Phagostav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग
जयपुर। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश जी महाराज के सान्निध्य में भव्य फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह भगवान को बसंत ऋतु की फाल्गुनी नवीन पोशाक धारण कराई गई तथा मोट्यार स्वरूप में जयपुरी साफे से उनका विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में पुष्पों से सजा आकर्षक फूलों का मंडप तैयार किया गया है, जिसमें भगवान विराजमान हैं और श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद एवं शाम 4:30 बजे भगवान भक्तों के साथ गुलाल-गोटे और पुष्पों से होली खेली जाएगी।

इसके पश्चात सायं 6:00 बजे से 8:30 बजे तक डफ एवं चंग का विशेष आयोजन होगा, जिसमें शेखावाटी की पारंपरिक धुनों पर भक्तजन उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा सजावट, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां भी जोर-शोर से की जा रही हैं। फागोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
जयपुर। फाल्गुन माह में परकोटा गणेश जी महाराज के मंदिर प्रांगण में फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश जी महाराज को विभिन्न तीर्थों के जल से स्नान करा सिंदूर का चोला चढ़ा नवीन फाल्गुनी पोशाक धारण कराई जाएंगी।

तत्पाश्चात् गणेश जी महाराज को गुलाल के गजरे धारण करा फूल फाल्गुनी झांकी सजाई जाएंगी। गणेश जी महाराज को ठंडाई गुंजिया खीर मालपुओं का भोग लगा भक्तों को गुलाल का तिलक लगा महिला मंडल द्वारा भजनों का आयोजन किया जाएगा।

श्याम भजन संध्या में झूमे भक्त, फूलों की होली संग फागोत्सव की धूम
जयपुर। शिवपथ महिला मंडल की ओर से पानीपेच स्थित शिवपथ संजय कॉलोनी में बड़े ही भक्तिमय माहौल में श्याम भजन संध्या एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक प्रतिभा, पूनम और महिला कार्यकर्ताओं ने श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर छप्पन भोग सजाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भजनों पर नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली और “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे भजनों पर खूब झूमे। जयपुर के प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

मनीष केडिया ने बताया कि कार्यक्रम का समापन श्याम बाबा की सामूहिक आरती के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया।

एकादशी पर सजी गौरांग महाप्रभु की झांकी, श्याम सेवी संस्थाओं ने मनाए फागोत्सव
जयपुर। फाल्गुन माह की एकादशी पर छोटीकाशी के मंदिरों में विशेष झांकी सजाई गई और उत्सव मनाया गया। मुख्य आयोजन गोविंद देवजी मंदिर में हुआ।

मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। सागारी मोदकों का भोग लगाया गया। सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार से अभिषेक कर फूलों से श्रृंगार किया गया। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी, रामगंज बाजार के लाड़लीजी मंदिर में भी एकादशी उत्सव मनाया गया। कांवटियों का खुर्रा रामगंज बाजार, विजयबाड़ी पथ नंबर सात, शास्त्रीनगर, मानसरोवर, जगतपुरा, झोटवाड़ा के श्याम मंदिरों में श्याम प्रभु की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर भजन संध्याओं का आयोजन किया गया।

शंकर पार्क में धूमधाम से मनाया फागोत्सव :

एकादशी पर श्याम सेवी संस्थाओं की ओर से फागोत्सव के आयोजन किए गए। मन सुख सेवा परिवार ट्रस्ट की ओर से सोमवार को मुरलीपुरा के शंकर पार्क में प्रथम फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी कान्हा शर्मा और जानकीदास के सान्निध्य में श्याम प्रभु का मनमोहक दरबार सजाकर गुलाल के गजरों से श्रृंगार किया गया। म्हारे घरां पधारो श्याम संस्था मानसरोवर की ओर से एकादशी पर सोमवार को अग्रवाल फार्म के सेक्टर 113 स्थित श्याम पार्क में बाबा श्याम का फागोत्सव मनाया।