cameras - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का : इटावा में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत शुरू
इटावा । इटावा नगर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बंद होने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देशों के बाद कैमरों की मरम्मत और सार-संभाल का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी जांच बुधवार को शुरू की गई। संवेदक की टीम ने इटावा थाने सहित विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और कंट्रोल बॉक्स का निरीक्षण किया। जांच में कई जगह केबल कटी हुई मिली, जबकि कुछ कैमरों में तकनीकी खराबी पाई गई। दो स्थानों पर कैमरे तक गायब मिले, जिन्हें अज्ञात लोग खोलकर ले गए। मंगलवार को इटावा दौरे के दौरान व्यापारियों और नगर वासियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों की समस्या से अवगत कराया था। लोगों ने बताया कि कैमरों के संचालन से अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगा था और पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में भी सहायता मिलती थी। इस पर बिरला ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा को कैमरों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

एक सप्ताह में शुरू होंगे कैमरे
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा ने बताया कि कैमरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। संवेदक अपनी तकनीकी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहा है और एक सप्ताह के भीतर सभी कैमरों को चालू करने का आश्वासन दिया गया है।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
दैनिक नवज्योति ने 2 जून के अंक में नगर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब एक वर्ष से बंद पड़े कैमरे अब दोबारा शुरू होने की उम्मीद है, जिससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

एक करोड़ की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरे एक वर्ष से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इटावा। इटावा नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले लगभग एक वर्ष से बंद बंद पड़े हैं। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ये कैमरे अब मरम्मत के अभाव में, शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही अपराध नियंत्रण में भी कठिनाइयां आ रही हैं।

नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व नगरपालिका द्वारा प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस प्रणाली को सीधे पुलिस थाने से जोड़ा गया था, ताकि नगर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। लेकिन वर्तमान में अधिकांश कैमरे बंद पड़े होने से यह व्यवस्था लगभग निष्प्रभावी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश कैमरे खराब हैं। कई स्थानों पर कैमरों की केबलें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। नागरिकों और पुलिस विभाग द्वारा कई बार नगरपालिका प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

मंडी परिसर के कैमरे भी बंद
इटावा कृषि उपज मंडी में भी अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। मंडी परिसर और विभिन्न याडों में लगे आधा दर्जन से अधिक कैमरों के बंद होने से चोरी की घटनाओं पर निगरानी नहीं हो पा रही है। मंड़ी व्यापारी नवीन मंगल ने बताया कि आए दिन किसानों और व्यापारियों की उपज चोरी होने की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन कैमरे बंद होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने मंडी प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

पुलिस ने कई बार लिखा पत्र
इटावा थाना प्रभारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे उनके कार्यभार संभालने से पहले से ही खराब हैं। कैमरों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी, नगरपालिका की है। इस संबंध में नगरपालिका को कई बार लिखित रूप से पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैमरों के संचालन से अपराधों की रोकथाम और जांच में काफी सहायता मिलती है।

कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित
नगर के व्यापारियों ने भी प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू करवाने की मांग की है। व्यापारी राकेश मित्तल, रिंकू जैन, मनीष अग्रवाल, विनोद सोनी और नरेंद्र नागर सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि कैमरों के संचालन से असामाजिक तत्वों पर अंकुश रहता था। कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है।

कैमरे लगाने वाली कंपनी की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। पूर्व में संवेदक के माध्यम से कैमरों की मरम्मत करवाई गई थी। अब पुनः कैमरों को चालू कराने के लिए संबंधित संवेदक को पत्र भेजा गया है और जल्द ही मरम्मत कराकर कैमरों को शुरू करवाया जाएगा।
-राजूलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, इटावा

अभी चालू नहीं हुए ड्राइविंग टेस्ट, ट्रैक के बंद पड़े कैमरे
कोटा। जगपुरा स्थित परिवहन कार्यालय में लगे हाई डेफिनेशन कैमरे अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। जिसके कारण हर दिन सैंकडों आवेदकों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। परिवहन कार्यालय के ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगे कैमरे 25 जून को भारी बारिश के चलते खराब हो गए थे। हालांकि विभाग की ओर से कैमरा को सही करवाने के लिए कोशिश भी की गई लेकिन कैमरा पिछले 3 दिन से खराब हैं। हर दिन बनते हैं औसतन 180 लाइसेंस: जगपुरा स्थित ट्रैक पर हर दिन औसतन 180 ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिया जाता है। साथ ही इतने ही लाइसेंस हर दिन जारी होते हैं। ऐसे में कैमरों के खराब होने के चलते ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने आए आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। विभाग द्वारा कैमरे खराब हो जाने के बाद उन्हें स्थानीय स्तर पर ठीक कराने की कोशिश की थी हालांकि दो दिन कैमरा ने काम भी किया लेकिन फिर से खराब हो जाने के चलते उन्हें जयपुर बदलवाने के लिए भेज दिया गया था जिसके चलते यह देरी हुई। एजेंट विजय प्रजापति ने बताया कि कैमरा खराब होने से सैंकड़ों लाइसेंस पेंडिंग में चले गए हैं। साथ ही रोजाना नए आवेदन आ रहे हैं ऐसे में ये संख्या और बढ़ेगी।

