miscreants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
चुरु। राजस्थान में चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र में देर रात 3 बदमाशों ने एक होटल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें होटल संचालक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे बीदासर के सांडवा रोड स्थित होटल 'द रॉयल ट्रीट' में तीन बदमाश कट्टे लेकर घुस गये। उन्होंने होटल मालिक मनीराम मंडा को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में मनीराम मंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों को सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जा गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मनीराम मंडा न सिर्फ होटल व्यवसाय चला रहे थे, बल्कि शराब के कारोबार से भी जुड़े थे। उधर घटना की सूचना मिलते ही बीदासर पुलिस मौके पर पहुंच गई। होटल को पूरी तरह सील कर दिया गया और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक जय यादव भी तुरंत मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस के कई दल अलग-अलग दिशाओं में भेज दिये गये हैं। एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। बहुत जल्द बाकी तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से काफी सुबूत मिल गये हैं। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण शराब कारोबारियों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही आपसी दुश्मनी है। शराब कारोबार से जुड़ी रंजिश को लेकर कई पुराने मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले की जांच उन्हीं से जोड़कर की जा रही है।

चौमूं में तनाव का मामला : 34 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर, 110 के खिलाफ कार्रवाई
जयपुर। चौमूं थाना इलाके में बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगाने को लेकर पुलिस पर किए हमले के बाद उपजी हिंसा के बाद अब इलाके में तनावपूर्ण शांति है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 34 लोगों को एफआईआर में नामजद किया है जबकि 110 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से करीब 19 लोगों को मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया है बाकी को शांतिभंग में दबोचा था। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा शनिवार को खुद थाने पर मौजूद रहे और स्पेशल टास्क फोर्स, क्यूआरटी और आरएसी की टीमों से फ्लैग मार्च निकलवाया। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई और संदिग्ध मकानों की तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

नामजद आरोपियों में मौलवी भी शामिल
पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों ने 25-26 दिसंबर की रातकरीब तीन बजे वारदात को उस समय अंजाम दिया जब सहमति से अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और बोतलों से पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव में कांस्टेबल गोवर्धन, संजय, मदनलाल, हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह, अमीचंद सहित कई जवान घायल हो गए। सरकारी वाहन चेतक 56 के शीशे टूट गए और कई ढाल-जैकेट क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए तुरंत आंसू गैस के गोले छोड़े और पंप एक्शन गन का उपयोग किया। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ चौमूं थाने में बीएनएस धाराएं 191(2), 191(3), 190, 121(1), 132, 109(1) और 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

स्थिति काबू में इंटरनेट आज खुलेगा
डीसीपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि इलाके में शांति है, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवाएं रविवार को शुरू कर दी जाएंगी। बाजार खुले हैं और जनजीवन सामान्य हो चुका है। इलाके में जाब्ता तैनात किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

मध्य प्रदेश से आकर मकानों में चोरी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार : 35 लाख रुपए बरामद, सूने मकानों को बनाते है निशाना
जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मकानों के ताले तोड़कर नकदी जेवर चोरी करने वाले दो बदमाश दर्शन सिंह और जरनेल सिंह को गिरफ्तार किया है। इनमें दर्शन खण्डवा मध्यप्रदेश और जरनेल कन्नौज मध्य प्रदेश को रहने वाला है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और चोरी किए 35 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों ने थाना वैशाली नगर, चित्रकूट, श्याम नगर, करणी विहार, सोड़ाला, सदर, विद्याधर नगर में चोरी की वारदात की हैं। ये अब तक 27 नकबजनी और 17 बाइकें चोरी कर चुके हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना और करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसके बाद दर्शन और जरनेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये हर वारदात में दो या तीन जने होते थे।

यूं की थी वारदात
आरोपी वारदात करने के लिए बस से मध्य प्रदेश से जयपुर आते हैं और रात में मास्टर चाबियों से बाइक चोरी करते हैं। रात के समय आवासीय कॉलोनियों में रैकी करते हैं, ताले लगे हुए सूने मकानों में चोरी करते हैं। ये दोनों ही नशा और अय्याशी करने के आदी हैं। यह हर माह जयपुर में आकर गाड़ियां चोरी कर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते है एवं गाड़ियों को चोरी करने के बाद कहीं भी सूनी जगह पर छोड़कर भाग जाते हैं।

