Upcoming series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज को करेंगी प्रोड्यूस : यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी सीरीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज को प्रोड्यूस करने जा रही हैं, जो यात्रा, संस्कृति और लोगों एवं जगहों से जुड़ी कहानियों पर आधारित होगी। अपने बेबाक और अर्थपूर्ण कहानी चयन के लिए जानी जाने वाली ऋचा इस सीरीज के जरिए एक नए क्षेत्र में कदम रख रही हैं, जहां असली अनुभवों और सांस्कृतिक खोज का मेल होगा।

यह सीरीज बतौर क्रिएटर नॉन-फिक्शन स्पेस में ऋचा चड्ढा की एंट्री को दर्शाती है और एक अभिनेत्री से आगे बढ़कर एक मल्टी-टैलेंटेड फिल्म पर्सनैलिटी के रूप में उनके सफर को और मजबूत करती है। यह शो भारत की समृद्ध संस्कृति, अलग-अलग समुदायों, परंपराओं और लोगों के जीवन अनुभवों की एक दिलचस्प झलक पेश करेगा, जिसमें ऋचा की गहरी समझ और संवेदनशील नजर साफ दिखाई देगी।

ऋचा हमेशा से मजबूत और असरदार कहानियों का समर्थन करती रही हैं और वह फिक्शन के साथ-साथ नॉन-फिक्शन में भी नए प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘गल्र्स विल बी गल्र्स’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना और पहचान मिली थी, जो उनके ईमानदार और बेबाक स्टोरीटेलिंग के विजन को दर्शाती है। इस नई सीरीज के साथ वह अपने क्रिएटिव दायरे को और आगे बढ़ाना चाहती हैं।

ऋचा चड्ढा ने इस नए क्रिएटिव चैप्टर पर बात करते हुए कहा- मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानियां हर जगह होती हैं - लोगों में, जगहों में और उन संस्कृतियों में, जिन्हें हम अक्सर समझने के लिए रुकते ही नहीं। इस नॉन-फिक्शन सीरीज के जरिए मैं उस दुनिया को जिज्ञासा और संवेदना के साथ देखना चाहती हूं। एक कलाकार के रूप में खुद को लगातार परखना, आगे बढ़ना और नए प्रयोग करना बहुत जरूरी है। ‘गल्र्स विल बी गल्र्स’ बतौर निर्माता मेरा पहला कदम था और यह नई सीरीज उसी दिशा में एक और रोमांचक छलांग है। मैं यात्रा, विरासत और मानवीय जुड़ाव से जुड़ी सच्ची कहानियों को सामने लाने के लिए उत्साहित हूं।

ऋचा का यह आगामी प्रोजेक्ट अलग-अलग जगहों, इतिहास और अनसुनी कहानियों को सामने लाएगा, जिससे दर्शकों को दुनिया को एक नए नजरिए से देखने की प्रेरणा मिलेगी। इस सीरीज से जुड़ी बाकी जानकारियां, जैसे इसका फॉर्मेट और प्लेटफॉर्म, जल्द ही साझा की जाएंगी।

रॉ एजेंट का किरदार निभाना जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा : करण टैकर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर का कहना है कि ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज में रॉ एजेंट का किरदार निभाना उनकी जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा है। करण टैकर ने वर्ष 2020 में प्रदर्शित फिल्मकार नीरज पांडे की वेबसीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में काम किया। इस सीरीज में करण ने खुफिया अधिकारी फारूक अली का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।

करण टैकर अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में नजर आएंगे। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। करण टैकर इस शो में दोबारा फ़ारूक अली की दमदार भूमिका में लौटे हैं और इस बार वो सिर्फ रॉ एजेंट नहीं, बल्कि एक इमोशनल योद्धा बन कर सामने आ रहे हैं। करण टैकर के लिए यह सिर्फ एक और शो नहीं है, यह दिल का मामला है। ओटीटी पर करण का  ग्रैंड डेब्यू ‘स्पेशल ऑप्स’ से ही हुआ था और ‘फ़ारूक अली’ का किरदार  उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

करण टैकर ने कहा- टीवी के बाहर मुझे ऐसा ही रोल चाहिए था और वो मिला भी नीरज पांडे जैसे लेजेंड के साथ। क्या कहें, दिल छू गया ये अनुभव। अभिनेता ने कहा- रॉ एजेंट का माइंडसेट पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन सबसे मजेदार भी यही रहा! इस सीजन में तो रोल में घुसते-घुसते खुद को खो दिया! यह शूट मेरे करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है।

