gautam dak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि किसानों को और अधिक राहत देने की दृष्टि से भूमि विकास बैंक के ऋणों के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लाने और इसके लिए 200 करोड़ का व्यय प्रस्तावित करना बड़ी घोषणा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणियों को फिर से मुख्यधारा में लाया जा सकेगा। इस घोषणा से जहां एक ओर प्रदेश के भूमि विकास बैंकों से जुड़े हुए 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को राहत मिलेगी।

भूमि विकास बैंकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। भूमि विकास बैंकों के माध्यम से किसानों तथा लघु उद्यमियों को दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं तथा इसके माध्यम से प्रदेश के कृषि एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई जाती है।

मूंगफली खरीद को लेकर अशोक गहलोत के बयान पर गौतम दक का पलटवार, कहा- गहलोत पहले अपने कार्यकाल में हुई कम खरीद की करे चिन्ता
जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है। दक ने कहा कि गहलोत ने किसानों के प्रति राज्य सरकार की उदासीनता और मूंगफली किसानों को नुकसान के बारे में जो बयान दिया है वह पूरी तरह झूठा और निराधार है। उन्होंने कहा कि गहलोत को पहले अपनी सरकार के कार्यकाल में हुई कम खरीद की चिन्ता करनी चाहिए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश में अब तक लगभग 3.72 लाख मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है, जो की सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं और यह गत पांच वर्षों में सर्वाधिक मूंगफली की खरीद है। उन्होंने बताया कि मूंगफली खरीद के लिए 1.33 लाख से अधिक किसानों से पंजीकरण करवाया था, जिनमें से अब तक 1 लाख से अधिक किसानों से खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 2527 करोड़ की मूंगफली खरीद की गई है और लगभग 1535 करोड़ का किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है।

दक ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में खरीद के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 में 31,720 किसानों से 389.43 करोड़ राशि की महज 73 हजार मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई थी। जबकि, वर्ष 2021-22 में 23,562 किसानों से 295 करोड़ राशि की महज 53 हजार मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई। इसी प्रकार, वर्ष 2022-23 में केवल 571 किसानों से 5.92 करोड़ रुपये की 1012 मीट्रिक टन मूंगफली खरीद की गई थी। वहीं, वर्ष 2023-24 में भी 19,272 किसानों से 296.23 करोड़ की महज 46 हजार मीट्रिक टन मूंगफली की खरीद हुई थी। सहकारिता मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में चार वर्षों में जितनी मूंगफली की खरीद की गई उससे दोगुनी से ज्यादा मूंगफली की खरीद वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक वर्ष में ही कर ली गई है।