cctv - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : इटावा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत शुरू
इटावा । इटावा नगर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों के बाद कैमरों की मरम्मत और सार-संभाल का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी जांच बुधवार को शुरू की गई। संवेदक की टीम ने इटावा थाने सहित विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और कंट्रोल बॉक्स का निरीक्षण किया। जांच में कई जगह केबल कटी हुई मिली, जबकि कुछ कैमरों में तकनीकी खराबी पाई गई। दो स्थानों पर कैमरे तक गायब मिले, जिन्हें अज्ञात लोग खोलकर ले गए। मंगलवार को इटावा दौरे के दौरान व्यापारियों और नगर वासियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की समस्या से अवगत कराया था। लोगों ने बताया कि कैमरों के संचालन से अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा था और पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में भी सहायता मिलती थी। इस पर बिरला ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा को कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

एक सप्ताह में शुरू होंगे कैमरे
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि कैमरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। संवेदक अपनी तकनीकी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहा है और एक सप्ताह के भीतर सभी कैमरों को चालू करने का आश्वासन दिया गया है।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
दैनिक नवज्योति ने 2 जून के अंक में नगर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब एक वर्ष से बंद पड़े कैमरे अब दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एक करोड़ की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरे एक वर्ष से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इटावा। इटावा नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले लगभग एक वर्ष से बंद बंद पड़े हैं। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ये कैमरे अब मरम्मत के अभाव में, शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही अपराध नियंत्रण में भी कठिनाइयां आ रही हैं।

नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व नगरपालिका द्वारा प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस प्रणाली को सीधे पुलिस थाने से जोड़ा गया था, ताकि नगर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। लेकिन वर्तमान में अधिकांश कैमरे बंद पड़े होने से यह व्यवस्था लगभग निष्प्रभावी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश कैमरे खराब हैं। कई स्थानों पर कैमरों की केबलें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। नागरिकों और पुलिस विभाग द्वारा कई बार नगरपालिका प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

मंडी परिसर के कैमरे भी बंद
इटावा कृषि उपज मंडी में भी अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। मंडी परिसर और विभिन्न याडों में लगे आधा दर्जन से अधिक कैमरों के बंद होने से चोरी की घटनाओं पर निगरानी नहीं हो पा रही है। मंड़ी व्यापारी नवीन मंगल ने बताया कि आए दिन किसानों और व्यापारियों की उपज चोरी होने की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन कैमरे बंद होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने मंडी प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

पुलिस ने कई बार लिखा पत्र
इटावा थाना प्रभारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे उनके कार्यभार संभालने से पहले से ही खराब हैं। कैमरों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी, नगरपालिका की है। इस संबंध में नगरपालिका को कई बार लिखित रूप से पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैमरों के संचालन से अपराधों की रोकथाम और जांच में काफी सहायता मिलती है।

कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित
नगर के व्यापारियों ने भी प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू करवाने की मांग की है। व्यापारी राकेश मित्तल, रिंकू जैन, मनीष अग्रवाल, विनोद सोनी और नरेंद्र नागर सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि कैमरों के संचालन से असामाजिक तत्वों पर अंकुश रहता था। कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है।

कैमरे लगाने वाली कंपनी की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। पूर्व में संवेदक के माध्यम से कैमरों की मरम्मत करवाई गई थी। अब पुनः कैमरों को चालू कराने के लिए संबंधित संवेदक को पत्र भेजा गया है और जल्द ही मरम्मत कराकर कैमरों को शुरू करवाया जाएगा।
-राजूलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, इटावा

जयपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों राहुल मीणा निवासी आलाकाबास ढूंढरी हिंगोनिया  जोबनेर और सुरेश कुमार भौचल्या निवासी इटावा रेनवाल को गिरफ्तार किया है। राहुल मीणा के खिलाफ  वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 12 मई 2026 को रामजीपुरा कलां निवासी संजय कुमार माछलपुरिया ने कालवाड़ थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंची।

14 मई को पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा और चोरी की बाइक खरीदने वाले सुरेश कुमार भौचल्या को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 10 बाइकें बरामद की। आरोपियों ने कालवाड़ क्षेत्र से 1, करधनी क्षेत्र से 4, झोटवाड़ा क्षेत्र से 4 और करणी विहार क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की वारदात कबूल की।

नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस शनिवार को नकबजनी की वारदात के मात्र 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 14 मई 2026 को मोहन नगर नाहरगढ़ रोड निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता जयसिंहपुरा खोर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 3.45 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्तिने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 70 हजार रुपए चोरी कर ले गया। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपी इब्राहिम (22) निवासी पेंटर कॉलोनी नाहरी का नाका शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

