expensive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोना 400 रुपए सस्ता और चांदी 400 रुपए महंगी
जयपुर। वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में मंगलवार को शुद्ध सोना 400 रुपए फिसलकर 101600 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए कम होकर 95,300 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसके विपरीत चांदी 400 रुपए की छलांग लगाकर 109600 रुपए प्रति किलो रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 109600
शुद्ध सोना 101600
जेवराती सोना 95,300
18कैरेट 81,100
14कैरेट 64,200

असर खबर का -अब कोटा में मकान खरीदना और महंगा
कोटा । राज्य सरकार ने डीएलसी की प्रस्तावित नई दरों को सोमवार को स्वीकृति देते हुए उसी समय से लागू कर दिया है। जिससे कोटा शहर में भी अब मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो जाएगा।  कोटा में डीएलसी कमेटी की बैठक 3 माह पहले 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई थी। जिसमें सिर्फ कोचिंग क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी।  कोचिंग सेक्टर में मंदी को देखते हुए इस क्षेत्र की जमीनों की डीएलसी नहीं बढ़ाई गई है। बैठक में क्षेत्र के हिसाब से डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई थी। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में यह वृद्धि अधिक की गई थी।  कमेटी की बैठक के  बाद उन प्रस्तावित नई दरों को अनुमोदन के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया था। सरकार ने सोमवार को नई दरोंका अनुमोदन करते हुए उन्हीं स्वीकृति दे दी है। साथ ही नई दरें सोमवार से ही लागू कर दी गई है। नई दरें लागू होने से सुकेत, सुल्तानपुर व इटावा  व उसके पेराफेरी क्षेत्र में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई थी। जिससे इन क्षेत्रों में जमीनों की कीमत अधिक होगी। इसी तरह से शम्भपुरा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के आस-पास भी 50 फीसदी की बढ़ोतरी होने से यहां भी जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा।

शहर में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी
उप महा निरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक  पुष्पा हरवानी ने बताया कि कोटा में 6 सितम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएलसी की नई दरें प्रस्तावित की गई थी। जिसे सोमवार को सरकार ने अनुमोदन कर दिया है। इसके साथ ही कोटा शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। राळय सरकार द्वारा नई दरों को लागू कर दिया गया है। जिससे कोटा में भी सोमवार से नई दरें लागू हो गई है। कोटा में दरों को अधिक नहीं बढ़ाया है जिससे लोगों पर अधिक आर्थिक भार नहीं पड़े।

महंगे होंगे मकान भूख़ड
प्रोपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि डीएलसी की रेट बढ़ने से कोटा मेंभी मकान व  भूखंड खरीदना पहले से महंगा हो गया है।  सूत्रोंके अनुसार 50 लाख की प्रोपर्टी खरीदने पर अब पुरुषों के नाम रजिस्ट्री  के लिए 66 हजार रुपए और महिलाओंको 56 हजार 250  रुपए खर्च करने होंगे।  पुरुषों के लिए स्टाम्प ड्यूटी कुल सम्पति का 8.8 फीसदी है और महिलाओं के लिए यह 7.5 फीसदी है।

नवज्योति ने उठाया था मामला
डीएलसी कमेटी की बैठक में नई दरों को प्रस्तावित करने के बाद भी उन्हें लागू नहींकरने का मामला दैनिक नवज्योति  ने उठाया था। कमेटीकी बैठक 6 सितम्बर को हो गई थी।उसके बाद भी दो माह तक नई दरें लागू नहीं होने  पर दैनिक नवज्योति  ने समाचार पत्र में 9 नवम्बर के अंक में पेज दो पर दो माह बाद भी लागू नहीं हुई डीएलसीकीनईदरें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उस समय उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक का कहना था कि डीएलसी की दरों को अनुमोदन के लिए रा’य सरकार को भेजा गया था। सरकार ने सोमवार  को नई दरों को लागू कर दिया है।

