Ranji trophy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रणजी फाइनल : कश्मीर का पहली बार चैंपियन बनना पक्का, आकिब का पंजा, कर्नाटक पारी 293 पर ढेर
हुबली। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक से फॉलोऑन न कराकर दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया और रणजी फाइनल के चौथे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 186 रन बना लिए हैं।

जम्मू-कश्मीर ने इस तरह अपनी कुल बढ़त 477 रन पहुंचा कर खिताब पर पहली बार कब्जा करना पक्का कर लिया है। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर समेटने के बाद फॉलोऑन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया।

जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, जबकि अब्दुल समद ने 32, कप्तान पारस डोगरा ने 16 और साहिल लूथरा ने नाबाद 16 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए। इससे पहले कर्नाटक ने कल के पांच विकेट पर 220 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में साहिल लूथरा ने कृतिक कृष्णा (36) को पगबाधा आउट किया। विद्याधर पाटिल (11 सुनील कुमार का शिकार बने। 91वें ओवर में आकिब नबी ने एक छोर थामे रन बना रहे शतकवीर मयंक अग्रवाल को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। मयंक अग्रवाल ने 266 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 160 रनों की पारी खेली। शिखर शेट्टी (शून्य) को नबी ने आउट किया। 94वें ओवर की तीसरी गेंद पर युद्धवीर सिंह चरक ने प्रसिद्ध कृष्णा (चार) को आउट कर 293 के स्कोर पर कर्नाटक की पहली पारी का अंत कर दिया।

जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने पांच विकेट लिए। युद्धवीर सिंह चरक और सुनील कुमार को दो-दो विकेट मिले। साहिल लूथरा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

रणजी ट्रॉफी : देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाया रनों का पहाड़
लखनऊ। देवदत्त पड़िक्कल (232) और आर स्मरण (नाबाद 121) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ स्टंप के समय छह विकेट पर 689 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

कर्नाटक ने कल के दो विकेट पर 355 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में तीसरा विकेट करुण नायर (60) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान देवत्त ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 330 गेंदों में 29 चौके और तीन छक्कों की मदद से 232 रन की पारी खेली। श्रेयस गोपाल शून्य और कृतिक कृष्णा 60 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने के समय आर स्मरण 121 और विद्याधर पाटिल 35 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

रणजी ट्रॉफी सेमी फाइनल : राहुल और देवदत्त के शतक, कर्नाटक के 2 पर 355 रन
लखनऊ। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और केएल राहुल (141) की शतकीय पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के पहले दिन रविवार को स्टंप्स  के समय उत्तराखंड के खिलाफ दो विकेट पर 355 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टॉस जीतकर उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नौवें ओवर में मयंक अग्रवाल (5) का विकेट गंवा दिया। उन्हें आदित्य रावत ने आउट किया। इसके बाद देवदत्त ने केएल राहुल के साथ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए 278 रन जोड़े। 75वें ओवर में आदित्य रावत ने केएल राहुल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।  केएल राहुल ने 211 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 141 रनों की शतकीय पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने दो विकेट पर 355 रन बना लिए थे। देवदत्त पड़िक्कल (नाबाद 148) और करुण नायर (नाबाद 37) क्रीज पर मौजूद थे।

बंगाल पारी में सुदीप कुमार घरामी का नाबाद शतक :

कल्याणी में दूसरे सेमीफाइनल में सुदीप कुमार घरामी (नाबाद 136) की शतकीय, कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (49) और शाहबाज अहमद (42) की जुझारू पारियों की बदौलत बंगाल ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 249 रन बना लिए। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी और सुनील कुमार ने दो-दो विकेट लिए। आबिद मुश्ताक ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

रणजी ट्रॉफी : दिल्ली ने फॉलोआन के बाद कराया मैच ड्रॉ, यश दोहरे शतक से चूके, राजस्थान को मिले 3 अंक
जयपुर। प्लेयर ऑफ द मैच यश ढुल (189) और आयुष डोसेजा (64) की जुझारू पारियों के दम पर दिल्ली और राजस्थान के मध्य राजसमंद में आयोजित रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबला ड्रा समाप्त हो गया। खेल समाप्ति तक दिल्ली ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 316 रन बना लिए थे। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के कारण राजस्थान को 3 अंक से संतोष करना पड़ा।