ओडिशा कंकाल मामला: CCTV फुटेज से खुली बैंक की लापरवाही की पोल ; बैंक के दावे झूठे, CCTV ने बताई पूरी कहानी
ओडिशा। ओडिशा के क्योंझर जिले में अपनी बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले व्यक्ति के मामले में नया मोड़ आया है। प्रारंभिक जांच में  बैंक अधिकारियों की लापरवाही की बात सामने आई है, जिससे पूरे घटनाक्रम पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, डायनाली गांव के 59 वर्षीय जीतू मुंडा ने अपनी बहन की मौत साबित करने और उसके खाते में जमा 19,300 रुपये निकालने के लिए यह असामान्य कदम उठाया। लगातार प्रयासों के बावजूद जब उन्हें बैंक से निराशा हाथ लगी, तो उन्होंने बहन के अवशेष कब्र से निकालकर बैंक पहुंचने का फैसला किया।

रेवेन्यू डिवीजनल कमिश्नर संग्राम केशरी महापात्रा ने बताया कि बैंक के CCTV फुटेज का गहन निरीक्षण करने पर यह स्पष्ट हुआ कि जीतू मुंडा घटना वाले दिन बैंक में मौजूद थे और उन्होंने कई कर्मचारियों से बातचीत भी की थी। हालांकि फुटेज में ऑडियो नहीं है, लेकिन अधिकारियों की शारीरिक भाषा से लापरवाही का संकेत मिलता है। पहले बैंक की ओर से दावा किया गया था कि मुंडा पहली बार आए थे और उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। लेकिन जांच में यह बात गलत साबित होती दिखी। अधिकारियों को पहले से ही भाई-बहन की जानकारी होने के बावजूद उचित सहयोग नहीं दिया गया।

घटना के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र और कानूनी वारिस से जुड़े दस्तावेज जारी किए, जिसके बाद बैंक ने राशि जारी कर दी। साथ ही, राज्य सरकार ने राहत के तौर पर 30 हजार रुपये देने की घोषणा भी की है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है और इसे प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण बताया है।

हैदराबाद में भीषण गोलीबारी, छह लाख लूटे, लुटेरे फरार, पुलिस जांच शुरू
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कोठी इलाके में शनिवार सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक एटीएम के पास हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और हमलावर करीब छह लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब सात बजे की है जब राशिद नामक व्यक्ति एटीएम में नकदी जमा करने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही उसका पीछा कर रहे थे। जैसे ही राशिद एटीएम के पास पहुंचा, हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।

इस हमले में राशिद के पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल उपचार के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस अधिकारी एटीएम और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

न्यू ईयर पार्टी में मारपीट व सोने की चैन लूट का खुलासा, श्यामनगर पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार
जयपुर। श्याम नगर थाना पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई मारपीट व सोने की चैन तोड़कर ले जाने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि परिवादी तुषार पिडेल (23), निवासी रोहिसा तहसील रियावडी, जिला नागौर द्वारा 2 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को वह अपने छोटे भाई दिव्याश चौधरी व नाबालिग देवाक चौधरी के साथ न्यू ईयर मनाने जयपुर आया था। उन्होंने कटेवा नगर स्थित होटल माई-स्टे (गुर्जर की थड़ी) में कमरा नंबर 502 व 503 बुक किया था।

रूफटॉप पर चल रही पार्टी के दौरान कालू, सोनू सहित अन्य युवकों ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और दोनों भाइयों की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। इस पर थाना श्यामनगर में प्रकरण संख्या 07/2026 धारा 307 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री ललित किशोर शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला सुनील प्रसाद शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास माल (27) पुत्र दिलेर सिंह, निवासी गांव लादिया, तहसील रैणी, जिला अलवर, कालूराम (28) पुत्र  भीखाराम, निवासी गांव डूंपडी, तहसील बांदीकुई, जिला दौसा और सुंदर सिंह (30) पुत्र मोहर सिंह गुर्जर, निवासी गांव रैवासा, पोस्ट गढ़मोरा, तहसील नादौती, जिला करौली के रूप में हुई है।

प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी इलाके में देर रात प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को आग लगाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक पर आए बदमाश 5 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर में घुसे और पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो को जलाने का प्रयास किया गया। नारायण सरोवर निवासी सोहन लाल शर्मा (39) ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो-एन गाड़ी घर के अंदर पोर्च में खड़ी की थी। सुबह करीब 3:30 बजे अचानक गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। पोर्च में रोशनी होते ही परिजन जाग गए और स्कॉर्पियो के नीचे आग जलती देखी।

परिजनों ने तुरंत प्रयास कर आग पर काबू पाया, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलने से बच गई। घटना की सूचना मिलने पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि घर में लगे CCTV कैमरों की जांच में पूरी वारदात रिकॉर्ड मिली है। फुटेज में दिखाई देता है कि रात करीब 3:30 बजे बाइक पर सवार दो बदमाश इलाके में घूमते नजर आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दोनों हेलमेट पहनकर घर के पास पहुंचे। इसके बाद एक बदमाश करीब 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया, जबकि दूसरा मेन गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

