Womens Premiere league - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) : गुजरात ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया
वडोदरा। एश्ली गार्डनर (दो विकेट/ 52 रन) और डिएंड्रा डॉटिन (दो विकेट/ नाबाद 33) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात जायंट्स ने वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हरा दिया।

दो रन पर 2 विकेट गवांए :

यूपी वॉरियर्स के 143 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में मात्र दो रन के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान एश्ली गार्डनर ने लॉरा वुलफार्ट के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। नौ ओवर में सोफी एकल्सटन ने लॉरा वुलफार्ट (22) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। एश्ली गार्डनर ने 32 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 52 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन 18 गेंदों में (33) और हरलीन देओल 30 गेंदों में (34) रन बनाकर नाबाद रही। गुजराज जायंट्स ने 18 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। यूपी वॉरियर्स की ओर से सोफी एकल्सटन ने दो विकेट लिये।

बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे (15) का विकेट गवां दिया। अगले ही ओवर में एश्ली गार्डनर ने दिनेश वृंदा (6) को बोल्ड कर यूपी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद उमा छेत्री और कप्तान दीप्ति शर्मा ने 51 रनों की साझेदारी बनाई। उमा छेत्री ने चार चौके लगाते हुए 24 रन बनाये। दीप्ति शर्मा ने 27 गेंदों में छह चौके लगाते हुए (39) रनों की पारी खेली। अलाना किंग 14 गेंदों में (19) नाबाद रही। यूपी वॉरियर्ज ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन बनाये। गुजरात जायंट्स की ओर से प्रिया मिश्रा ने तीन, डिएंड्रा डॉटिन और एश्ली गार्डनर ने दो-दो  विकेट लिये।