gurdwara - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पाकिस्तान में फरूखाबाद में गुरू सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं की चुप्पी को सिख विरोधी मानसिकता बताया है। मल्होत्रा ने गुरुवार कहा है कि केंद्र सरकार लगातार सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा देने के लिए काम कर रही है। वहीं पाकिस्तान की सरकार ने अल्पसंख्यकों को अतिवादियों के भरोसे छोड़े दिया है और उसी के साथ पाकिस्तान लगातार आतंकवाद की शरणस्थली बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सिंह सभा गुरुद्वारे को तोड़े जाने के एक सप्ताह बाद भी पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उस पर चुप्पी देशवासियों को स्तब्ध करती है और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद सिख मर्यादाओं के हनन के दोषी हैं और श्री अकाल तख्त साहब ने उन्हें सिख पंथ विरोधी घोषित किया हुआ और ऐसे में सीएम मान और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर चुप्पी उनके सिख विरोधी होने का एक और सबूत है।

अफगानिस्तान में गुरुद्वारा पर आंतकी हमला, अंदर फंसे 15 सिख
काबुल। आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के आतंकियों ने अफगानिस्तान के काबुल स्थित गुरुद्वारा कार्ते परवान में हमला किया, जिसमें लगभग 15 अफगान सिख और हिंदू फंस गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बीच भारत ने अफगानिस्तान में काबुल के एक गुरुद्वारे पर हमला होने की रिपोर्टो पर चिंता व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम काबुल से आ रही रिपोर्टों से चिंतित है, जिनमें काबुल में एक गुरुद्वारे पर हमला होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर नजर रखे हुए है।

लोहड़ी पर्व पर विशेष : राजा जयसिंह की दिल्ली हवेली, अब बंगला साहिब गुरुद्वारा
जयपुर। भारत-पाक विभाजन के बाद जयपुर आए सिख समुदाय के लोगों के लिए राजापार्क बसाया गया था। सरकार ने 1953 में पंजाबी हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी बनाकर 200 क्वार्टर आवंटित किए थे। राजापार्क का पुराना नाम फतेहटीबा था। अप्रैल 1960 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जयपुर आगमन के बाद इस इलाके को उनके नाम से जाना जाने लगा।

राजा जयसिंह थे गुरु गोबिंद सिंह से प्रभावित
वैशाली नगर के सतवीर सिंह बताते हैं कि जयपुर के राजा जय सिंह गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रभावित थे। राजा ने गुरु गोविंद सिंह को हीरे जड़ित सोने की तलवार भी भेंट की थी। गुरु गोबिंद सिंह की तलवार आज भी सिटी पैलेस में रखी हुई है। राजा जयसिंह ने दिल्ली की अपनी हवेली दान की थी। वह महल अब बंगला साहिब गुरुद्वारा है। इस रिश्ते की वजह से 18वीं शताब्दी में कई सिख जयपुर आए। वे जौहरी बाजार में रुके और बाद में अलग-अलग इलाके में बसे। जयपुर में चालीस से अधिक गुरुद्वारे हैं। सेना से रिटायर लोगों ने वैशाली नगर में घर बनाया।

लड़का-लड़की का भेदभाव मिटाती है कन्या लोहड़ी
लड़का-लड़की के भेदभाव को समाप्त करने के लिए राजा पार्क के लोगों ने ‘कन्या लोहड़ी’ की शुरुआत की। इस दिन एक साल से कम उम्र की लड़कियों को सम्मानित किया जाता है। उनके बैंक खातों में राशि जमा कराई जाती है। आयोजन से जुड़े जगजीत सिंह सूरी ने कहा कि हमने 2016 में इसकी शुरुआत की थी।