फुटेज में साफ दिख रहा है कि गेट पर खड़े बदमाश ने अंदर घुसे साथी को एक बोतल पकड़ाई। बोतल में लाए पेट्रोल को स्कॉर्पियो के नीचे छिड़ककर माचिस से आग लगा दी गई। गाड़ी में आग लगते ही दोनों बदमाश तेजी से दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस का मानना है कि वारदात पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

कोलकाता गैंगरेप : सीसीटीवी में आरोपी जबर्दस्ती करते दिखे, एसआईटी में अब होंगे 9 सदस्य
कोलकाता। कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आ गए हैं जिनमें आरोपी जबरदस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 25 जून की दोपहर 3:30 बजे से रात 10:50 बजे तक करीब 7 घंटे की फुटेज हैं। फुटेज  में पीड़ित छात्रा को गार्ड के कमरे में घसीट कर जबर्दस्ती ले जाने की घटना कैद हुई है। जिस गार्ड के कमरे में रेप हुआ था, शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच के लिए शुक्रवार को असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रदीप कुमार घोषाल के नेतृत्व में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम में रविवार को चार सदस्य और जोड़ दिए गए हैं। अब कुल नौ सदस्यीय एसआईटी हो गई है।

ये था मामला
घटना 25 जून को कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के गार्ड रूम में हुई थी। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा (31) है। घटना में जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) भी शामिल हैं। मनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र है, जबकि जैब और प्रमित कॉलेज के छात्र हैं। मनोजीत टीएमसी का छात्र नेता है।

असर खबर का - थोक फल सब्जीमंडी में फिर होगी तीसरी आंख से निगरानी
कोटा। शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में अब फिर से तीसरी आंख से निगरानी हो सकेगी। मंडी में काफी समय से खराब पड़े 32 कैमरों को ठीक करने के लिए वित्त विभाग ने ढाई लाख का बजट मंजूर कर दिया है। बजट स्वीक़ृत होने के बाद मंडी प्रशासन ने टैंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। अब जल्द ही खराब पैनल को ठीक कर कैमरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे मंडी परिसर की आसानी से मॉनिटरिंग हो सकेगी। कैमरों के खराब होने से आपराधिक वारदातों की आशंका बनी हुई थी। वहीं मंडी परिसर में होने वाली गतिविधियों की भी निगरानी नहीं हो पा रही थी। अब कैमरों की मरम्मत होने से राहत मिलेगी। चूहों ने खराब कर दिया था पैनल: जानकारी के अनुसार यह शहर की प्रमुख फल सब्जीमंडी है और इससे हजारों किसान एवं कई राज्यों के व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में थोक फलसब्जी मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके लिए मंडी के दुकानदारों की ओर राशि उपलब्ध कराई गई थी। करीब तीन माह पहले सीसीटीवी कैमरे के पैनल को चूहे ने नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद सभी कैमरे बंद पड़े हुए थे। मंडी प्रशासन ने पैनल को दिखवाया तो उसके ठीक करने के लिए ढाई लाख का खर्चा बताया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने ढाई लाख का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय जयपुर को भेज दिया था, लेकिन काफी समय तक उक्त बजट को मंजूरी नहीं मिली। अब तीन माह बाद वित्त विभाग ने ढाई लाख का बजट स्वीक़ृत राशि जारी कर दी है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
थोक फल मंडी में सभी 32 सीसीटीवी कैमरे खराब होने के सम्बंध में दैनिक नवज्योति के 2 मार्च के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि काफी समय से सीसीटीवी कैमरे खराब होने से दुकानदार और ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थोक फल सब्जी मंडी में करीब 150 दुकानें है और हर माह करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। इसके बावजूद मंडी में सीसीटीवी कैमरों को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। मंडी प्रशासन की ओर से कैमरों की मरम्मत के लिए करीब ढाई लाख के बजट की फाइल कृषि निदेशालय को भेज रखी है। करीब दो माह बाद भी फाइल को बजट को हरी झंडी को नहीं मिल पाई है। इस कारण अभी तक कैमरे नहीं ठीक नहीं हो पाए हैं। समाचार प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने फिर से बजट के सम्बंध में रिमांइडर भेजा था। अब बजट जारी कर दिया गया है।

सुबह के समय मंडी में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान जेबकट भी घूमते रहते हैं। मंडी के कैमरे खराब होने से जेबकटी का अंदेशा ज्यादा बना रहता है। अब बजट मिल गया, इसलिए मंडी प्रशासन को जल्द से जल्द से मरम्मत करवाकर कैमरों को शुरू करवाना चाहिए।
- सुरेश जांगिड, ग्राहक