दिल्ली ने खेला फॉलोआन :

फॉलोऑन खेलने उतरी दिल्ली की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 55 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। अर्पित राणा (4), सनत सांगवान (7) और वैभव कंडपाल 13 रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद यश ढुल और आयुष डोसेजा की जोड़ी ने पारी को संभाला।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 184 रन जोड़े। 58वें ओवर में अशोक शर्मा ने आयुष डोसेजा (64) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अजय सिंह ने प्रणव राजवंशी (1) और सिद्धांत शर्मा (6) को अपना शिकार बनाया। 76वें ओवर में सचिन यादव ने अपने दोहरे शतक के करीब पहुंच चुके यश ढुल को आउटकर पवेलियन भेज दिया। यश ढुल ने 242 गेंदों में 27 चौके और दो छक्के लगाते हुए 189 रनों की पारी खेली।

रणजी ट्रॉफी : राजस्थान को पहली पारी में मिली 274 की बढ़त, दिल्ली पारी 296 रन पर सिमटी
राजसमंद। दिल्ली के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए, लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई।

इस प्रकार राजस्थान को पहली पारी के आधार पर 274 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। राजस्थान ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 570 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की थी और अब उसका पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल करना तय हो गया है। दिल्ली ने विगत दिन के बिना किसी नुकसान के 8 रन से आगे खेलना शुरू किया।

सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (62)और सनत सांगवान (13) ने पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। खब्बू गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने सांगवान को बोल्ड कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। सांगवान ने धैर्य पूर्वक बल्लेबाजी की लेकिन वह 75 गेंदों में मात्र 13 रन ही बना सके। इसके बाद अनिकेत ने अर्पित राणा को  पगबाधा आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इसके बाद अजय सिंह  कूकना ने यश ढुल (7) को कुणाल सिंह के हाथों स्टंप करया और फिर आयुश डोसेजा (1) को पगबाधा आउट कर दिल्ली के मध्यक्रम को तहस-नहस कर स्कोर 4 विकेट पर 97 रन कर दिया। इसके बाद वैभव कांडपाल (62)और प्रणव राजवंशी (57) ने पांचवे विकेट के लिए  114 रन बना दिल्ली पारी को संभालने का प्रयास किया। अजय सिंह कूकना ने  प्रणव को आउट कर राजस्थान को इस जोड़ी से निजात दिलाई। इसके बाद सिद्धांत शर्मा (46 रन)  के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों का सामना करने में नाकाम रहे और दिल्ली की पूरी टीम मात्र 296 रनों में सिमेट गई। राजस्थान की तरफ से कुकना अजय सिंह और जयदीप सिंह ने तीन-तीन  विकेट लिए जबकि अनिकेत चौधरी और अशोक शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

रणजी ट्रॉफी : मेजबान टीम ने 570/7 पर की पहली पारी घोषित, राजस्थान पारी में लोमरोर व कार्तिक के भी शतक
जयपुर। कुणाल सिंह राठौड़ (102) और सचिन यादव (130) के बाद कप्तान महिपाल लोमरोर (नाबाद 128) और कार्तिक शर्मा (120) ने भी बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं और राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 570 रनों के विशाल स्कोर के बाद घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने के समय दिल्ली ने चार ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन बना लिए। वह अभी राजस्थान के पहली पारी में बनाए गये स्कोर से 562 रन पीछे है।

राजस्थान ने विगत दिन के चार विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में राजस्थान का पांचवां विकेट जयदीप सिंह (दो) के रूप मे 267 के स्कोर पर गिरा। उन्हें नवदीप सैनी ने बोल्ड आउट किया। सुमित माथुर ने दीपक हुड्डा (36) को आउटकर दिल्ली को छठी सफलता दिलाई।

इसके बाद कप्तान महिपाल लोमरोर और कार्तिक शर्मा के बीच सातवें विकेट के लिए 225 रनों की साझेदारी हुई। इसे सिद्धार्थ शर्मा ने कार्तिक शर्मा को आउटकर तोड़ा। कार्तिक शर्मा ने 154 गेंदों में नौ छक्के और पांच चौके लगाते हुए 120 रनों की पारी खेली। राजस्थान ने 161 ओवर के बाद सात विकेट पर 570 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। कप्तान लोमरोर ने 229 गेंदों में सात चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 128 रन बनाये। दिल्ली के लिए सिमरजीत सिंह ने तीन विकेट लिए। नवदीप सैनी को दो विकेट मिले। सिद्धांत शर्मा और सुमित माथुर  ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

रणजी ट्रॉफी : हैदराबाद के खिलाफ ड्रॉ मैच से राजस्थान को सिर्फ एक अंक, राजस्थान के दूसरी पारी में 3 विकेट पर 207 रन
जयपुर। राजस्थान और हैदराबाद के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी का मुकाबला अनिर्णीत समाप्त हुआ। ड्रॉ रहे इस मैच में पहली पारी में पिछड़ने के कारण जहां राजस्थान को सिर्फ एक अंक मिला, वहीं हैदराबाद को तीन अंक हासिल हुए। मैच के आखिरी दिन हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 244 रन बनाकर घोषित कर दी और राजस्थान के समक्ष जीत के लिए 340 रनों की कठिन चुनौती रखी। जवाब में राजस्थान ने खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 207 रन बनाए। मैच में परिणाम नहीं निकलता देख दोनों कप्तानों की सहमति से अम्पायर ने मैच ड्रॉ समाप्त होने की घोषणा की।

लोमरोर ने झटके 4 विकेट :

हैदराबाद ने विगत दिन के 7 विकेट पर 198 रनों से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई। कप्तान महिपाल लोमरोर ने तनय (4) को आउट कर राजस्थान को 8वीं सफलता दिलाई। इसके बाद रोहित रायडू (42) को भी लोमरोर ने सलमान के हाथों कैच करा पवेलियन लौटाया। अनिकेत रेड्डी 21 और भुवनगिरी शून्य पर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से लोमरोर ने 51 रन देकर 4 विकेट लिए। अशोक शर्मा ने दो विकेट लिए, जबकि आकाश व अजय  ने एक-एक विकेट लिया।

सचिन-सलमान ने जोड़े 79 रन :

340 रनों के बड़े लक्ष्य के जवाब में राजस्थान के सचिन यादव और सलमान खान की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। राजस्थान को पहला झटका सचिन यादव के रूप में लगा। सचिन 57 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के सहित 44 रन बनाकर आउट हुए।

सलमान ने बनाए 79 रन :

सलमान ने दूसरे विकेट के लिए महिपाल के साथ 94 रनों की साझेदारी की। राजस्थान का दूसरा विकेट लोमरोर के रूप में गिरा। लोमरोर ने 93 गेंदों पर 3 चौकों सहित 40 रन बनाए। इसके दो रन बाद ही सलमान भी 79 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। खेल समाप्ति के समय कुणाल सिंह राठौड़ 14 और दीपक हूडा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

अगला मैच दिल्ली से :

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी में राजस्थान का अगला मुकाबला दिल्ली से होगा। ये मैच 16 से 19 नवम्बर तक नाथद्वारा के मिराज स्टेडियम में खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी : हैदराबाद के खिलाफ मैच में राजस्थान बैकफुट पर, राजस्थान की पहली पारी 269 रनों पर सिमटी
जयपुर। मेजबान हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन राजस्थान पारी को 269 रनों पर समेट कर पहली पारी में 95 रनों की बढ़त हासिल कर ली। मेजबान टीम ने फिर तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 198 रन बना अपनी स्थिति मजबूत कर ली। हैदराबाद की कुल बढ़त 293 रनों की हो चुकी है।

राजस्थान के लिहाज से तीसरे दिन के खेल का मुख्य आकर्षण कुणाल सिंह राठौड़ और अजय सिंह कूकना के मध्य छठे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी रही। लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही राजस्थान की पूरी टीम 269 के स्कोर पर सिमट गई।

राजस्थान ने आज सुबह विगत दिन के 5 विकेट पर 221 रन से अपनी पारी आगे शुरू की। अजय सिंह कूकना के रूप में राजस्थान ने दिन का पहला पहला विकेट गंवाया। कूकना ने 128 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के सहित 58 रन बनाए। इसके बाद राजस्थान ने अपने शेष चार विकेट 27 रनों में गंवा दिए। कुणाल सिंह राटौड़ ने 156 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाते हुए सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। आकाश सिंह 1, राहुल चाहर 10 और अनिकेत चौधरी शून्य पर आउट हुए। अशोक शर्मा एक रन बना अविजित रहे।  हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 198 रन बनाए। कप्तान राहुल सिंह ने 59, हिमातेजा ने 41 और वरुण ने 29 रन बनाए। राजस्थान की ओर से कप्तान महिपाल लोमरोर ने 30 रन देकर दो और अशोक शर्मा ने 33 रन देकर दो विकेट लिए। आकाश सिंह और अजय सिंह कूकना ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