करण टैकर जल्द ही थ्रिलर वेबसीरीज ‘भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में नजर आएंगे। ‘सीरीज भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’, भारतीय पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर आधारित होगा। गौरव तिवारी वास्तविक जीवन में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, जिन्होंने अद्दश्य रहस्यों को उजागर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दिल्ली के द्वारका स्थित उनके घर पर 7 जुलाई 2016 को उनका शव मिला था। सुपरनैचुरल शक्तियों की इस कहानी में करण टैकर, ‘गौरव तिवारी’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब से होने जा रहा स्ट्रीम
मुंबई। वेबसीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत सीजन 4’ का जबरदस्त और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह शो 24 जून से स्ट्रीम होगा। ‘पंचायत सीजन 4’ को द वायरल फीवर ने प्रोडयूस किया है। इस सीजन को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर बनाया है, स्क्रिप्ट लिखी है चंदन कुमार ने और दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशन किया है।

शो में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे ।

नीना गुप्ता ने कहा- मंजू देवी का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि वो आज के समय की सबसे पसंदीदा और लोगों से जुडऩे वाली किरदारों में से एक बन चुकी है। हर सीजन के साथ उसे एक हिचकिचाती प्रधान से फुलेरा की आवाज बनते देखना बेहद रोमांचक रहा है। ‘पंचायत’ हर नए चैप्टर में सिर्फ गांव की जिंदगी को ही नहीं, बल्कि हर किरदार की ग्रोथ को और गहराई से दिखाता है। सीजन 4 में कई अनपेक्षित मोड़ हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाते हैं। ट्रेलर तो बस झलक है, असली मज़ा तो अब शुरू होगा और वह भी मस्ती, ताजगी और सरप्राइज से भरपूर।

जीतेन्द्र कुमार ने कहा- ‘पंचायत’ एक ऐसी कहानी है, जो हर जगह, हर उम्र और हर तरह के दर्शकों को जोड़ती है। इसका ह्यूमर, सादगी और जमीन से जुड़े किरदारों ने इसे एक कल्चरल फेनॉमिना बना दिया है और हमें खुशी है कि हम इस सीरीज का एक और मजेदार सीजन ला रहे हैं। इस टीम के साथ काम करना हमेशा घर जैसा लगता है, यहां भरोसा है और कहानियों से प्यार है, जो स्क्रीन पर भी नजर आता है। इस नए सीजन में फुलेरा से फिर ढेर सारी मस्ती, अपनापन और हलचल मिलने वाली है। ट्रेलर में जो मस्ती झलक रही है, उससे भी ज्यादा मज़ा आगे आने वाला है और मैं इंतजार कर रहा हूं यह देखने के लिए कि लोग इसे कैसे पसंद करेंगे।

शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम, जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन ने ‘है जुनून : म्यूजिकल नाइट’ में मचाया धमाल
मुंबई। अभिषेक शर्मा निर्देशित और जियो क्रिएटिव लैब्स के बैनर तले निर्मित ‘है जुनून- ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट : म्यूजिकल नाइट’ में शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध सितारों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

संगीत, नृत्य और युवा जोश की शानदार शाम ‘है जुनून - म्यूजिकल नाइट’, का आयोजन जियोहॉटस्टार, जियो क्रिएटिव लैब्स और सारेगामा के सहयोग से हुआ। यह आयोजन 16 मई को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही यूथ सीरीज ‘है जुनून - ड्रीम. डेयर. डॉमिनेट’ के उत्साह का प्रतीक बना। इस आयोजन में संगीत जगत के दिग्गजों और शो के कलाकारों ने मिलकर दर्शकों को एक यादगार शाम का अनुभव कराया। शंकर महादेवन, शान, सोनू निगम और नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध नामों ने अपने जोशीले और भावनात्मक परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया।

शंकर महादेवन ने अपने प्रतिष्ठित गाने ‘ब्रीथलेस’ की प्रस्तुति अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ दी, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। सोनू निगम ने ‘गले लगाना’ गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं नितिन मुकेश ने नील नितिन मुकेश ने साथ मिलकर ‘जीना यहाँ मरना यहाँ’ प्रस्तुत किया, जो मुकेश जी की 100 साल की संगीत विरासत को समर्पित थी। इस भावुक प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियाँ बजाईं और परिवार की इस संगीतमय परंपरा को सलाम किया। शो के कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा और अनुष्का सेन ने भी मंच की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने दर्शकों को एंडरसन्स कॉलेज की उस ऊर्जावान और रंगीन दुनिया से रूबरू कराया, जहाँ संगीत और नृत्य आत्म-अभिव्यक्ति, गौरव और महत्वाकांक्षा का प्रतीक हैं। कलाकारों ने ‘वाइब है मुंबई’, ‘एक मैं और एक तू है’, ‘लेकर हम दीवाना दिल’, जैसे 40 धमाकेदार गानों पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुनव्वर फारुकी की वेबसीरीज ‘फस्र्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज
मुंबई। जाने-माने कॉमेडियन और गायक मुनव्वर फारुकी की वेबसीरीज ‘फस्र्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज हो गया है। मुनव्वर फारुकी अपनी पहली वेब सीरीज ‘फस्र्ट कॉपी’ के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वे साबित कर रहे हैं कि उनकी प्रतिभा स्टैंड-अप कॉमेडी, संगीत और गीत लेखन से परे है, क्योंकि वे आत्मविश्वास के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। मुनव्वर ने अपने बहुप्रतीक्षित शो ‘फस्र्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज कर दिया है।