ड्राइविंग स्कूलों में अभी तक शुरू नहीं हुए टेस्ट
परिवहन कार्यालय पर पिछले 12 दिन से कैमरा खराब पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से ड्राइविंग स्कूल में टेस्ट का प्रावधान देने के बाद अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ड्राइविंग स्कूल चलाने वालों का कहना है कि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार स्कूल के पास कम से कम 3 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। जो कोटा में किसी भी ड्राइविंग स्कूल के पास नहीं है। साथ ही इतनी बड़ी जमीन शहर के अंदर भी मौजूद नहीं है। ऐसे में इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए तीन एकड़ जमीन यूआईटी, वन विभाग या फिर किसानों से लेनी होगी जो बहुत मंहगी होगी। इस तरह कोटा में ड्राइविंग स्कूल में ही लइसेंस के टेस्ट शुरू होने में लंबा समय लग सकता है।

लोगों का कहना है
मुझे ड्राइविंग टेस्ट के लिए 8 जुलाई की डेट मिली थी, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि अभी कैमरा ठीक नहीं हो पाए हैं अब कल आने को बोला है।
- सतीश वर्मा, बोरखेड़ा

ड्राइविंग स्कूल में टेस्ट शुरू करने के लिए स्कूल में पास कम से कम 3 एकड़ जमीन होना आवश्यक है। जो अभी किसी के पास नहीं है। विभाग को इसके लिए बोला है, जमीन मिलने के बाद ही टेस्ट शुरू हो पाएंगे।
- भूपेंद्र गोचर, ड्राइविंग स्कूल संचालक

इनका कहना है
ट्रैक पर लगे कैमरों को सोमवार को बदलने का कार्य किया गया है। कैमरों आज कल में ठीक कर टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे। मौसम खराब होने के कारण परेशानी आ रही थी जिसे ठीक कर लिया गया है।
- दिनेश सिंह सागर, आरटीओ, कोटा

हाल-ए-एसएमएस अस्पताल... जरूरत 350 सीसीटीवी की, काम कर रहे हैं 70 कैमरे
जयपुर। प्रदेश ही नहीं, बल्कि आसपास के कई राज्यों के मरीजों का भार संभाल रहा सवाई मानसिंह अस्पताल खुद लचर सुरक्षा व्यवस्था जैसी बड़ी बीमारी से ग्रसित है। यहां दूरदराज से ज्यादातर गरीब तबके के मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां उन्हें कभी जेब कटने, मोबाइल चोरी होने तो कभी वाहन चोरी होने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर्स तथा अन्य स्टाफ के साथ ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। इसके बाद भी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा।

130 कैमरे लगे, लेकिन किसी काम के नहीं

पुलिस ने एसएमएस प्रशासन को सौंपा वाहन और मोबाइल चोरी रोकने का मास्टर प्लान

सुरक्षा में तैनात गार्ड भी नाकाफी, 300 गार्ड भी हैं कम

एक नजर में वारदात
पुलिस की ओर से तैयार रिपोर्ट की बात करें तो 18 अगस्त, 2021 से लेकर 31 दिसम्बर, 2021 तक कुल 512 मोबाइल और 52 बाइक चोरी हुई। वहीं 2022 में एक जनवरी, 2022 से लेकर 21 फरवरी तक 150 मोबाइल और 15 बाइक चोरी हुई। एसएमएस के गेट नम्बर एक से लेकर 6 नम्बर के बीच में सबसे ज्यादा वाहन चोरी होते हैं। चोर मास्क लगाकर आते हैं और आसानी से वारदात करते हैं। मास्क से भी पुलिस को वाहन चोर पकड़ने में मशक्कत करनी पड़ती है।

वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था

1.

करीब 200 सीसीटीवी लगे हैं, जिनमें से 70 कैमरे ही काम कर रहे हैं।

2.

अस्पताल के मुख्य द्वारों पर कोई भी कैमरा और गार्ड नहीं हैं।

3.

वर्तमान में एसएमएस की सुरक्षा के लिए निजी कम्पनी के 423 गार्ड हैं। इसके साथ ही 56 गार्ड एक्स-आर्मी मैन हैं।

यह होना चाहिए

1.

पूरे अस्पताल की सुरक्षा के हिसाब से 350 सीसीटीवी अतिआवश्यक हैं।

2.

