madan rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा एससी मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, मदन राठौड़ बोले- समाज में जागरूकता और शांति जरूरी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय जयपुर में एससी मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री मंडन अजीत सहित मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मदन राठौड़ ने कहा कि मोर्चे को मजबूत करने और समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

राठौड़ ने समाज में जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहना चाहिए और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो समाज को सतर्क करना जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्ध जैसी स्थिति में भी देश में शांति बनाए रखना आवश्यक है और समाज को मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। विपक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि विपक्ष में भी कई नेता राष्ट्रीय सोच रखते हैं, लेकिन राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अभाव और अव्यवस्था की बात कर समाज में नकारात्मक सोच पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व सही दिशा में काम कर रहा है और कठिन परिस्थितियों में भी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं।

जयपुर SMS अस्पताल हादसा : मदन राठौड़ ने जताया दु:ख, कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एसएमएस अस्पताल में हुई अत्यंत हृदयविदारक दुर्घटना को दुखद बताया। राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता और गहनता से की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और संजीदगी के साथ खड़ी है। इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं रात्रि 2 बजे ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह सक्रिय और मानवीय दृष्टिकोण राज्य की जनता के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों और अस्पतालों में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कड़ाई से हो। राठौड़ ने कांग्रेसी नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार की संवेदनशील घटनाओं पर कांग्रेस राजनीति करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय सभी को एकजुट होकर समाधान और सुधार की दिशा में काम करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा हैं कि इस दुखद घटना को राजनीतिक लाभ-हानि के चश्मे से न देखा जाए, बल्कि मिलकर यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनें। राज्य सरकार हर पीड़ित तक राहत पहुँचाने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त, जमानत पर हैं इसलिए बिल का विरोध : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बयान दिया है कि भाजपा-एनडीए का उम्मीदवार अनुभवी, योग्य एवं लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होगी। विपक्ष में अधिकांश नेता भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्त मंत्री और उनके पुत्र सभी जमानत पर हैं। इसी कारण उन्हें भय सता रहा है। कई नेता विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायालय से जमानत पर हैं।

यही वजह है कि वे प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर सताने लगा है कि यदि कानून सख्त हुआ तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में बड़े और साहसी निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। हम वन स्टेट, वन इलेक्शन और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे कानून की दिशा में काम कर रहे हैं। बार-बार चुनाव नहीं होंगे। सभी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से विकास कार्याें में लग सकेंगे।

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है, जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज : मदन राठौड़
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जयपुर शहर कार्यशाला को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर भ्रमित करने का आरोप लगाया। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन देशवासियों को गुमराह करके समाज का विघटन करने का प्रयास कर रहे है। समाज को तोड़ने का प्रयास, समाज में जाति वैमनस्य पैदा करने का प्रयास और समाज में वर्ग संघर्ष करने का प्रयास किया जा रहा है और समाज को भड़काने का काम वो ही लोग कर रहे है जो वक्फ की संपत्ति पर काबिज है। ऐसे में हम सभी को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को लेकर वस्तु स्थिति समाज के सामने रखने का प्रयास करना होगा। संपूर्ण इंडी गठबंधन गांधी परिवार के लिए काम कर रहा है। मोदी अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्ग के लोगों को समृद्ध करने का प्रयास कर रहे है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों के सम्मान के लिए कार्य किया, पीएम आवास योजना में मुस्लिम बहनों के नाम आवास पट्टे जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया। मोदी सरकार सभी धर्म, समुदाय और वर्ग के उत्थान के साथ उनके सम्मान जनक जीवन जीने के लिए प्रयास कर रही है।

अल्लाह को संपत्ति दान करने के लिए सक्षम होना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग को समृद्ध, शिक्षित और समर्थ होने ही नहीं दिया गया। कांग्रेस ने मुस्लिमों का उपयोग केवल और केवल वोट बैंक के लिए किया। मुसलमानों को किसी भी एक पार्टी का बनकर नहीं रहना चाहिए। जो भी पार्टी समाज के लिए काम करें, समाज के लोगों की सेवा करें, उसी पार्टी को अपना आशीर्वाद देना चाहिए। कांग्रेस, औवेसी या अन्य इंडी गठबंधन के लोगों ने कभी भी गरीब मुसलमान को आगे बढ़ने नहीं दिया। ये लोग हमेशा भड़काने और बांटने का काम करते है। इनके द्वारा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही है। औवेसी जैसे लोग सिर्फ अराजकता पैदा करना चाहते है, समाज में वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहते है, इससे देश कमजोर होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार ऐसा कभी होने नहीं देगी। कार्यशाला में भाजपा जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभियान के प्रदेश संयोजक कैलाश चौधरी, विधायक कालीचरण सराफ, बाल मुकुंदाचार्य, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, मेयर सौम्या गुर्जर सहित भाजपा पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

मदन राठौड़ ने भाजपा ऑफिस के बाहर शुरू की प्याऊ, गर्मी में राहगीर और जरूरतमंद पी सकेंगे पानी
जयपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की पहल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय परिसर के बाहर प्याऊ सेवा की शुरुआत की। यह प्याऊ गर्मी में राहगीरों और भाजपा ऑफिस आने वाले, भीषण गर्मी में राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाएगी।

राठौड़ ने इस मौके पर कहा की महात्मा फुले ने सदैव समाज के वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया, और उनके विचारों से प्रेरित यह सेवा कार्य एक सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है, और यह प्याऊ सेवा उसी भावना की अभिव्यक्ति है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मदन राठौड़ जल्द बनाने जा रहे भाजपा की नई टीम, सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से केरेंगे चर्चा
जयपुर। भाजपा के नव निर्वाचित हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जल्द अपनी नई प्रदेश की अपनी टीम बनाने जा रहे है। जानकारी के अनुसार उन्होंने इसकी सूची तैयार कर ली है। जिसमें कुछ चेहरे पुरानी टीम के है और आधे से ज्यादा चेहरे नए चुने हैं। बताया जा रहा है की मदन राठौड़ ने प्रदेश के सभी बड़े नेताओं से चर्चा और सुझाव लिए है। उनके बताए अनुसार नामो को भी सूची में डाला है। बताया जा रहा है की जिन चेहरे को उन्होंने टीम के लिए चुना है उन सभी की बीते समय में पार्टी के कामों और सक्रियता के आधार पर वरीयता दी है।

टीम में एससी, एसटी और ओबीसी के लोगो को भी पूरी तवज्जो दी गई है। ताकि जातीय संतुलन बना रहे। टीम में महिलाओं को भी जगह मिलेगी। टीम की सूची लेकर मदन राठौड़ आज ही दिल्ली गए है। वे राज्यसभा के सत्र में हिस्सा लेने के साथ ही सूची पर पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा केरेंगे। सूची को हरी झंडी मिलने के बाद जयपुर आकर इसकी घोषणा करेंगे।

मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे से की मुलाकात : निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मिले, मनोनीत से निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सिविल लाइन जाकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की।

राठौर के निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात है। राठौर हालांकि सात माह पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष है लेकिन अब वह निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं, पहले मनोनीत अध्यक्ष थे।