Kritika Kamra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अनुषा रिजवी की फिल्म में काम कर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कृतिका कामरा, कहा- अनुषा के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती है कि उन्हें अनुषा रिजवी की महिला प्रधान फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

कृतिका कामरा ने हाल ही में दिल्ली में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसका निर्देशन जानी-मानी फिल्मकार अनुषा रिजवी ने किया है। इस फिल्म में जूही बब्बर, श्रेया धनवंतरि और कई अनुभवी महिला कलाकारों के साथ-साथ तकनीकी टीम में भी महिलाएं मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो इसे महिलाओं के नेतृत्व वाली एक अनोखी और ताजगी भरी फिल्म बनाती है।

कृतिका ने कहा- ऐसे सेट पर होना वाकई खास होता है, जहां महिलाएं सिर्फ कैमरे के सामने नहीं बल्कि हर विभाग में निर्देशन, प्रोडक्शन, कॉस्ट्यूम्स सभी जगह नेतृत्व कर रही होती हैं। अनुषा रिजवी के साथ काम करना एक तोहफे जैसा रहा। मैंने पहले भी कई शानदार महिला क्रिएटिव्स के साथ काम किया है, लेकिन इस फिल्म में अनुषा ने एक मजबूत सोच और सहयोग की खुली जगह दी। जब इतनी सशक्त महिलाएं एक साथ आती हैं, तो वहां एक अलग ही ऊर्जा होती है ,जो प्रेरणादायक, सहयोगी और दिल को छूने वाली होती है। हम सिर्फ एक कहानी नहीं सुना रहे थे, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव साझा कर रहे थे, एक-दूसरे का साथ दे रहे थे और यही भाव मुझे हमेशा महिलाओं के साथ ऐसे कोलैब में महसूस होता है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला।

नारीवाद सिर्फ बातों तक सीमित नहीं, इसे अपने काम में दिखाना भी जरूरी : कृतिका कामरा
मुंबई। अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि नारीवाद सिर्फ बातों तक सीमित नहीं होना चाहिए, इसे अपने काम में दिखाना भी जरूरी है। कृतिका कामरा ने हाल ही में नारीवाद पर अपनी राय साझा की, जहां कई लोग इसे सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविज्म तक सीमित मानते हैं, वहीं कृतिका का मानना है कि असली नारीवाद ऑनलाइन पोस्ट्स और हैशटैग से कहीं आगे जाता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह केवल महिलाओं के मुद्दों पर बात करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हकीकत में बराबरी लाने के लिए कदम उठाने की जरूरत है, खासकर मनोरंजन उद्योग में। कृतिका ने इंडस्ट्री में नारीवादी मूल्यों को सही तरह से अपनाने की कमी पर बात की। उन्होंने कहा, ऑनलाइन सपोर्ट दिखाना आसान है, लेकिन असली बदलाव एक्शन लेने से आता है। उन्होंने खासतौर पर उन लोगों से बदलाव की उम्मीद की, जो शक्ति और प्रभावशाली पदों पर हैं।

कृतिका ने कहा, नारीवाद सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और वहीं छोड़ देने की चीज नहीं है। यह असल जिंदगी में किए गए कार्यों से साबित होता है। सिर्फ एक हैशटैग शेयर करके खुद को नारीवादी कहना काफी नहीं है। हमें लगातार सही फैसले लेने होंगे, चाहे वह हमारी फिल्मों में निभाए गए किरदार हों, सही मुद्दों पर आवाज उठाने की बात हो या महिलाओं के लिए ऐसे मौके बनाने की, जहां वे आगे बढ़ सकें। यह केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीन पर उतारना भी जरूरी है। यदि आपके पास संसाधन या मंच है, तो उसे सही दिशा में इस्तेमाल करें, कुछ नया शुरू करें, ऐसे कदम उठाएं जो सच में महिलाओं को सशक्त करें। नारीवाद कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है, जो बराबरी की ओर लगातार बढऩे का नाम है।