हाल में तैनात गार्ड के अलावा 100 गार्ड्स की और तैनाती की जाए तो सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो सकती है।

सबसे ज्यादा भीड़ वहां भी सुरक्षा नहीं
हर रोज एसएमएस के गेट नम्बर-4 जहां धनवंतरी ओपीडी है यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ आती है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यहां पर गार्ड और सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इसी गेट पर महावीर विकलांग समिति है, जिसके बाहर गार्ड व सीसीटीवी कैमरे नहीं है।

अस्पताल में कैमरों और गार्ड की संख्या जल्द ही बढ़ाई जाएगी। पुलिस प्रशासन से भी बात हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर मरीजों और स्टाफ के साथ हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. विनय मल्होत्रा, अधीक्षक, एसएमएस अस्पताल

एसएमएस में हो रही वाहन चोरी, मोबाइल छीनने और पर्स निकालने जैसी वारदातों को रोकने के लिए एक प्लान एसएमएस प्रशासन को सौंपा है, इसमें हर वारदात के हॉट स्पॉट को बताते हुए उन्हें रोकने के सुझाव भी दिए हैं। यदि यह प्लान लागू होता है तो काफी हद तक वारदातें रोकी जा सकेंगी।
-नवरतन धौलिया, थाना प्रभारी, एसएमएस

बजट कम होेने की दुहाई देकर नहीं लगाए सीसीटीवी कैमरे
जयपुर। प्रदेश के हर थाने में सीसीटीवी लगाए जाने का मामला अभी अटका हुआ है। जयपुर कमिश्नरेट की बात करें तो यहां सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में कैमरे लगाने काम मालवीय नगर थाने में हुआ था। बाकी अभी कुछ थानों को छोड़कर मामला अधर में है। अब सीसीटीवी लगाने के लिए स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने और अतिरिक्त बजट की मांग की है। यदि यह बजट मिलेगा तब ही सभी थाने सीसीटीवी से लैस हो सकेंगे।

यह था मामला
वित्तीय वर्ष 2019-20 की बजट घोषणा के अनुसार थानों में पारदर्शिता लाने के लिए दो वर्षों में हर थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी क्रियान्विति के लिए स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो को हर थाने में 6-6 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना करने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत 1694.80 लाख रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं। एससीआरबी पुलिस थानों में सीसीटीवी के लिए कार्रवाई कर रहा है।

यह था सुप्रीम कोर्ट का आदेश
उच्चतम न्यायालय ने स्पेशल लीव पिटीशन में दो दिसम्बर 2020 को हर थाने में न्यूनतम 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आदेशित किया था, जिनकी स्टोरेज क्षमता प्राथमिकता के आधार पर 18 माह और अनिवार्यता के आधार पर 12 माह निर्धारित की गई है। एससीआरबी ने न्यायालय के आदेश की पालना के लिए कैमरों की संख्या में वृद्धि और स्टोरेज क्षमता के आधार पर अब सभी पुलिस थानों में कैमरे लगाने के लिए 4647.29 लाख रुपए अनुमानित खर्चा बताया है। यदि बजट घोषणा में यह बजट मिल जाएगा तो सीसीटीवी कैमरे लग जाएंगे।

काबुल के गुरुद्वारे में सशस्त्र उपद्रवी
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित गुरुद्वारा करते परवान में मंगलवार को भारी हथियारों से लैस उपद्रवियों का एक समूह घुस गया और सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने तथा ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड को बंधक बनाने के बाद परिसर से बाहर निकल गया।

काबुल में रहने वाले एक अफगानिस्तानी सिख गुरनाम सिंह ने यूनीवार्ता को फोन पर बताया कि 15-16 अज्ञात हथियारबंद लोग आज अपराह्न में गुरुद्वारा करते परवान में घुस आये और वहां ड्यूटी पर तैनात तीन गार्ड के हाथ-पैर बांध दिये।
उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने सीसीटीवी तोड़ दिये।स्थानीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और वे गुरुद्वारे में पहुंच गये हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी नुकसान का निरीक्षण कर रहे हैं।

वहीं काबुल में रहने वाले एक अफगान हिंदू सज्जन राम शरण सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि तालिबान की तरह दिखने वाले हथियारबंद लोग आए थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अध्ययन करने के बाद उनकी पहचान उजागर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय जांच ब्यूरो को फुटेज सौंप दी है। वे फुटेज की जांच करेंगे और हम कल उनकी पहचान के बारे में पता लगा लेंगे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने गुरुद्वारे में लगे करीब 4-5 सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तालिबान की तरह दाढ़ी वाले, पगड़ी पहने, सलवार-कमीज पहने हुए लोग गुरुद्वारा के दरवाजा के माध्यम से घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं गुरनाम सिंह ने बताया कि तीनों गार्ड मुस्लिम हैं।हथियारबंद लोग दोपहर करीब 3.15 बजे गुरुद्वारे में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे महंगे हैं, जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक है।

इससे पहले, इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हथियारों से लैस अज्ञात तालिबानियों का एक समूह काबुल स्थित गुरुद्वारा करते परवान में घुस गया। उन्होंने गुरुद्वारे में मौजूद लोगोंं को हिरासत में ले लिया।
हमलावरों को पहले गलती से अफगान सिख समुदाय का सदस्य समझ लिया गया था। चंडोक ने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है और गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की है।
स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन मौके पर पहुंच गया है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि तालिबानियों ने न केवल पवित्र स्थान की पवित्रता भंग की बल्कि तोड़फोड़ भी की।
उन्होंने अफगानिस्तान में रह रहे हिंदू और सिख भाइयों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।