Kabaddi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता, जयपुर ने जीते दोहरे खिताब
जयपुर। मेजबान जयपुर ने सम्पन्न 35वीं राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के खिताब अपने नाम कर लिए। लालचंदपुरा स्थित रामेश्वरम स्कूल ग्राउंड में खेले गए बालक वर्ग के फाइनल में जयपुर ने हनुमानगढ़ (46-38) को 8 अंकों से हरा खिताब जीता। वहीं, बालिका वर्ग की खिताबी टक्कर में जयपुर ने बीकानेर को 61-27 (34 अंकों) से हरा चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।  इससे पूर्व बालक वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने बीकानेर को 56-41 अंकों से व हनुमानगढ़ ने सीकर को रोमांचक मुकाबले में 40-39 अंकों से हरा फाइनल में जगह बनाई।

बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर ने चूरू को आसानी से 72-24 से व बीकानेर ने भरतपुर को 38-12 से हराया। समापन समारोह में राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र सिंह, आयोजन सचिव जीतू शर्मा एवं कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित थे।

बेटियों ने पहली अंडर-18 यूथ नेशनल कबड्डी में जीता रजत, टीम ने अभियान की शुरूआत की धमाकेदार अंदाज में
जयपुर। राजस्थान की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरिद्वार में संपन्न पहली अंडर- 18 यूथ नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। राजस्थान टीम ने अपने अभियान की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने पहले मैच में केरल को 71-14 के विशाल अंतर से हरा मजबूत आगाज किया वहीं तेलंगाना को 55-11 से और कर्नाटक को 51-28 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की मजबूत टीम के खिलाफ 52-32 से शानदार जीत हासिल की और फिर सेमीफाइनल में तमिलनाडु की कड़ी चुनौती को 42-32 अंकों से ध्वस्त करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान और हरियाणा के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। कांटे के इस मुकाबले में राजस्थान को 35-39 से हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हरियाणा ने टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

रजत विजेता टीम :

राजस्थान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम की खिलाड़ियों निकिता, लक्षिता, अक्षिता, पलक, कृष्णा, ज्योति, आईना, मोनिका, खुशबू, मनीषा, मोना, टीना, निर्मला और ज्योति रावत ने अहम भूमिका निभाई। टीम के कोच सरजन और मैनेजर कोमल थी।

खेलो इंडिया बीच गेम्स : फुटबॉल में हार के बाद कबड्डी टीम ने जगाई स्वर्ण पदक की उम्मीद
जयपुर। खेलो इंडिया बीच गेम्स की बीच सॉकर प्रतियोगिता में हार के बाद अब बालकों की कबड्डी टीम ने राजस्थान के लिए स्वर्णिम उम्मीद जगाई है। राजस्थान की कबड्डी टीम ने खेले रोमांचक सेमी फाइनल मुकाबले में आंध्र प्रदेश को 43-40 अंकों से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बना ली। अब स्वर्ण पदक के लिए राजस्थान का मुकाबला हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच होने वाले दूसरे सेमी फाइनल मैच की विजेता से होगा।

राजस्थान दल के सैफ डे मिशन नरेन्द्र भूरिया ने बताया कि राजस्थान कबड्डी टीम ने लीग मुकाबले में कर्नाटक को 51-30 अंकों से हराया और फिर क्वार्टर फाइनल में दमन दीव को 53-30 अंकों से शिकस्त दे अंतिम चार में जगह बनाई थी। इससे पहले बीस सॉकर में राजस्थान की बालकों की टीम निराशाजनक प्रदर्शन के साथ अपने तीनों लीग मैच हार बाहर हो गई, वहीं महिला टीम अपने दो मैच जीतकर भी अभागी रही और नियमों की वजह से सेमी फाइनल में नहीं पहुंच सकी।

34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिपः राजस्थान बालिका कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक
जयपुर। राजस्थान की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में हरियाणा पर दो अंकों (39-37) की रोमांचक जीत दर्ज के साथ गया (बिहार) में सम्पन्न 34 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे पूर्व राजस्थान टीम ने मणिपुर को 40-5 से, महाराष्ट्र को 63-41 से, प्री क्वार्टरफाइनल में साई टीम को  52-23 से, क्वार्टरफाइनल में छत्तीसगढ़ को 61-27 से व सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 40-34 अंकों से हरा फाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने गोल्ड जीत प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली कबड्डी टीम और कोच सुरजन चौधरी व मैनेजर राखी तंवर को बधाई दी।

राजस्थान टीम : निकिता, लक्षिता, रितिका, ज्योति, पलक, अक्षिता, रिया, मीनाक्षी, मोनिका, प्रियंका, दिशा ओर रवीना।

राजस्थान महिला कबड्डी टीम ने लगातार चौथी बार जीता कांस्य पदक
जयपुर। राजस्थान की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करनाल (हरियाणा) में सम्पन्न 71 वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता का कांस्य पदक जीत लिया। राजस्थान महिला टीम का सीनियर नेशनल कबड्डी में यह लगातार चौथा कांस्य पदक है। राजस्थान ने अपने लीग मुकाबलों में पांडिचेरी को 38-11 से, बिहार को 47-34 से हराया। प्रीक्वार्टरफाइनल में पंजाब को 30-26 से, क्वार्टरफाइनल में  में चंडीगढ़ को  36-33 से पराजित किया। राजस्थान की टीम को सेमीफाइनल में भारतीय रेलवे ने 36-33 से हराया।

जीत का सफर जारी : राजस्थान टीम का राष्ट्रीय स्तर पर जीत का सफर लगातार जारी है। राजस्थान ने लगातार चौथी बार सीनियर नेशनल कबड्डी में कांस्य पदक जीता है। राजस्थान ने 2022 में चरखी दादरी, 2023 में महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) व 2024 में पंजाब में आयोजित सीनियर नेशनल में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा राजस्थान ने हाल ही उत्तराखंड में सम्पन्न 38 वें राष्ट्रीय खेलों में व 2023 (गोवा) के  37 वें राष्ट्रीय खेलों में भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी।