rekha gupta - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेहनतकशों के लिए सम्मान और सहारा है अटल कैंटीन : गरम और पौष्टिक भोजन होगा उपलब्ध, रेखा गुप्ता ने कहा- सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही सरकार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अटल कैंटीन की पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है। गुप्ता ने शालीमार बाग में अटल कैंटीन का उद्घाटन करने के बाद कहा- शालीमार बाग में आज अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और वहीं भोजन भी किया। अटल कैंटीन में मात्र पांच रुपए में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित यह पहल दिल्ली के निर्माण और संचालन में जुटे हमारे मेहनतकश भाइयों और बहनों के लिए सम्मान और सहारा है।

गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार शालीमार बाग के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र में निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि हर परिवार को सुविधा, हर श्रमिक को सम्मान और हर नागरिक को भरोसा मिले। मुख्यमंत्री ने पीतमपुरा में भी अटल कैंटीन का शुभारंभ किया और कहा कि इस अटल कैंटीन परिसर को एक जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शौचालय और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने उत्तम नगर में अटल गार्डन के विकास कार्यों की नींव रखी। उन्होंने कहा कि अटल गार्डन परियोजना अटल बिहारी वाजपेयी के उस विचार से प्रेरित है जिसमें विकास प्रकृति और संस्कृति के साथ चलता है। यह परियोजना नजफगढ़ नाले के पास स्थित एक उपेक्षित भूमि को सुंदर और सुलभ पार्क में बदलने का प्रयास है, जहां परिवार, बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी समय बिता सकें।

गुप्ता ने कहा कि अटल गार्डन में तालाब और छठ घाट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां 12 फुट ऊंची अटल जी की प्रतिमा और आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे। हरियाली, लैंडस्केपिंग और खुले प्लाजा तैयार होंगे। चलने के लिए पाथवे, एम्फीथिएटर, प्लेग्राउंड और फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। साथ ही पब्लिक स्टेज, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की जाएगी।

दिल्ली में छठ पूजा की भव्य तैयारियां : यमुना किनारे से मुनक नहर तक विशेष सुविधाएं, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार यमुना के किनारों पर छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को यहाँ एक उच्चस्तरीय बैठक कर कहा कि राजधानी में पूर्वांचलवासियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए उनकी धार्मिक आस्था एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में यमुना के प्रवेश स्थल पल्ला से लेकर अंतिम स्थल ओखला तक दोनों किनारों पर छठ पर्व का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों किनारों पर जहां भी छठ पर्व के लिए समतल किनारे उपलब्ध होंगे, वहां सरकार की ओर से व्रतधरियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पल्ला से लेकर वजीराबाद तक के किनारों पर तो विशेष व्यवस्था की ही जाएगी, साथ ही आईटीओ, ओखला जैसे पुराने स्थलों पर भी व्यवस्थाएं और दुरुस्त की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के दौरान वहां सफाई व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने, व्रतधारियों और उनके अपनों को धूल आदि की परेशानी से बचाने के लिए पानी का छिड़काव करने, पुलिस एवं यातायात पुलिस को वहां सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चौकस रखने के आदेश जारी किए गए हैं। आवश्यकता हुई तो पूजा स्थलों पर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को छठ पर्व से पूर्व यमुना से जलकुंभी निकालने के भी आदेश जारी किए गए हैं। इस बार इन स्थलों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में यमुना के किनारों के अलावा मुनक नहर, मुंगेशपुर ड्रेन के अलावा कृत्रिम तालाबों में भी छठ पूजा आयोजित की जाती है। राजधानी में कुल मिलाकर 929 स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है। इन स्थलों पर सरकार की ओर से समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। अगर किसी संस्थान को एनओसी चाहिए तो बिना किसी परेशानी से उसे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद वह यमुना नदी व अन्य स्थानों का दौरा करेंगी, ताकि तैयारियों की किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।

जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर हो सुनिश्चित : सीएम रेखा गुप्ता की 'एमएलए ऑन व्हील्स' पहल, कहा- मोबाइल कार्यालय जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाए। गुप्ता ने शनिवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र 'एमएलए ऑन व्हील्स- रेखा सरकार आपके द्वार' मोबाइल कार्यालय का शुभारंभ किया। इस विशेष पहल का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और समीप लाना है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब लोगों की शिकायतों, आवश्यक सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों का निवारण सीधे उनके क्षेत्र में ही किया जाएगा। 'सरकार आपके द्वार' की इस पहल से आमजन को त्वरित सुविधा, समय की बचत और पारदर्शी सेवा का अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाए। यही इस मोबाइल कार्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव यह संदेश दिया है कि नेतृत्व का असली अर्थ जनता की सेवा है और हमारी सरकार की यह अनूठी पहल प्रधानमंत्री की उस भावना से प्रेरित है जिसमें वे कहते हैं कि जनप्रतिनिधि का पद सत्ता का नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल कार्यालय के माध्यम से अब क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। गाड़ी पूरे विधानसभा क्षेत्र में जाकर सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उनकी शिकायतों को दर्ज करके संबंधित विभाग तक भेजेगी। इसमें एक लैपटॉप, स्टेनो और क्लर्क की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की समस्याएं सही ढंग से संकलित होकर तत्काल कार्रवाई के लिए विधायक तक पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल कार्यालय का सबसे बड़ा लाभ उन माताओं-बहनों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को होगा जिन्हें आने-जाने में कठिनाई होती है। अब यह गाड़ी उनके घर तक पहुंचकर उनसे संवाद करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि 'एमएलए ऑन व्हील्स- रेखा सरकार आपके द्वार' पहल दिल्ली में शासन और जनता के बीच की दूरी को पाटते हुए सेवा को सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कदम साबित होगी और निश्चित रूप से देशभर में एक मिसाल बनेगा।

कांग्रेस ने किया हर मां की गरिमा का अपमान : रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का लगाया आरोप, कहा- जनविश्वास खो चुकी है कांग्रेस
नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है।

रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि 'जनविश्वास खो चुकी कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादाओं की पूरी तरह धज्जियाँ उड़ा दी हैं। पहले सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता का अपमान किया और अब झूठे एआई वीडियो के जरिए वही घृणित कृत्य कांग्रेस दोहरा रही है। यह केवल प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, हर माँ की गरिमा का अपमान है।'

उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ही प्रधानमंत्री की माता को लगातार अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस का यह घृणापूर्ण और ओछा व्यवहार महिलाओं और माताओं के सम्मान का घोर उल्लंघन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और कांग्रेस बार-बार इसे आहत कर रही है। भारत की हर माँ का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस को अपनी इस नफरत की दुकान को बंद करके, देश की हर माता से माफी माँगनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बिहार कांग्रेस ने 'साहब के सपनों में आई मां' शीर्षक से एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है।

रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा : 2 महिला पीएसओ हर समय रहेंगी साथ, सीआरपीएफ के जवान भी रहेंगे तैनात
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा के दौरान यह निर्णय लिया। प्रोटोकॉल के तहत 2 महिला निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) हर समय मुख्यमंत्री के साथ रहेंगी, जिनके साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात रहेंगे।

गुप्ता पर जन सुनवाई के दौरान हमला करने वाले आरोपी खिमजीभाई को कल रात राजधानी की स्थानीय तीस हजारी अदालत ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की इस दलील के बाद कि पूरी साजिश का पर्दाफ़ाश करना जरूरी है, अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए हिरासत की अनुमति दी। सूत्रों के अनुसार जांच से पता चला है कि मुख्यमंत्री पर हमला पूर्वनियोजित था।

मुख्यमंत्री पर दस्तावेजों से हमला करने की शुरुआती रिपोर्टों के विपरीत, पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि हमला कहीं ज्यादा गंभीर था। मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारा और उनके बाल खींचे, इससे पहले कि उनकी सुरक्षा टीम हस्तक्षेप करके हमलावर को काबू में कर पाती। जांच से पता चला है कि आरोपी लगातार एक अज्ञात व्यक्ति के साथ फोन पर संपर्क में था। दिल्ली पुलिस अब इन संवादों का पता लगाने के लिए उसके पिछले एक साल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करेगी। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे व्यापक फोरेंसिक विश्लेषण के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजा जाएगा।

डिजिटल जांच के अलावा, पुलिस घटनाक्रम का बारीकी से अध्ययन करने के लिए फोरेंसिक समीक्षा के साथ ही पूरे अपराध स्थल का फिर से आकलन करने पर विचार कर रही है। पता चला है कि आरोपी मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मुख्यमंत्री के शालीमार बाग स्थित आवास पर मौजूद था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय के अलावा अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी है। आरोपी खिमजीभाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन कठोर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप भी शामिल हैं। आरोपी से बुधवार को स्थानीय पुलिस, विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की टीमों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की।

जनसुनवाई के दौरान युवक ने थप्पड़ मारा : पुलिस ने हिरासत में लिया, मां ने कहा- बेटा डॉग लवर
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। सीसीटीवी में यह युवक पहले रैकी करते हुए भी नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। वह डॉग लवर है। घटना के समय मुख्यमंत्री गुप्ता आम लोगों की शिकायतें सुन रहीं थीं। एक शख्स भी अपनी शिकायत लेकर वहां पहुंचा और उसने सीएम पर हमला कर दिया। पुलिस हमलावर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। वह डॉग लवर है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दुखी था!
आरोपी की मां का कहना है कि बेघर कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से दुखी होकर वह दिल्ली गया था। वह कई साल से पड़ोसियों से रोटियां इकट्ठा करके कुत्तों को खिलाता था। उसका बेटा आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था। आरेपी की मां कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। राजकोट पुलिस आरोपी की मां को भी पूछताछ के लिए ले गई है।

सचदेवा और कपिल मिश्रा ने की हमले की निंदा
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को जनसुनवाई के समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की है। सचदेवा ने बुधवार को बताया कि श्रीमती गुप्ता बुधवार सुबह हमेशा की तरह सिविल लाइंस स्थित अपने दफ्तर में जनता से मिल रही थीं। इसी बीच अचानक एक शख्स उनके पास आया और उसने हमला कर दिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री की तुरंत डॉक्टरों से जांच कराई गई। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें सिर पर हल्की चोट लगी है। मैं खुद उनसे मिला हूं, वह एक मजबूत महिला हैं। थोड़ी तकलीफ जरूर है, लेकिन उनकी हिम्मत कम नहीं हुई है। राजनीति में इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। ऐसे हमले किसी भी लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ हैं। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता पर पर हमला अक्षम्य अपराध है। एक महिला, एक बेटी जो रात दिन केवल दिल्ली की सेवा में लगी है उन पर हमला करने वाले और करवाने वाले कायर हैं और अपराधी दोनों है। ऐसे अपराधियों की हिम्मत नहीं कि वो तर्क और तथ्यों के आधार पर बात कर सकें।

बेटी बढ़ाओ का नया संदेश: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने तिरंगा साइक्लोथॉन फॉर गर्ल्स को हरी झंडी दिखाई
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि जब हमारी बेटियों को अपने सपनों की उड़ान मिलेगी, तभी देश के आकाश में तिरंगा और भी शान से लहराएगा। गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा से ‘तिरंगा साइक्लोथॉन फॉर गर्ल्स’’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बेटियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जब हमारी बेटियों को अपने सपनों की उड़ान मिलेगी, तभी देश के आकाश में तिरंगा और भी शान से लहराएगा। उन्होंने कहा कि अब वक्त ‘बेटियों को सशक्त’ करने का है।

उन्होंने कहा कि यह साइक्लोथॉन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई उड़ान और नया अध्याय है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी बेटियों के सपनों की उड़ान मिलेगी, तभी देश के आकाश में तिरंगा और भी शान से लहराएगा। उन्होंने सभी बेटियों से आह्वान किया कि वे आसमान की ओर हाथ फैलाकर यह संकल्प लें कि देश का नाम रोशन करना है, दिल्ली की बेटी बनकर भारत की बेटी बनना है।

गुप्ता ने कहा कि देश में पहले ‘बेटी बचाओ’ पर बल दिया गया, फिर यह अभियान ‘बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प तक पहुंचा। अब वक्त है ‘बेटी बढ़ाओ’ का। हमारा उद्देश्य है कि हर बेटी का भविष्य उज्ज्वल हो और वह अपने सपनों को पूरा करते हुए डीएम, सीएम, वैज्ञानिक या खिलाड़ी आदि बनकर देश का मान-सम्मान बढ़ाए।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज का भारत बेटियों से लहू नहीं, बल्कि उनका संकल्प, जुनून और कभी हार न मानने वाली जिद मांगता है। उन्होंने कहा कि ‘पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान होती है।’ उन्होंने कि जिस मार्ग पर यह ‘तिरंगा साइक्लोथॉन फॉर गर्ल्स’ निकाली जा रही है, वहां कभी ‘डांडी मार्च’ जैसी ऐतिहासिक घटनाएं हुई थीं।

कामकाजी महिलाओं के उत्थान को सरकार दे रही प्राथमिकता, सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं : रेखा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता श्रेणी में शीर्ष पर रखती है और कामकाजी महिलाओं का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। गुप्ता ने यहाँ बुराड़ी में एक कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न केवल लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के हितों को प्राथमिकता श्रेणी में शीर्ष पर रखती है। हमारा ध्येय है कि कामकाजी महिलाओं का उत्थान हो। इस कड़ी में दिल्ली सरकार अपने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने का कार्य कर रही। मुख्यमंत्री ने चौपाल संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की और बताया कि ऐसे सामाजिक संस्थाएं समाज के रीढ़ की तरह कार्य करती हैं, जो न सिर्फ लोगों के जीवन को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी अपना बहुमूल्य योगदान देती हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की चौपाल संस्था कामकाजी महिलाओं को जरूरत के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती हैं, ताकि यह महिलाएं अपने व्यवसाय या कामकाज को और मजबूत कर सकें।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय माहवार व राजकुमार भाटिया, मेयर राजा इक़बाल सिंह, नगर निगम में नेता सदन में प्रवेश वाही के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।

दिल्ली बनेगा देश का मेडिकल हब, सात अधूरे अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर : रेखा
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली, देश का ऐसा मेडिकल हब बने, जहां कोई भी मरीज़ निराश न लौटे और यहां देश-विदेश से भी लोग इलाज कराने आएं। गुप्ता ने सोमवार को यहां यथार्थ अस्पताल के उद्घाटन के बाद कहा कि यह अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भी सेवाएं देगा जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि “दिल्ली सरकार सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ही नहीं कर रही, बल्कि उसे सुलभ, पारदर्शी और जन-संवेदनशील भी बना रही है। हमारी सरकार सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर राजधानी को एक मॉडल हेल्थकेयर सिस्टम की ओर ले जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्लीवासियों को तो बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, साथ ही देश की राजधानी को हम ऐसे मेडिकल हब में बदलें, जहां देश-विदेश से लोग इलाज कराने आएं और उन्हें दिल्ली के अस्पताल, डॉक्टरों और स्वास्थ्य प्रणाली पर पूर्ण विश्वास हो। ”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सात अधूरी अस्पताल परियोजनाओं को सुपरस्पेशलिटी केंद्रों में बदल रही है, जहां विभिन्न गंभीर बीमारियों के लिए विशेष इलाज की सुविधा होगी। हर अस्पताल को अलग बीमारी के इलाज के लिए समर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही आईसीयू बेड्स की कमी को भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के भ्रष्टाचार व विजन की कमी के चलते दिल्ली का स्वास्थ्य ढांचा अभी भी अनेक गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है।

उन्होंने कोविड काल को याद करते हुए बताया कि उस समय अस्पतालों में बिस्तरों की भारी कमी थी और कई लोगों को इलाज न मिलने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर स्थिति में थी। डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, दवाओं और आधुनिक उपकरणों की भारी कमी थी। अब इस कमी को दूर करने और अस्पतालों को अति आधुनिक बनाने के गंभीर प्रयास चल रहे हैं।

पिछली सरकारों ने नहीं किया कोई काम : पर्यावरण को बेहतर करने के लिए पुराने वाहनों पर कदम उठाने का लिया निर्णय, रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए मिलकर करेंगे काम
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया, जिसकी वजह से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई, इसलिए सरकार ने पर्यावरण को बेहतर करने के उद्देश्य पुराने वाहनों पर सख्त कदम उठाने के निर्णय लिए हैं। गुप्ता ने वन महोत्सव 2025 में कहा कि पहले की सरकारों ने पर्यावरण की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि पुराने व्हीकल्स पर रोक पिछली सरकार की असफलता की वजह से लगानी पड़ी। प्रदूषण नियंत्रण पर काम किये गये होते, तो ऐसा नहीं होता। सरकार पिछले चार महीने से विशेषज्ञों की मदद से लगातार काम कर रही हैं। दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणास्पद अभियान 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ के अंतर्गत पौधारोपण किया। यह केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, मातृत्व के प्रति संवेदना और सम्मान का भी प्रतीक है। दिल्ली के लोगों से अपील है कि इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा जरूर लगायें। आइए, मिलकर हरित दिल्ली का निर्माण करें।

पहली बार सरकार द्वारा पेडों की रक्षा करने वालों का सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार एक पेड़ मां के नाम की शुरुआत की, वह हमारी संस्कृति से भावनात्मक जुड़ाव का एहसास कराता है। पेड़ लगाना भी एक देशभक्ति है, यह हम सबमें होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश को खोखला करने के लिए ही हर काम किया। अंग्रेज ऐसे कानून बनाकर गये, जो भारतीय को भारतीय नहीं समझते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने ऐसे कानूनों में बदलाव लाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि आज अपनी बनायी हुई संसद में बैठकर नीतियां बनाना बहुत बड़ी बात है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में पहली बार वन महोत्सव की कोशिश की गयी है, ताकि पर्यावरण को बेहतर किया जा सके। इस बार दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाये जायेंगे। दिल्ली जितनी हरित होगी, आगामी पीढ़ी के लिए उतना ही अच्छा भविष्य बनाया जा सकेगा।