सर्दी में जायका बिगाड़ रहे प्याज व लहसुन
कोटा। सर्दी के मौसम में प्याज और लहसुन के भाव ज्यादा होने के कारण सब्जियों का जायका बिगड़ रहा है। हरी सब्जियों की आवक होने से भाव में गिरावट आने लगी है, लेकिन प्याज और लहसुन के भाव अभी भी तेज बने हुए हैं। सरकार ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है और विदेशो में तीन लाख मीट्रिक टन निर्यात को मंजूरी दे दी है। इस कारण आमजन के लिए प्याज सस्ता नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में कोटा की प्रमुख सब्जीमंडी में प्याज के भाव 50 से 60 रुपए प्रति किलो बने हुए हैं। इससे ज्यादा खराब स्थिति लहसुन की हो रही है। लहसुन की बुवाई का कार्य होने से इसके भाव 200 से 300 रुपए प्रति किलो बने हुए हैं। सब्जियों को स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज और लहसुन का उपयोग किया जाता है, लेकिन अभी भाव ज्यादा होने से स्वाद बिगड़ रहा है।

कीमतें बढ़ी तो लगाया था बैन
पिछले साल दिसंबर महीने में प्याज की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तब प्याज के दाम 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इसके बाद केन्द्र सरकार सक्रिय हुई। प्याज के उत्पादन में कमी और आसमान पर पहुंची कीमतों के चलते केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 दिसंबर को प्याज के निर्यात पर बैन लगा दिया था। इससे प्याज के भावों में लगातार गिरावट होने लगी थी। 80 से 100 रुपए किलो बिकने वाले प्याज के भाव 50 से 60 रुपए किलो पर आ आ गए थे। अब नई प्याज की आवक होने से इसके भावों में और गिरावट होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब प्याज के निर्यात से बैन हटने के बाद प्याज के भाव स्थिर हो गए हैं। इससे अभी भी लोगों को महंगा प्याज खरीदना पड़ रहा है।

अलवर से आ रहा गीला प्याज
थोक सब्जीमंडी के व्यापारी सद्दाम वारसी ने बताया कि अलवर में लाल प्याज का उत्पादन होने लगा है और कोटा सहित प्रदेश की अधिकांश मंडियों में लाल प्याज की आवक होने भी लगी हैं, लेकिन अभी लाल प्याज गीला आ रहा है। इसमें नमी की मात्रा अधिक है। ऐसे में ग्राहक इसे खरीदने से कतरा रहे हैं। इसके भाव भी 50 रुपए किलो बने हुए हैं। इसके अलावा इन्दौर से सफेद प्याज आ रहा है, जो सूखा है, लेकिन यह 60 रुपए किलो में बिक रहा है। वारसी ने बताया कि यदि प्याज के निर्यात से बैन नहीं हटता तो प्याज के भावों में 10 से 15 रुपए किलो तक गिरावट आ सकती थी। विदेशों में प्याज भेजने के कारण यहां पर दाम कम नहीं हो रहे हैं।

लहसुन खरीदने से बना रखी दूरी
पिछले दो साल से लहसुन के भावों में तेजी बनी हुई है। इससे भाव 200 रुपए किलो से कभी नीचे ही नहीं आए। दो साल से किसानों को भाव ज्यादा मिलने के कारण इस साल लहसुन की बुवाई का रकबा अधिक हो गया है। इस समय लहसुन की बुवाई का दौर चल रहा है। ऐसे में लहसुन के बीज की डिमांड बनी हुई है। इस कारण लहसुन के भाव खुले बाजार में 200 से 300 रुपए प्रति किलो के बीच बने हुए हैं। थोक मंडी के व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि लहसुन की ग्राहकी काफी कम हो रही है। इसके भावों में गिरावट नहीं होने से अब ग्राहकों ने खरीदने की मात्रा कम कर दी है। अब अधिकांश ग्राहक केवल 250 ग्राम लहसुन खरीद कर काम चला रहे हैं। बाजार में लहसुन की बिक्री भी कुछ ही व्यापारी करते हैं।

प्याज सभी सब्जियों में काम आता है। अब दाम में तेजी से खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। हर साल सर्दी के मौसम में प्याज के दाम कम हो जाते हैं, लेकिन इस साल भावों में कमी नहीं हो रही है। इससे सब्जियों का जायका ही बिगड़ रहा है।
- सुलोचना देवी, गृहिणी