थोक मंडी में हर माह लाखों रुपए का कारोबार होता है। यहां तड़के साढ़े 3 बजे से माल की खरीद-फरोख्त शुरू हो जाती है। सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण दुकानदारों में वारदात का अंदेशा बना हुआ था। अब कैमरों शुरू होने से राहत मिलेगी।
- विनोद थदानी, थोक व्यापारी

थोक मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चूहों के कारण इसका पैनल खराब हो गया था। अब वित्त विभाग ने ढाई लाख का बजट मंजूर कर दिया है। टैंडर प्रक्रिया हो चुकी है। जल्द ही फर्म मरम्मत कर कैमरों को चालू कर देगी।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल-सब्जी मंडी कोटा

जयपुर सीनियर एडवोकेट के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
जयपुर। सोडाला थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो चोरों ने एक सीनियर एडवोकेट के मकान में घुसकर लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना बीती 1 अप्रैल की रात की है, जब हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सुषमा पारीक और उनके पति प्रकाश पारीक अपनी बेटी से मिलने बैंगलोर गए हुए थे। ये दोनों नंदपुरी, हवा सड़क स्थित बी-87 मकान में रहते हैं। 1 अप्रैल की दोपहर करीब 1:50 बजे पड़ोसी ने घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा और तुरंत फोन कर जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने फेसटाइम के जरिए घर की स्थिति दिखाई, जिससे चोरी की आशंका और भी गहरी हो गई। घर की नौकरानी माया ने भी पुष्टि की कि ताले टूटे हुए हैं। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात करीब 2:15 बजे दो चोर दीवार फांदकर अंदर घुसते नजर आए, और लगभग 3 बजे बाहर निकलते हुए दिखे।

चोरों ने घर के कमरों, अलमारियों, बिस्तर और पूजा घर में जमकर तोड़फोड़ की। जांच करने पर पता चला कि करीब 70 हजार रुपए नकद, सोने की चेन (1.5 तोला), टोपस, 5-6 नग कान की बालियां और कुल मिलाकर लगभग 5 तोला वजन के गहने चोरी हो चुके हैं। आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। पीड़िता ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।

'असर खबर का' रोडवेज के दोषी अधिकारी को बचाने का प्रयास, बचाव में उतरी महिला कार्मिक
जयपुर। राजस्थान रोडवेज में चाहे अधिकारी कुछ भी और कितनी भी बड़ी गलती कर दें, उसे अन्य साथी अधिकारी बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसा ही मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बिना अनुमति सीसीटीवी कैमरों के मामले में की गई जांच में देखने को मिला। एक दोषी अधिकारी को बचाने के चक्कर में जांच अधिकारी ने बिना मुख्य प्रबंधक को सूचना के ही उसकी महिला कार्मिकों के बयान दर्ज कर लिए। इतना ही नहीं, बल्कि बैक डेट में एक पत्र भी तैयार कर जांच में शामिल कर लिया है। यह लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिला कार्मिकों की निगरानी के लिए प्रशासन की बिना अनुमति के सीसीटीवी कैमरे लगाने का है। इन कैमरों को तत्कालीन यातायात प्रबंधक हितेश जांगिड़ अपने मोबाइल पर चलाता था। इसका खुलासा तो पहले ही रोडवेज की आईटी शाखा के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लगे कैमरों की जांच में हो चुका था।

इसके बाद दैनिक नवज्योति के 29 अप्रैल के अंक में  ‘केन्द्रीय बस स्टैंड पर महिला कर्मियों की निगरानी के लिए तीसरी आंख’ नामक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। रोडवेज प्रशासन ने 1 मई को अजमेर जोन के जोनल मैनेजर नवीन तिवाड़ी को पांच दिन में मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दो माह में जांच रिपोर्ट सौंपी गई। बस स्टैंड पर अनाधिकृत सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में महिला व पुरुष कार्मिकों की ओर से दिए बयानों से यह साबित हो रहा कि इन कैमरों की जानकारी इन कार्मिकों को पहले से थी। फिर भी इन कार्मिकों ने मुख्य प्रबंधक को सूचना नहीं दी। कहीं इस मामले में ये कार्मिक भी तो शामिल नहीं?

बिना अनुमति के कैसे दिए बयान
बड़ी बात तो यह है कि इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए ना तो जांच अधिकारी की ओर से मुख्य प्रबंधक को सूचना दी गई और ना ही महिला कार्मिकों ने बयान देने के लिए अनुमति ली। महिला कार्मिकों का कहना है कि हम छुट्टी लेकर बयान दर्ज कराने गए थे। इस मामले की जांच अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को सौंप दी है। अब विभाग इन पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में क्या दिया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो जांच अधिकारी ने तत्कालीन यातायात प्रबंधक को दोषी नहीं माना है।