ऑटो चालकों से बुकिंग कर लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार : मौज-मस्ती के लिए बाइक से करते थे रैकी, अकेले दिखने वाले को चिन्हित करके बुलाते
जयपुर। रामनगरिया पुलिस ने ऑटो बुकिंग कर  लूट-मारपीट करने वाले 4 बदमशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बतया कि आरोपी विनोद नायक दूदू, कुणाल नायक और गौतम नायक सोहना गुडगांव हरियाणा और कन्हैया बयाना को गिरफ्तार किया है।

इनसे 1940 रुपए बरामद किए हैं। मौज-मस्ती के आरोपी पहले बाइक से रैकी कर अकेले दिखने वाले ऑटो चालक को चिन्हित करके बुलाते हैं। दो जने सवारी बन जाते हैं और अन्य दो जने बाइक से पीछा कर सुनसान जगह पर मारपीट कर के मोबाइल समेत नकदी लूट कर फरार हो जाते हैं। आरोपी विनोद और कन्हैया लूट के आदतन अपराधी हैं।

नकाबपोश बदमाशों ने फ्लैट का ताला तोड़ने का किया प्रयास : सीसीटीवी में वारदात कैद, पकड़े जाने के डर से भागे
जयपुर। सोड़ाला थाना इलाके के अलसीसर अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। चोरी की नीयत से घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक फ्लैट का गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने के डर से भाग निकले। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि बदमाश देर रात अपार्टमेंट में दाखिल हुए थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और अपने साथ एक बैग में औजार भी लेकर आए थे। उन्होंने पहले अपार्टमेंट में रेकी की और फिर सुने पड़े एक फ्लैट को निशाना बनाया।

करीब 10 मिनट तक बदमाश औजारों से गेट तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसी बीच अपार्टमेंट के लोग जाग गए और हलचल का आभास होते ही बदमाश घबरा गए। पकड़े जाने के डर से तीनों बिना चोरी किए वहां से फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने फ्लैट का गेट टूटा देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पूरी वारदात सामने आ गई। सूचना मिलते ही सोड़ाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज जब्त कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

सरकारी कॉलेज में नकबजनी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने शनिवार को सरकारी कॉलेज में नकबजनी कर सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की गई पानी की दो मोटर, नल और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपित विशाल हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि परिवादी प्रोफेसर अनिल गुप्ता निवासी प्रताप नगर सांगानेर हाल प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सांगानेर ने रिपोर्ट दी कि 9 जुलाई की रात को कॉलेज परिसर से छात्रा वॉशरूम से स्टील की समस्त टोटियां, 11 जुलाई की शाम को पानी की मोटर चोरी हो गई।

इस रिपोर्ट पर टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित विशाल श्रीवास्तव निवासी सिन्दोली शाहजहांपुर यूपी हाल मुहाना और आकाश वर्मा निवासी सांगानेर को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

परिवार के बाहर रहने पर बदमाशों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
जयपुर। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में सूने मकान में लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी हो गई। परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एसआई राजेंद्र प्रसाद के अनुसार लक्ष्मी नगर-2, निवारू रोड निवासी दीपचंद शर्मा के घर में यह चोरी हुई। दीपचंद अपने परिवार के साथ 15 जनवरी को चुरू गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए गेट का लॉक तोड़ दिया। घर के अंदर घुसकर उन्होंने लॉकर तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी चुरा ली।

पीड़ित परिवार 16 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे वापस आया, तब उन्हें चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही झोटवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि चोर सोने-चांदी का सामान सहित 30 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और चोरों की तलाश जारी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घर के बाहर खड़ी कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, पुलिस कर रही तलाश
जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके के सेक्टर 3 में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार में तोड़फोड़ कर नुकसान करने का मामला मिला है। थानाधिकारी शेषनारायण गुर्जर ने बताया कि जवाहर नगर के सेक्टर 3 निवासी सरदार देवेन्द्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी कार घर के बाहर खड़ी रहती है।

सुबह लगभग 6 बजे अज्ञात बदमाश आए और कार में तोड़फोड़ कर भाग गए। सुबह उठने के बाद देखा, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के 50 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो 5-6 बदमाश कार में तोड़फोड़ करते नजर आए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