सरकार ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है और विदेशो में तीन लाख मीट्रिक टन निर्यात को मंजूरी दे दी है। इस कारण आमजन के लिए प्याज सस्ता नहीं हो पा रहा है। लहसुन के भाव तो 200 रुपए किलो से नीचे ही नहीं आए हैं।
- भूपेन्द्र सोनी, थोक सब्जी विक्रेता

आवक की कमी से सब्जियां महंगी, जानिए कौनसी सब्जी बाजार में किस भाव पर मिल रही
जयपुर। भीषण गर्मी के बाद बरसात आने से गुरुवार को बाजार में सब्जियां महंगी हुई। सब्जी विक्रेता नईम ने बताया कि बैंगलोर से टमाटर की आवक कम होने के कारण भावों में तेजी आई है।

सब्जियों के भाव प्रति किलो की दर से है

टमाटर- 60 रुपए
मिर्च -60 रुपए
अदरक- 200 रुपए
घीया- 40 रुपए
नींबू -120 रुपए
खीरा- 50 रुपए
बैंगन- 50 रुपए
भिंडी- 80 रुपए
आलू-40 रुपए
प्याज- 40 रुपए
अरबी- 80 रुपए
हरा धनिया - 200 रुपए
पालक- 60 रुपए
पुदीना- 80 रुपए

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन पड़ेगा महंगा
जयपुर। रियल एस्टेट के प्रोजेक्टों  को अब राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेशन अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन कराना महंगा पड़ेगा। रेरा अथॉरिटी  रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर होगा। इससे पहले  रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एक अगस्त 2023 को प्लॉटेड और वाणिज्यिक योजनाओं के पंजीकरण के लिए पंजीकरण शुल्क में संशोधन किया था। वर्तमान में मानक शुल्क के रूप में 10 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। कोई भी प्रोजेक्ट डेवलपर जो 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूमि के टुकड़े पर नौ या अधिक प्लॉट विकसित करता है। ये दरें सरकार, शहरी सुधार ट्रस्ट, विकास प्राधिकरण, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम और हाउसिंग बोर्ड द्वारा संचालित सभी योजनाओं पर भी  लागू हैं।

रेरा रजिस्ट्रार के अनुसार आवासीय भूखंडों पर प्लॉटेड विकास परियोजनाओं के लिए वर्तमान पंजीकरण शुल्क 5 रुपए प्रति वर्ग मीटर है। वाणिज्यिक, औद्योगिक और मिश्रित उपयोग वाले भूखंडों के लिए भी यह 5 रुपए प्रति वर्ग मीटर है। हालाँकि,  प्राधिकरण ने इस पंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त एक मानक शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है। यह मानक शुल्क आवासीय भूखंडों के लिए 5 रुपए प्रति वर्ग मीटर और वाणिज्यिक, औद्योगिक और मिश्रित उपयोग वाले भूखंडों के लिए 10 रुपए  प्रति वर्ग मीटर की दर से लिया जा रहा है।

अदरक महंगी, खरीदना मुश्किल
जयपुर। कुछ साल पहले तक अदरक का उपयोग अमूमन सर्दियों में चाय बनाने के लिए ही करते थे, लेकिन कोरोना के बाद अदरक का प्रयोग हर मौसम में होने लगा है। अदरक के भाव खुदरा में 180-200 रुपए होने से ‘अदरक वाली चाय पीना‘ कठिन हो चला है। सब्जी बनाने में भी अदरक का अधिक उपयोग हुआ है, इससे इसकी मांग बढ़ी है।

मुहाना मण्डी में अभी अदरक थोक में 130-150 रुपए किलो में बिक रही है, इस कारण खुदरा में भी अदरक के भाव अधिक हैं। अदरक की फसल जाने से अभी अदरक कोल्ड स्टोरेज से आ रही हैं। गृहणी पुष्पा देवी ने बताया कि कुछ साल पहले तक अदरक की चाय सिर्फ सर्दियों में ही पीते थे, लेकिन कोरोना के बाद हर मौसम में अदरक का प्रयोग होने से अदरक के भाव बढ़े हैं। मण्डी के थोक विक्रेता मदनलाल ने बताया कि अदरक के भाव अभी अधिक बने हैं। पिछले साल भी खुदरा में अदरक के भाव दो सौ रुपए से अधिक थे।

