lakhpati didi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात: 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के साथ 2 नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले हमने संकल्प लिया था कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनायेंगे, लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था और कहा था कि चुनाव जीतने के लिए इस प्रकार की बातें की जा रही है लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व से कहता हूं कि महिलाओं को अगर अवसर दिया जाय तो वह कैसी कैसी सिद्धियां कर सकती है। तीन करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी है और सरकार ने अपना संकल्प पूरा कर लिया है।

दशकों से गांवों में हमारी बहनों के पास हुनर था लेकिन पूंजी और अवसर नहीं मिलते थे लेकिन हमने महिलाओं को नये अवसर और बाजार से जोड़ने का काम किया। आज देश की बड़ी संख्या में महिलाएं सेल्फ हेल्प समूह से जुड़ी है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया कि तीन करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। देश की नारी शक्ति के आशीर्वाद से यह संकल्प भी अवश्य पूरा होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अलावा आयुष्मान और पीम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जिसमें महिलाओं ने योजनाओं से किस प्रकार लाभ हुआ उसे साझा किया। इसमें दिल्ली मेट्रो को संचालित करने वाली महिलाकर्मी भी शामिल हुईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नारी सम्मान और स्वावलंबन के लिए किसी नेता ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री की हर योजना के केंद्र में महिलाओं को रखा है। आपने वह कर दिया जिसे कभी किसी ने सोचा नहीं था। देश की बेटियां आपका दिल से धन्यवाद करती है। पूरे देश में बालिका छात्रावास बनाने की योजना से लड़कियों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन हम मातृ शक्ति को नमन करते है। दिल्ली वासियों के लिए अहम दिन है क्योंकि कई योजना का लोगों को लाभ मिलने वाला है। 2013-14 तक केवल पांच शहरों तक 245 किमी मेट्रो लाइन बना था लेकिन अब 1100 किमी का बड़ा नेटवर्क बन चुका है। हम दुनिया में मेट्रो नेटवर्क में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में पांच सौ किमी मेट्रो लाइन का विस्तार हो चुका है। दिल्ली में मेट्रो से यातायात सुगम हुआ है जिससे दिल्ली वासियों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण का समाधान में मेट्रो से संभव होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सरोजिनी नगर में सामान्य पूल आवासीय परिसर (जीपीआरए) में प्रकार-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री ने 8,300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (ङ्क्षपक लाइन), लगभग 12.3 किमी लंबी और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन), लगभग 9.9 किमी लंबी लाइन शामिल हैं। इन लाइनों से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजुरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर, बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क सहित कई क्षेत्रों को लाभ होगा।

प्रधान मंत्री दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण ए के तहत तीन नये गलियारों का शिलान्यास किया जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.10 किमी है। ये गलियारे आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1, तुगलकाबाद से काङ्क्षलदी कुंज हैं। ये कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे और नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा करने वाले निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों में फैली हैं और सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व-स्तरीय अवसंरचना बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
​​जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर गहरा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें 'पुरुष प्रधान समाज' शब्द सुनना कभी अच्छा नहीं लगा। उन्होंने तर्क दिया कि जब पुरुष को जन्म देने वाली एक स्त्री ही है, तो समाज की पहचान केवल पुरुषों से क्यों? राजे शुक्रवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में 'वूमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप' द्वारा आयोजित 'कोवे (COWE) एक्सिलेंस अवार्ड-2026' समारोह को संबोधित कर रही थीं।

​भामाशाह योजना से रखी 'महिला मुखिया' की नींव

​राजे ने अपने कार्यकाल के निर्णयों को याद करते हुए कहा, "मेरे मन में सदैव यह सवाल तैरता रहा कि समाज महिला प्रधान क्यों नहीं हो सकता? इसी सोच के साथ 2008 में भामाशाह नारी सशक्तिकरण योजना की शुरुआत की गई, ताकि महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाकर समाज के ढांचे में बदलाव लाया जा सके।" उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष लाने के लिए ही पंचायत राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

​सफलता के लिए महिलाओं को करनी पड़ती है 'तिगुनी' मेहनत

​महिला उद्यमियों के संघर्ष को रेखांकित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि आज जो भी महिलाएं मुकाम पर हैं, उनकी सफलता के पीछे अपार धैर्य और कठिन परिश्रम है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा: ​"एक महिला को उन्नति की ऊंचाइयां छूने के लिए पुरुषों के मुकाबले 3 गुना अधिक समय देना पड़ता है और 3 गुना अधिक मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर उन्हें वह पहचान मिलती है जिसकी वे हकदार हैं।"

​'लखपति दीदी' बदल रही हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर

​राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि 'लखपति दीदी' केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए 'गेम चेंजर' साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं, बल्कि डिजिटल इंडिया और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी भविष्य की अर्थव्यवस्था गढ़ रही हैं। मुद्रा योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहल महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता की ओर ले जा रही हैं।

​प्रतिभाशाली महिला उद्यमी सम्मानित

​समारोह के दौरान  राजे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को कोवे एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोवे की राष्ट्रीय अध्यक्ष निधि तोषनीवाल, कमला पोद्दार, ईएचसीसी हॉस्पिटल की मंजू शर्मा, रुचि धूत, शैलजा रेड्डी और सोउधामिनी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

लखपति दीदी सम्मान समारोह, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महिलाओं की अहम भूमिका : बागडे
चिड़ावा। शहर में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते कहा कि अब वे विमान भी उड़ा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने और डेयरी व्यवसाय में आगे बढ़ने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी।

राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि इस वर्ष 3 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अंबुजा फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण में भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए। समारोह में विधायक राजेंद्र भाम्बू, अंबुजा फाउंडेशन के जनरल मैनेजर मनोज अग्रवाल, कलक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय महिलाएं मौजूद थी।