amit goyal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा की जिला कार्यकारिणी पहले जारी, बाद में गोयल बोले भूल वश डाली, सूची वैध नहीं
जयपुर। भाजपा के जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल के ऑफिस से शुक्रवार को  जिला कार्यकारिणी जारी कर दी लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने इस सूची का खंडन कर दिया। कहा की सूची गलती से कंप्यूटर ऑपरेटर ने भूलवश गलती से जल्दबाजी में डाल दी। लेकिन यह सही नहीं है। सही सूची जल्द जारी की जाएगी।

सूची में पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी सिफारिश करने वाले नेताओं का नाम भी डाल दिया गया। इससे नेताओं को रेस में शामिल कार्यकर्ताओं ने उनसे खुद का नाम प्रमोट नही करने को लेकर नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया। इसके बाद नेताओं ने अध्यक्ष अमित गोयल से सिफारिशी नाम का खुलासा करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अमित गोयल ने सूची को गलत बताते हुए फेसबुक पर बयान जारी किया और नई सूची जल्द निकलने की बात कही है।

दावेदारों को दरकिनार कर युवा चेहरे पर दांव, अमित गोयल बने भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष
जयपुर। भाजपा ने जयपुर शहर का अध्यक्ष अमित गोयल को निर्वाचित कर दिया है। भाजपा शहर चुनाव संयोजक नारायण सिंह देवल ने जयपुर शहर कार्यालय में नामांकन लिए थे। जिसमें 14 पार्टी नेताओं ने नामांकन भरकर अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन पार्टी ने अपने आप को मजबूत दावेदार बता रहे चेहरों को दरकिनार कर युवा चेहरे अमित गोयल को जयपुर शहर की कमान सौंपी। सिविल लाइन स्थित सामुदायिक केन्द्र में सभी नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं में सर्वसम्मति बनाकर गोयल को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया है। गोयल ने जीत के बाद पार्टी कार्यालय आकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य नेताओं से आशीर्वाद लिया। अमित गोयल भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, जिला परिषद चुनाव प्रभारी चार बार के प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।

अमित गोयल का निर्वाचन क्यों हुआ
चेहरों को लेकर नेता धड़ों में बंटे थे, गुटों से निरपेक्ष को चुना:  भाजपा में ग्रेटर नगर निगम के डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत, हैरिटेज निगम के पार्षद विमल अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, सोमकांत शर्मा सहित अन्य चेहरों पर पार्टी के बड़े नेता धड़ो में बंटे थे। सभी एक नाम पर सहमत नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में भाजपा ने गुटों से निरपेक्ष चेहरे को चुना।

पार्टी में अंदरूनी खींचतान नहीं चाहिए थी: भाजपा प्रमुख दावेदारों में से किसी चेहरे को चुनती तो आगामी दिनों में जिन नेताओं की पसंद से शहर अध्यक्ष नहीं बना था वे और उनके समर्थक कार्यकर्ता नए अध्यक्ष के साथ कोर्डिनेशन नहीं बिठा पाते। पार्टी में अंदरूनी खींचतान रहती। ऐसे में शहर अध्यक्ष को लेकर गुटों में बंटे नेताओं में आपसी खींचतान रोकने के लिए नए चेहरे को चुनाव गया।

वैश्य वर्ग को संतुष्ट किया:  जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा, दो विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुन्दाचार्य, सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ब्राह्मण वर्ग से हैं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राजपूत वर्ग से हैं। वैश्य वर्ग को सरकार में भी प्रतिनिधित्व नहीं है। ऐसे में जयपुर शहर से वैश्य वर्ग से शहर अध्यक्ष बनाकर वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।
युवाओं को तवज्जो देने का मैसेज: अमित गोयल पार्टी के युवा और आम कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी पद पर ताजपोशी से युवाओं और आम कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने और मेहनत करने पर तवज्जो देने का मैसेज दिया गया है।

अब तक 40 जिलों के अध्यक्ष, चार में निर्वाचन बाकी:  अब तक भाजपा ने संगठन चुनावों के तहत 40 जिला इकाइयों में जिलाध्यक्ष निर्वाचित कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश को 44 जिला इकाईयों में बांट रखा है। अभी जोधपुर उत्तर, झुंझुनूं, दौसा और धौलपुर में जिला अध्यक्ष निर्वाचित होना बाकी है।

इसी सप्ताह प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन संभव: भाजपा के अधिकांश जिलों में जिलाध्यक्ष निर्वाचित हो जाने के बाद अब भाजपा के इसी सप्ताह प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन किए जाने की तैयारी है। वर्तमान में मदन राठौड मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष हैं। उनका ही निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष का निर्वाचन कराने के लिए गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को जिम्मा दिया गया है। वे इसके लिए जल्द ही जयपुर आएंगे।

अमित गोयल होंगे जयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष, नारायण सिंह ने की घोषणा
जयपुर। भाजपा ने मंगलवार को जयपुर शहर के अध्यक्ष पद पर अमित गोयल को निर्वाचित किया है। अमित पार्टी में युवा मोर्चा और मीडिया सेल में पदाधिकारी रहे है। शहर अध्यक्ष को लेकर जयपुर भाजपा में जबरदस्त गुटबाजी चल रही थी। एक दर्जन से ज्यादा नेता पद की दौड़ में थे और बड़े नेता जिसमे सांसद, विधायक, मंत्री शामिल हैं, वे इनकी शहर अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। इसके चलते भाजपा ने लॉबिंग में फंसे चहेरो को दरकिनार किया गया है। ताकि इनमे से शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर आगामी दिनों में जयपुर शहर में होने वाली पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को टाला जा सके। ऐसे में भाजपा ने अमित गोयल को पद पर निर्वाचित किया।

अमित का बीते दिन तक रेस में कोई नाम नहीं था। अचानक सोमवार को उनका नामांकन दाखिल करवाया गया। जयपुर में भाजपा जातिगत समीकरणों को साधने के लिए उद्देश्य वर्ग से ही शहर अध्यक्ष बनाने का मानस पहले ही तय कर चुकी थी क्योंकि मुख्यमंत्री, सांसद और राज्यसभा सांसद शर्मा वर्ग से आते हैं। डिप्टी सीएम और एक मंत्री जयपुर से राजपूत हैं। ऐसे में वैश्य वर्ग को राजी रखने के लिए अमित गोयल को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।