वेबसीरीज ‘फस्र्ट कॉपी’ 1990 के दशक के मुंबई पर आधारित है। इस सीरीज में आरिफ (मुनव्वर का किरदार ) ब्लैक-मार्केट में मूवी सीडी बेचकर अपना गुजारा करता है। इस सीरीज में मुनव्वर के साथ गुलशन ग्रोवर, क्रिस्टल डिसूजा, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। ‘फस्र्ट कॉपी’ जून में स्ट्रीम होगी।

एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे अली फज़ल, शूटिंग अप्रैल में होगी शुरु
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल एक्शन थ्रिलर में काम करते नजर आएगें। अली फज़ल ‘पाताल लोक’ सीजन 1 के निर्देशक प्रोसित रॉय के साथ काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज में प्रतिभाशाली सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। अली फज़ल लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं, और उनकी सूची में एक और बड़ा नाम जुडऩे जा रहा है। यह सीरीज अप्रैल में शूट होने वाली है, जिसमें अली फज़ल को एक बिल्कुल नए अवतार में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि अली फज़ल की यह सीरीज एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही एक्शन थ्रिलर होगी, जो अली फज़ल के करियर की सबसे अनोखी प्रोजेक्ट होगी।

प्रोसित रॉय की शानदार कहानी कहने की शैली इस प्रोजेक्ट के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। अली फज़ल की अभिनय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सोनाली बेंद्रे की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ, यह सीरीज एक रोमांचक कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से भरपूर होगी। पूरी टीम कुछ खास बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की शूटिंग 2025 के मध्य में शुरू होगी। इस बीच अली फज़ल, राज और डीके की पीरियड फैंटेसी ड्रामा सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे। नई सीरीज के अलावा, अली फज़ल मिर्जापुर: द फिल्म, मेट्रो इन डिनो, लाहौर 1947, पैन-इंडिया फिल्म ठग लाइफ, हॉलीवुड प्रोजेक्ट रूल ब्रेकर्स और रक्त ब्रह्मांड के लिए भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

प्राइम वीडियो ने की अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज ‘दुपहिया’ की घोषणा
मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ की घोषणा की है। सीरीज ‘दोपहिया’ छोटे शहरों की अनूठी कहानी को हास्य और भावनाओं के रंग में पेश करती है। सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी द्वारा अपने बैनर बॉम्बे फिल्म कार्टेल के तहत निर्मित इस सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है, जबकि इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा और बनाया है। नौ एपिसोड वाली यह सीरीज मनोरंजन से भरपूर होगी, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दुपहिया’ का प्रीमियर भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर सात मार्च से किया जाएगा।

‘दुपहिया’ की कहानी धड़कपुर नाम के एक काल्पनिक गाँव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले 25 वर्षों से अपराध-मुक्त रहने का जश्न मनाने जा रहे है, लेकिन तभी हलचल मच जाती है, जब गांव की प्रतिष्ठित दुपहिया (मोटरसाइकिल) चोरी हो जाती है। अब, सिल्वर जुबली ट्रॉफी, एक शादी और गाँव वालों का सम्मान दांव पर लगा हैं। इसके बाद शुरू होती है एक हास्य और रोमांच से भरपूर जंग, जहाँ सबकी कोशिश होती है कि किसी भी हाल में बाइक को सही समय पर वापस लाया जाए।

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख, निखिल मधोक ने कहा, हमारा मानना है कि बेहतरीन कहानियाँ वे होती हैं, जो भारत की समृद्ध विविधता और सांस्कृतिक रंगों का जश्न मनाती हैं, और ‘दुपहिया’ ठीक यही है। यह सीरीज भारत के छोटे शहरों की हास्य, भावनाओं से भरे जीवन की खूबसूरती को इस तरह प्रस्तुत करती है कि यह अनोखी होने के साथ-साथ हर किसी को जुड़ाव महसूस कराती है। अपने जिंदादिल किरदारों, अप्रत्याशित मोड़ और मनोरंजक कहानी के साथ जिसे हमारे शानदार कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने और भी खास बना दिया है। ‘दुपहिया’ एक शानदार पारिवारिक मनोरंजन का वादा करती है। यह सीरीज बॉम्बे फिल्म कार्टेल के डेब्यू का भी प्रतीक है, जिसकी स्थापना शुभ शिवदासानी और सलोना बैंस जोशी ने की है। निर्देशक सोनम नायर की विशेषज्ञता के साथ, यह शो प्राइम वीडियो के नए कहानीकारों को मंच देने और महिला रचनाकारों द्वारा बनाई गई कहानियों को वैश्विक स्तर पर लाने के संकल्प को दर्शाता है। हमें बेसब्री से इंतजार है कि हमारे दर्शक सात मार्च को इस मनोरंजक सीरीज का आनंद लें।