आग के पास सुनते हैं दुल्ला-भट्टी की कहानियां
मान्यता है कि अकबर के शासनकाल में दुल्ला-भट्टी नाम का एक व्यक्ति पंजाब में रहता था। उस वक्त कुछ अमीर व्यापारी लड़कियों की बोली लगाते थे। दुल्ला-भट्टी उन लड़कियों को बचाकर उनकी शादी करा देता था। उस समय से लोहड़ी पर दुल्ला-भट्टी की कहानियां सुनाई जाती है।

सादगी से मनेगी लोहड़ी
नई फसल के आगमन की खुशी में जयपुर में पंजाबी समाज द्वारा गुरुवार को लोहड़ी पर्व सादगी से मनाया जाएगा। पंजाबी महासभा व राजापार्क व्यापार मंडल दोनों मिलकर इस त्योहार को मनाएंगे। अध्यक्ष रवि नैय्यर ने बताया कि कई दशकों से लोहड़ी पर्व राजपार्क में धूमधाम से मनाते रहे हैं, लेकिन पिछले दो साल से कोविड के चलते लोहड़ी का पर्व सादगी से ही मनाया जा रहा है। राजापार्क मुख्य चौराहे पर शाम 7:15 बजे गोकाष्ठ से लोहड़ी दहन किया जाएगा। इसमें गाय का देशी घी व हवन सामग्री का उपयोग होगा। ना ढोल होगा, ना डीजे होगा और ना भंगड़ा होगा। लोहड़ी का पूजन कर लोहड़ी दहन होगी। इस मौके पर कोरोना महामारी को समाप्त करने की भी कामना होगी। कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि मान्यता है कि लोहड़ी पर धरती माता अच्छी फसल देगी। पंजाब में इस त्योहार को तिलोड़ी कहते हैं। वहां लोहड़ी के दिन तिल, गुड़ खाने और आपस में बांटने की परम्परा है।

काबुल के गुरुद्वारे में सशस्त्र उपद्रवी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित गुरुद्वारा करते परवान में मंगलवार को भारी हथियारों से लैस उपद्रवियों का एक समूह घुस गया और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने तथा ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड को बंधक बनाने के बाद परिसर से बाहर निकल गया।

काबुल में रहने वाले एक अफगानिस्तानी सिख गुरनाम सिंह ने यूनीवार्ता को फोन पर बताया कि 15-16 अज्ञात हथियारबंद लोग आज अपराह्न में गुरुद्वारा करते परवान में घुस आये और वहां ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड के हाथ-पैर बांध दिये।
उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने सीसीटीवी तोड़ दिये।स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और वे गुरुद्वारे में पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं।

वहीं काबुल में रहने वाले एक अफगान हिंदू सज्जन राम शरण सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि तालिबान की तरह दिखने वाले हथियारबंद लोग आए थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अध्ययन करने के बाद उनकी पहचान उजागर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय जांच ब्यूरो को फुटेज सौंप दी है। वे फुटेज की जांच करेंगे और हम कल उनकी पहचान के बारे में पता लगा लेंगे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गुरुद्वारे में लगे करीब 4-5 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तालिबान की तरह दाढ़ी वाले, पगड़ी पहने, सलवार-कमीज पहने हुए लोग गुरुद्वारा के दरवाजा के माध्यम से घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं गुरनाम सिंह ने बताया कि तीनों गार्ड मुस्लिम हैं।हथियारबंद लोग दोपहर करीब 3.15 बजे गुरुद्वारे में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे महंगे हैं, जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।

इससे पहले, इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हथियारों से लैस अज्ञात तालिबानियों का एक समूह काबुल स्थित गुरुद्वारा करते परवान में घुस गया। उन्होंने गुरुद्वारे में मौजूद लोगोंं को हिरासत में ले लिया।
हमलावरों को पहले गलती से अफगान सिख समुदाय का सदस्य समझ लिया गया था। चंडोक ने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है और गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की है।
स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन मौके पर पहुंच गया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तालिबानियों ने न केवल पवित्र स्थान की पवित्रता भंग की बल्कि तोड़फोड़ भी की।
उन्होंने अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिख भाइयों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।