क्या है अदरक के फायदे
अदरक से हड्डिया मजबूत होने के साथ ही गठिया के दर्द से राहत मिलती है। भूलने की बीमारी अल्जाइमर में भी फायदा पहुंचता है। सबसे बड़ी बात है कि अदरक में एंटी आक्सीडेंट्स होने से मौसमी बीमारियों में लाभ मिलता है।

नेशनल हाईवेज पर सफर होगा महंगा
जयपुर। नेशनल हाईवेज पर सफर महंगा हों सकता है। अनुबंध शर्तों के मुताबिक टोल दरों में 10 से 30 रुपए तक वृद्धि प्रस्तावित है अर्थात कार, जीप व अन्य एलएमवी 10 रुपए, ट्रक, बस 20 रुपए, भार वाहन पर 30 रुपए तक की वृद्धि प्रस्तावित है।

चुनाव आचार संहिता के चलते MORTH को फैसला लेना है, MORTH से प्रस्ताव मंजूर हुआ तो 31 मार्च मध्यरात्रि से बढ़ी टोल दर लागू होंगी। प्रदेश में कुल 95 नेशनल हाईवेज के टोल प्लाजा है, जयपुर-सीकर, दिल्ली हाईवे के टोल की दर बढ़ सकती है, कुछ टोल प्लाजा पर एक जुलाई से टोल की दर बढ़ेंगी।

सर्राफा बाजार: सोना महंगा, चांदी में गिरावट
इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 250 रुपए महंगा तथा चांदी 100 रुपए सस्ती बिकी।  कारोबार की शुरुआत में सोना 62050 रुपए पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62300 रुपए प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72200 रुपए पर हुई वहीं शनिवार के दिन 72100 रुपए बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62400 नीचे में 61200 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72500 तथा नीचे 71200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1977 डॉलर तथा चांदी 2384 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

पहले महंगाई, अब बारिश ने मूर्तिकारों की तोड़ी कमर, इस बार बप्पा होंगे महंगे
कोटा । गणेशोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह व उमंग का वातावरण बना हुआ है। बीते दो साल से कोरोना के चलते यह त्यौहार पहले जैसे नहीं मनाया जा सका था। मूर्तिकार व सज्जाकार खाली बैठे रहे थे। इस साल पाबंदिया हट गईं तो महंगाई चरम पर पहुंच गई। इसके बाद बारिश ने भी मूर्तिकारों को नुकसान पहुंचाया। महंगाई, मूर्तियों की बढ़ती मांग और बारिश के बीच मूर्ति बनाने वाले घबराए हुए हैं, उन्हें मूर्तियां सुखाने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है। इन सब कारणों से इस बार बाप्पा की मूर्ति काफी ज्यादा कीमत पर मिलने की आशंका बनी हुई है। पिछले दो सालों में बप्पा की मूर्तियों की कीमत में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। साथ मिट्टी, रंग, मजदूरी दोगुना महंगे मूर्ति को आकर्षक बनाने के लिए रंग जरूरी है लेकिन ये करीब 30 फीसदी अधिक रकम में मिल रहे हैं। मूर्तिकार सुभाष भास्कर ने बताया कि बीते साल मूर्ति के लिए लगने वाली मिट्टी 6000 रुपए ट्रक में उपलब्ध थी, इस बार 9 से 10 हजार रुपए में मिल रही है। मूर्ति में लगने वाले लकड़ी के बत्ते भी 4 रुपए फीट से बढ़कर 8 रुपए हो गए हैं। पिछले साल जो कारीबर 500 रुपए रोज में काम पर आते थे। इस बार 700 से 800 रुपए रोज ले रहे हैं । मूर्तियों की ऊंचाई पर प्रतिबंध पड़ रहा भारी मूर्तिकार गणेश ने बताया कि बीते साल कोरोना प्रतिबंध व उत्सव की सीमा तय करने के साथ गणेश मूर्ति की ऊंचाई 4 फुट से ज्यादा न रखने के निर्देश जारी किए थे। इस बार भी इसी सीमा के तहत मूर्तियां तैयार की गई और मूर्ति की ऊंचाई की ये सीमा देर से हटाई गई। अब कई मंडल ज्यादा ऊंचाई वाली मूर्तियों की मांग कर रहे हैं। वहीं बार बार होने वाली बारिश के चलते मूर्तियों को सुखाने का वक्त ही नहीं मिल रहा है। इससे मूर्तिकार ज्यादा ऊंचाई की मूर्तियां बनाने से इंकार कर रहे हैं। पहले के आॅर्डर को पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है। 30 प्रतिशत महंगी मिलेंगी मूर्तियां मूर्तिकार सुभाष ने बताया कि वर्तमान में बाजार में महंगाई और बारिश बड़ा फैक्टर है। मूर्तियों को सुखाने के लिए अपेक्षित समय नहीं मिल पा रहा है। इन सब कारणों का मूर्ति की कीमत पर असर पड़ेगा। ये 30 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है, इस बार 25 मूर्ति का लक्ष्य रखा था लेकिन लगता नहीं कि ये पूरा हो पाएगा। अभी मूर्तियां 1 हजार से लेकर 9 हजार रुपए तक तैयार हुई है।

