्थान में बने जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर नजर, एप के जरिए बढ़ेगी मॉनिटरिंग
जयपुर। उड़ीसा में संगठन सृजन अभियान के तहत बने जिलाध्यक्षों के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के बाद अभियान में नियुक्त पदाधिकारियों पर शक गहराने लगा है। राजस्थान में भी बनाए गए 50 जिलाध्यक्षों की कार्यशैली पर अब नजर रखने की कवायद की जा रही है। एप के जरिए जिलाध्यक्षों की सक्रियता पर निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, राहुल गांधी ने पार्टी के थिंक टैंक की सलाह पर यह मॉडल लागू किया था, जिसके तहत दूसरे राज्यों के पर्यवेक्षक तैनात करके तीन-तीन नामों के पैनल बनवाए गए। उससे पहले बड़े नेताओं की सिफारिश पर ही जिला अध्यक्ष बनाने का पार्टी में रिवाज था। ऐसे में स्थापित और दिग्गजों को नई प्रक्रिया हजम होती नजर नहीं आ रही।

अभियान में बने अधिकांश जिलाध्यक्षों को वरिष्ठ नेताओं से किसी तरह का सहयोग न के बराबर मिल रहा है। कार्यकारिणी घोषित करने में भी स्थानीय विधायकों,सांसदों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अपने नामों को एडजस्ट करने में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि नए फॉर्मूले में चयन प्रक्रिया के बाद राहुल गांधी के पास भी फीडबैक माध्यम से कई तरह की शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन राहुल गांधी पूरी तरह अभियान के पक्ष में हैं,क्योंकि अभियान के तहत जिला अध्यक्षों को ताकतवर बनाने के लिए संगठन सृजन मॉडल अपनाया गया था।

इसके पीछे मकसद था दिग्गजों की सिफारिश के बिना जिला कप्तानों की नियुक्ति हो और उन्हें टिकट वितरण जैसी सियासी ताकत भी दी जाए, लेकिन अब उड़ीसा घटना के बाद फॉर्मूले पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। वैचारिक प्रतिबद्धता से हटने पर हटाए जाएंगे जिलाध्यक्ष: नए जिलाध्यक्षों का वैचारिक प्रतिबद्धता सहित कईं मापदंडों पर चयन हुआ था। अभियान के तहत कईं लो प्रोफाइल चेहरों को जिलाध्यक्ष बनाया गया,लेकिन अधिकांश जिला अध्यक्षों की दिग्गज नेताओं से पटरी नहीं बैठ रही। वहीं, कईं जिला अध्यक्ष अब भी पार्टी के निर्देशों पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं। अब सभी जिलाध्यक्षों की एप के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी और वैचारिक प्रतिबद्धता से हटने पर उन्हें हटाकर नई नियुक्तियां की जाएंगी।

राजस्थान में महिला अत्याचार के बढ़ते मामलों में लड़ेंगे सड़कों पर लड़ाई: खान
जयपुर: महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नूरी खान ने महिला अत्याचार के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार में महिला अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हम इसके खिलाफ सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से पहले रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान सहित देश भर में महिला अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं,उन्नाव पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जब हमारी राजस्थान की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरी तो पुलिस ने उन्हें घसीटा, हमारी कई महिला कार्यकर्ताओं को चोटे आई हैं।

आगामी दिनों में हम महिला अत्याचार,मनरेगा और एसआईआर जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। खान ने कहा कि चाहे महिला सुरक्षा का मुद्दा हो, महंगाई का मुद्दा हो,इन सब मुद्दों पर हम संघर्ष करेंगे। मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी किया गया है और 125 दिन के रोजगार के बाद कही है, लेकिन जिस तरह से हमारी सरकार ने 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी थी, महिला मजदूरों को समान वेतन दिया था और गर्भवती महिलाओं और शिशु स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए शेल्टर बनाए थे, उन सब को इस सरकार ने खत्म करने का काम किया है। 125 दिन के रोजगार की बात की जा रही है, लेकिन गारंटी नहीं दी जा रही है।

ग्राम पंचायत के भी अधिकार छीन लिए गए हैं। इन सब मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। मनरेगा संग्राम की लड़ाई को हमने शहरों से शुरू किया था और इसे हम ग्राम पंचायत तक लेकर पहुंचे हैं। राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी और शेष बचे जिलाध्यक्षों को लेकर कहा कि लगातार इसकी घोषणा हो रही और जो शेष बचे जिलाध्यक्ष हैं उनकी भी जल्द घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा आज एक साथ 15 जिला अध्यक्ष कर सकती है निर्वाचित, अब तक 27 जिलों के जिलाध्यक्षों का निर्वाचन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनावों के तहत अब तक 27 जिलों के जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो चुका है। 44 जिला इकाइयों में से अभी तक 17 जिलों के अध्यक्षों का निर्वाचन बाकी है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मंजूरी लेकर भाजपा चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया एक साथ 15 जिलों के जिलाध्यक्षों का निर्वाचन करा सकते हैं। इन सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के लिए पार्टी ने जिला स्तर पर सांसदों, विधायकों, बड़े नेताओं से उनकी पसंद और नापंसद के बारे में पूछा है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया है। ऐसे में जिला संयोजकों के माध्यम से मंडल के अध्यक्षों की बैठक कर सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए जा सकते हैं।

इन जिलों के अध्यक्ष बने
अलवर दक्षिण में अशोक गुपता, अलवर उत्तर में मानसिंह चौधरी, भरतपुर में शिवानी दायमा, अजमेर शहर में रमेश सोनी, अजमेर देहात में जीतमल प्रजापत, हनुमानगढ़ में प्रमोद डेलू, नागौर शहर में रामधन पोटलिया, बाडमेर में अनंतराम विश्नोई, कोटा शहर में राकेश जैन, कोटा देहात में प्रेम गोचर, बीकानेर देहात में श्याम पंचारिया, श्रीगंगानगर में शरणपाल सिंह मान, बालोतरा में भरत मोदी, नागौर देहात में सुनीता माहेश्वरी, जोधपुर शहर में राजेन्द्र पालीवाल, जोधपुर देहात दक्षिण में त्रिभुवन सिंह भाटी, जैसलमेर में दलपत सिंह हिंगड़ा, पाली में सुनील भंडारी, सीकर में मनोजट बाटड़, जालौर में जसराज राजपुरोहित, राजसमंद में जगदीश पालीवाल, चूरू में बसंत शर्मा,  जयपुर देहात दक्षिण में राजेश गुर्जर, उदयपुर शहर में गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर देहात में पुष्कर तेली, बांसवाड़ा में पूंजीलाल गायरी, सिरोही में रक्षा भंडारी।

इस माह निर्वाचित होगा प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा के 15 जिलों के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आगामी सप्ताह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव भी कराने के मूड में है। ऐसे में फरवरी माह में भाजपा को निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मिलना तय है। वर्तमान में मदन राठौड़ पार्टी के मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी उन्हें ही निर्वाचित अध्यक्ष बनाएगी।