स्वस्थ और स्वच्छ दिल्ली बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पिछली सरकारें झुग्गियों को समझती थी वोट बैंक, रेखा गुप्ता ने कहा- हमारी सरकार ने विकास के लिए 700 करोड़ का किया प्रावधान
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ और गरिमामई बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 100 दिन सेवा के, काम करने वाली सरकार के एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे बहुत दुख होता है, जब मैं उन लोगों के बारे में सोचती हूं, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर सुरक्षा बलों पर सवाल उठाते थे और देश के दुश्मनों से हाथ मिलाते थे। ऑपरेशन सिंदूर ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं। देश की सभी महिलाएं दुश्मन के इलाके में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सशस्त्र बलों को सलाम करती हैं प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश का स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें झुग्गियों को सिर्फ वोट बैंक समझती थी, इसलिए उनके इलाके में कोई विकास का काम नहीं किया गया, लेकिन हमारी सरकार ने पहले बजट में ही झुग्गी वाले इलाके के विकास के लिए 700 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया है। अब हर झुग्गी वाले इलाके में कोई न कोई काम शुरू हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को जब तक पक्का मकान नहीं मिल जाता तब तक वहीं रहेंगे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान के साथ उनकी हर आशाओं को पूरा करना उनका दायित्व है। उन्होंने महिलाओं को ढाई हजार देने का जो वादा किया गया था उसे योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। सभी योग्य पात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। गुप्ता ने कहा- पिछले दस साल में दिल्ली की जनता को जो जख्म मिले हैं, उनको पाँच साल में भरने की हमारी कोशिश होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले 10 साल में दिल्ली की सत्ता में जो सरकार रही वह कूड़े के पहाड़ को एक इंच भी कम नहीं कर पाई। हमारी सरकार आने के बाद कूड़े के निष्पादन का काम तेज किया गया है। दिल्ली को ई-वेस्ट मुक्त बनाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए हमारी जिम्मेदारी है। सरकार ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर ठोस नीति और दीर्घकालिक समाधान के साथ आगे बढ़ रही है यही है हमारी सेवा और संकल्प का रास्ता है।

गुप्ता ने कहा कि पहले हर काम में भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब सरकार हर काम में पारदर्शिता लेकर आई है और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा- स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिल्ली वालों को उनका हक नहीं मिला था, लेकिन हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली वालों को आयुष्मान योजना लागू करने का फैसला किया। पिछले 100 दिनों में आयुष्मान योजना में 3.5 लाख लोगों ने पंजीकरण करा लिया है जिसे 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए विस्तृत योजना बनाई है और उस पर काम किया जा रहा है। दिल्ली के सभी 250 वार्डों में प्रत्येक वार्ड चार-चार पानी छिड़काव के मशीनों को लगाया जाएगा। इसके अलावा ऊंची इमारतों पर भी एंटी-स्मॉग गन लगाये जाएँगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना केवल 48 किलोमीटर बहती है, लेकिन उसे साफ करने को पहले की सरकारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। हमारी सरकार ने 100 दिन में पहले इस समस्या को समझा, फिर कार्रवाई शुरू की और 22 बड़े नालों को चिह्नित किया गया है जहां से गंदगी यमुना में जाती है। नए एसटीपी लगाने और पुराने एसटीपी का पुनरुद्धार करने के काम किया जा रहा है।

गुप्ता ने दिल्ली में बढ़ती स्कूल फीस पर चिंता जताते हुए कहा कि हम एक नया फीस एक्ट लेकर आए हैं, जिससे बिना अभिभावक से चर्चा किए कोई स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाएगा। दिल्ली सरकार के एक सौ दिन पर आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की है।

आतंकवाद के कारण किसी की जान गंवाना भारत को मंजूर नहीं : यह हमारे लिए केवल बातचीत का विषय नहीं, रेखा गुप्ता ने कहा- हर व्यक्ति मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद के कारण किसी एक की भी जान गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है। इसलिए आतंकवाद हमारे लिए अब केवल (एजेंसी) का विषय नहीं रह गया है। गुप्ता ने तिरंगा यात्र को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंथ आगे रहा है और आज यह तिरंगा यात्रा यही संदेश लेकर आया है कि देश का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि के लिए मर मिटने के लिए तैयार है और वह देश की सेना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर एक एक व्यक्ति सरहद पर खड़ा होने के लिए तैयार है।

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ उचित निर्णय लिया है और विश्व के पटल पर भारत का संदेश जाना आवश्यक है कि भारत एकजुट और एकमत है। आतंकवाद हमारे लिए केवल (एजेंसी) का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति की जान आतंकवाद की वजह से यह हमारी सरकार मंजूर नहीं है। यह तिरंगा रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। यह भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है।