टाटा के यात्री वाहन हुए महंगे
नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 0.55 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।  कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि यह बढ़ोतरी प्रभावी हो गई है। लागत बढ़ने के मद्देनजर उसने वाहनों की कीमतों में यह बढ़ोतरी की है। उसने कहा कि लागत बढ़ने के बोझ को सहने की कोशिश की गयी है लेकिन कुछ अंश ग्राहकों पर भी कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में डाला गया है।

रसोई गैस सिलेंडर के दामों में फिर लगी आग, 50रुपए और महंगा
जयपुर। पहले ही महंगायी से जूझ रहे आम आदमी पर राजस्थान में  गैस कंपनियों ने बुधवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। इस बार बढ़ोतरी 50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हुई है। इसके बाद जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1056 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 8 रुपए 50 पैसे प्रति गैस सिलेंडर दामों में कमी आई है। इसके बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटकर 2038 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की अधिसूचना के अनुसार घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये हो गयी। इसकी कीमत कोलकाता में 1,079 रुपये, मुंबई में 1,052 और चेन्नई में 1068 रुपये पर पहुंच गयी है। इससे पहले 19 मई, सात मई और 22 मार्च को दामों में बढ़ोतरी की गयी थी। इस दौरान पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की गयी जबकि 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं।

कंपनी ने कहा कि घरेलू पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के दामों में 18 रुपये का इजाफा हुआ है और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपये की कमी की गयी है। इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 2,012.50 रुपये, कोलकाता में 2,132 रुपये, मुंबई में 1972.50 रुपये और चेन्नई में 2,177 रुपये हो गए हैं। इस माह दूसरी बार व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में परिवर्तन हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम हालांकि स्थिर रहे।

रेपो दर में बढ़ोतरी: 4.40 प्रतिशत से बढ़कर हुई 4.90%, महंगा होगा ऋण, घर- कार किस्तों में होगी वृद्धि
मुंबई। रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने महंगाई को काबू में करने के लिए लगातार दूसरे महीने नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे आम लोगों के लिए घर, कार और अन्य ऋणों की किस्तों में वृद्धि होगी और ऋण महंगे हो जायेंगे।

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। महंगाई और रूस एवं यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर अनिश्चितता बढ़ी है और इससे आपूर्ति श्रृंखला पर भी असर हुआ है, जिसके कारण दुनिया भर में महंगाई बढ़ी है। भारत पर भी उसका असर हुआ है।

दास ने कहा कि समिति ने रेपो दर को 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90 प्रतिशत करने के साथ ही स्टैंडिंग डिपोजिट फैसिलिटी दर को भी आधी फीसद बढ़ाकर 4.65 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी को इतनी ही बढ़ाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही समिति ने विकास को मदद करने और महंगाई को काबू में करने के उद्देश्य से अपने सामंजस्य वाले रूख को वापस लेने पर ध्यान केन्द्रित करने का भी निर्णय लिया है।

समिति ने चालू वित्त वर्ष में विकास दर अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर यथावत बनाये रखा और कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में महंगाई भी रिजर्व बैंक के छह प्रतिशत के दायरे से बाहर रहने का अनुमान है।समिति ने नीतिगत दरों में एक महीने में दूसरी बार यह बढ़ोतरी की है। पिछले महीने रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढोतरी की गयी थी।