रणजी ट्रॉफी : राजस्थान ने 617/6 पर की पारी घोषित, दीपक का दोहरा शतक
जयपुर। प्रोफेशनल प्लेयर दीपक हूडा (248) के शानदार दोहरे शतक और कार्तिक शर्मा (139) की शतकीय पारी की बदौलत राजस्थान ने मुम्बई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन राजस्थान टीम ने अपनी पहली छह विकेट पर 617 रनों के विशाल स्कोर के बाद घोषित कर दी। राजस्थान को पहली पारी में 363 रनों की मजबूत बढ़त मिल गई।  दिन का खेल समाप्त होने तक मुम्बई ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 89 रन बना लिए थे। स्टंप के समय यशस्वी जायसवाल 56 और मुशीर खान 32 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। राजस्थान ने आज सुबह विगत दिन के 4 विकेट पर 337 रनों से आगे अपनी पारी शुरू की।

दीपक हूडा और कार्तिक शर्मा के समक्ष मुम्बई के गेंदबाज असहाय साबित हुए। इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 265 रनों की साझेदारी कर राजस्थान का स्कोर 549 रनों तक पहुंचा दिया। आखिर शम्स मुलानी ने कार्तिक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कार्तिक शर्मा ने 182 गेंदों पर 13 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 139 रनों की पारी खेली।  दीपक हूडा और अजय सिंह कूकना ने फिर मुम्बई के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। हूडा ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। हूडा छठे विकेट के रूप में आउट हुए और इसके साथ ही राजस्थान ने 617 रनों के विशाल स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। दीपक हूडा ने 335 गेंदों पर 22 चौके और दो छक्के लगाते हुे 248 रनों की पारी खेली। अजय कूकना 31 रन बनाकर अविजित रहे। मुम्बई की ओर से तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एक खिलाड़ी को यशस्वी जायसवाल ने आउट किया। राजस्थान की बड़ी बढ़त के समक्ष मुम्बई ने संभलकर अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल जहां तेज रफ्तार में खेले वहीं मुशीर खान ने दूसरे छोर पर संभलकर खेलते हुए यशस्वी को ज्यादा मौका दिया। दोनों ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर 89 रनों तक पहुंचा दिया। यशस्वी 56 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 56 रन बना अविजित लौटे, वहीं मुशीर खान 76 गेंदों पर 5 चौकों सहित 32 रन बना चुके हैं। मंगलवार को खेल का आखिरी दिन है।

रणजी ट्रॉफी मैच : राजस्थान की पारी 4 विकेट पर 334 रन, दीपक हूडा-सचिन यादव की शतकीय साझेदारी ने मुंबई को दी चुनौती
जयपुर। अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज सचिन यादव (92 रन) और दीपक हूडा (नाबाद 121) के शतक से राजस्थान मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच में पहली पारी में चार विकेट पर 334 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

एसएमएस स्टेडियम पर मैच के दूसरे दिन राजस्थान ने सितारों से सजी मुंबई के खिलाफ अब तक 83 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली और उसके 6 विकेट शेष है। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 254 रन बनाए थे।  दीपक हूडा ने 159 गेंदों पर नाबाद 121 रन में 13 चौके लगाए हैं। जबकि सचिन यादव ने 162 गेंदों पर 92 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया।  इससे पहले राजस्थान ने विगत दिन के बिना किसी नुकसान के 10 रन से आगे खेलना शुरू किया। तुषार देशपांडे ने अभिजीत तोमर (14) को पगबाधा आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई।