आईजी का प्लान : हरियाणा-यूपी से राजस्थान में आकर वारदात करने वाले बदमाशों के घरों पर दी जाएगी दबिश
जयपुर। हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आकर जयपुर रेंज और जयपुर कमिश्नरेट इलाके में वारदात करने वाले बदमाशों पर जल्द ही बड़े स्तर पर नकेल कसी जाएगी। इसके लिए जयपुर रेंज आईजी ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस इन दोनों राज्यों से आकर जयपुर समेत अन्य जिलों में वारदात करने वाले हार्डकोर बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। कोई बदमाश बच नहीं जाए, इसके लिए संबंधित जिलों और जेलों से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है। इसके बाद अलग-अलग जिलों की टीमें बनाकर बदमाशों के संबंधित थाना पुलिस के साथ मिलकर दबिश देगी। आईजी रेंज जयपुर अजयपाल लाम्बा इस रेड के लिए दोनों ही राज्यों के संबंधित अधिकारियों से बात कर प्लानिंग बना रहे हैं और जल्द ही यह रेड डाली जाएगी।

इसलिए की जा रही है रेड
हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर बदमाश जयपुर रेंज और कमिश्नरेट इलाके में आ जाते हैं और यहां पर चेन स्नेचिंग, लूट, छीना झपट्ी, अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम देते हैं। इसके अलावा वाहन चोरी की वारदात करते हैं और मौका पाकर आसानी से बॉर्डर पार कर अपने राज्यों में पहुंच जाते हैं। कई बार बदमाश स्थानीय बदमाशों का सहयोग लेते हैं।

जयपुर कमिश्नरेट भी होगी सुरक्षित
पुलिस की टीमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश के बदमाशों के घर जाकर रेड डालेंगी। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का असर जयपुर कमिश्नरेट के अपराध के ग्राफ पर भी पडेगा। शातिर बदमाशों को जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से जयपुर कमिश्नरेट के लोग भी सुरक्षित होंगे।

अब तक दो बार डाली है रेड
आईजी ने इस कार्रवाई से पहले अपने सात जिलों अलवर, दौसा, दूदू, जयपुर ग्र्रामीण, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़ और भिवाड़ी में दो बार रेड डाली है। पुलिस ने 13 अक्टूबर को पहली रेड डालकर 811 बदमाशों और दूसरी रेड में 367 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

कई तरह की सनसनीखेज वारदात हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आकर बदमाशों ने जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में की हैं। इन राज्यों के आपराधिक तत्व जिनकी राजस्थान में आमद रफद है, उनको चिन्हित कर उन पर निगरानी जारी है। शीघ्र ही उनके प्रदेश में उनके ही ठिकानों पर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से धरपकड़ की जाएगी। इस कार्रवाई से अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।
- अजयपाल लाम्बा, आईजी, जयपुर रेंज

डकैती : पांच बदमाशों ने ज्वेलर को मारी गोली, मौत
अलवर। खैरथल-तिजारा में ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ज्वेलर का भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है।

मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घटना कमलेश ज्वेलर्स पर हुई। पांच बदमाश एक कार में सवार होकर शोरूम पर आए और शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम में घुसते ही ज्वेलर जय सिंह, उसके भाई मधुसूदन और बेटे वैभव को पिस्टल दिखाई और ज्वेलरी लूटने लगे। ज्वेलरी लूटते देखकर तीनों ने विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गए। गार्ड अजान सिंह और एक अन्य रामनरेश भी वहां आ गए। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली जयसिंह और मधुसूदन के लगी। वहीं मारपीट में वैभव समेत तीन अन्य घायल हो गए। मौका देखकर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। गंभीर घायल जयसिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मधुसूदन की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्विफ्ट कार से आए थे बदमाश
भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया। शोरूम पर पांच लोग सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी से आए थे। बदमाश गाड़ी से उतरते हैं। शोरूम के अंदर जाते हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कराई गई है। एसपी ने बताया, बदमाश कितनी ज्वेलरी ले गए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर की हत्या, शव छिपाने से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बुधवार को फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद शव को छिपाने से पहले ही तीन बदमाशों को नीमका थाना अजीतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनसे एक घायल युवक को सकुशल बचा लिया। टीम ने इन बदमाशों को करीब 125 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी तुषार उर्फ  लिटिल (22) नैनवा बूंदी हाल रामपुरा रोड सांगानेर मुहाना, आशीष (20) मेहंदीपुर बालाजी दौसा हाल रामपुरा रोड मुहाना और शम्भूदयाल वर्मा (23) नीमका थाना कोतवाली हाल पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर का रहने वाला है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि नौ जुलाई, 2024 को महिपाल सिंह सहायक उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल देवकरण को सूचना मिली कि मुहाना क्षेत्र से दो युवकों नेमीचन्द महावर निवासी सपोटरा करौली और मनीष कुमार बैरवा निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर का अपहरण हुआ है, जिनमें से नेमीचंद की मारपीट से मृत्यु हो गई है और डेड बॉडी को डिस्पोजल करने तथा दूसरे लड़के मनीष का भी मर्डर करने के इरादे से बदमाश स्विफ्ट गाड़ी से जयपुर से बाहर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया था। टीम ने अज्ञात बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान तकनीकी इनपुट के आधार पर बदमाशों का मूवमेंट दिल्ली रोड पर होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और टोल प्लाजा पर भी नाकाबंदी कराई। बदमाश टोल प्लाजा एवं पुलिस नाकाबंदी से बचते हुए चंदवाजी, मनोहरपुर, शाहपुरा होते हुए त्रिवेणी धाम अजीतगढ़ की तरफ मुड़ गए।
नाकाबंदी में पकड़े गए
टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए अजीतगढ़ में उनकी घेराबंदी कर ली। कांस्टेबल संजय कुमार ने नीमका थाना स्पेशल टीम से सम्पर्क कर अजीतगढ़ पुलिस के सहयोग से आगे नाकाबंदी करवाई, लेकिन अजीतगढ़ थाने की नाकाबंदी को तोड़ते हुए बदमाश गढ़टकनेत की तरफ  कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए। पुलिस टीम से घिरकर तीन बदमाश कार से उतर कर खेतों में भागने लगे।  इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो-तीन किलोमीटर पीछा करके उनको पकड़ा तथा एक मृतक व उसके साथी को मुक्त कराया। इस संबंध में मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

आपसी रंजिश में फायरिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध देसी कट्टा, दो खाली कारतूस और एक होण्डा सिटी कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित रवि उर्फ राजा (24) मूलत: सपोटरा करौली, धर्मवीर चौधरी (20) मूलत: रानौता कठूमर अलवर हाल किराएदार मकान सेक्टर-आठ प्रताप नगर और दिलखुश (22) कुडगांव करौली का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि 21 जून 2024 को परिवादी राजन शर्मा निवासी मण्डावरा कुडगांव करौली हाल व्यास अपार्टमेन्ट सेक्टर-11 प्रताप नगर ने रिपोर्ट दी कि 20 जून 2024 को साढ़े दस बजे राजा काले रंग की कार से आया उसके साथ 4-5 लड़के थे, उन्होंने मेरे ऊपर फायरिंग कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा
डीसीपी सागर ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। टीमों ने जयपुर, गंगापुर सिटी, टोंक निवाई, सवाईमाधोपुर, सपोटरा, हिण्डौन सिटी करौली में दबिश दी। आरोपी दिलखुश मीणा को मुखबिर की सूचना पर हिण्डौनसिटी से गिरफ्तार किया, इसके पास होण्डा सिटी कार बरामद की। आरोपी रवि और धर्मवीर चौधरी को पकड़ने के लिए गंगापुर सिटी में टीम ने दबिश दी तो आरोपी 7-8 फीट बाउण्ड्री को फांदकर भागने लगे। धर्मवीर शरीर से भारी होने के कारण दीवार फांद नहीं सका और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रवि दीवार फान्द कर कूद गया, जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रेक्चर आ गया। कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश और गणेश की अहम भूमिका रही।

आपसी रंजिश में फायरिंग
परिवादी आरयूएचएस प्रताप नगर में मेडिकल का स्टूडेण्ट है। आरोपी प्रताप नगर सेक्टर -8 में नर्सिंग ओटी का कोर्स कर रहे हैं, जिनमें मोबाइल पर ही कई दिनों से आपस में गाली-गलौच व धमकियां दे रहे थे। रवि सपोटरा के विष्णु योगी के सम्पर्क में आया। विष्णु आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है, जो करौली के बदमाशों के सम्पर्क में रहता है जिनसे अवैध हथियार देसाी कट्टा प्राप्त कर फायरिंग की गई। पुलिस विष्णु और अन्य की तलाश कर रही है।