सचिन ओर कप्तान लोमरोर ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी बना राजस्थान पारी को पटरी पर लाएं। तुषार ने लोमरोर (41) को रहाणे के हाथों लपकवा अपनी दूसरी सफलता हासिल की। इसके बाद दीपक हूडा ने तीन अर्द्धशतकीय साझेदारियां बना खेल समाप्ति तक राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 337 रन पहुंचा दिया। हूडा ने सचिन यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन, चौथे विकेट के लिए कुणाल सिंह (29) के साथ 68 रन व कार्तिक शर्मा (नाबाद 20 रन) के साथ पांचवे विकेट की अविभाजित साझेदारी में 53 रन जोड़े।  सचिन तीसरे विकेट के रूप में मुशीर खान के थ्रो से रन आउट हुआ।

रणजी ट्रॉफी : राजस्थान की जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शर्मनाक हार, दूसरी पारी में मात्र 89 रनों पर ढेर हुई मेहमान टीम
जयपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाफ जीत से उत्साहित राजस्थान टीम को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पारी और 41 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। श्रीनगर के शेरे कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान टीम रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में मात्र 89 रनों पर ढेर हो गई। राजस्थान की पारी का आलम यह रहा कि दीपक हूडा (28) और दीपक चाहर (नाबाद 26) को छोड़ कोई अन्य बल्लेबाज दहाई की संख्या तक भी नहीं पहुंच सका। राजस्थान की जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के चार मैचों में यह पहली हार है।

मुकाबले में राजस्थान की हार तो दूसरे ही दिन तय हो गई थी, जब उसने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने पांच विकेट 41 रनों पर गंवा दिए थे। राजस्थान ने आज सुबह इस स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई लेकिन महज नौ रनों का इजाफा होने तक उसने अपने दो विकेट और गंवा दिए। आज सुबह सबसे पहले कार्तिक शर्मा (5) आउट हुए और उसके बाद मानव सुथार बिना खाता खोले लौट गए। दीपक हूडा और दीपक चाहर ने पारी हार टालने का प्रयास किया, लेकिन यह जोड़ी आठवें विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी ही कर सकी, जो टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी रही। दीपक हूडा 28, अशोक शर्मा 2 और अनिकेत चौधरी शून्य पर आउट हुए। दीपक चाहर 26 रन बना अविजित रहे। जम्मू-कश्मीर की शानदार जीत का हीरो तेज गेंदबाज आकिब नबी रहा, जिसने दूसरी पारी में 24 रन देकर 7 विकेट लिए। आकिब नबी ने मैच में कुल दस विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में भी 29 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

रणजी ट्रॉफी : दीपक हूडा ने नाबाद शतक ठोक संभाली राजस्थान पारी, छत्तीसगढ़ पहली पारी- 332, राजस्थान पहली पारी- 215/4
जयपुर। प्रोफेशनल प्लेयर दीपक हूडा (101) की नाबाद शतकीय पारी की मदद से मेजबान राजस्थान ने नाथद्वारा के मिराज स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 215 रन बना लिए। दिन का खेल समाप्त होने के समय दीपक हूडा के साथ मुकुल चौधरी 16 रन बना क्रीज पर मौजूद थे।

राजस्थान पारी की शुरुआत, हालांकि निराशाजनक रही, जब उसने सुमिता गोदारा (7) और कप्तान महिपाल लोमरोर (शून्य) के विकेट महज 26 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद दीपक हूडा और अभिजीत तोमर ने राजस्थान पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी बनाई। राजस्थान का तीसरा विकेट अभिजीत तोमर के रूप में गिरा।

तोमर 141 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। दीपक ने फिर कार्तिक शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। दीपक जहां संभलकर खेल रहे थे, वहीं कार्तिक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के जमाते हुए 35 रन बनाए। उन्हें रविकिरण ने पगबाधा आउट किया। दिन का खेल समाप्त होने से पहले दीपक ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 12वां शतक पूरा किया। स्टंप के समय वे 169 गेंदों पर 101 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दीपक ने अपनी नाबाद पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया है। मुकुल चौधरी 16 रन बना उनका साथ दे रहे थे। ये जोड़ी पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़ चुकी है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ने सुबह विगत दिन के 287/7 से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 332 पर समाप्त हुई। वासुदेव (59) को आउट कर मानव सुथार ने दिन की पहली सफलता दिलाई। सुथार ने भिर रवि किरण (4) को भी अपना शिकार बनाया। खलील ने अजय मंडल (144) को आउट कर 332 के स्कोर पर छत्तीसगढ़ पारी समाप्त कर दी। राजस्थान के खलील अहमद, अनिकेत चौधरी और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए।